'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज; पोस्ट शेयर कर उठाए सवाल
Sona Mohapatra Dig Daler Mehndi: दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद पर जहां एक तरफ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सोना महापात्रा ने सिंगर पर तंज कसा है. सोना महापात्रा ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस के प्रति चिंता जताई है. चलिए जानते हैं सिंगर ने क्या कुछ कहा.
सोना महापात्रा ने दलेर मेहंदी पर उठाए सवाल (Pic Credit- Instagram)
Sona Mahapatra Dig Daler Mehndi: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. उत्तराखंड के एक इवेंट में सिंगर की परफॉर्मेंस पर उठे सवाल वाले विवाद के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं. जहां एक तरफ बॉलीवुड के सितारे सिंगर दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतर आए हैं तो वहीं दूसरी ओर सिंगर सोना महापात्रा ने दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए हैं. सिंगर सोना महापात्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर दलेर मेहंदी के विवाद से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि दिल्ली में भी हुए एक इवेंट में दलेर मेहंदी ठीक से नहीं गा पाए थे. साथ ही सोना महापात्रा ने फैंस को लेकर चिंता जाहिर की है. चलिए आपको भी बताते हैं अपनी पोस्ट में सोना महापात्रा ने क्या कुछ कहा.
विज्ञापन
सिंगर ने पोस्ट किया शेयर
सोना महापात्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दलेर मेहंदी की दिल्ली में हुई परफॉर्मेंस के बारे में भी बात की है. सिंगर ने लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर बताया कि दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान भी दलेर मेहंदी ठीक से नहीं गा पाए थे, जिससे ऑडियंस को तकलीफ उठानी पड़ी थी. वहीं सिंगर ने ऑडियंस की चिंता जताते हुए कहा है कि लोग परफॉर्मेंस देखने के लिए पैसे देकर आए और बड़ी उम्मीदों के साथ आए, लेकिन उन सभी को निराश होना पड़ा.
वहीं सोना महापात्रा ने अपनी पोस्ट में उत्तराखंड में हुए इवेंट के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं दलेर मेहंदी जी से जुड़े एक विवाद के बारे में सुन रही हूं, इससे जुड़ा मैं भी एक एक्सपीरियंस शेयर करना चाहती हूं. हालांकि मेरा मकसद दिग्गज कलाकार की बेज्जती करना नहीं है.’ सिंगर ने दिल्ली में हुए एक इवेंट का किस्सा शेयर किया. उन्होंने कहा, ’28 फरवरी को हुए इवेंट के दौरान भी दलेर मेहंदी अपनी परफॉर्मेंस के दौरान काफी कन्फ्यूज लग रहे थे. हम सच में लेजेंड को परफॉर्म करते देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थे, लेकिन जो हुआ वो दिल तोड़ देने वाला था. वो अपनी परफॉर्मेंस के दौरान कन्फ्यूज लगे और एक नोट पकड़ने में काफी संघर्ष कर रहे थे. बार-बार एक ही म्यूजिक दोहरा रहे थे. उनकी इस परफॉर्मेंस को देख ऑडियंस भी धीरे-धीरे बाहर जाती दिखाई दी. लोग पैसे देकर आए और उम्मीद लेकर आए थे.’
आयोजकों पर भी उठाए सवाल
सोना महापात्रा का बयान भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. सिंगर ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ‘भले ही पुराने कलाकार अपने योगदान के लिए सम्मान के लिए हकदार हैं, लेकिन दर्शकों को भी ईमानदार परफॉर्मेंस का पूरा अधिकार है.’ साथ ही उन्होंन सवाल उठाया है कि क्या विरासत और उम्र हमें प्रोफेशनल जवाबदेही से छूट देती है? साथ ही उन्होंने आयोजकों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर किसी की तबीयत खराब है तो स्थिति को संभालने का तरीका होना चाहिए.