Gurmeet Choudhary Angry Reaction: टीवी स्टार से बॉलीवुड एक्टर बने गुरमीत चौधरी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में एक्टर अमेरिका में भारतीय कपल के साथ हुई बदसलूकी के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय कपल को अमेरिका में अपमान का सामना करना पड़ा. इस वीडियो को देखते ही गुरमीत चौधरी आगबबूला हो गए और उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए इस मुद्दे पर बात की. चलिए जानते हैं गुरमीत चौधरी ने क्या कुछ कहा?
क्या है मामला?
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक अमेरिकन व्यक्ति भारतीय कपल से पूछता है कि क्या तुम भारत से हो. जब कपल हां करता है तो इसके बाद वो व्यक्ति कपल से भारत और अमेरिका की तुलना करने को कहता है. कपल शांति से जवाब देता है कि दोनों देशों की अपनी खूबियां हैं. लेकिन उनके जवाब से नाराज होकर वो व्यक्ति बदतमीजी करता है और चिल्लाकर कपल से कहता है, ‘अमेरिका से बाहर निकल जाओ.’
यह भी पढ़ें: 1990 से 1999 तक की वो 10 फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस को बना दिया था नोट छापने की मशीन, देखें पूरी लिस्ट
क्या बोले गुरमीत चौधरी?
वहीं अब गुरमीत चौधरी इस वायरल वीडियो को देखकर आगबबूला हो गए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘दुनिया में कहीं भी भारतीयों के साथ होने वाले नस्लवाद को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. भारतीय अपनी मेहनत और प्रतिभा से हर जगह योगदान दे रहे हैं और सम्मान के हकदार हैं. ये किसी देश के खिलाफ नहीं, बल्कि नस्लवाद के खिलाफ आवाज है. बहुत हुआ चुप रहना, अब चुप रहने के बजाय सम्मान और इंसानियत के लिए खड़े होने का समय है.’ सोशल मीडिया पर गुमीत चौधरी के इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
एक्टर का पोस्ट हुआ वायरल
गुरमीत चौधरी के फैंस उन्हें इस मुद्दे को उठाने के लिए सपोर्ट कर रहे हैं. तो वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स का मानना है कि जब हम एक-दूसरे का खुद ही सम्मान नहीं करते हैं तो विदेशी लोगों से हम कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वो हमारा सम्मान करेंगे. सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर बहस अभी भी जारी है. बता दें गुरमीत चौधरी सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहे हैं.
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
3 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
20 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines