Famous Singer Died: ओडिशा से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर रुकसाना बानो का निधन हो गया है। गत बुधवार की रात को अचानक रुकसाना बानो की मौत हो गई। इस खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो भुवनेश्वर के AIIMS अस्पताल में रुकसाना का इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान ही सिंगर ने दम तोड़ दिया।
मां और बहन का दावा
डॉक्टरों की मानें तो रुकसाना Scrub Typhus नामक बीमारी से पीड़ित थी, लेकिन अभी उनकी मौत होने के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। बता दें कि रुकसाना अभी सिर्फ 27 साल की ही थी। इतनी छोटी उम्र में सिंगर के निधन से न सिर्फ इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है, बल्कि परिवार भी बेहाल है। हालांकि रुकसाना की मां और बहन का दावा है कि उन्हें एक दूसरे सिंगर ने जहर दिया है।
किसी का नाम नहीं लिया
रुकसाना की अचानक हुई मौत उनके परिवार के लिए बिल्कुल असहनीय है, लेकिन इस मामले में अब नया मोड़ यह आया है कि सिंगर की मां और बहन ने एक दूसरे सिंगर पर रुकसाना की मौत का इल्जाम लगा दिया है। जी हां, रुकसाना की मां और बहन ने इस मामले में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्हें दूसरे सिंगर ने जहर देकर मार डाला, लेकिन ऐसा किसने किया है, इस बारे में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है।
शूटिंग पर पिया था जूस
सिंगर की फैमिली की मानें तो उनका कहना है कि रुकसाना को बहुत पहले से धमकियां मिल रही थीं। साथ ही परिवार ने दावा किया कि 15 दिन पहले जब रुकसाना शूटिंग पर थी, तब उन्होंने वहां पर जूस पिया था। इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। धीरे-धीरे उनकी हालत खराब होती गई और अब उनकी मौत ही हो गई। अगर रुकसाना की बहन की मानें तो उनका कहना है कि रुकसाना को पहली बार 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें वहां से रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
रुकसाना की मां ने सोशल मीडिया पर भी एक मैसेज शेयर किया है। इस मैसेज में उन्होंने अपनी बेटी की मौत के पीछे साजिश होने की बात कही है। रुकसाना की मां का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। मां का दावा है कि रुकसाना को जान-बूझकर मारा गया है और पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करे। वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- शादी के बाद पहली बार ‘बिब्बो’ दिखी अपनी ‘जान’ के साथ, Adu-Siddhu को देख यूजर्स ने किया ऐसे रिएक्ट
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines