Daler Mehndi Controversy: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों विवादों में छाए हुए हैं. उत्तराखंड के एक इवेंट में दलेर मेहंदी के ठीक से ना गा पाने की वजह से वहां मौजूद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें खूब फटकार लगाई. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं मंत्री ने ये भी आरोप लगाए कि सिंगर नशे में गाना गा रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में पूरा बॉलीवुड आ गया. फिल्मी सितारे सिंगर का सपोर्ट कर रहे हैं और ये भी रिवील कर रहे हैं कि सिंगर पर लगाए गए आरोप गलत हैं और वो शराब पीते ही नहीं हैं. वहीं दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह ने भी एक वीडियो शेयर कर बताया था कि दलेर मेहंदी की तबीयत काफी समय से खराब है. वहीं अब दलेर मेहंदी के सपोर्ट में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेटर लिखा है.
FWICE ने लिखा लेटर
FWICE ने दलेर मेहंदी को सपोर्ट करते हुए बताया है कि सिंगर शराब पीने वाले नहीं हैं. वहीं ये भी बताया कि सब जानते हैं कि दलेर मेहंदी काफी समय से हेल्थ इश्यू से गुजर रहे हैं. हाल ही में उनकी सर्जरी भी हुई है. साथ ही लेटर में FWICE ने इवेंट में हुए दलेर मेहंदी के साथ गलत बर्ताव के बारे में भी बात की. उन्होंने लेटर में लिखा, ‘हम पब्लिक इवेंट्स की अहमियत को समझते हैं लेकिन ऐसे मुद्दों को पब्लिक में डांट फटकार के बजाय सेंसिटिविटी और समझदारी के साथ सुलझाना चाहिए.’
यह भी पढ़ें: ‘मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं…’, अमिताभ बच्चन ने पब्लिकली क्यों मांगी माफी? फैंस की बढ़ी चिंता
दलेर मेहंदी के योगदान को किया याद
लेटर में आगे लिखा गया, ‘ऐसी सिचुएशन में किसी आर्टिस्ट के बारे में कोई नतीजा निकालने से पहले संयम बरतना बेहद जरूरी है. कलाकार का सम्मान करते हुए ऐसे हालातों को दया और प्रोफेशनलिज्म के साथ सुलझाया जाना चाहिए.’ वहीं लेटर में दलेर मेहंदी के म्यूजिक इंडस्ट्री में दिए गए योगदान पर भी प्रकाश डाला गया. लेटर में लिखा गया, ‘दलेर मेहंदी एक जाना-माना नाम हैं. उनके गानों ने कई पीढ़ियों को एंटरटेन किया है और उनके म्यूजिक ने बड़े पैमाने पर पहचान दिलाई है. इतने सीनियर कलाकार की पब्लिक में बेइज्जती करना बेहद दुख की बात है.’
यह भी पढ़ें: ‘लोग पैसे देकर आए और…’, दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज; पोस्ट शेयर कर उठाए सवाल
क्या है पूरा मामला?
FWICE ने अपने लेटर में आगे लिखा, ‘हम हमेशा से वर्कर्स और कलाकारों की भलाई और प्रोफेशनल अधिकारों के लिए खड़े रहते हैं.’ साथ ही उन्होंने कलाकारों और परफॉर्मर्स के साथ डील करते समय अधिकारियों से ज्यादा सेंसिटिविटी बरतने की बात की. बता दें बीते रविवार को दलेर मेहंदी उत्तराखंड के टिहरी जिले में आयोजिक एक इवेंट में परफॉर्म करने पहुंचे थे. इस दौरान सिंगर ठीक से गा नहीं पा रहे थे, जिस पर ऑडियंस में बैठे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भड़क गए और उन्होंने स्टेज पर आकर दलेर मेहंदी को खरी-खरी सुनाई. साथ ही उन्होंने कहा कि आप ठीक से बात भी नहीं पा रहे हैं तो गाना कैसे गाओगे. मंत्री ने सिंगर पर शराब पीकर गाने का आरोप भी लगाया.
संबंधित खबरें
'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
2 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
2 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
3 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
20 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
21 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
1 day agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines