हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News : 4 साल बाद सोहेल खान की एक्स वाइफ का बड़ा खुलासा, तलाक की बताई असली वजह

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन जगत की लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

22:11 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: स्मृति मंधाना के दोस्त पर पलाश मुच्छल ने किया 10 करोड़ का केस

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के दोस्त विधान माने ने बॉलीवुड के संगीतकार पलाश मुच्छल पर धोखाधड़ी और बेवफाई का आरोप लगा था, जिसपर पलाश मुच्छल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और विधान माने पर 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.पढ़िए पूरी खबर...

21:51 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Shah Rukh Khan की वो फिल्में, जिन्होंने लूटा बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. आज शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट रिवील हो गई है. इस बीच हम आपको शाहरुख की टॉप फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. देखें फोटोज

20:22 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 4 एपिसोड वाली वो सीरीज, जिसमें कूट-कूटकर भरा है सस्पेंस-थ्रिल

साल 2024 में बेस्ट फिल्म फेयर का अवार्ड जीतने वाली ये सीरीज एक सच्ची घटना पर बनी थी, जिसे ओटीटी पर आज भी खूब पसंद किया जाता है. इस सीरीज को 10 में से 8.2 की आईएमडीबी रेटिंग मिली है. पढ़ें पूरी खबर...

20:01 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Mahima Chaudhary की बेटी ने फिर चुराई लाइमलाइट

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की बेटी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर महिमा की बेटी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं. देखें वीडियो

19:56 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: बेटे Aaryan Khan से लेकर Karan Johar तक पूरा बॉलीवुड हुआ 'King' का दीवाना

शाहरुख खान की फिल्म 'King' का टीजर रिलीज हो गया है. इस पर उनके बेटे Aaryan Khan से लेकर Karan Johar तक के रिएक्शन्स सामने आ गए हैं. पूरा बॉलीवुड और शाहरुख खान फैंन्स दीवाने हो गए हैं. पढ़िए पूरी खबर...

19:25 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE:एक्टर ने टूटे पैर पर दिया ऑडिशन, मिली Jahnvi Kapoor संग फिल्म

मुंबई जैसी मायानगरी में जगह मिलना आसान नहीं होता. Homebound के इस एक्टर के लिए भी यह रास्ता आसान नहीं था. मां ने घर घर काम किया और खुद टूटी टांग लेकर ऑडिशन दिया. लेकिन आखिरकार उन्होंने Jahnvi Kapoor फिल्म करके खुद को साबित कर दिया. पढ़िए पूरी खबर...

19:25 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सनी देओल की इन 5 फिल्मों ने ओपनिंग डे पर की थी खूब कमाई

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है. दरअसल यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी देओल की टॉप 5 फिल्में कौन-कौन सी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. अगर आपको इसका जवाब पता नहीं है, तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

19:05 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ‘मेरी कमर पर हाथ…’, Mouni Roy के साथ हरियाणा में हुई बदतमीजी

पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय एक इवेंट में गई थीं. इस इवेंट में एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी हुई, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है. मौनी ने इसको लेकर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. पढ़ें पूरी खबर...

18:22 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सर्जरी का बहाना देकर रफूचक्कर हो गया था इस हसीना का मंगेतर

बॉलीवुड की हसीनाओं के खूबसूरत चेहरे पर कई गहरे घाव होते है. जैसे कि इस एक्ट्रेस के मंगेतर ने सर्जरी का बहाना बनाया और शादी से भाग गया. इस घटना से एक्ट्रेस इतनी टूट गई कि उन्होंने फिर कभी शादी नहीं की. कुछ समय बाद में उन्होंने क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ता बनाया. रिश्ता लंबा चला, मगर शादी नहीं हो पाई. पढ़िए पूरी खबर...

18:22 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: शाहरुख खान की ‘किंग’ की रिलीज डेट का ऐलान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म किंग का रिलीज डेट अनाउंस हो गया है. यह फिल्म 24 दिसंबर 2025 को रिलीज की जाएगी. जब से शाहरुख खान की फिल्म किंग का टीजर जारी हुआ था तब से लोग इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

17:48 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Mira Rajput पर फिदा हो गईं Farah Khan, ऑफर किया ये गोल्डन चांस

बॉलीवुड की डायरेक्टर और कोरियोग्राफर Farah Khan शाहिद कपूर की बीवी Mira Rajput पर फिदा हो गई. इसमें इवेंट के दौरान मीरा से मिलने पर फराह ने उन्हें बेहद खूबसूरत बताया और खड़े खड़े उन्हें अपनी फिल्म में एक रोल करने का ऑफर दे डाला. पढ़िए पूरी खबर...

17:25 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इस विदेशी फिल्म में गूंजा 'महाभारत' का उपदेश

देश-विदेश हर जगह गीता का ज्ञान अमूल्य माना जाता है. इसी बीच हॉलीवुड की यह फिल्म किसी महाभारत से कम नहीं. इसमें कृष्ण-अर्जुन जैसी एक जोड़ी गीता में बताए गए जीवन के सार पर बात करते हैं. यह फिल्म बहुत प्रेरणादायक है. पढ़िए पूरी खबर...

17:08 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: देवानंद की वो फिल्म, जिसने रच दिया था इतिहास

हिंदी सिनेमा के सदाबहार एक्टर देव आनंद की एक ऐसी फिल्म है, जिसने इतिहास रच दिया था. देव आनंद की ये फिल्म उस साल में भारत की ऑफिशियल ऑस्कर एंट्री थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

16:56 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस' फेम खानजादी की The 50 में एंट्री

रियलिटी शो 'the 50' 1 फरवरी, 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और कलर्स पर ऑनएयर किया जाएगा. ऐसे में अब इस शो में 'बिग बॉस' फेम खानजादी की एंट्री हो गई है.

16:47 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज डेट रिवील

शाहरुख खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं. इसके जरिए वह एक बार फिर से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में अब फिल्म की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट रिवील की है. फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को क्रिसमस के मौके पर दस्तक देगी.

16:44 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अनुपम खेर ने जिम में रवि किशन को दी कड़ी टक्कर

अनुपम खेर और रवि किशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें देखने के लिए रहा है कि दोनों जिम में हैं. रवि को अनुपम खेर उन्हें जिम में कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं.

16:43 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Mouni Roy के साथ हरियाणा में हुई बदतमीजी

अभिनेत्री मौनी रॉय को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह हरियाणा के करनाल में एक इवेंट में गई थीं. एक्ट्रेस ने वहां से एक बेहद परेशान करने वाली घटना का खुलासा हुआ है. मौनी ने बताया कि वहां मौजूद लोगों, जिनमें बुजुर्ग पुरुष भी शामिल थे, ने कथित तौर पर उन्हें अनुचित तरीके से छुआ और भद्दे कमेंट्स पास किए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इस घटना का खुलासा किया है.

16:23 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 9.5 IMDb रेटिंग के साथ देखें Aditya Dhar की ये फिल्म

धुरंधर फिल्म ने पूरे भारतीय सिनेमा को हिलाकर रख दिया था. इसके डायरेक्टर आदित्य धर को ऐसी कमाल की फिल्म बनाने के लिए काफी तारीफें मिलीं. ऐसे में उन्हीं के द्वारा बनाई गई देशभक्ति पर आधारित उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. पढ़िए पूरी खबर...

16:19 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Netflix की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बड़ा उलट-फेर

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते बड़ा उलट-फेर देखने के लिए मिला है. जहां इंडिया टॉप 10 में हॉलीवुड फिल्म The RIP नंबर वन पर थी वहीं टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में ये पीछे है. चलिए बताते हैं इस लिस्ट में नंबर वन पर किसका कब्जा था. पढ़िए पूरी खबर.

16:05 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इस गणतंत्र दिवस पर देखें देशभक्ति से भरी ये फिल्में

अगर आप भी घर बैठे देशभक्ति से भरी फिल्में देखना चाहते हैं, तो आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-कौन-सी फिल्में हैं? पढ़ें पूरी खबर...

16:00 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस' फेम श्रुतिका अर्जुन की 'द 50' में एंट्री

'बिग बॉस' फेम श्रुतिका अर्जुन की भी 'द 50' में एंट्री हो चुकी है. इसका प्रोमो वीडियो सामने आया है. ऐसे में बिग बॉस के एक और कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है.

15:49 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस' फेम नतालिया की 'द 50' में एंट्री

जियो हॉटस्टार का शो 'द 50' को 1 फरवरी को ऑन एयर किया जाएगा. ऐसे में शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं. अब इस शो में नतालिया की एंट्री हो चुकी है. देखिए प्रोमो...

15:47 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' के साथ बड़े पर्दे पर दिखेगा 'वध 2' का ट्रेलर

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज हो चुकी है. ऐसे में अब फिल्म 'वध 2' को लेकर खबर सामने आ रही है कि जेपी दत्ता की फिल्म के साथ इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. बताया जा रहा है कि 27 जनवरी को इसे थिएटर में 'बॉर्डर 2' के साथ रिलीज किया जाएगा.

15:25 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'द 50' में लक्ष्य कौशिक की एंट्री

रियलिटी शो 'द 50' काफी चर्चा में है. ये 50 दिनों तक चलने वाला शो है, जिसमें 50 कंटेस्टेंट एक महल में दिखेंगे. ऐसे में अब महल में जाने वाले कंटेस्टेंट्स में एक और नाम कंफर्म हो गया है. वो है लक्ष्य कौशिक. देखिए प्रोमो.

15:20 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: दिग्विजय सिंह राठी की 'द 50' में एंट्री

टीवी रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. ऐसे में शो में 'बिग बॉस 18' फेम एक्टर दिग्विजय सिंह राठी की एंट्री हुई है. इसका प्रोमो वीडियो भी सामने आया है. देखिए प्रोमो...

15:12 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इतने लंबे समय तक चुप क्यों थे विद्यान?

म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल के वकील ने उन पर लगे आरोपों पर अपना रिएक्शन दिया है. पलाश ने वकील ने उन पर लगे आरोपों पर क्या कहा है? आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

14:52 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Kapil Sharma 1 शो का कितना चार्ज करते हैं?

संघर्ष कभी न कभी आपको फल जरूर देता है. इसका जीता जाता उदाहरण फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम हैं. उनमें से कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी सबसे आगे हैं. उन्होंने कभी PCO पर काम किया था. लेकिन आज वो करोड़ों में खेलते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

14:04 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 250 करोड़ में बनी वो फिल्म, जिसमें दिखा था देशभक्ति का जुनून

26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर हर कोई घर बैठे कुछ ऐसा देखना पसंद करता है, जिसमें देशभक्ति का जज्बा भरा हो. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

14:02 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' के एक घंटे में बिके 50 हजार टिकट्स

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज के बाद छा गई है. फिल्म का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में अब इस मूवी के लिए लोगों में पागलपन देखने के लिए मिला. इसके 1 घंटे में 50 हजार के टिकट्स बिक गए. भारतीय सिनेमा में फिल्म ने इतिहास ही रच दिया है.

13:57 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'आम्रपाली भौजी जिंदाबाद...', निरहुआ की ससुराल में लगे थे नारे

दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक किस्सा वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर बताते हैं कि जब वो आम्रपाली के साथ ससुराल गए थे तो वहां भी भौजी जिंदाबाद के नारे लगे थे. चलिए बताते हैं रिएक्शन. पढ़िए पूरी खबर.

13:43 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Mrunal Thakur की इस एक्टर संग रोमांटिक फोटोज हुईं वायरल

बीच में एक्ट्रेस Mrunal Thakur साउथ एक्टर धनुष के साथ शादी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुईं थी. फिलहाल उन्होंने इस एक्टर के साथ इंस्टाग्राम पर रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं. इसमें मृणाल कभी गाल खींच रहीं, तो कभी गले लगकर फोटोज खिंचवा रही हैं. पढ़िए पूरी खबर...

13:25 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' का गाना 'मातृभूमि' रिलीज

सलमान खान इन दिनों फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब इस फिल्म का गाना 'मातृभूमि' रिलीज किया गया है. इसके पहले फिल्म का गाना एक दिन पहले टीजर रिलीज किया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. ऐसे में अब इस गाने का इंतजार खत्म हो गया है. देखिए वीडियो...

13:22 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 70-80 करोड़ में बनी इस फिल्म ने की थी 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर साल 2015 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने जमकर कलेक्शन किया था और लोगों ने इसकी खूब तारीफ भी की थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

13:17 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: गोवा कॉन्सर्ट में 'बिड़ी जलइले' नहीं गा पाएंगी सुनिधि चौहान

सिंगर सुनिधि चौहान इन दिनों गोवा कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि वह 'बिड़ी जलइले' गाने को नहीं गा पाएंगी. राज्य की चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने आयोजकों के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की है. इस निर्देश में साफ तौर पर कहा गया है कि कॉन्सर्ट के दौरान ऐसे गाने ना गाए जाएं जो तंबाकू, धूम्रपान या शराब जैसी बुराइयों को बढ़ावा देते हों. इस कॉन्सर्ट का आयोजन 25 जनवरी 2026 को किया जाएगा. ये गोवा के वर्ना स्थित 1919 स्पोर्ट्ज़ क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है.

13:10 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सुनील शेट्टी ने ठुकराया 40 करोड़ के तंबाकू के ऐड का ऑफर

'बॉर्डर' फेम एक्टर सुनील शेट्टी से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि एक्टर ने 40 करोड़ के तंबाकू के ऐड का ऑफर ठुकरा दिया है. उन्होंने कहा कि उनका जमीर इसकी इजाजत नहीं देता है. क्योंकि वह युवाओं के लिए गलत उदाहरण पेश नहीं करना चाहते. पढ़िए पूरी खबर.

12:37 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: क्या है एक्ट्रेस रेखा का मूलांक? प्यार में होती है खोटी किस्मत

अभिनेत्री रेखा का मूलांक उनकी पर्सनालिटी और उनके जीवन के बारे में काफी कुछ बताता है. इनके जरिए उनके जीवन में हुई घटनाओं के बारे में बेहद अच्छी तरह से जान सकेंगे. रेखा बेहद खूबसूरत हैं. लेकिन इनकी अंदर रानियों जैसी आभा है. इस मूलांक पर सूर्य का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है.पढ़िए पूरी खबर...

12:12 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: रिपब्लिक डे पर सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्में

फिल्म 'बॉर्डर 2' ने शानदार शुरुआत की है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर ओपनिंग डे पर 'धुरंधर' और 'छावा' जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है. ऐसे में चलिए बताते हैं रिपब्लिक डे के मौके पर कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप 5 की लिस्ट में किस नंबर पर जगह बनाई है. पढ़िए पूरी खबर.

11:56 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: नकुल मेहता ने 'स्पेस जेन - चंद्रयान' से जुड़ी फोटोज की शेयर, लिखा भावुक नोट

नकुल मेहता की 'स्पेस जेन - चंद्रयान' वेब सीरीज जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो गई है. एक्टर ने इससे जुड़ी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और एक भावुक नोट भी लिखा है. एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'इस शो को शुरुआत से लेकर रिलीज तक लाना एक बेहद चुनौतीपूर्ण सफर रहा है. कुछ अच्छे लोग और यादें जो इंस्टाग्राम और जिंदगी भर के लिए यादगार रहेंगी.

11:25 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इंटरनेट पर दिखी Juhi Chawla की हमशक्ल

इंटरनेट पर वायरल हो रही इस लड़की को सभी Juhi Chawla की हमशक्ल कह रहे हैं, तो कोई उनकी बेटी ही बता दे रहा है. लेकिन सच्चाई इससे काफी अलग है. ये लड़की सऊदी अरब के शहर रियाद में रहती है. पेशे से यह इन्फ्लुएंसर हैं. इसके वीडियो और फोटो से मुस्कान और आंखे सबकुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस Juhi Chawla से मिलता है. पढ़िए पूरी खबर...

11:13 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अनुपम खेर का फिटनेस अवतार

अनुपम खेर ने जिम से रवि किशन के साथ फोटो शेयर की है. फोटो में दोनों सितारे अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है.

10:43 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: करण जौहर ने 'मर्दानी 3' के लिए रानी मखुर्जी को किया चियर

करण जौहर ने रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म 'मर्दानी 3' की काफी तारीफ की है. साथ ही करण जौहर ने फिल्म के साथ-साथ एक्ट्रेस की भी खूब तारीफ की है.

10:09 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन के ट्रोल होने पर सपोर्ट में आए करण जौहर

'बॉर्डर 2' के गाने में वरुण धवन के एक्सप्रेशन को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया. इसके बाद अब फिल्म के रिलीज होने के बाद करण जौहर ने एक्टर को सपोर्ट किया है और ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है. पढ़िए पूरी खबर

09:40 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Border 2 में दिखा बड़ा ट्विस्ट, आंखों में आंसू ला देगा सुनील शेट्टी-अक्षय खन्ना का सीन

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज होते ही छा गई है. फिल्म ने पहले दिन कमाई के मामले में 'धुरंधर' और 'छावा' तक को पछाड़ दिया. ऐसे में अब आपको इसके इमोशनल सीन के बारे में बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.

09:25 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: KRK को फायरिंग करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने एक्टर और डायरेक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को अरेस्ट किया है. शुक्रवार की देर रात को उनसे पुलिस ने पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पढ़िए पूरी खबर.

09:24 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस' के सितारों की The 50 में एंट्री

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आने वाले सितारों की एंट्री The 50 में हो गई है. इनमें नीलम गिरी, रजत दलाल, अर्चना गौतम, नेहल चुडासमा, दिग्विजय सिंह राठी, दिव्या अग्रवाल, चाहत पांडे, लवकेश कटारिया, मोनालिसा, उर्वशी ढोलकिया, प्रिंस नरोला, निक्की तंबोली, खानजादी, श्रुतिका अर्जुन और शिव ठाकरे शामिल हैं.

08:54 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'स्प्लिट्सविला 16' में दिखेगा पहला एलिमिनेशन

'स्प्लिट्सविला 16' में पहला एलिमिनेशन देखने को मिलने वाला है. रियलिटी स्कूप के अनुसार आरव चुघ पैसा विला से बाहर होने वाले हैं और उनकी जगह हिमांशु अरोड़ा काके मिलने वाली है. पढ़िए पूरी खबर

08:23 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: पलाश मुच्छल पर स्मृति मंदाना के दोस्त ने लगाया आरोप

स्मृति मंदाना के दोस्त और एक्टर विद्यान माने ने पलाश मुच्छल पर आरोप लगाया है. एक्टर ने कहा कि पलाश को बिस्तर पर दूसरी लड़की के साथ पकड़ा गया था. इसके बाद स्मृति की टीम ने पलाश की पिटाई भी की थी. पढ़िए पूरी खबर

07:58 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन कितनी की कमाई?

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 30 करोड़ की शानदार कमाई की है. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 32.10% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 19.46%, दोपहर के शो 26.33%, शाम के शो 34.55% और रात के शो 48.06% रहे.

07:27 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सुभाष घई का बर्थडे आज

मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड को शानदार फिल्में देकर सुभाष घई ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. फिल्म इंडस्ट्री को डायरेक्टर 'विश्वनाथ', 'मेरी जंग', 'कर्ज', 'हीरो', 'राम लखन', 'ताल', 'परदेस', 'खलनायक', 'सौदागर' और 'क्रोधी' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं.

06:59 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस नेहा मर्दा पहुंची 'शार्क टैंक'

एक्ट्रेस नेहा मर्दा एक्टिंग छोड़ बिजनेसवुमन बन गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस 'शार्क टैंक इंडिया' में नजर आईं और यहां उन्होंने अपने ब्रैंड के डियो की पिच शार्क्स के सामने रखी. सोशल मीडिया पर नेहा मर्दा का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. नेहा वीडियो में अपने प्रोडक्ट के बारे में बताती नजर आ रही हैं. नेहा कहती हैं कि मेरी प्रेग्नेंसी के बाद, मैंने अपने शरीर में कुछ बदलाव देखे और मेरे पसीनों की गंद काफी अपने लगी थी. मेरा कॉन्फिडेंस पूरी तरह गिर गया था. इसके बाद मैंने खुद का अंडरआर्म रोल ऑन फिटकू को बनाने का सोचा.

00:00 (IST) 24 Jan 2026

Entertainment News LIVE: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ में रिलीज से पहले बदलाव, जानिए वजह

रानी मुखर्जी की फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी. लेकिन फिल्म सेंसर बोर्ड के पास अटक गई है. दरअसल CBFC ने फिल्म में कई सारे बदलाव करने को कहा है.चलिए जानते हैं उन बदलाव के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

22:41 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सनी देओल की Border 2 ने मचाया गदर, पहले दिन ही तोड़ा धुरंधर से छावा तक का रिकॉर्ड

'बॉर्डर 2 ' फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. इस मूवी में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम किरदार निभाते हुए नजर आए हैं. यह फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है. बता दें कि फिल्म ने पहले ही दिन छावा, सैयारा और धुरंधर जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पढ़िए पूरी खबर...

22:39 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: दिल्ली-NCR वालों के लिए खुशखबरी! ‘बॉर्डर 2’ के लेट नाइट शो हुए शुरू

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों सिनेमाघरों में गदर मचा रही है. इतना ही नहीं फिल्म के नाइट शो को भी जोड़ा गया है. बता दें कि दिल्ली एनसीआर के कई थिएटर्स में 11 बजकर 30 मिनट और लेट नाइट को भी जोड़ा गया है. दरअसल फिल्म की तगड़ी डिमांड को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. अगर आप भी दिल्ली एनसीआर में रहते हैं, तो आप लेट नाइट भी सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को देख सकते हैं.

21:27 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: तापसी पन्नू ने शेयर किया ‘अस्सी’ का मोशन पोस्टर, रिलीज डेट से उठा पर्दा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू लंबे समय से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं. लेकिन अब उनकी फिल्म अस्सी का पोस्टर रिलीज हो गया है. जब से फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है. तब से ही तापसी पन्नू के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. बता दें कि तापसी पन्नू अस्सी फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर शेयर करते हुए तापसी ने लिखा, 'बहुत समय हो गया है…जब से हमने इस नॉर्मल कर दिया है.कोर्ट में मिलता है…मतलब थिएटर में मिलते हैं.' आपको बता दें कि फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

21:01 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: एक छत के नीचे दिखा बॉलीवुड का एक्स कपल

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग बासु के घर बसंत पंचमी की पूजा का आयोजन किया गया. अनुराग बासु के घर हुई इस पूजा में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए. इस दौरान के कई वीडियो सामने आए हैं. देखें वीडियो

20:41 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सालों बाद नजर आईं ‘दंगल गर्ल’, देखें गीता-बबीता की फोटोज

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' की गीता-बबीता की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आई थी. अब इस जोड़ी को सालों बाद फिर से साथ देखा गया है. देखें फोटोज

20:26 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होते ही सनी देओल की अगली एक्शन फिल्म का हुआ ऐलान

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म रिलीज के बीच ही सनी देओल ने अपनी अगली एक्शन फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है, जिसके लिए एक्टर ने एकता कपूर से हाथ मिलाया है. चलिए जानते हैं उनकी अगली फिल्म के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:17 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कंगाली में बीवी के जेवर बेचकर इस निर्माता ने बनाई थी ये फिल्म

सिनेमा की शुरुआत में एक फिल्म बनाने के लिए पर्याप्त पैसे होना बहुत मुश्किल था. लेकिन इस निर्माता के जुनून ने हर परिस्थिति को हरा दिया. इस खास फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी के गहने तक बेच दिए थे. लेकिन बाद में फिल्म ने करोड़ों कमाए. पढ़िए पूरी खबर...

20:12 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Sunny Deol की वो हीरोइन, जो बनी नेशनल क्रश

बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिन्हें हिंदी नहीं बल्कि मलयालम सिनेमा में पहचान मिली. बॉलीवुड की ये हसीना हिंदी सिनेमा में अपना सिक्का नहीं जमाई पाई. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

19:54 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: दिमाग हिलाकर रख देगी Netflix की ये मर्डर मिस्ट्री सीरीज

बरुण सोबती (Barun Sobti) की सीरीज कोहरा का सीजन 2 (Kohrra 2) जल्द ही आने वाला है. इससे पहले वाला सीजन लोगों को काफी पसंद आया. काफी समय से लोग दूसरे पार्ट का इंतेजार कर रहे थे, जो कि Netflix पर जल्द ही रिलीज होगा. पढ़िए पूरी खबर...

19:19 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 1,000 कलाकार, 1400 VFX शॉट्स, इस साउथ मूवी ने रच दिया इतिहास

साउथ सिनेमा में नई धमाकेदार फिल्म आने वाली है. अभिनेता सतीश निनासम इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं. इसमें 1000 से ज्यादा कलाकारों में काम किया है और 1400 VFX शॉट्स लिए गए हैं, जो इस फिल्म को और खास बनाता है. पढ़िए पूरी खबर...

19:10 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 9 भाषाओं में बनी वो फिल्म, जिसका हिंदी में आते ही हुआ बुरा हाल

एक ऐसी फिल्म, जिसे 9 भाषाओं में बनाया गया. आठ भाषाओं में तो इस फिल्म ने कमाल किया लेकिन हिंदी में फ्लॉप हो गई. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

19:02 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: भारत में हीट हुआ ये 5 पाकिस्तानी ड्रामा, क्या आपने देखा?

भारत में पाकिस्तानी ड्रामा का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है. अगर आपको भी बॉर्डर पार का ड्रामा देखना पसंद है. आज हम आपको 5 ऐसे पाकिस्तानी ड्रामा के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप फ्री में देख सकते हैं. आईए जानते है इन ड्रामा के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:39 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Dharmendra के निधन के बाद पहली बार दिखीं Prakash Kaur

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के दो महीने बाद उनकी पहली वाइफ प्रकाश कौर नजर आई हैं. प्रकाश का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. देखें वीडियो

18:07 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: बड़े पर्दे पर फिर नजर आएगी अनुभव सिंहा और तापसी पन्नू की हिट जोड़ी

फिर से बड़े पर्दे पर तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की जोड़ी दिखाई देने वाली है. फिल्म 'अस्सी' का पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें तापसी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. आइए जानते हैं फिल्म कब रिलीज होगी. पढ़िए पूरी खबर...

18:03 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की वो फिल्म, जिस पर भारी पड़ा था सेंसर बोर्ड

आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी रिलीज का रास्ता बिल्कुल साफ नहीं था. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पहले हरी झंडी नहीं दिखाई थी. पढ़ें पूरी खबर...

17:36 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Youtube पर फ्री में मौजूद हैं ये 5 सुपरहिट फिल्में

OTT पर हजारों रुपए फूंकने की बजाय आप Youtube में बिल्कुल फ्री में मिल रहीं इन 5 धमाकेदार फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं. इन सभी फिल्मों की IMDB रेटिंग भी काफी हाई है. पढ़िए पूरी खबर...

17:31 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Palash Muchhal ने 40 लाख के फ्रॉड के आरोप पर दी सफाई

म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा है, जिस पर अब पलाश ने सफाई दी है. आइए जानते हैं कि पलाश ने क्या कहा है? पढ़ें पूरी खबर...

17:25 (IST) 23 Jan 2026

Border 2 Review and Release LIVE: Border 2 का विलेन कौन? वरुण धवन संग 3 मिनट के फाइट सीक्वेंस में छूटे पसीने

'बॉर्डर 2' के लिए जहां सनी देओल और बाकी स्टार्स की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है वहीं, फिल्म में विलेन और पाकिस्तानी अफसर बने एक्टर ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है. ऐसे में अब उन्होंने वरुण धवन के साथ फाइट सीक्वेंस के बारे में बात की है. पढ़िए पूरी खबर.

16:48 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: यश चोपड़ा का पुनर्जन्म है Rani Mukerji की बेटी आदिरा?

अपनी पर्सनल लाइफ को बहुत प्राइवेट रखने वालीं रानी मुखर्जी ने एक इवेंट के दौरान अपनी बेटी को लेकर हैरान करने वाली बात बोली. उन्होंने अपनी बेटी आदिरा को यश चोपड़ा का पुर्नजन्म बताया. पढ़िए पूरी खबर...

16:10 (IST) 23 Jan 2026

Border 2 Review and Release LIVE: 'बॉर्डर 2' में सनी देओल का ऑरा इमोशनल करता है- फैंस

'बॉर्डर 2' को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में एक यूजर का कहना है कि इसमें एक्टर का ऑरा काफी मजबूत दिखाया गया है. उनके सीन्स और ऑरा दर्शकों को इमोशनल करते हैं.

16:08 (IST) 23 Jan 2026

Border 2 Review and Release LIVE: 'बॉर्डर 2' में सनी देओल की एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल

'बॉर्डर 2' में सनी देओल की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. लोगों का कहना है कि एक्टर ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वो ऐसे ही रोल्स करने के लिए बने हैं.

16:08 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: O’Romeo की कास्ट पर खर्च हुए इतने करोड़

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक हर जगह इस फिल्म की जमकर चर्चा हो रही है. इस बीच फिल्म की स्टारकास्ट की फीस रिवील हो गई है. पढ़ें पूरी खबर...

15:56 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इस हफ्ते OTT पर साउथ की 5 फिल्मों का धमाका

आज आपको तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हुईं. इसमें एक्शन से लेकर क्राइम थ्रिलर तक सभी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर.

15:09 (IST) 23 Jan 2026

Border 2 Review and Release LIVE: 'बॉर्डर 2' ने फैंस को किया इंप्रेस

फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज होते ही छा गई है. इसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म ने फैंस को इंप्रेस कर दिया है. यूजर्स का कहना है कि फिल्म में जितना एक्शन है ये उतनी ही इमोशनल है.

15:06 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Netflix की टॉप 10 मूवीज, बॉलीवुड पर भारी पड़ी हॉलीवुड की ये फिल्म,

ओटीटी पर इस हफ्ते कई फिल्मों को रिलीज किया गया. लेकिन, ट्रेंड में पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'हक' और 'दे दे प्यार दे 2' का ही जलवा देखने के लिए मिला. ऐसे में अब नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में हॉलीवुड मूवी का जलवा देखने के लिए मिला है. पढ़िए पूरी खबर.

14:59 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इस दिग्गज अभिनेता का बेटा पहनता है Second Hand कपड़े

जहां बड़े बड़े सिलेब्रिटी के बच्चे महंगे ब्रांड के कपड़े पहनना पसंद करते हैं, वहीं इस एक्टर का बेटा सेकेंड हैंड कपड़े पहनना पसंद करता है. करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद ऐसी सादगी बहुत कम लोगों में देखने को मिलती है. पढ़िए पूरी खबर...

14:14 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Sunny Deol की वो फिल्म, जो ढाई करोड़ में बनी, कर डाली थी मोटी कमाई

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की वो फिल्म, जिस पर हर किसी ने पैसा लगाने से इनकार कर दिया था, लेकिन फिर जब ये फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई, तो इसने कमाल की कमाई करके दिखाई. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

14:06 (IST) 23 Jan 2026

Border 2 Review and Release LIVE: 'बॉर्डर 2' में धर्मेंद्र को मिला स्पेशल ट्रिब्यूट

'बॉर्डर 2' में सनी देओल ने अपने दिवंगत पापा धर्मेंद्र को स्पेशल ट्रिब्यूट दिया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. फिल्म के क्रेडिट्स में सनी देओल ने अपने नाम के आगे धर्मेंद्र का नाम लिखा. पढ़िए पूरी खबर

14:01 (IST) 23 Jan 2026

Border 2 Review and Release LIVE: राजस्थान में ट्रैक्टर से 'बॉर्डर 2' का टिकट लेने पहुंचे लोग

'बॉर्डर 2' का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिला. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को ट्रैक्टर पर सवार होकर फिल्म की टिकट खरीदने जाते हुए देखा गया.

13:48 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 24 साल का बेटा, फिर भी पिता ने रचाई दूसरी शादी

बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता ने प्यार के लिए कई कुरबानियां दीं. जिस वक्त वे अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहते थे, उस वक्त उनकी पहली पत्नी से 24 साल बेटा था. प्रेम के लिए उन्होंने अपना धर्म तक बदल लिया था. पढ़िए पूरी खबर...

13:33 (IST) 23 Jan 2026

Border 2 Review and Release LIVE: 'बॉर्डर 2' ने दोपहर तक की इतनी कमाई

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की तारीफों के बीच इसकी कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 3.79 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

13:31 (IST) 23 Jan 2026

Border 2 Review and Release LIVE: Border 2 के वो सीन्स, जिसे देख लोग नहीं रोक पाए आंसू

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज होते ही थिएटर में झंडे गाड़ दिए हैं. मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स भी आने लगे हैं. ऐसे में उन सीन्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखने के बाद ऑडियंस अपने आंसू नहीं रोक पाई. पढ़िए पूरी खबर.

13:06 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 17 मिनट की वो फिल्म, जिसने तोड़े सारे रिकॉर्ड

आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस फिल्म को आप घर बैठे ओटीटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि ये फिल्म किस ओटीटी पर मौजूद है? पढ़ें पूरी खबर...

12:44 (IST) 23 Jan 2026

Border 2 Review and Release LIVE: 'बॉर्डर 2' के इस गाने ने फैंस की आंखें की नम

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने फैंस की आंखें नम कर दी है. मूवी के सीन्स ही नहीं बल्कि इसके गानों तक ने दर्शकों की आंखों को नम कर दिया है. इसमें एक गाना 'मिट्टी के बेटे' है, जिसे फिल्म के सीन के साथ जोड़ने के बाद लोग अपनी आंखों से आंसू को रोक नहीं पाए हैं.

12:41 (IST) 23 Jan 2026

Border 2 Review and Release LIVE: 'बॉर्डर 2' के इस सीन ने जीता फैंस का दिल

'बॉर्डर 2' की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में अब फिल्म से सनी देओल का एक सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि सनी भारत-पाकिस्तान की बॉर्डर लाइन पर खड़े होकर दुश्मनों को ललकारते हुए नजर आ रहे हैं और पीछे हटने के लिए कह रहे हैं. इसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं.

12:39 (IST) 23 Jan 2026

Border 2 Review and Release LIVE: ‘गर्व से फूल उठेगा सीना…’, सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को देख बोले लोग

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है और ये फिल्म थिएटर में आते ही छा गई है. लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ तक की एक्टिंग की सराहना की जा रही है. फिल्म को कुछ यूजर्स ने तो रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर बताया दिया है. ऐसे में एक यूजर ने तो कहा कि ये फिल्म देशभक्ति के जज्बे और देश की सेना को सैल्यूट है.

12:21 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: रोंगटे खड़े कर देगा Battle Of Galwan का ये नया गाना

सुपरस्टार Salman Khan की फिल्म Battle Of Galwan जल्द ही सिनेमाघरों में दिखने वाली है. इससे पहले एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर फिल्म का ये नया गाने के बारे में बताया है. गाने की धुन आपके अंदर देशप्रेम की भावना को दुगना कर देगी. पढ़िए पूरी खबर...

12:18 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ओपनिंग डे पर अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे सनी देओल?

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गई है. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म को दर्शकों की ओर से हाईएस्ट रेटिंग मिल रही है साथ ही माना जा रहा है कि ये फिल्म सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग कर सकती है. पढ़िए पूरी खबर.

12:03 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'द 50' में नेहल चुडासमा की हुई एंट्री

'बिग बॉस 19' फेम नेहल चुडासमा की एंट्री भी 'द 50' में हो गई है. नेहल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है. सोशल मीडिया पर भी नेहल की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

11:43 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' के रिलीज डे पर सनी देओल ने शेयर किए बीटीएस सीन्स

सनी देओल 'बॉर्डर 2' के रिलीज डे को एन्जॉय करते दिखाई दिए. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर बीटीएस पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई मस्ती को दिखाया है. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

11:19 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बैटल ऑफ गलवान' से ‘मातृभूमि’ का टीजर रिलीज

सलमान खान फिल्म्स ने अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से देशभक्ति से भरा गाना ‘मातृभूमि’ का दमदार टीजर रिलीज किया है. सेना के बिगुल की गूंज के साथ शुरू होने वाला यह टीजर शुरुआत से ही देशभक्ति की भावना जगा देता है और एक भावनात्मक माहौल बनाता है, जो देश के जज्बे को सलाम करता है.

11:16 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: क्या है Sunny Deol का मूलांक? दमदार एक्टिंग के पीछे है ये अंक

Border 2 फिल्म रिलीज होते रही हीरो सनी देओल की चर्चा हर जगह हो रही है. मगर क्या आप जानते हैं कि एक्टर किस मूलांक से ताल्लुक रखते हैं, जिससे उनका दबदबा हमेशा कायम रहता है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

11:01 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' फेम सनी देओल मां प्रकाश कौर संग आए नजर, वीडियो वायरल

'बॉर्डर 2' फेम सनी देओल को हाल ही में अपनी मम्मी प्रकाश कौर के साथ स्पॉट किया गया. वीडियो में मां का हाथ पकड़े हुए सनी देओल बेटे का फर्ज निभाते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. फैंस मां-बेटे की बॉन्डिंग को काफी पसंद कर रहे हैं.

10:27 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: निमरत कौर ने अक्षय कुमार संग शेयर की 10 साल पुरानी फोटोज

लेटेस्ट इंस्टाग्राम ट्रेंड को फॉलो करते हुए निमरत कौर ने साल 2016 की कुछ फोटोज शेयर की हैं. इनमें निमरत के साथ अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं. दरअसल निमरत कौर ने 'एयरलिफ्ट' के दौरान की बीटीएस फोटोज शेयर की हैं.

10:07 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' के मॉर्निंग शोज हुए कैंसिल

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के मॉर्निंग शोज कई जगह कैंसिल हो गए हैं. फिल्म के प्रिंट्स समय पर ना पहुंचने की वजह से मुंबई के साथ-साथ कई जगहों पर फिल्म के शोज को रद्द कर दिया गया. पढ़िए पूरी खबर

09:28 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सुहाना खान और अनन्या पांडे ने 'तू या मैं' के लिए शनाया कपूर को किया चियर

शनाया कपूर की 'तू या मैं' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. हाल ही में सुहाना खान और अनन्या पांडे ने अपनी दोस्त शनाया कपूर की फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए उन्हें चियर किया है. बता दें ये फिल्म 22 जनवरी को रिलीज होने जा रही है.

08:47 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ऑस्कर 2026 में 'सिनर्स' को मिले 16 नॉमिनेशंस

ऑस्कर 2026 में हॉलीवुड की फिल्म 'सिनर्स' ने इतिहास रच दिया है. फिल्म को 16 नॉमिनेशंस मिले हैं. इस फिल्म ने 'टाइटैनिक' और 'ला ला लैंड' जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है. पढ़िए पूरी खबर

08:01 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'राहु-केतु' और 'हैप्पी पटेल' बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस्स

राहु-केतु और हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है. 'राहु-केतु' ने 7वें दिन 27 लाख की कमाई की. भारत में फिल्म ने 6.07 करोड़ और वर्ल्डवाइड 6.9 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' की बात करें तो इस फिल्म ने 7वें दिन 15 लाख का कलेक्शन किया. भारत में कलेक्शन 5.5 करोड़ और दुनियाभर में ये आंकड़ा 6.3 करोड़ पहुंच गया है.

07:28 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'द राजा साहब' ने अब तक कितनी की कमाई?

'द राजा साहब' ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 51 लाख की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 142.71 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अभी तक 204 करोड़ का कलेक्शन ही किया है.

06:59 (IST) 23 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ऑस्कर 2026 से 'होमबाउंड' के बाहर होने पर विशाल जेठवा का रिएक्शन आया सामने

फिल्म 'होमबाउंड' ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन में अपनी जगह नहीं बना पाई है. फिल्म ऑस्कर 2026 की दौड़ से बाहर हो गई है. इसी को लेकर विशाल जेठवा का रिएक्शन सामने आया है. विशाल जेठवा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि भले ही फाइनल नॉमिनेशन में जगह नहीं मिल पाई हो लेकिन वहां तक पहुंचना भी एक बड़ी बात थी. इतने आगे आ गए थे तो उम्मीदें भी थोड़ी बढ़ गई थी. जितने भी लोगों ने इस फिल्म को देखा, उन्हें ये फिल्म बेहद पसंद आई तो हमारे लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है.

Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान का साल 2022 में तलाक हो गया था. 4 साल बाद सोहेल खान की एक्स पत्नी ने एक इंटरव्यू में बताया कि बढ़ती उम्र के साथ दोनों के बीच में डिफरेंसेस आना शुरु हो गए थे. सीमा सचदेव ने आगे कहा, जब हम दोनों ने शादी की थी तो उस वक्त मेरी उम्र 22 साल थी. लेकिन वक्त जैसे-जैसे गुजरा हमारे बीच डिफरेंसेस आने लगे. एक समय बाद हमें एहसास हुआ की हम पति पत्नी से बेहतर हम एक दोस्त बन कर रह सकते हैं.

टीवी के फेमस शो ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा एक्टिंग छोड़ बिजनेसवुमन बन गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ‘शार्क टैंक इंडिया’ में नजर आईं और यहां उन्होंने अपने ब्रैंड के डियो की पिच शार्क्स के सामने रखी. सोशल मीडिया पर नेहा मर्दा का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. नेहा वीडियो में अपने प्रोडक्ट के बारे में बताती नजर आ रही हैं. नेहा कहती हैं कि मेरी प्रेग्नेंसी के बाद, मैंने अपने शरीर में कुछ बदलाव देखे और मेरे पसीनों की गंद काफी अपने लगी थी. मेरा कॉन्फिडेंस पूरी तरह गिर गया था. इसके बाद मैंने खुद का अंडरआर्म रोल ऑन फिटकू को बनाने का सोचा और आज में अपने इसी प्रोडक्ट को लेकर आपके सामने खड़ी हूं.

सुभाष घई का बर्थडे आज

वहीं फिल्म के मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड को शानदार फिल्में देकर सुभाष घई ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. फिल्म इंडस्ट्री को डायरेक्टर ‘विश्वनाथ’, ‘मेरी जंग’, ‘कर्ज’, ‘हीरो’, ‘राम लखन’, ‘ताल’, ‘परदेस’, ‘खलनायक’, ‘सौदागर’ और ‘क्रोधी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Border 2 पहले ही दिन बनी 2026 की पहली सुपरहिट, देर रात के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से मेकर्स हुए मालामाल

‘बॉर्डर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 30 करोड़ की शानदार कमाई की है. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 32.10% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 19.46%, दोपहर के शो 26.33%, शाम के शो 34.55% और रात के शो 48.06% रहे. 26 जनवरी के आस-पास रिलीज हुई इस फिल्म ने थिएटर्स को देशभक्ति के रंग में रंग दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस को फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola