Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने दम पर ऑडियंस का दिल जीता है. शुरुआती दिनों में इन सितारों को कड़ी स्ट्रगल करनी पड़ी, तब कहीं जाकर ये सितारे अपनी पहचान बॉलीवुड में बना सके. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं. अपना सपना पूरा करने के लिए वॉचमैन की नौकरी तक की. वहीं बाद में इस सितारे की मेहनत रंग लाई और इन्होंने टीवी का ‘राम’ बनकर ऑडियंस का दिल जीत लिया. जी हां हम गुरमीत चौधरी की बात कर रहे हैं. 22 फरवरी को एक्टर अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनके करियर के बारे में डिटेल में बताने वाले हैं.
बचपन से ही था एक्टिंग का शौक
गुरमीत चौधरी का जन्म बिहार के भागलपुर में हुआ था. बचपन से ही एक्टर को डांसिंग और एक्टिंग का चस्का था. महज 10 साल की उम्र में एक्टर ने तय कर लिया था कि वो एक्टर ही बनेंगे. एक्टर जैसे-जैसे बड़े हुए उन्होंने अपनी स्किल्स पर काम किया. गुरमीत ने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ली और वो अब प्रोफेशनल मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट हैं. वहीं एक्टर के नाम मिस्टर जबलपुर का टाइटल भी है.
यह भी पढ़ें: ‘जो मन में आए वो…’, एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, स्नेक वेनम केस से जुड़ा है मामला
पैसे कमाने के लिए की चौकीदार की नौकरी
सपना पूरा करने के लिए गुरमीत चौधरी मुंबई आ गए और यहां आकर उनका स्ट्रगलिंग फेज शुरू हुआ. बड़े शहर में आकर एक्टर को खर्च उठाने के लिए कई पापड़ बेलने पड़े. वहीं इसके बाद उन्होंने एक्टिंग इंस्टीट्यूट में एक्टिंग सीखी और वहीं के चौकीदार ने उन्हें रहने के लिए भी जगह दी. हालांकि अब एक्टर के पास पैसे कमाने के लिए बड़ी चुनौती थी. इसके बाद एक्टर ने एक स्टोर में वॉचमैन की नौकरी की और खुद का खर्च उठाया.
पहले रोल से हुए फेमस
गुरमीत चौधरी की लाइफ में टर्निंग पॉइंट तब आया जब उन्हें भगवान राम का रोल मिला. ‘रामायण’ में एक्टर ने ‘राम’ का रोल निभाया था और उनका ये किरदार इतना फेमस हुआ था कि वो घर-घर में फेमस हो गए थे. इसी शो से उन्हें देबिना बनर्जी भी मिली थीं और इसी शो से दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई थी. बाद में दोनों ने शादी कर ली और आज दोनों को टीवी इंडस्ट्री का पावर कपल कहा जाता है. बता दें गुरमीत चौधरी टीवी सीरियल के साथ-साथ कई फिल्मों में भी काम कर ऑडियंस को एंटरटेन कर चुके हैं. उन्होंने ‘वजह तुम हो’, ‘खामोशियां’ और ‘पलटन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
6 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
7 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
8 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
8 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
10 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
14 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
15 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines