Entertainment News: Samantha Ruth Prabhu शादी के चार दिन बाद काम पर लौंटी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेगी.

Entertainment News LIVE

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News in Hindi: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. सामंथा अपनी शादी के चार दिन बाद ही काम पर भी लौट गई हैं. इसकी जानकारी खुद सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

विज्ञापन

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है. मालती चाहर के एविक्शन के बाद अब गौरव खन्ना के साथ-साथ अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे फाइनलिस्ट बन गए हैं. इसी बीच मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को उनकी अब तक की जर्नी दिखाई गई. फरहाना, तान्या, गौरव, प्रणित और अमाल अपनी-अपनी अब तक की जर्नी देखकर काफी खुश हुए. साथ ही घर का माहौल भी खुशनुमा बन गया. इसके साथ ही तेलुगु और पंजाबी एक्ट्रेस पायल राजपूत अपना जन्मदिन मना रही हैं. पायल ‘आरएक्स 100’ और ‘आरडीएक्स लवर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने 7 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 7वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ की कमाई की है. भारत में फिल्म ने 7 दिनों में 83.60 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 108 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: शादी के चार दिन बाद काम पर लौटीं सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा अपनी दूसरी शादी के चार दिन बाद ही काम पर लौट गई हैं. सोशल मीडिया एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है. अभी एक्ट्रेस के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी कि अभिनेत्री ने अपने काम पर वापसी कर ली है.

Entertainment News LIVE: ‘वो मेरी लाइफ की ऐसी…’, Urmila Matondkar संग अफेयर पर राम गोपाल वर्मा ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी

Urmila Matondkar, Ram Gopal Varma: बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिसकी पर्सनल लाइफ चर्चा में आ जाती हैं. आज हम आपको राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर के अफेयर के बारे में बता रहे हैं, जिस पर राम गोपाल ने सालों बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पलाश मुच्छल से शादी पोस्टपोन होने के बाद आया स्मृति मंधाना का पहला पोस्ट, सगाई की अंगूठी गायब देख ठनका यूजर्स का माथा

Smriti Mandhana-Palash Muchhal: म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी पोस्टपोन होने के बाद से दोनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच अब स्मृति ने पहला पोस्ट शेयर किया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बाल-बाल बचीं अनुपम खेर की मां की आंख, लगी भयंकर चोट, देखें वीडियो

Anupam Kher Mother: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि उनकी मां को चोट लग गई. वीडियो में अनुपम की मां की आंख के पास भयंकर चोट लगी है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘गौरव नहीं जीतने…’, क्या Bigg Boss 19 के ग्रैंड फिनाले से पहले लीक हुआ विनर का नाम?

Bigg Boss 19 Winner: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने फिनाले के बेहद करीब आ चुका है. हर कोई बिग बॉस 19 के इस सीजन के विनर का नाम जानने के लिए बेकरार है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: फैंस से बेहद प्यार से मिले रणवीर सिंह, वीडियो वायरल

रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रणवीर सिंह अपने फैंस से मिल रहे हैं. उनका ये अंदाज हर किसी का दिल जीत गया. फैंस के लिए रणवीर के दिल में इतना प्यार देखने के बाद हर किसी ने उनकी तारीफ की.

https://www.instagram.com/p/DR4m5YSkqtO/

Entertainment News LIVE: फरहाना भट्ट की जर्नी का प्रोमो आया सामने, देखें वीडियो

बिग बॉस 19 से फरहाना भट्ट की जर्नी का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसे Livefeed Updates ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. फरहाना अपनी जर्नी को देखने के बाद इमोशनल नजर आईं.

https://x.com/BBossLivefeed/status/1996890892574380052

Entertainment News LIVE: Dhurandhar में किसने निभाया Uzair Baloch का किरदार, कौन है ये खूंखार गैंगस्टर, जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल?

Who is Uzair Baloch: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज हो गई है. फिल्म का लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर इसकी चर्चा हो रही है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: माहिका शर्मा संग हार्दिक के वर्कआउट का फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों जिम में नजर आ रहे हैं. रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका के संग हार्दिक के इस फोटो को देखने के बाद हर कोई इस पर अपना रिएक्शन दे रहा है.

https://www.instagram.com/p/DR4JGM6iMMz/

Entertainment News LIVE: ‘हर महीने 90 हजार की जरूरत…’, एक साल बाद कैसी है Pushpa 2 भगदड़ में घायल बच्‍चे की हालत, मजबूर पिता ने क्या कहा?

Pushpa 2 Stampede: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को रिलीज हुए एक साल हो गया है. इस फिल्म की रिलीज के दौरान अल्लू को कानूनी मुश्किल का सामना करना पड़ा था. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: करीना कपूर ने मनीष मल्होत्रा को किया बर्थडे विश

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. इस पोस्ट में बेबो ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. करीना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि हैप्पी बर्थडे हैंडसम.

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर इस दिन रिलीज होगी ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़’

प्राइम वीडियो की सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज़’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. इसे 19 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. इस बार फिनाले में लीड रोल में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगारू फिर से अपनी जगह पर नजर आएंगी। इनके साथ प्रतीक स्मिता पाटिल, मिलिंद सोमन, राजीव सिद्धार्थ, लीज़ा रे और अंकुर राठी भी अपने–अपने किरदार दोबारा निभा रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DR3yvynCFVj/?igsh=MzJiZXJ1dW9mdm9i

Entertainment News LIVE: वृंदावन पहुंचीं रूपाली गांगुली

टीवी सीरियल 'अनुपमा' फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. उन्हें वृंदावन में राधेकृष्णा के दर्शन करते हुए देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/DR4Dsj8E6Hl/

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'स्टेफिन'

साउथ फिल्म 'स्टेफिन' की ओटीटी रिलीज का इंतजार खत्म हो गया है. फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है.

https://www.instagram.com/p/DR39D2mDUc6/

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट ने अपने नए घर में बेटी राहा के साथ किया गृह प्रवेश

आलिया भट्ट ने अपने घर में प्रवेश कर लिया है, जिसकी पूजा आज रखी गई थी. इसकी तस्वीरों को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इसमें देखने के लिए रहा है कि वह बेटी राहा के साथ नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DR3rQciiEze/

Entertainment News LIVE: कृति सेनन के साथ फोटो क्लिक कर क्रेजी हुए फैन

कृति सेनन का एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनके साथ एक फैन फोटो क्लिक करती है, जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

https://www.instagram.com/p/DR3ujJgE8Jb/

Bigg Boss 19 LIVE: किसे मिलेगी ‘बिग बॉस 19’ की चमचमाती ट्रॉफी?

'बिग बॉस 19' को 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं. मालती चाहर के एविक्शन के बाद शो में 5 फाइनलिस्ट बचे हैं. इसका ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर, 2025 को होने जा रहा है. ऐसे में देखना होगा कि इस सीजन की ट्रॉफी किसके हाथ में आती है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: दिव्या खोसला कुमार ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

दिव्या खोसला ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. दरअसल सोशल मीडिया पर अफवाहें थी कि दिव्या और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार तलाक लेने वाले हैं. वहीं अब दिव्या ने इंटरव्यू में इस पर रिएक्शन दिया है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंड 2' की रिलीज डेट टली

नंदमुरी बालकृष्ण की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अखंड 2' की रिलीज डेट टल गई है. ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही थी. वहीं अब फिल्म के प्रीमियर को तकनीकी समस्याओं के चलते पोस्टपोन कर दिया गया है.

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स का छलका दर्द

सलमान खान का 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें फाइनलिस्ट्स अपने इमोशनल एंगल शेयर करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर बिग बॉस का ये लेटेस्ट प्रोमो वायरल हो रहा है.

Entertainment News LIVE: सिनेमाघरों में आज दस्तक दे रही रणवीर सिंह की 'धुरंधर'

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' आज यानी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म की एक्साइटमेंट काफी बढ़ी हुई है.

https://www.instagram.com/p/DRtRyRhiOmn/

Entertainment News LIVE: साउथ एक्ट्रेस पायल राजपूत का बर्थडे आज

तेलुगु और पंजाबी एक्ट्रेस पायल राजपूत अपना जन्मदिन मना रही हैं. पायल 'आरएक्स 100' और 'आरडीएक्स लवर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं पायल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर वो अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं.

https://www.instagram.com/p/DRjL1b1CJ2z/?img_index=1

Entertainment News LIVE: 'तेरे इश्क में' ने कितनी की कमाई?

धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म 'तेरे इश्क में' ने 7 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 7वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ की कमाई की है. भारत में फिल्म ने 7 दिनों में 83.60 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 108 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में फाइनलिस्ट्स को दिखाई गई जर्नी

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में टॉप 5 फाइनलिस्ट को उनकी अब तक की जर्नी दिखाई गई है. इसके चलते घर का माहौल भी काफी खुशनुमा बन गया. वहीं मालती चाहर के एविक्ट होने के बाद गौरव खन्ना के साथ-साथ तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट फाइनलिस्ट बन गए हैं.

Entertainment News LIVE: सलमान खान के शो की ट्रॉफी रिवील, Bigg Boss 19 के फिनाले से पहले मिला सरप्राइज

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से पहले मेकर्स ने बड़ा सरप्राइज दे दिया है. शो के फिनाले से पहले इस सीजन की ट्रॉफी की झलक आ गई है, जिसके देखने के बाद हर कोई बेहद एक्साइटेड हो गया है. शो की ट्रॉफी देखने के बाद फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

https://x.com/BBossLivefeed/status/1996612357657948591

Entertainment News LIVE: DDLJ के 30 साल पूरे, शाहरुख खान और काजोल ने किया ये खास काम

Dilwale Dulhaniya Le Jayenge Completes 30 Years: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले पॉपुलर एक्टर शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ (DDLJ) के 30 साल पूरे हो गए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘धर्मेंद्र जिंदा हैं या नहीं से लेकर क्या धर्मेंद्र आज जिंदा हैं…’, 2025 में Google पर हीमैन को लेकर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये सवाल

Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो चुका है. हीमैन ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. धर्मेंद्र को लेकर 2025 में कई सवाल लोगों ने सर्च किए. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘फैमिली बहुत मुश्किल…’, Palash-Smriti Mandhana की शादी पर Palak Muchhal ने तोड़ी चुप्पी

Palak Muchhal, Palash Muchhal, Smriti Mandhana: म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी को लेकर अभी भी चर्चा बंद नहीं हुई है. इस बीच अब पलक ने इस मुश्किल वक्त के बारे में बात की है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मृदुल तिवारी का फैन के साथ वीडियो आया सामने, यूजर्स ने लुटाया प्यार

मृदुल तिवारी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक फैन के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं. इस दौरान कोई और भी उनके संग फोटो लेने के लिए कहता है, तो मृदुल बेहद प्यार से उन्हें बुलाते हैं. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DR2KfHeE9S7/

Entertainment News LIVE: 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये फिल्में

साल 2025 के अंतिम पड़ाव में गूगल पर उन फिल्मों की लिस्ट जारी की गई है, जिन्हें इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया. इस लिस्ट में बॉलीवुड फिल्मों ने साउथ को पछाड़ दिया है. देखिए लिस्ट...

1. सैयारा

2. कांतारा चैप्टर-1

3. कूली

4. वॉर 2

5. सनम तेरी कसम

6. मारको

7. हाउसफुल 5

8. गेम चेंजर

9. मिसेज

10. महावतार नरसिम्हा

Entertainment News LIVE: ओरी का सिग्नेचर पोज करती दिखीं दीपिका, वीडियो वायरल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दीपिका ने ओरी का सिग्नेचर पोज दिया है, जो सुर्खियों में आ गया है. सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reel/DRzfW4rDAHo/?utm_source=ig_embed&ig_rid=4abd7b37-f4e8-4d32-afdf-3c7d63e1b958

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 Final Predictions: गौरव खन्ना से लेकर फरहाना भट्ट… कौन हैं टॉप 3 कंटेस्टेंट? जो ट्रॉफी के असली हकदार

Bigg Boss 19 Final Predictions: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने फिनाले के बेहद करीब आ चुका है. हर कोई शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर बेहद एक्साइटेड है. देखने वाली बात होगी कि इस सीजन का विनर कौन होता है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 15 मिनट को फिल्म, जो फ्लॉप होकर भी है हिट

आज आपको बॉलीवुड की उस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो सिनेमाघरों में फ्लॉप रही लेकिन ओटीटी पर आते ही हिट हो गई. मगर अपनी कहानी के जरिए. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 5 हजार एपिसोड पूरे

टीवी का पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों काफी चर्चा में है. टीवी के सबसे पुराने सीरियल ने 5000 एपिसोड पूरे कर लिया है. जिसका सेलिब्रेशन सेट पर ही मनाया गया है.

https://www.instagram.com/p/DR1GVnmkV6V/

Entertainment News LIVE: ‘मैं शादी की पुष्टि…’, Vijay Deverakonda संग शादी पर क्या बोलीं Rashmika Mandanna?

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. दोनों की शादी को लेकर टाइम-टाइम पर बातें सुनने को मिलती रहती है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 2025 में आया इन मूवीज का सीक्वल

साल 2025 के आखिरी में आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनके इस साल सीक्वल्स रिलीज किए गए. इसमें सिर्फ एक फिल्म हिट रही और बाकी एवरेज या तो डिजास्टर साबित हुईं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: सलमान खान का जबरदस्त लुक वायरल

सलमान खान का बर्थडे मंथ शुरू हो गया है. वह 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उनका नया लुक सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है.

https://www.instagram.com/p/DR1YUeWiIrh/?igsh=cjh4NmxubWh6b2t5

Entertainment News LIVE: 2025 की बड़ी ओपनिंग कर पाएगी ‘धुरंधर’?

रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसे 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और दो दिन का वक्त हो गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन कर पाती है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: शादी की खबरों पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी

रश्मिका मंदाना पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. कुछ दिनों से चर्चा है कि वह फरवरी 2026 में विजय देवरकोंडा से शादी करने वाली हैं. ऐसे में अब हॉलीवुड रिपोर्टर ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह इस खबर पर ना तो हां कहेंगी और ना ही ना. जब होगी तो सभी को पता चल जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DR1XFUkCC4j/

Entertainment News LIVE: सितार वादक Anoushka Shankar का एयर इंडिया एयरलाइन्स पर फूटा गुस्सा

दिवंगत महान सितारवादक रविशंकर की बेटी Anoushka Shankar ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने Air India Airlines पर अपना गुस्सा निकाला है. म्यूजिशियन ने बताया कि ट्रैवल के दौरान उनका सितार टूट गया. अनुष्का शंकर ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर कर कहा, 'काफी लंबे समय के बाद मैं पहली बार एयर इंडिया से उड़ान भर रही थी. आप ही वह देश हैं, जिसका यह संगीत है. करीब 15-17 सालों में मेरे वाद्य यंत्र के साथ ऐसा पहली बार हुआ है.'

Entertainment News LIVE: टीवी के साई बाबा सुधीर दलवी का खर्चा उठाएगा शिरडी संस्थान

टीवी के फेमस एक्टर सुधीर दलवी इन दिनों स्वास्थ्य संबंधि समस्याओं को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उनकी मदद के लिए शिरडी संस्थान ने हाथ आगे बढ़ाया है. उन्हें 11 लाख की मदद दी जाएगी. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: शोभिता धूलिपाला और नागा चैतन्य की शादी का वीडियो

नागा चैतन्य ने सामंथा से तलाक के 3 साल बाद शोभिता धूलिपाला से शादी कर ली थी. ऐसे में आज यानी कि 4 दिसंबर को कपल शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट कर रहा है. इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग का खास वीडियो शेयर किया है. इसमें दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री और चैतन्य के चेहरे पर वेडिंग ग्लो को देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/reel/DR1NCI_k43h/?igsh=ejl4Z29qbXVtcHls

Entertainment News LIVE: Dharmendra के अस्थि विसर्जन के लिए घाट पर नहीं गए थे सनी-बॉबी देओल

धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हुआ. इसके बाद बीते दिन ही उनकी अस्थि विसर्जन की गई. घाट से वीडियो भी सामने आया था, जिसमें अब जानकारी सामने आई है घाट पर सनी और बॉबी देओल नहीं पहुंचे थे. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: निक जोनास ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ

निक जोनस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें निक अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते आ रहे हैं. निक वीडियो में बोल रहे हैं कि मेरी सक्सेस का क्रेडिट मेरी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को जाता है. निक ने ये स्पीच प्रियंका संग अपनी 7वीं शादी की सालगिरह पर दी.

https://www.instagram.com/reel/DR0TnWUDB-m/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

Entertainment News LIVE: 'गुस्ताख इश्क' ने 6 दिनों में कितनी की कमाई?

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की 'गुस्ताख इश्क' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. विजय वर्मा और फातिमा ने इन 6 दिनों में भारत में अब तक 1.55 करोड़ की कमाई की है.

Entertainment News LIVE: 'इक्कीस' के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए अगस्त्य नंदा

अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. हाल ही में फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट हुआ. इस दौरान धर्मेंद्र को याद कर अगस्त्य नंदा इमोशनल हो गए. सोशल मीडिया पर अगस्त्य की वीडियो काफी वायरल हो रही है. बता दें ये फिल्म धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है.

https://www.instagram.com/reel/DRzm0vkEoTw/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

Entertainment News LIVE: साउथ के फेमस फिल्ममेकर का हुआ निधन

साउथ के फेमस फिल्ममेकर एवीएम सरवनन का 86 की उम्र में निधन हो गया है. फिल्ममेकर उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे. अब सोशल मीडिया पर फैंस उनकी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का हुआ रीयूनियन

टीवी के मशहूर एक्टर्स शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का रीयूनियन देखने को मिला है. सोशल मीडिया पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कार्तिक और नायरा की लेटेस्ट फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. दोनों साथ में फोटोज भी क्लिक कराते नजर आ रहे हैं.

Entertainment News LIVE: 'इक्कीस' की सिमर भाटिया के लिए अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्ट

'इक्कीस' फिल्म की सिमर भाटिया के लिए अक्षय कुमार ने स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में अक्षय कुमार ने सिमर की खूब तारीफ की है. दोनों के बीच मामा-भांजी का रिश्ता है. वहीं सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/DRzcp_GEy4w/

Entertainment News LIVE: 'कल्कि 2' में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी प्रियंका चोपड़ा?

'कल्कि 2' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद अब फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हो सकती है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है. हालांकि अभी तक डायरेक्टर और फिल्म के मेकर्स ने इस पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है.

https://www.instagram.com/p/DRGqEKJCPhp/?img_index=1

Entertainment News LIVE: 40 करोड़ की फिल्म जिसने कमाए 350 करोड़

साउथ इंडस्ट्री की 'हनुमान' फिल्म 40 करोड़ के बजट में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 350 करोड़ की कमाई की थी. तेजा सज्जा ने इस फिल्म में सुपरहीरो का किरदार निभाया था. तेलुगु सुपरस्टार तेजा सज्जा की ये फिल्म साल 2024 में 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'तेरे इश्क में' फिल्म ने कितनी की कमाई?

धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म 'तेरे इश्क में' ने 6 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. छठे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ की कमाई की है. भारत में फिल्म ने 6 दिनों में 76.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 100.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: जावेद जाफरी का बर्थडे आज

बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का आज जन्मदिन है. साल 1985 में आई 'मेरी जंग' फिल्म से जावेद जाफरी ने अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि इस फिल्म में उन्होंने विलेन के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. बाद में उन्होंने अपनी कॉमेडी से ऑडियंस के दिल में जगह बनाई.

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में प्रणित-मालती चाहर के बीच छिड़ी जंग

'बिग बॉस 19' में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें प्रणित मोरे और मालती चाहर के बीच जंग देखने को मिली. प्रणित ने मजाक में मालती को लात दिखाई तो मालती गुस्सा हो गईं और वो प्रणित मोरे पर भड़क पड़ीं. इसके साथ ही नॉमिनेटेड सदस्यों में से कोई एक सदस्य आज घर से बेघर होने वाला है. इन नॉमिनेटेड सदस्यों में से मालती चाहर का पत्ता घर से कटता नजर आएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ