Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की रिलीज का ऑडियंस लंबे समय से इंतजार कर रही थी, वहीं अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है. फिल्म देखकर सोशल मीडिया पर भी फैंस अपने-अपने रिव्यू शेयर करने लगे हैं. कॉमिक अंदाज में वरुण धवन को एक बार फिर स्क्रीन पर देख फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. चलिए जानते हैं ऑडियंस को ये फिल्म कैसी लगी है?
क्या बोली ऑडियंस?
डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन 1 नहीं बल्कि 2 हसीनाओं से इश्क फरमा रहे हैं. फिल्म देखकर ऑडियंस के चेहरे पर भी हंसी लौट आई. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फुल पैसा वसूल है. फिल्म में आपको हंसी, रोमांस, धांसू म्यूजिक और कंफ्यूजन का भरपूर कॉम्बिनेशन मिलेगा. इस फिल्म से डेविड धवन अपने कंफर्ट जोन में एक बार फिर लौटकर आ गए हैं और ऑडियंस को एक पारिवारिक फिल्म दे दी है. जो थिएटर्स में देखने लायक है. इसे 3.5 रेटिंग मिलती है.’
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 7 मिनट की कॉमेडी थ्रिलर ने आते ही Netflix पर उड़ाया गर्दा, कहानी और ट्विस्ट ने जीता दिल
दूसरे यूजर ने कहा, ‘वरुण धवन की ये फिल्म जबरदस्त एंटरटेनिंग फिल्म है. कृति सेनन और जॉनी लिवर के कैमियो को देख आपके चेहरे पर मुस्कान लौट आएगी. डेविड धवन ने अपने मशहूर गानों को इस फिल्म में तोड़-मरोड़कर दिखाया है, जिसे सुनकर दिल खुश हो जाता है. हर सीन में एक ऐसा वन-लाइनर है जो पूरे मजाक का मतलब ही बदल देता है. कुल मिलाकर, ये डेविड धवन के अंदाज में एक रोमांचक सफर है.’
तीसरे यूजर ने कहा, ‘डेविड धवन की ये फिल्म पैसा वसूल है. जो कॉमेडी, रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक ड्रामा को सही प्रस्तुत करती है. चौथे यूजर ने लिखा, ‘है जवानी तो इश्क होना है फिल्म में मनीष पॉल को देखकर बहुत अच्छा लगा. उन्होंने हास्य, भावना और ऊर्जा का बेहतरीन मिश्रण पेश किया, जिससे एक बार फिर साबित हो गया कि वे कितने बेहतरीन कलाकार हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब है.’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फिल्म का पहला भाग बेहद तेज गति से आगे बढ़ता है और सोचने का ज्यादा समय नहीं देता. गानों की लोकेशन शानदार है. फिल्म में डेविड धवन की पिछली फिल्मों ‘मुझसे शादी करोगे’ , ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ और ‘पार्टनर’ के कई रेफरेंस हैं. वरुण धवन ने अपने इस नियमित किरदार में अब तक अच्छा काम किया है. मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े बेहद खूबसूरत लग रही हैं.’
यह भी पढ़ें: Bandar X Review: लाचार स्टार की खौफनाक दास्तान है ‘बंदर’, ऑडियंस को कैसी लगी बॉबी देओल की फिल्म?
फिल्म की स्टारकास्ट
बता दें इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म के बाद ही उन्होंने रिटायमेंट लेने का फैसला भी किया है. फिल्म में वरुण धवन के साथ-साथ पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और मनीष पॉल लीड रोल में दिखाई दिए हैं. वहीं सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ भी की जा रही है.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
17 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
19 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
20 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
22 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
22 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
23 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines