एक्टर KRK पर एक और FIR दर्ज, मायावती से लिया पंगा, पहले Salman ने कराया था केस

FIR Against KRK: केआरके के खिलाफ एक नई FIR दर्ज हो गई है। अब उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप में बसपा के जिला अध्यक्ष ने केस दर्ज करवा दिया है। मायावती पर सोशल मीडिया पर कमेंट करना अब केआरके को महंगा पड़ गया है।

FIR Against KRK

FIR Against KRK

विज्ञापन

FIR Against KRK: बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक केआरके (KRK) यानी कमाल आर खान (Kamaal R Khan) एक बार फिर मुश्किलों में फंस गए हैं। एक्टर के खिलाफ अब एक नया मामला दर्ज हो गया है। वैसे तो केआरके का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनके खिलाफ अब तक न जाने कितने लोग खड़े हुए और कितनों ने केआरके के खिलाफ केस तक कर दिया। अब केआरके को लेकर एक नया मामला सामने आया है। उनकी बसपा प्रमुख मायावती पर की एक टिप्पणी अब उन्हीं पर भारी पड़ गई है।

X पर की थी मायावती को लेकर टिप्पणियां

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से केआरके लगातार मायावती को लेकर आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। सोशल मीडिया अकाउंट X से केआरके ने मायावती के खिलाफ कई बयान दिए हैं। इसके अलावा केआरके ने मायावती को लेकर कई भद्दी टिप्पणियां भी की हैं। इस तरह के विवादित बयान देने वाले केआरके के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।

Advertisment

दर्ज हुआ केस

अब सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने केआरके के खिलाफ लीगल एक्शन लेते हुए FIR दर्ज कराई है। सहारनपुर में अब केआरके के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। सुशील कुमार का कहना है कि उनके इस बयान से पार्टी की भावनाएं आहत हुई हैं। सरेआम हुए इस अपमान के बाद उन्होंने केआरके को सबक सिखाने के लिए कानून का सहारा लिया है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब केआरके किसी टिप्पणी की वजह से कानूनी पचड़े में फंसे हों।

विज्ञापन

सलमान खान से भी हो चुका है पंगा

बॉलीवुड के दबंग खान भी केआरके के खिलाफ केस कर उन्हें कोर्ट के चक्कर लगवा चुके हैं। सलमान खान (Salman Khan) ने खुद को लेकर और अपनी फिल्मों पर केआरके की अपमानजनक टिप्पणियों से तंग आकर उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। लेकिन इसके बाद भी केआरके अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। कुछ दिन वो रुके जरूर पर थामे नहीं। वहीं, अब उन्होंने मायावती को निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ