Splitsvilla 16 Elimination: कौन है 'पैसा विला' से बाहर होने वाला पहला कंटेस्टेंट? एलिमिनेशन में दिखेगा बड़ा ट्विस्ट

Splitsvilla 16 Elimination: रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 16’ सुर्खियों में छाया हुआ है. शो को ऑडियंस काफी पसंद भी कर रही है. वहीं इसी बीच शो के पहले एलिमिनेशन की खबर सामने आई है. कोई एक कंटेस्टेंट इस वीकेंड शो छोड़कर जाने वाला है. चलिए जानते हैं वो कंटेस्टेंट कौन होने वाला है?

Splitsvilla 16 Elimination

'स्प्लिट्सविला 16' में होगा पहला एविक्शन

विज्ञापन

Splitsvilla 16 Elimination: सनी लियोनी और करण कुंद्रा का रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 16’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं अब पैसा विला में भी कॉम्पीटिशन शुरू हो गया है. साथ ही शो के पहले एलिमिनेशन की खबरें भी सामने आ गई हैं. जी हां रियलिटी शो में पहला एलिमिनेशन होने जा रहा है, जिसमें कोई एक कंटेस्टेंट पैसा विला से बाहर होता दिखाई देगा. हालांकि ये एलिमिनेशन अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलने वाला है. चलिए आपको भी बताते हैं कौन है वो कंटेस्टेंट जो एलिमिनेट हो सकता है?

शो का पहला एलिमिनेशन

सीजन में शुरुआत में अनुज शर्मा और सिमरन के बाहर जाने की अटकलें सामने आ रही थी, लेकिन उन्हें मुख्य विला से बाहर निकालकर पैसा विला में भेज दिया गया था जिसके बाद गेम में बने रहने के लिए उन्हें दूसरा मौका मिला. तभी से इस गेम में पैसा विला भी इंपोर्टेंट बन गया है. वहीं अब एक कंटेस्टेंट पैसा विला से एलिमिनेट होकर शो छोड़कर जा सकता है. ये शो का पहला एलिमिनेशन होगा.

विज्ञापन

कौन होगा एविक्ट?

रियलिटी स्कूप के अनुसार अपकमिंग एपिसोड में होने वाले एलिमिनेशन में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. पैसा विला के आरव चुघ शो से बाहर हो सकते हैं. पावर चैंबर टास्क के बाद आरव चुघ को एलिमिनेट किया जाने वाला है. वहीं आरव चुघ की जगह पैसा विला में हिमांशु अरोड़ा को मिलने वाली है, जो मुख्य विला को छोड़कर पैसा विला में शिफ्ट होते नजर आएंगे. हालांकि ये अभी तक टेलीकास्ट नहीं हुआ है, अपकमिंग एपिसोड में इस एलिमिनेशन को दिखाया जाएगा.

विज्ञापन

कब और कहां देखें शो?

बता दें ये रियलिटी शो लंबे समय से चलता आ रहा है और ऑडियंस का फेवरेट बना हुआ है. ये शो शाम 7 बजे एमटीवी इंडिया टीवी चैनल पर आता है, वहीं टीवी पर टेलीकास्ट होने के तुरंत बाद शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है. इस बार शो की थीम ‘प्यार या पैसा’ है. जहां जोड़ियां प्यार और पैसा विला में से किसी एक चीज को चुनकर गेम खेलती नजर आ रही हैं. ऑडियंस शो के ड्रामे को काफी पसंद भी कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ