Genelia D'Souza Funny Video: क्या आप जानते हैं कि पति को 'हस्बैंड' क्यों कहते हैं? यहां देखें

Genelia D'Souza Funny Video: क्या आप जानते हैं कि पति को 'हस्बैंड' क्यों कहते हैं? यहां देखें

Genelia D'Souza Funny Video: क्या आप जानते हैं कि पति को 'हस्बैंड' क्यों कहते हैं? यहां देखें

विज्ञापन

मुंबई: जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और प्यारी जोड़ी के रूप में जाने जाते हैं। दोनों आए दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फनी और क्यूट वीडियोज शेयर कर फैंस को हंसाने का काम करते हैं। इस कड़ी में जोड़ी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे।

अभी पढ़ें – Goodbye Box Office Collection Day 1: रश्मिका मंदाना की पहली हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं सकी कमाल

विज्ञापन

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो (Genelia & Riteish Funny Video) शेयर किया है, जिसमें वो बताती हैं कि पति को ‘हस्बैंड’ क्यों कहा जाता है? वीडियो की शुरुआत जेनेलिया से होती है जब वो कहती हैं कि, “पति को हस्बैंड क्यों कहते हैं पता है?” तभी वीडियो में उनके पति और एक्टर रितेश की एंट्री होती है, जो उनके पीछे मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आते हैं। इसपर एक्ट्रेस कहती हैं, “क्योंकि पत्नी पूरी जिंदगी हंस हंस के उसकी बैंड बजाती है।”

https://www.instagram.com/reel/CjXFX5hIhK8/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वीडियो के साथ भी जेनेलिया ने कैप्शन दिया, ‘हस हस के बैंड बजाओ।’ वीडियो सामने आते ही नेटिजेंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। कमेंट बॉक्स पर नजर डालें तो, फैंस ने जमकर लाफिंग इमोजी ड्रॉप किए हैं। इसके अलावा कुछ लोगों रितेश और जेनेलिया को बेस्ट कपल भी बताया है।

विज्ञापन

कपल ने साल 2012 में मराठी और ईसाई दोनों ही धर्मों से शादी की थी। 10 साल के अपने रिश्ते में ये दोनों बॉलीवुड में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले जोड़ों में से एक बन गए हैं। अब ये जोड़ी एक साथ मराठी फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ