Yaariyan फेम एक्टर दिवाली के बाद रचाएंगे शादी, जानें कब और कहां होगी लव कम एरेंज मैरिज?

Hemansh Kohli: ‘यारियां’ फेम एक्टर हेमांश कोहली बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जी हां, दिवाली के बाद एक्टर शादी करेंगे। इस वक्त हेमांश अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन बहुत जल्द शादी की रस्मों के लिए वो फैमिली के पास आएंगे।

Hemansh Kohli

Hemansh Kohli

Hemansh Kohli: हो जाइए तैयार, क्योंकि फिर से आ रही है खुशियों की बाहार… जी हां, खबर तो कुछ ऐसी ही है, जिसे सुनकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे। ‘यारियां’ फेम एक्टर हेमांश कोहली बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जैसे ही हेमांश की शादी की खबरें आईं, तो हर कोई खुशी हो गया। अब सब शादी की डिटेल्स जानना चाहते हैं, तो आइए आपको भी बताते हैं कि हेमांश कब, कहां और किससे शादी करने वाले हैं।

विज्ञापन

कब और कहां होगी शादी?

सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो खबरें है कि हेमांश कोहली दिवाली के बाद यानी 12 नवंबर को शादी करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि हेमांश की शादी दिल्ली में होगी और इस वक्त उनकी शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। खबरें हैं कि हेमांश मंदिर में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। हेमांश चाहते हैं कि उनकी शादी उनके शहर यानी होमटाउन दिल्ली में ही हो।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hemansh Kohli (@kohlihimansh)

अरेंज-कम लव मैरिज करने वाले हैं हेमांश

सूत्रों के मुताबिक, हेमांश जिससे शादी करने वाले हैं, वो बॉलीवुड से नहीं है। कहा जा रहा है कि दोनों की ये अरेंज-कम लव मैरिज है। साथ ही अगर हेमांश की शादी के आटउफिट की बात करें तो इसके लिए उन्होंने डिजाइनर कुणाल रावल को सलेक्ट किया है। अपनी शादी में वो इन्हीं की द्वारा तैयार की गई ड्रेस पहनेंगे।

विज्ञापन

‘जूलिया और कालिया’ की शूटिंग में बिजी हैं एक्टर

रिपोर्ट्स के अनुसार, ये शादी बेहद धूमधाम से होने वाली है। हेमांश की शादी में केवल उनके परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। 34 साल के एक्टर इस वक्त उत्तराखंड में अपनी आने वाली फिल्म ‘जूलिया और कालिया’ की शूटिंग कर रहे हैं और शूटिंग खत्म होने के बाद वह अपने परिवार के साथ शादी की रस्मों में शामिल हो जाएंगे।

इंटरनेट पर शेयर की फोटोज

बता दें कि हेमांश कोहली सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। एक्टर खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में हेमांश ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘जूलिया और कालिया’ की शूटिंग से फोटोज शेयर की हैं। इस पोस्ट में एक्टर अपनी टीम के साथ पहाड़ों का मजा लेते नजर आ रहे हैं। फोटोज को शेयर करते हुए हेमांश ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ‘जूलिया और कालिया’ की टीम हिमालय की गोद में।

विज्ञापन

यूजर्स न किया रिएक्ट

वहीं, अब हेमांश के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये फिल्म कुछ अलग होने वाली है। तीसरे यूजर ने कहा कि ये कुछ अलग लग रही है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ