Gulmohar Trailer Release: उलझते रिश्तों के धागे खोलेगी मनोज वाजपेयी की फिल्म, ट्रेलर रिलीज

Gulmohar Trailer Release

Gulmohar Trailer Release

विज्ञापन

Manoj Bajpayee Gulmohar Trailer Release: फैमिली ड्रामे को पसंद करने वाले लोगों के लिए अब एक और वेब सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। हाल ही में मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर गुलमोहर के ट्रेलर को रिलीज किया है।

द फैमिली मैन वेब सीरीज के बाद अब मनोज बाजपेयी अपनी नई फिल्म के साथ ओटीटी पर हाजिर हैं, जो एक फैमिली ड्रामा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे खुद मनोज शेयर किया है। साथ ही मूवी गुलमोहर को भी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

Advertisment

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम

साथ ही फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए मनोज ने लिखा है कि मेरी बत्रा फैमिली आपको अपने परिवार के साथ स्वागत करती है। गुलमोहर 3 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा और ट्रेलर की बात करें तो ये तीन जनरेशन के आपसी मतभेद की कहानी है, जो एक ही छत के नीचे रहते हैं।

फिल्म की कहानी

परिवार में कलह का माहौल रहता है और हर छोटी बात पर कोई ना कोई खफा हो जाता है। इसके बाद शर्मिला पांडिचेरी जाने का मन बना लेती हैं और वहां पर एक छोटा सा घर ले लेती हैं और इसी के इर्दगिर्द फिल्म की पूरी कहानी है।

विज्ञापन

ढाई मिनट का है फिल्म का ट्रेलर

बतातें चलें कि फिल्म का ट्रेलर ढाई मिनट का है और पूरे ट्रेलर में घर के सभी सदस्य आपस में एक-दूसरे से बहस करते ही नजर आ रहे हैं। आपसी मतभेद और तालमेल के कारण कोई भी किसी को सम्मान नहीं देता।

विज्ञापन

फिल्म में ये देखने वाली बात होगी कि आखिर कौन सी वो कड़ी सामने आती है, जो इस बिखरे पड़े परिवार को साथ में जोड़ने का काम करेगी। फिल्म में एक घर के अंदर रह रहे तीन पीढ़ियों के बीच के टॉक्सिक रिलेशनशिप्स को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन

3 मार्च से डिज्नी पल्स हॉटस्टार पर नजर आएगी फिल्म गुलमोहर 

इसके साथ ही फिल्म की कास्ट भी बहुत दिलचस्प है। गुलमोहर में मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर के अलावा दिग्गज एक्टर अमोल पालेकर भी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही फिल्म में एक्टर सूरज शर्मा भी अहम रोल निभाएंगे और फिल्म का निर्देशन राहुल वी चिट्टेला ने किया है। साथ ही उन्होंने अर्पिता मुखर्जी के साथ मिलकर इस मूवी का स्क्रीनप्ले लिखा है और अब फिल्म 3 मार्च से डिज्नी पल्स हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ