आज के समय में हर कोई ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना काफी पसंद करते हैं, जिसके लिए दर्शक महंगे-महंगे सब्सक्रिप्शन भी लेते है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कोई न कोई ऐसी सीरीज या मूवी रिलीज है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना देती है. आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसने 59 एमी अवॉर्ड्स समेत कुल 300 से ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किया है. इस सीरीज को दुनिया भर में काफी ज्यादा पसंद किया गया था.
यह भी पढ़ें: जून के पहले हफ्ते में JioHotstar पर रिलीज होंगी ये 2 फिल्में-सीरीज, घर बैठे मिलेगा फुल मनोरंजन
‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ ने जीता 300 ज्यादा अवॉर्ड्स
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ (Game of Thrones) है. इस सीरीज को इतिहास की सबसे बड़ी सीरीज मानी जाती है, जिसके 8 सीजन जारी हुए हैं. ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ का पहला सीजन साल 2011 में जारी किया गया था, जो HBO नेटवर्क पर प्रसारित हुआ था. इस सीरीज में कुल 73 एपिसोड है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आए है. सीरीज के पहले 6 सीजन में 10-10 एपिसोड जारी किए गए थे. हालांकि, सीजन 7 और 8 में 6 एपिसोड रिलीज हुए थे. यह सीरीज दुनिया भर के 173 देशों एक साथ और एक ही समय पर ब्रॉडकास्ट किया गया था. दरअसल, मेकर्स ने यह फैसला पायरेसी और अवैध डाउनलोडिंग से सीरीज को बचाने के लिए किया था. हालांकि, इस कदम के कारण शो का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में ‘लार्जेस्ट टीवी ड्रामा सिमुलकास्ट’ के रूप में दर्ज किया गया था. ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ ने एक साल में सबसे ज्यादा 59 एमी अवार्ड अपने नाम किया था.
यह भी पढ़ें: JioHotstar का सब्सक्रिप्शन है? तो आज ही देख डालिए ये 5 हॉरर-थ्रिलर फिल्में, घर बैठे मिलेगा थिएटर वाला मजा
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ ने जीते 59 एमी अवॉर्ड्स
IMDb के मुताबिक गेम ऑफ थ्रोन्स को जॉर्ज आर मार्टिन के मशहूर उपन्यास ‘अ सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर’ पर तैयार किया गया है. इस सीरीज को प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स में कुल 161 नॉमिनेशन मिले थे. हालांकि, सीरीज ने 59 जीते अवॉर्ड अपने नाम किया था. आईएमडीबी के मुताबिक इस सीरीज ने 300 से ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किया है. इतना ही नहीं इस सीरीज में काम करने के लिए एक्ट्रेस एमिलिया क्लार्क ने हर एपिसोड के लिए 3 लाख डॉलर (तकरीबन 2.5 करोड़ रुपये) की फीस वसूलती थी.
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
19 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines