Mr Faisu Wedding Card Viral: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिस्टर फैजू यानी फैसल शेख इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर की शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं. खबरें हैं कि जल्द ही मिस्टर फैजू शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर मिस्टर फैजू की शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है, जिसमें शादी की डेट भी देखने को मिल रही है. हालांकि अभी तक इन खबरों पर इंफ्लुएंसर मिस्टर फैजू ने चुप्पी नहीं तोड़ी है. वायरल शादी के कार्ड में फैसल शेख की शादी की तारीख के साथ-साथ उनकी होने वाली दुल्हन का नाम भी देखने को मिल रहा है. एक्ट्रेस युविका चौधरी ने अपने व्लॉग में फैजू की शादी के कार्ड को रिवील किया है.
शादी का कार्ड हुआ वायरल
दरअसल एक्ट्रेस युविका चौधरी ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में शादी का एक डेकोरेटेड कार्ड दिखाया है. इस कार्ड पर फैजू एंड तान्या लिखा है. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में युविका चौधरी वेडिंग कार्ड को ओपन करती नजर आ रही हैं. वहीं युविका बोलती हैं, ‘ओह माय गॉड! ये कार्ड तो फैजू की शादी का कार्ड है. आखिरकार फैजू शादी कर रहा है. फैजू वेड्स तान्या, मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है. युविका चौधरी के व्लॉग का ये वीडियो सुर्खियों में आ गया और फैजू के फैंस भी उन्हें शादी की बधाई देने लगे.
यह भी पढ़ें: करीना कपूर संग शाहिद कपूर की पत्नी मीरा की जबरदस्त बॉन्डिंग, बेबो ने इंस्टा पर शेयर किया फोटो
कब है शादी?
वहीं वीडियो में शादी की तारीख भी रिवील हो गई. इनविटेशन कार्ड में निकाह की तारीख 18 अक्टूबर लिखी है और रिसेप्शन की तारीख 19 अक्टूबर लिखी है. वहीं दुल्हन का नाम तान्या है, हालांकि तान्या के बारे में अभी तक कोई जानकारी सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई है. वहीं इस वायरल वेडिंग कार्ड पर भी फैसल शेख ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है और ना ही शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. इसके साथ ही फैसल शेख के परिवार ने भी फैजू की शादी का अभी तक ऐलान नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं ललित प्रभाकर? जो राजकुमार राव की ‘प्रहार’ में बने अजमल कसाब; ट्रेलर में दिखी झलक
शादी पर क्या बोले फैसल शेख?
बता दें पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में फैजू ने अपनी शादी को लेकर बात की थी. जब फैजू से पूछा गया था कि वो शादी कब कर रहे हैं तो इस पर फैजू ने कहा था कि 2026 अभी खत्म नहीं हुआ है, अभी तो कोई नहीं है लेकिन कोई ना कोई तो मिल ही जाएगी. अब युविका के व्लॉग के बाद से फैंस की नजरें फैजू की शादी पर टिकी हुई है. बता दें फैसल शेख का नाम टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के साथ भी जुड़ चुका है. हालांकि दोनों एक-दूसरे को दोस्त ही कहते हैं.
संबंधित खबरें
FWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
9 mins ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
59 mins agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
1 hr agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
1 hr ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
18 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
20 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
22 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines