'Hema Sharma शादी से पहले थीं प्रेग्नेंट, रात में रहती गायब', 'वायरल भाभी’ के आरोपों पर पति का पलटवार

Hema Sharma, Gaurav Saxena: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 से हेमा शर्मा यानी ‘वायरल भाभी’ बाहर हो चुकी हैं। शो के बाहर आते ही हेमा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। हर तरफ हेमा के चर्चे हो रहे हैं।

Hema Sharma, Gaurav Saxena

Hema Sharma, Gaurav Saxena

Hema Sharma, Gaurav Saxena: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 से हेमा शर्मा यानी ‘वायरल भाभी’ बाहर हो चुकी हैं। शो में हेमा 15 दिन से ज्यादा नहीं टिक पाई और बेघर हो गईं। हालांकि, बिग बॉस के घर से बाहर आते ही हेमा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गईं। जी हां, हेमा शर्मा के पति गौरव सक्सेना ने हेमा पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। गौरव शर्मा ने तो हेमा को लेकर ये तक दावा किया है कि वो शादी से पहली ही मां बनने वाली थी।

विज्ञापन

रात में गायब हो जाती थी हेमा

दरअसल, गौरव सक्सेना ने दावा किया है कि शादी के बाद हेमा किसी गलत संगत में पड़ गई थी और रात होते ही अचानक से गायब हो जाती थी। हेमा की इस हरकत की वजह से उनकी फैमिली बहुत परेशान हो गई थी। गौरव का दावा है कि हेमा ने अपने बच्चे तक को भी बेचने की कोशिश की। हालांकि गौरव की वजह से वो ऐसा करने में नाकाम रहीं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hem Lata (@hemasharma973)

विज्ञापन

बच्चे को भी बेचना चाहती थी

गौरव ने बताया कि हेमा ने अपने बच्चे को बेचने के लिए ढाई करोड़ रुपये की मां की थी, क्योंकि वो अपने बच्चे से प्यार ही नहीं करती हैं। गौरव सक्सेना का कहना है कि बच्चे की कस्टडी उन्हें देने के लिए हेमा ने उनसे एक घर की डिमांड और जैसे ही हेमा को घर मिल गया, तो उन्होंने बच्चा अपने पति को दे दिया। गौरव का कहना है कि हेमा शर्मा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी।

बच्चे पर हो रहा था असर

उन्होंने दावा किया कि प्रेग्नेंसी की वजह से ही हेमा शर्मा को जबरदस्ती शादी करनी पड़ी थी। गौरव ने बताया कि हेमा की हरकतों का असर उनके बच्चे पर भी होने लगा था क्योंकि वो उसके साथ उल्टे-सीधे लोगों से मिलती थी। गौरव का कहना है कि हेमा अपने ससुराल में नहीं रहना चाहती, क्योंकि उसको लगता है कि वो वहां पर वीडियो नहीं बना पाएंगी।

विज्ञापन

गौरव ने किए हैं कई हैरान करने वाले दावे

इतना ही नहीं बल्कि गौरव सक्सेना ने तो हेमा पर जान से मारने तक के भी आरोप लगाए हैं। हालांकि हेमा ने भी अपनी पति की इन बातों का जवाब दिया है और अपना पक्ष रखा है, लेकिन अब दोनों में कौन सही है और कौन गलत ये तो वो दोनों ही जानते हैं, लेकिन देखने वाली बात होगी कि दोनों का एक-दूसरे पर वार-पलटवार का ये दौर कब खत्म होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ