Mohanlal को मिलेगा Dadasaheb Phalke Award 2023, कब होगा सम्मान?

Dadasaheb Phalke Award 2023: दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 इस बार साउथ के जाने-माने एक्टर को दिया जा रहा है. जी हां, इस बार अभिनेता मोहनलाल को ये सम्मान दिया जाएगा.

Mohanlal

Mohanlal को मिलेगा सम्मान. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

विज्ञापन

Dadasaheb Phalke Award 2023: इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 की अनाउंसमेंट हो गई है. दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 इस बार साउथ के जाने-माने एक्टर को दिया जा रहा है. जी हां, इस बार ये सम्मान पॉपुलर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूशर मोहनलाल को दिया जाएगा. सिनेमा में अभिनेता के योगदान के लिए उन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है.

कब मिलेगा सम्मान?

संचार मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी सभी के संग शेयर की है. 23 सितंबर को मशहूर मलयालम एक्टर मोहनलाल को उनके शानदार काम के लिए ये सम्मान दिया जाएगा. गौरतलब है कि बीते साल बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को इस सम्मान से नवाजा गया था.

विज्ञापन

मोहनलाल ने किया शानदार काम

संचार मंत्रालय ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ये डिशिजन दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड चयन समिति की सिफारिश पर लिया गया है. गौरतलब है कि मोहनलाल ने अपने करियर में हमेशा ही शानदार एक्टिंग की है. उन्होंने हमेशा ही अपने करियर में शानदार फिल्में दी हैं. अभिनेता की सिनेमा की जर्नी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी हुई है.

400 से ज्यादा फिल्मों में दिखाया जलवा

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि मोहनलाल को ये सम्मान 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में 23 सितंबर 2025 को दिया जाएगा. वहीं, अगर मोहनलाल की बात करें तो मोहनलाल ने अपने करियर में 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. मलयालम सिनेमा में काम करने वाले मोहनलाल ने तमिल, हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है.

मोहनलाल का सम्मान

मोहनलाल की बात करें तो भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए साल 2001 में पद्म श्री और 2019 में पद्म भूषण से नवाजा था. साल 2009 में वे प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित होने वाले भारत के पहले अभिनेता बने थे. मोहनलाल को सीएनएन द्वारा ‘भारतीय सिनेमा का चेहरा बदलने वाले पुरुषों’ में से एक के रूप में नामित किया गया था.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ