Entertainment News: Bigg Boss 19 में होगी Rajat Dalal की वाइल्ड कार्ड एंट्री? बाकी कंटेस्टेंट्स के हाथ से फिसल सकती है ट्रॉफी

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट जगत की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स पढ़ने को मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi Live

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नॉमिनेशन देखने

Entertainment News in Hindi: ‘बिग बॉस 19’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अपडेट मिला है. अब ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट रजत दलाल शो में नजर आ सकते हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ईडी ऑफिस पहुंची हैं. ऑनलाइन बेटिंग ऐस मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में नॉमिनेशन को लेकर घरवालों के बीच घमासान देखने को मिला. टास्क से पहले ही नेहल-तान्या और अशनूर-फरहाना आपस में लड़ते दिखाई दिए. वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान का आज बर्थडे है. 17 की उम्र में सिंगर ने अपना पहला गाना गाया था. तब से वो ऑडियंस के दिलों की धड़कन बने हुए हैं. इसके साथ ही पवन कल्याण की ‘ओजी’ ने 5 दिनों में 227 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साब’ का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का डोज मिलेगा. प्रभास के साथ-साथ इस फिल्म में संजय दत्त भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. ‘द राजा साब’ 19 जनवरी साल 2026 में रिलीज होगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में हमारे साथ बने रहिए. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर लेटेस्ट जानकारी समय से मिलेगी.

LIVE UPDATES

Bigg Boss 19 LIVE: रजत दलाल को मिला 'बिग बॉस 19' का ऑफर!

'बिग बॉस 19' के लिए रजत दलाल को अप्रोच किया गया है. कहा जा रहा है कि 'बिग बॉस 18' फेम रजत दलाल इस सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री मार सकते हैं. हालांकि, अभी तक उनके आने की खबर कन्फर्म नहीं हुई है.

Bigg Boss 19 LIVE: तान्या ने फरहाना को दी नेहल से दोस्ती तोड़ने की सलाह

'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट और नेहल चुडासमा की दोस्ती सभी को खटक रही है. अब तान्या मजाक-मजाक में फरहाना को नेहल से दोस्ती खत्म करने को कह रही हैं. नीलम भी इस मामले में तान्या को सपोर्ट कर रही हैं. हालांकि, फरहाना तान्या से कहती हैं कि अगर वो नीलम से दोस्ती तोड़ देंगी, तो वो भी नेहल को छोड़ देंगी.

https://www.instagram.com/p/DPOcpg7E39f/

Bigg Boss 19 LIVE: फरहाना और अभिषेक बजाज के बीच होगी फाइट

'बिग बॉस 19' को लेकर अपडेट मिली है. फरहाना की कैप्टेंसी में अभिषेक बजाज सो रहे होंगे. घर में कुकड़ू कु बजने पर फरहाना को इतना गुस्सा आएगा कि वो अभिषेक पर पानी तक फेंक देंगी. इसके बाद घर में एक बड़ा झगड़ा देखने को मिल सकता है.

Entertainment News LIVE: पंकज त्रिपाठी ने मुंबई में खरीदे 2 अपार्टमेंट

पंकज त्रिपाठी ने मुंबई में 2 फ्लैट खरीदे हैं. अंधेरी वेस्ट में एक्टर ने जो फ्लैट खरीदा है, उसकी कीमत करीब 9.98 करोड़ रुपये है. वहीं, कांदिवली वेस्ट वाले उनके नए अपार्टमेंट की कीमत 87 लाख रुपये बताई जा रही है. अब एक्टर ने प्रॉपर्टी में करोड़ों रुपये इन्वेस्ट कर दिए हैं.

Entertainment News LIVE: भोजपुरी के ‘बताशा चाचा’ ने बताई पवन सिंह की दरियादिली

भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों बिहार चुनाव 2025 को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने एनडीए को ज्वॉइन किया है. इसी बीच मनोज सिंह टाइगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोजपुरी स्टार की दरियादिली के बारे में बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधारा’ का गाना ‘धना पिशाची’ रिलीज

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधारा’ का पहला गाना ‘धना पिशाची’ आज रिलीज हो गया है. इस गाने में एक्ट्रेस पावरफुल परफॉरमेंस देते हुए नजर आ रही हैं. ये फिल्म हिंदी और तेलुगु में 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/DPN9zJ5gUX4/?hl=en

Entertainment News LIVE: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत नाजुक

मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा एक्सीडेंट के 3 दिन बाद भी वेंटिलेटर पर हैं. उनकी न्यूरोलॉजिकल कंडीशन क्रिटिकल और ब्रेन एक्टिविटी कम है. सिंगर की सेहत में सुधार नहीं आ रहा. उन्हें कई गहरी चोटें आई हैं. पूरी जानकारी के लिएपढ़ें यह खबर

Entertainment News LIVE: 'कांतारा' के लिए 2 मिनट में ही राजी हो गए थे प्रोड्यूसर

कन्नड़ एक्टर ऋषभ शेट्टी फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शुरुआत कैसे हुई और इसके लिए प्रोड्यूसर राजी कैसे हुए? पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सरप्राइजिंग है कांतारा चैप्टर 1 का क्लाइमैक्स

ऋषभ शेट्टी ने अपकमिंग फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' के सरप्राइजिंग क्लाइमैक्स के साथ ही दिलजीत दोसांझ को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि इसके ट्रेलर में किसी ने अभी कुछ खास नहीं देखा है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पवन सिंह का राजनीतिक करियर

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह की बीजेपी में वापसी हो चुकी है. बिहार चुनाव के लिए उन्होंने NDA का दामन थाम लिया है. लेकिन, क्या आपको पता है कि वह एक बार बीजेपी का टिकट ठुकरा चुके हैं? पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: पवन सिंह ने अमित शाह से की मुलाकात

पवन सिंह और अमित शाह की आज मुलाकात हुई है. कहा जा रहा है कि बिहार इलेक्शन के सिलसिले में दोनों ने ये खास मीटिंग की है. अब पवन सिंह चुनाव लड़ सकते हैं.

Bigg Boss 19 LIVE: तान्या मित्तल और नेहल में ही भयानक फाइट

'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल और नेहल आमने-सामने होने वाली हैं. तान्या की स्ट्रगल पर नेहल का कमेंट उन्हें इतना परेशान करेगा कि वो नेहल को ये तक कह देंगी कि वो उनके जैसे लेवल पर नहीं गिरतीं. दोनों में से कौन-किससे जलता है? उस पर बहस होने वाली है और आखिर में अमाल मलिक को इस मुद्दे में घुसना ही पड़ेगा.

https://www.instagram.com/p/DPNtcPMige9/

Entertainment News LIVE: 'महाकाली' में शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना

फिल्म 'महाकाली' से शुक्राचार्य का पोस्टर रिलीज किया गया है. अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य अवतार सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. एक्टर को औरंगजेब के बाद इस लुक में देखकर हर कोई उनकी तारीफ ही करेगा. ज्यादा जानकारी के लिएपढ़ें पूरी खबर

Entertainment News LIVE: फरहाना भट्ट अपनी मर्जी से घरवालों में बांटेंगी राशन

'बिग बॉस 19' में एक टास्क होगा, जहां फरहाना सभी कंटेस्टेंट्स की रैंकिंग करेंगी. जो जिस रैंक पर होगा, उसे उतना ही राशन इस हफ्ते दिया जाएगा. नेगेटिव रैंकिंग वालों को राशन वापस करना होगा. वो गौरव खन्ना और नीलम गिरी समेत कुछ और कंटेस्टेंट्स को नेगेटिव रैंकिंग देने वाली हैं.

Entertainment News LIVE: सुनीता आहूजा ने बेटी के निधन पर फिर जताया गम

गोविंदा और सुनीता की एक बेटी का निधन हो चुका है. सुनीता ने अपने व्लॉग में एक्ट्रेस संभावना सेठ के सामने उस भयानक किस्से को याद किया, जब उनके सामने उनकी बेटी ने दम तोड़ा था. उन्होंने इमोशनल होते हुए काफी कुछ बताया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

Entertainment News LIVE: हुमा कुरैशी की Single Sama का ट्रेलर रिलीज

हुमा कुरैशी की 'सिंगल समा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें हुमा के साथ-साथ सनी सिंह और श्रेयस तलपड़े लीड रोल में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/DPN1EpmjEuZ/?hl=en

Entertainment News LIVE: उर्वशी रौतेला पहुंची ED ऑफिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ईडी ऑफिस पहुंची हैं. ऑनलाइन बेटिंग ऐस मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है. उर्वशी अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xbet मामले की जांच में शामिल होने के लिए ईडी ऑफिस पहुंची हैं.

Entertainment News LIVE: फराह खान ने अपनी पड़ोसन सुनिधि चौहान के लिए बनाई नई डिश

फराह खान ने हाल ही में नया व्लॉग रिलीज जारी किया है. इसमें वो अपनी पड़ोसन सुनिधि चौहान के लिए नई डिश बनाती नजर आ रही हैं. फराह जिस बिल्डिंग में रहती हैं उसी बिल्डिंग में सुनिधि भी रहती हैं.

Entertainment News LIVE: Orry ने रेखा संग बनाई रील

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने बॉलीवुड आइकन रेखा के साथ वीडियो बनाई है. सोशल मीडिया पर उनकी रील काफी वायरल हो रही है. इस अनोखे कोलैब पर फैंस फिदा हो गए हैं.

https://www.instagram.com/p/DPMLMefDJyd/

Bigg Boss 19 LIVE: नॉमिनेशन टास्क के लिए समंदर में बदला बिग बॉस का घर

बिग बॉस का घर नॉमिनेशन टास्क के दौरान समंदर में बदल गया. घरवालों ने एक-दूसरे की कश्ती डूबाते हुए नॉमिनेट किया. इस हफ्ते नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और जीशान कादरी नॉमिनेट हुए हैं.

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का स्पेशल गाना दिवाली पर होगा रिलीज?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को लेकर नया अपडेट सामने आया है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार धुरंधर का पहला स्पेशल सॉन्ग दीवाली पर रिलीज किया जाएगा. मेकर्स ने इस प्रमोशनल गाने को पूरी कास्ट के साथ फिल्माया है. हालांकि मेकर्स ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.

Advance Booking LIVE: 'कांतारा चैप्टर 1' ने एडवांस बुकिंग में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को छोड़ा पीछे

ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर 'कांतारा चैप्टर 1' ने वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को पीछे छोड़ दिया है. ऋषभ शेट्टी की मूवी ने जहां 9 करोड़ की कमाई की, वहीं वरुण धवन की मूवी ने अभी तक सिर्फ 1.25 करोड़ की कमाई की है.

https://www.instagram.com/p/DCeB1p7PVC6/?img_index=1

Entertainment News LIVE: 'द राजा साब' के ट्रेलर ने जीता फैंस का दिल

प्रभास और संजय दत्त की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी 'द राजा साब' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फैंस को ये ट्रेलर काफी मजेदार लग रहा है. मूवी 19 जनवरी साल 2026 में रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/DPL7I1Ckqk6/

Entertainment News LIVE: दीपिका और फराह खान ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

दीपिका पादुकोण और फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. फराह खान ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में 8 घंटे की शिफ्ट पर तंज कस दिया. तभी से दीपिका पादुकोण की फॉलोइंग लिस्ट में फराह खान नहीं दिखाई दे रही हैं और फराह की फॉलोइंग लिस्ट से दीपिका का नाम गायब है.

OG Box Office Collection LIVE: पवन कल्याण की 'ओजी' की कमाई में 5वें दिन आई गिरावट

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की 'ओजी' ने पांचवें दिन 7.50 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने दुनियाभर में 227 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

https://www.instagram.com/p/DOvQCgxD4Tx/

Entertainment News LIVE: आज है सिंगर शान का बर्थडे

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाले शान आज ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DKKEzFnsW7B/

Bigg Boss 19 LIVE: 'बिग बॉस 19' में नॉमिनेशन को लेकर छिड़ी जंग

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नॉमिनेशन देखने मिला. जहां घरवालों के बीच जंग देखने को मिलेगी. अशनूर कौर और फरहाना भट्ट जहां आपस में भिड़ती नजर आईं, वहीं नेहल चुडासमा और तान्या मित्तल की भी लड़ाई देखने को मिली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ