Gulshan Grover Birthday: मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने अपने हर किरदार से फैंस का दिल जीता है. गुलशन ग्रोवर ने इंडस्ट्री को एक नहीं बल्कि कई शानदार फिल्में दी हैं. अभिनेता की एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आती थी. गुलशन ग्रोवर का फिल्मी सफर आसान नहीं रहा. अपने जीवन में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखें. आइए जानते हैं अभिनेता की लाइफ के कुछ किस्से…
गुलशन ग्रोवर ने देखें उतार-चढ़ाव
हिंदी फिल्मों में ‘बैडमैन’ नाम से मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर यूं तो फिल्मों में बदनाम हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो एक बेहद कमाल के इंसान हैं. गुलशन ग्रोवर आज भले ही एक सफल एक्टर हैं, लेकिन उनका बचपन संघर्ष से भरा रहा है. आर्थिक तंगी के कारण अभिनेता को घर-घर जाकर बर्तन और डिटर्जेंट तक बेचना पड़ा था.
‘बैड मैन’ के तौर पर मिली पहचान
गुलशन ग्रोवर के करियर की बात करें, तो उन्होंने पहले थिएटर में काम किया और फिर बॉलीवुड में कदम रखा. अभिनेता को फिल्म ‘राम-लखन’ से खूब पॉपुलैरिटी मिली. इस फिल्म से गुलशन को ‘बैड मैन’ के तौर पर पहचान मिली. गुलशन ने अपने करियर में 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में किया काम
गुलशन ने ना सिर्फ हिंदी बल्कि हॉलीवुड, जर्मन और ईरानी जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है. हिंदी फिल्मों में गुलशन के विलेन के रोल को खूब पसंद किया. अपनी एक्टिंग से गुलशन ने विलेन के रोल की छवि को एक नई परिभाषा दी है. अभिनेता का हर किरदार बेहद शानदार है और आज भी पॉपुलर है.
खूब बड़ा है गुलशन का परिवार
21 सितंबर को गुलशन ग्रोवर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं. इस बार अभिनेता अपना 70वां जन्मदिन मनाएंगे. फैंस पहले से ही एक्टर को उनके बर्थडे की विशेज भेज रहे हैं. इसके अलावा अगर उनकी फैमिली की बात करें तो गुलशन का परिवार बहुत बड़ा था। उनकी पांच बहनें हैं और एक बड़े भाई हैं.
यह भी पढ़ें- Mohanlal को मिलेगा Dadasaheb Phalke Award 2023, कब होगा सम्मान?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
18 mins agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
1 hr agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
2 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
3 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
5 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
8 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
9 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
11 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines