Gadar: सनी देओल और अमीषा पटेल की 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने करोड़ों दर्शकों को दीवाना बना लिया था। अब फिल्म का सीक्वल तैयार है और जल्द ही यह बड़े पर्दे पर दिखाई देगा, लेकिन इससे पहले गदर के मेकर्स ने फैंस को एक खुशखबरी दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गदर के पार्ट-1 को एक बार फिर थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, गदर 2 से पहले गदर पार्ट 1 को 15 जून को रिलीज किया जा सकता है। प्रोडक्शन कंपनी से जुड़े एक आधिकारिक शख्स ने कहा कि 2001 में फिल्म जिस दिन रिलीज हुई थी, उसी दिन फिल्म के पहले पार्ट को रिलीज किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो इसका उद्देश्य पार्ट-2 के लिए लोगों की उत्सुकता को बढ़ाना है।
कब रिलीज होगी गदर 2
‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल ‘गदर-2’ इस साल 11 अगस्त को रिलीज होगा। फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया कि गदर को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि ‘मैं खुश हूं कि लोग गदर (देखने) में दिलचस्पी ले रहे हैं। जिस तरह अवतार और बाहुबली को फिर से रिलीज किया गया था, ठीक उसी तरह हम भी गदर को रिलीज करेंगे। हम फिल्म को फिर से रिलीज करने की प्रक्रिया में हैं।’
15 जून 2023 को एक बार फिर रिलीज होगी गदर: एक प्रेम कथा
ऑफिशियल स्टेटमेंट बताया है कि ‘गदर 2’ से पहले ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को रिलीज किया जाएगा। इसे उसी तारीख को रिलीज किया जाएगा, जिसमें इसे 2001 में रिलीज किया गया था। फिल्म के मेकर्स ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि दर्शकों को फिल्म की पूरी कहानी एक बार फिर से समझ आ जाए। मेकर्स ने इस फिल्म को 15 जून 2023 को रिलीज करने का फैसला किया है और ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज होगी।
11 अगस्त को रिलीज होगी ‘गदर 2’
‘गदर 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा भी नजर आएंगे, जोकि ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में चाइल्ड आर्टिस्ट थे। लेकिन ‘गदर 2’ में वह अब हीरो के तौर पर दिखेंगे। बताया जा रहा है कि ‘गदर 2’ 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। अनिल शर्मा और सनी देओल ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की दोबारा रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
जानें 2001 में रिलीज़ हुई ग़दर क्यों हैं खास
एक प्रेम कथा एक सिख तारा सिंह (देओल) की कहानी है, जिसे एक पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की सकीना (अमीषा पटेल) से प्यार हो जाता है। सीक्वल के लिए, देओल और पटेल दोनों अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाएंगे।
गदर उसी दिन रिलीज़ हुई जिस दिन आमिर खान अभिनीत लगान थी, जिसने इसे उस समय की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस लड़ाइयों में से एक बना दिया। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की।
संबंधित खबरें
दलेर मेहंदी विवाद पर CM पुष्कर सिंह धामी ने सिंगर मीका सिंह से की बात, बोले- बातचीत से दूर होनी चाहिए गलतफहमी
12 mins agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
54 mins agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
5 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
6 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
7 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
8 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines