Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी तौकीर के गेम को एक्सपोज कर दिया है. इसके बाद से सभी कंटेस्टेंट्स काजी तौकीर के पीछे हाथ धोकर पड़ गए. मनोज तिवारी की बेटी और शो की कंटेस्टेंट रीति तिवारी ने तो काजी तौकीर को अपशब्द भी कह दिए. वहीं अब ‘बिग बॉस 7’ की विनर और एक्ट्रेस गौहर खान ने एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वो काजी तौकीर की तारीफ करती नजर आ रही हैं. साथ ही गौहर खान बाकी कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लगाती नजर आ रही हैं. चलिए जानते हैं गौहर खान ने अपनी वीडियो में क्या कुछ कहा.
गौहर खान ने वीडियो किया शेयर
गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें एक्ट्रेस ने कहा कि अगर कोई इंसान काफी फेमस हो रहा होता है तो उससे जलने वाले लोग एक मौके की तलाश में रहते हैं कि कैसे उसे नीचा दिखाया जाए. अगर वो इंसान छोटी सी भी गलती कर देता है तो सब उस पर चढ़ जाते हैं. गौहर ने अपनी वीडियो में काजी का जिक्र किया. उनके मुताबिक जब सलमान खान ने काजी तौकीर के गेम को एक्सपोज किया, तो बाकी के घरवालों का काजी पर निशाना साधना काफी गलत था.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में नॉमिनेट हुए ये 2 कंटेस्टेंट्स, एक की तो घरवालों ने छीन ली लाइफलाइन
काजी की फैन हुईं गौहर खान
गौहर ने काजी की तारीफ करते हुए कहा कि काजी तुम रॉकस्टार हो. आपने उस सिचुएशन को कूल एटीट्यूड के साथ संभाला है. आपको लोगों ने गाली दी, आप पर थूका और आपको ‘अबे कौन है तू’ तक कहा, लेकिन आपने किसी के साथ बद्तमीजी नहीं की. आपने अपने दिमाग का बैलेंस नहीं खोया. आपसे लोग जलते हैं. दरअसल गौहर खान ने इनडायरेक्टली मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी पर निशाना साधा. रीति तिवारी ने वीकेंड का वार के दौरान काजी तौकीर से बद्तमीजी करते हुए उनके साथ तू कहकर बात की थी. हालांकि बाद में रीति ने काजी से सॉरी भी बोल दिया था.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में कौन बना ऑडियंस का फेवरेट? जानें टॉप 5 में किन-किन कंटेस्टेंट्स का नाम
माही विज की भी की तारीफ
बता दें गौहर खान ने अपने वीडियो में माही विज का भी जिक्र किया. जब हर कोई काजी तौकीर के बारे में गलत-गलत बोल रहे थे, तो माही विज ही थीं जिन्होंने काजी तौकीर का साथ दिया. वहीं अब अपने वीडियो में गौहर खान ने माही विज का जिक्र करते हुए कहा कि माही आप बहुत अच्छा खेल रही हैं. गौहर ने कहा, ‘काजी और माही आप लोग बेस्ट हो.’ वहीं अब सोशल मीडिया पर गौहर खान का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines