Auto Expo 2023: टाटा का इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर तगड़ा जोर! सिएरा ईवी और हैरियर के इलेक्ट्रिक एसयूवी से हटाया पर्दा

Tata Electric SUV Sierra, Tata Harrier Electric SUV

Auto Expo 2023 Tata Electric Suv: दिग्गज वाहन निर्माता टाटा मोटर्स आगामी समय में अपनी कारों में बड़े बदलाव के लक्ष्य की दिशा को लेकर काम कर रही है, जिसकी एक झलक ऑटो एक्सपो 2023 (Auto Expo) में देखने को मिली। कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में अन्य वाहन निर्माताओं को कड़ी टक्कर देने के लिए टाटा प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी स्पेस (Tata Premium Electric SUV Space) में विस्तार करना चाह रही है।

विज्ञापन

तीन साल बाद आयोजित हो रहे ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा मोटर्स ने कई इलेक्ट्रिक कारों से पर्दा हटाया है। इनमें टाटा की प्रीमियम एसयूवी सिएरा और टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी भी शामिल है। लुक के मामले में दोनों ही बेहतरीन हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

Tata Electric SUV Sierra Design

टाटा की प्रीमियम एसयूवी सिएरा को बॉक्सी लुक के साथ पेश किया गया है। इसमें चार डोर दिए गए हैं। इसका एक्सटीरियर डिजाइन इस एसयूवी को कॉन्सेप्ट लुक देता है। टाटा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी सिएरा को अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर पेश करेगी।

विज्ञापन

Tata Harrier Electric SUV

ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी (Tata Harrier Electric SUV) कंपनी की और बड़ी पेशकश है। हालांकि, जिस तरह से टाटा अपनी कारों को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में पेश कर रही है। इससे ये साफ है कि कंपनी इन वाहनों के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को लाने के लिए पहले से तैयार थी, ऐसा इसलिए क्योंकि इसका प्लेटफॉर्म तैयार है और कंपनी इसे जल्दी तैयार कर सकती है।

विज्ञापन

Tata Harrier Electric Design

हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी में ऑल व्हील ड्राइव के साथ डुअल मोटर लेआउट है। हालांकि, ये डीजल वर्जन में उपलब्ध नहीं है। हैरियर इलेक्ट्रिक में इलेक्ट्रिक कार के एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें फ्रंट बंपर लुक और नए अलॉय व्हील शामिल हैं। इसके केबिन में मौजूदा हैरियर के मुकाबले काफी बड़ी स्क्रीन है।

Tata Harrier Electric Launch Date

उम्मीद है कि हैरियर ईवी पहले आएगी और सिएरा ईवी को बाद में लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ टाटा मोटर्स प्रीमियम ईवी सेगमेंट को टारगेट कर रही है, जिससे टाटा ऑटो बाजार में अपनी हिस्सेदारी और बढ़ा सके।

विज्ञापन

आपको बता दें कि टाटा की सिएरा और हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी में ऑल व्हील ड्राइव के साथ प्रीमियम ईवी टेक्नोलॉजी फीचर दिए जाएंगे। हालांकि, बड़ा सवाल ये है कि क्या Tata इन दोनों SUVs को मौजूदा डीजल SUV लाइन-अप के साथ रिप्लेस करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ