DeepFake पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया कंपनियों को एडवाइजरी जारी
Government On DeepFake: केंद्र ने मंगलवार को सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को ‘डिपफेक’ को लेकर नोटिस जारी किया।
Edited By Nancy Tomar

Government On DeepFake
Edited By Nancy Tomar

Government On DeepFake
Government On DeepFake: इन दिनों सोशल मीडिया पर डीपफेक को लेकर बवाल मचा हुआ है। हाल ही में इंटरनेट पर रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद से इस मुद्दे पर विवाद बढ़ा।
वहीं, अब सरकार भी इस मामले पर सख्त हो गई है। केंद्र ने मंगलवार को सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को नोटिस जारी किया, जिसमें आईटी अधिनियम, 2000 और आईटी मध्यस्थ नियमों की धाराओं पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि कंप्यूटर संसाधनों का उपयोग करके धोखाधड़ी करने पर अधिकतम तीन साल की जेल और 31 लाख जुर्माना हो सकता है।

Government On DeepFake
यह भी पढ़ें- Sara Tendulkar-Shubman Gill ने अपने रिश्ते को किया कंफर्म! जानें सच्चाई
Ministry of Electronics and IT has issued an advisory to social media companies and reiterated the existing advisory: Sources
The advisory reiterated the existing rules including 66D of the Information Technology Act, 2000: Punishment for cheating by personation by using…
— ANI (@ANI) November 7, 2023
बता दें कि साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद इस पर खुद एक्ट्रेस से लेकर कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर हर किसी ने चिंता जाहिर की। वहीं, अब सरकार भी इस मामले पर सख्त हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया कंपनियों को एक एडवाइजरी जारी की है और मौजूदा एडवाइजरी को दोहराया है।
🚨 There is an urgent need for a legal and regulatory framework to deal with deepfake in India.
You might have seen this viral video of actress Rashmika Mandanna on Instagram. But wait, this is a deepfake video of Zara Patel.
This thread contains the actual video. (1/3) pic.twitter.com/SidP1Xa4sT
— Abhishek (@AbhishekSay) November 5, 2023
इस पर मंत्रालय ने कहा है कि इस तरह के काम करने वालों के लिए तीन साल की जेल की सजा हो सकती है। इतना ही नहीं बल्कि इसके लिए एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया कंपनियों को नियमों और गोपनीयता नीति का पालन करना होगा। बताते चलें कि जैसे ही साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का वीडियो वायरल हुआ था तो हंगामा मचा गया।
information https://t.co/WHk5rxsNYj
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 5, 2023
दरअसल, वायरल वीडियो रश्मिका नहीं बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जारा पटेल का था। इस वीडियो को एडिट करके जारा पटेल के चेहरे को रश्मिका मंदाना के चेहरे से रिप्लेस कर दिया गया, जो गलत है। इसलिए अब इस मामले पर भी सरकार ने सख्ती बरती है और सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: