फिल्म ‘चार्ली’ के एक्टर Radhakrishnan Chakyat का निधन, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

पॉपुलर एक्टर और फोटोग्रॉफर राधाकृष्णन चाक्यत अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। एक्टर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Radhakrishnan Chakyat

राधाकृष्णन चाक्यत का निधन।

विज्ञापन

फिल्म ‘चार्ली’ के पॉपुलर एक्टर और फोटोग्रॉफर राधाकृष्णन चाक्यत का निधन हो गया है। राधाकृष्णन चाक्यत के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आज 23 मई को 53 साल की उम्र राधाकृष्णन चाक्यत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी की मानें तो फोटोग्राफर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। हर कोई राधाकृष्णन की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।

इंडस्ट्री में पॉपुलर थे राधाकृष्णन चाक्यत

साल 2000 में राधाकृष्णन चाक्यत ने अपना फोटोग्राफी का करियर शुरू किया था। अपने काम से राधाकृष्णन चाक्यत ने बहुत जल्दी अपनी पहचान बना ली थी। राधाकृष्णन चाक्यत का काम इतना शानदार था कि कई पॉपुलर ब्रांड के लिए उन्होंने शूट किया और उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। साल 2017 में चाक्यत ने पिक्सेल विलेज की स्थापना की थी, जो एक पॉपुलर यूट्यूब चैनल है और कई लोगों को शिक्षा भी देता है।

Advertisment

चाक्यत की टीम ने दी जानकारी

राधाकृष्णन चाक्यत के निधन की जानकारी उनकी टीम ने एक पोस्ट के जरिए लोगों को दी है। पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया कि बेहद भारी मन से हम अपने प्यारे गुरू, मित्र राधाकृष्णन चाक्यत के निधन की खबर शेयर कर रही हैं। हमारी फोटोग्राफी की जर्नी में वो सबसे बड़े मार्गदर्शक थे।

दास दादा का भी हुआ निधन

उन्होंने ना केवल हमें सिखाया कि लेंस के जरिए दुनिया को कैसे देखते हैं बल्कि उन्होंने ये भी बताया कि कैसे इसकी आत्मा को कैद किया जाता है। गौरतलब है कि हाल ही में कपिल शर्मा शो के मशहूर फोटोग्राफर दास दादा का भी निधन हुआ था। दास दादा के जाने से इंडस्ट्री में मातम पसर गया था। वहीं, अब चाक्यत के निधन की खबर से भी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ