Gadar: सीक्वल से पहले थिएटर्स में एक बार फिर रिलीज होगी 'गदर', सनी देओल उखाड़ेंगे हैंडपंप, जानिए डेट

Gadar

Gadar

Gadar: सनी देओल और अमीषा पटेल की 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने करोड़ों दर्शकों को दीवाना बना लिया था। अब फिल्म का सीक्वल तैयार है और जल्द ही यह बड़े पर्दे पर दिखाई देगा, लेकिन इससे पहले गदर के मेकर्स ने फैंस को एक खुशखबरी दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गदर के पार्ट-1 को एक बार फिर थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, गदर 2 से पहले गदर पार्ट 1 को 15 जून को रिलीज किया जा सकता है।  प्रोडक्शन कंपनी से जुड़े एक आधिकारिक शख्स ने कहा कि 2001 में फिल्म जिस दिन रिलीज हुई थी, उसी दिन फिल्म के पहले पार्ट को रिलीज किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो इसका उद्देश्य पार्ट-2 के लिए लोगों की उत्सुकता को बढ़ाना है।

कब रिलीज होगी गदर 2

‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल ‘गदर-2’ इस साल 11 अगस्त को रिलीज होगा। फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया कि गदर को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि ‘मैं खुश हूं कि लोग गदर (देखने) में दिलचस्पी ले रहे हैं। जिस तरह अवतार और बाहुबली को फिर से रिलीज किया गया था, ठीक उसी तरह हम भी गदर को रिलीज करेंगे। हम फिल्म को फिर से रिलीज करने की प्रक्रिया में हैं।’

15 जून 2023 को एक बार फिर रिलीज होगी गदर: एक प्रेम कथा

ऑफिशियल स्टेटमेंट बताया है कि ‘गदर 2’ से पहले ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को रिलीज किया जाएगा। इसे उसी तारीख को रिलीज किया जाएगा, जिसमें इसे 2001 में रिलीज किया गया था। फिल्म के मेकर्स ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि दर्शकों को फिल्म की पूरी कहानी एक बार फिर से समझ आ जाए। मेकर्स ने इस फिल्म को 15 जून 2023 को रिलीज करने का फैसला किया है और ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज होगी।

11 अगस्त को रिलीज होगी ‘गदर 2’

‘गदर 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा भी नजर आएंगे, जोकि ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में चाइल्ड आर्टिस्ट थे। लेकिन ‘गदर 2’ में वह अब हीरो के तौर पर दिखेंगे। बताया जा रहा है कि ‘गदर 2’ 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। अनिल शर्मा और सनी देओल ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की दोबारा रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

जानें 2001 में रिलीज़ हुई ग़दर क्यों हैं खास

एक प्रेम कथा एक सिख तारा सिंह (देओल) की कहानी है, जिसे एक पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की सकीना (अमीषा पटेल) से प्यार हो जाता है। सीक्वल के लिए, देओल और पटेल दोनों अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाएंगे।

गदर उसी दिन रिलीज़ हुई जिस दिन आमिर खान अभिनीत लगान थी, जिसने इसे उस समय की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस लड़ाइयों में से एक बना दिया। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ