Gauri-ShahRukh Khan Love Story: शाहरुख खान से शादी के लिए गौरी खान ने बदल लिया था नाम, जानें कैसी रही कपल की लव-लाइफ

Gauri Khan-Shah Rukh Khan Love Story

Gauri Khan-Shah Rukh Khan Love Story

Gauri Khan-Shah Rukh Khan Love Story: बॉलीवुड के किंग खान की पत्नी गौरी खान का जन्म दिल्ली के होशियारपुर में एक पंजाबी ब्राम्हण परिवार में हुआ था। गौरी को प्यार एक मुस्लिम लड़के से हो गया था, जो आज बॉलीवुड में शाहरुख खान के नाम से जाने जाते है।

विज्ञापन

गौरी एक्ट्रेस भले ही न हो, लेकिन उनका रुतबा किसी बड़ी सुपरस्टार जैसा है। इंटीरियर डिजाइनर और प्रोड्यूसर गौरी खान और अभिनेता शाहरुख के तीन बच्चे है- आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम।

विज्ञापन

यहां हुई थी गौरी खान और शाहरुख खान की मुलाकात

बता दें कि अबराम का जन्म सैरोगेसी के जरिए हुआ है। गौरी खान और शाहरुख खान की मुलाकात दिल्ली के पंचशील क्लब में हुई थी। उस वक्त गौरी अपने कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी और शाहरुख अभिनय करियर में कदम दर कदम आगे बढ़ रहे थे। पहली मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरु हुई और इनका प्यार आसमान की ऊंचाईयों तक पहुंच गया।

घर में तनाव का माहौल

कुछ समय बाद घरवालों को पता लग चुका था कि गौरी किसी मुस्लिम लड़के से प्यार करती है। इस बात को लेकर उनके घर में तनाव का माहौल बन गया। वहीं, गौरी को पता था कि उनके घरवाले नहीं मानेंगे। हालांकि गौरी के चाचा तेजिंदर से शाहरुख ने बात की और उन्होंने गौरी के माता-पिता से बात करने का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन

साल 1991 में की थी कोर्ट मैरिज

शाहरुख ने गौरी के घर की एक पार्टी में शिरकत की और उनके पिता से मुलाकात की। जब गौरी के पिता को उनका असली नाम पता लगा तो उन्होंने अभिनेता को वहां से जाने के लिए बोल दिया। जब घरवाले नहीं माने तो गौरी और शाहरुख ने 26 अगस्त 1991 को कोर्ट मैरिज कर ली।

आज भी गौरी और शाहरुख एक पॉवर कपल है

बाद में दोनों का निकाह हुआ, जिसमें गौरी का नाम रखा गया “आयशा”। वहीं 25 अक्टूबर 1991 को हिंदू रीति-रिवाज से भी दोनों ने शादी की, जिसमें शाहरुख का नाम रखा गया, “राजेंद्र कुमार तुली”। आज इतने सालों बाद भी गौरी और शाहरुख एक पॉवर कपल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ