Entertainment News: Jolly LLB 3 की कितनी कमाई? फिल्म OG ने दो दिन में कमा डाले 100 करोड़

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन जगत की छोटी से बड़ी खबरों के अपडेट्स पाने के लिए न्यूज 24 लाइव के साथ जुड़े रहिए. फिल्म रिलीज, बॉक्स ऑफिस, ओटीटी और टीवी से लेकर मनोरंजन की हर खबर का अपडेट्स यहां पढ़ सकते हैं.

Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: विद्युत जामवाल और शिवा कार्तिकेयन अपनी फिल्म Madharaasi को लेकर चर्चा में हैं. ये एक साइको एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. फिल्म को लेकर प्राइम वीडियो की ओर से अपडेट सामने आया है कि इसकी 1 अक्टूबर को ओटीटी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग की जाएगी.

विज्ञापन

आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से कमबैक करने वाले रजत बेदी का नाम IDMB की टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो गया है. कभी वो 954 पोजिशन पर आते थे. आर्यन की सीरीज के बाद से उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की.

विज्ञापन

संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद पर सुनवाई आज

इसके साथ ही संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है. इस पर प्रिया सचदेव की एक याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई की जाएगी. दरअसल, बीते दिन ही प्रिया सचदेव कपूर ने एक अर्जी दाखिल की थी और इसमें वसीयत की गोपनीयता रखने की मांग की थी. उन्होंने अनुरोध किया था कि इस जानकारी को सीलबंद लिफाफे में रखा जाए और करिश्मा कपूर के बच्चों से एक गोपनीयता बयान (नॉन-डिस्क्लोजर स्टेटमेंट) देने को कहा जाए, क्योंकि यह मामला संवेदनशील और गोपनीय जानकारी से संबंधित है. मनोरंजन जगत के हर अपडेट्स पाने के लिए News 24 लाइव से जुड़े रहिए.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: 100 करोड़ी हुई फिल्म OG, Jolly LLB 3 ने कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का लेटेस्ट कलेक्शन आ गया है. sacnilk के अनुसार, फिल्म ने 2.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म OG ने दूसरे दिन 19.24 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म OG का दो दिन का कलेक्शन 103.99 करोड़ रुपये हो गया है.

Entertainment News LIVE: Janhvi Kapoor का ग्लैमरस लुक, देखें फोटोज

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. जान्हवी कपूर का ये लुक बेहद कमाल का है और इसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DPEID7mCHxT/?img_index=1

Entertainment News LIVE: Shraddha Kapoor से फैंस ने किया प्यार का इजहार, तो दे डाली ये धमकी

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस फनी वे में फैन को धमकी दे रही हैं. हालांकि, अभिनेत्री का अंदाज बेहद क्यूट होता है और उनकी बात पर सभी जोर से ठहाका भी लगा देते हैं. पढ़िए पूरी खबर…

Entertainment News LIVE: ये हैं ‘थामा’ के फनी डायलॉग्स

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लंबे समय से फिल्म 'थामा' को लेकर चर्चा में हैं. इस हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया गया है. ये मूवी इस दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में 21 अक्टूबर को दस्तक देने वाली है. ऐसे में आपको इसके फनी डायलॉग्स के बारे में बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Tara Sutaria ने समंदर किनारे जमकर की मस्ती, शेयर किया पोस्ट

तारा सुतारिया वेकेशन पर हैं. तारा ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशंस से पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो मस्ती करती नजर आ रही हैं. तारा के पोस्ट पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिया है और खूब कमेंट्स किए हैं.

https://www.instagram.com/p/DPELs4MCZPk/?img_index=1

Entertainment News LIVE: Dulqeer Salmaan की गाड़ी जब्ती मामले में हाईकोर्ट ने कस्टम विभाग से मांगा जवाब

साउथ सिनेमा के अभिनेता दुलकर सलमान की लग्जरी गाड़ी जब्त करने के मामले में केरल हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है. कोर्ट ने कस्टम विभाग को जवाब देने के लिए कहा है. बता दें कि कस्टम अधिकारियों ने दुलकर की 2004 मॉडल लैंड रोवर डिफेंडर को हिरासत में ले लिया था.

Entertainment News LIVE: Shraddha Kapoor ने लाल साड़ी में ढाया कहर, देखें लेटेस्ट फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में श्रद्धा कपूर लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की ये फोटोज बेहद कमाल की हैं और वो बेहद सुंदर लग रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DPEa0hHiZ9-/?img_index=1

Entertainment News LIVE: कौन हैं Shekhar Jyoti Goswami, सिंगर Zubeen Garg से क्या रिश्ता?

Who is Shekhar Jyoti Goswami: बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग की डेथ केस मामले में शेखर ज्योति गोस्वामी को हिरासत में लिया गया है. शेखर के अरेस्ट होने के बाद से ही चर्चा हो रही है कि वो कौन हैं और सिंगर से उनका क्या रिश्ता है? पढ़िए पूरी खबर…

Entertainment News LIVE: समंदर किनारे मस्ती करती दिखीं आरे महवश, देखें पोस्ट

आरजे महवश ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं. इस पोस्ट में आरजे ने कई फोटोज भी शेयर की हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं.

https://www.instagram.com/p/DPEW8RCElCZ/?img_index=1

Entertainment News LIVE: किसने खरीदी थी बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी की रिंग?

Boney Kapoor, Sridevi: बॉलीवुड के मशहूर निर्माताओं में से एक बोनी कपूर अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं. प्रोड्यूसर अपनी वाइफ को लेकर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में भी बोनी ने कुछ ऐसा ही शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया.पढ़िए पूरी खबर…

Entertainment News LIVE: संजय कपूर संपत्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई, 'फर्जी' वसीयत पर बवाल

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर संपत्ति विवाद में नया ट्विस्ट आ गया है. आज 26 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले पर सुनवाई की, जिसमें करिश्मा कपूर के बच्चों के वकील ने कथित वसीयत को फर्जी करार दिया. इतना ही नहीं बल्कि वकील ने ये भी आशंका जताई कि गोपनीयता का दिखावा संजय की संपत्ति ठगने के लिए किया जा रहा है.

Entertainment News LIVE: Eisha Singh ने एथनिक लुक में शेयर की फोटोज, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

ईशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एथनिक लुक की लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं. ईशा की इन फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स के जरिए उनकी तारीफ कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DPEMjgHDJ9r/?img_index=1

Entertainment News LIVE: सलमान खान लगाएंगे अभिषेक बजाज की क्लास!

'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार पर क्या होने वाला है, उसे लेकर अपडेट मिला है. इस बार सलमान खान बाकी कंटेस्टंट्स के साथ-साथ अभिषेक बजाज की भी क्लास लगा सकते हैं. इस हफ्ते वो घर के कैप्टन थे. अब उन्हें सलमान क्यों डांटेंगे, ये जानने लिए फैंस एक्साइटेड होंगे.

Entertainment News LIVE: 'ओजी' सुपरस्टार की तबीयत हुई खराब

साउथ की फिल्म 'ओजी' बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है कि सुपरस्टार पवन कल्याण की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हैदराबाद ले जाया गया है. एक्टर को तेज बुखार और खांसी की समस्या थी. उनका बुखार कम नहीं हुआ, तो अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया गया है. अब डॉक्टरों की एक खास टीम उनका इलाज करेगी.

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में वाइल्ड कार्ड एंट्री का इनवाइट मिलने पर अशनीर ग्रोवर का रिएक्शन वायरल

अशनीर ग्रोवर को 'बिग बॉस 19' में वाइल्ड कार्ड बनकर आने के लिए अप्रोच किया गया है. इस मेल का स्क्रीनशॉट उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. साथ ही मजाक उड़ाते हुए कहा है कि वो तो फ्री हो जाएंगे, लेकिन सलमान भाई से पूछ लें. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अमल मलिक की वजह से रो पड़ीं नेहल

'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो सामने आया है. इस वीडियो में नेहल बैठकर अपने ग्रुप से बातें कर रही हैं. तभी अमाल मलिक और उनके बीच अवेज को लेकर बहस हो जाती है और देखते ही देखते नेहल रो पड़ती हैं. अमाल की वजह से नेहल की आंसू निकल आए हैं.

https://www.instagram.com/p/DPDtplNDR2d/

Entertainment News LIVE: श्वेता तिवारी ने दिखाया ग्लैमर

श्वेता तिवारी ने वेस्टर्न ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने थाई हाई स्लिट ड्रेस में अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाया है. फिटेड ड्रेस में श्वेता तिवारी बेहद हसीन लग रही हैं. उनकी फोटोज को देख फैंस एक बार फिर उन पर दिल हार बैठेंगे.

https://www.instagram.com/p/DPDt4EHDaiz/?hl=en&img_index=3

Entertainment News LIVE: कांताराः चैप्टर 1 का मुंबई में होगा प्री-रिलीज इवेंट

होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की कांताराः चैप्टर 1 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जो कि 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है. इसे 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब फिल्म के रिलीज से पहले मुंबई में इसका प्री-रिलीज इवेंट रखा गया है. यह इवेंट 29 सितंबर को होगा. मूवी का ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसे ट्रेलर ने सिर्फ़ 24 घंटे में 107 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 3.4 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

Entertainment News LIVE: कार्तिक आर्यन ने मुंबई में खरीदा नया ऑफिस

कार्तिक आर्यन ने अपने पेरेंट्स के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में नया ऑफिस स्पेस खरीदा है. इसकी कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ये डील सितंबर 2025 में रजिस्टर हुई है. यहां उन्हें 1,905 स्क्वायर फीट कार्पेट एरिया और 2,095 स्क्वायर फीट बिल्ट-अप एरिया मिला है. इसके साथ 3 कार पार्किंग की सुविधा भी दी गई है.

Entertainment News LIVE: 2025 की इस फिल्म ने की बजट से 10 से गुना ज्यादा कमाई

आज आपको 2025 की उस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका बजट महज 50 करोड़ था लेकिन कमाई के मामले में फिल्म धुरंधर निकली. इसने इंडस्ट्री के दिग्गजों तक को पीछे छोड़ दिया. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘बिग बॉस सीजन 17’ फेम अरुण महाशेट्टी दूसरी बार बने पिता

यूट्यूबर अरुण महाशेट्टी के घर एक बार फिर किलकारियां गूंज उठी हैं. वो दूसरी बार बेबी गर्ल के पिता बने हैं. यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बेटी के पैदा होने का ऐलान किया है. अरुण महाशेट्टी ने बेटी का नाम एलीना रखा है. साथ ही उन्होंने अपनी छोटी बेटी का फेस भी रिवील कर दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DPBiWRgCDqM/

Bigg Boss 19 LIVE Updates: अमाल मलिक का सपोर्ट मांगती दिखीं तान्या

'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल को भावुक देखा जा सकता है. ऐसे में अब उन्हें अमाल मलिक का सपोर्ट मांगते हुए देखा जा सकता है. इमोशनल तान्या, अमाल के सामने खुलकर कहती है, 'तुम्हें पता है शहबाज़ और ज़ीशान तुम्हारे साथ हैं, लेकिन इस घर में हर कोई मेरे खिलाफ है. समझने की कोशिश करो मैं कैसा महसूस कर रही हूं.' वहीं, अमाल उन्हें मजबूत बने रहने के लिए प्रेरित करते हैं. इस पर तन्या आगे कहती हैं, 'अगर तुम परेशान होते, तो मैं तुम्हारे लिए हर चीज छोड़ देती, लेकिन तुम मेरे नजरिए से चीजों को नहीं देख रही हो. कल मेरा जन्मदिन है, और हर कोई मेरे खिलाफ है.'

Entertainment News LIVE: ओटीटी पर इस दिन स्ट्रीम होगी विद्युत जामवाल की Madharaasi

विद्युत जामवाल अपनी फिल्म Madharaasi को लेकर चर्चा में हैं. ये एक साइको एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. फिल्म को लेकर प्राइम वीडियो की ओर से अपडेट सामने आया है कि इसकी 1 अक्टूबर को ओटीटी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग की जाएगी.

Entertainment News LIVE: शहबाज के सामने तन्या ने रोया दुखड़ा

'बिग बॉस 19' से नया अपडेट सामने आया है. तान्या को शहबाज के सामने अपना दुखड़ा रोते हुए देखा गया कि पूरा घर उनके खिलाफ है. वह बताती हैं कि अमाल ने उन पर दोहरा खेल खेलने का आरोप लगाया. भावुक होकर, तन्या कहती है, 'पूरा घर मेरे खिलाफ है, हर कोई मुझे पलटने वाली कहता है. मैं वास्तव में दुखी हूं.' शहबाज़ उसे सांत्वना देने की कोशिश करते हैं. वह अमाल से बात करने का वादा करते हैं, लेकिन तन्या के आंसू नहीं थमते हैं. उन्हें लगता है कि उनके साथ कई नहीं है.

Entertainment News LIVE: 7 साल की उम्र में टैक्स पेयर बन गए थे आदित्य नारायण

बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के बेटे और होस्ट आदित्य नारायण ने बताया किया कि 2007 में 18 साल की उम्र में उन्होंने टीवी रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा चैलेंज' में बतौर होस्ट नजर आए थे और इसके लिए उन्हें हर एपिसोड के 7500 रुपये मिले थे. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: IMDB की टॉप 10 की लिस्ट में आया रजत बेदी का नाम

आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से कमबैक करने वाले रजत बेदी का नाम IDMB की टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो गया है. कभी वो 954 पोजिशन पर आते थे. आर्यन की सीरीज के बाद से उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की.

Entertainment News LIVE: नवरात्रि सेलिब्रेशन में नागार्जुन की फैमिली से मिलीं श्रीलीला

बीती शाम बेहद ही खास रही. कल्याण जूलर्स की ओर से नवरात्रि का सेलब्रेशन किया गया, जिसमें 'पुष्पा 2' फेम एक्ट्रेस श्रीलीला पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने पहले से मौजूद नागार्जुन के परिवार से मुलाकात की. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. देखिए...

https://www.instagram.com/reel/DPB9JRKE3il/?igsh=MXRxM3o1OTZpajQ5cg%3D%3D

Entertainment News LIVE: नेशनल अवॉर्ड जीतने पर गौतम अडानी ने विक्रांत मैसी को दिया सम्मान

71वें नेशनल अवॉर्ड में विक्रांत मैसी को फिल्म '12वीं फेल' के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया. इस सम्मान को पाने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. ऐसे में अब नेशनल अवॉर्ड जीतने पर गौतम अडानी ने अभिनेता का मान बढ़ाया है. उन्होंने शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया और बधाई दी.

https://www.instagram.com/p/DPDTs1piFxU/?igsh=MnVmbWF0eThscmUw

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में नेहल चुडासमा की एंट्री, कुनिका सदानंद खुश

'बिग बॉस 19' में नेहल चुडासमा की एंट्री एक बार फिर से हो चुकी है. उनकी एंट्री के बाद घर में काफी कुछ देखने के लिए मिला. वहीं, कुनिका सदानंद उन्हें वापस घर में देखकर काफी खुश दिखीं.

Entertainment News LIVE: इस हॉलीवुड स्टार संग वन नाइट स्टैंड के लिए तैयार अमीषा पटेल

अमीषा पटेल अपने क्रश का खुलासा किया है और बताया कि वह उनके लिए अपने सारे प्रिसिंपल को साइड में रख सकती हैं. इतना ही नहीं, वह एक्टर के साथ वन नाइट स्टैंड भी करने के लिए तैयार हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: लाखों में सिमटी 'मिराई' की कमाई

तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराई' रिलीज के बाद से ही काफी चर्चा में बनी हुई है. इसके वीएफएक्स और विजुअल्स की काफी तारीफें हो रही हैं. ऐसे में अब 14वें दिन भी इसकी कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं और फिल्म की कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 14वें दिन यानी कि गुरुवार को 0.36 लाख का कलेक्शन किया. इसके बाद इसकी कुल कमाई 84.41 तक पहुंच गई है. लगातार कमाई में आई गिरावट को देखते हुए ऐसा लग नहीं रहा है कि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी.

Entertainment News LIVE: OTT पर छाया ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2.0’

केंद्रीय मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी, जिन्हें भारतीय टेलीविजन में उनके योगदान के लिए जाना जाता है. उन्होंने 25 साल बाद अपने सबसे पसंदीदा किरदार तुलसी के रूप में जबरदस्त वापसी की है. हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2.0' की सफलता को लेकर बताया कि दूसरे शो को औसतन 28 मिनट, वहीं उनके शो को 104 मिनट दर्शक देते हैं.

Entertainment News LIVE: आज आएगा आयुष्मान खुराना की 'थामा' का ट्रेलर

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पिछले काफी समय से चर्चा में है. दोनों अपकमिंग हॉरर ड्रामा फिल्म 'थामा' की रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐसे में अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है. इसका ट्रेलर आज यानी कि 26 सितंबर को बांद्रा फोर्ट से शाम 5 बजे लॉन्च किया जाएगा. फिल्म का पोस्टर और कई अपडेट्स पहले ही जारी किए जा चुके हैं.

Entertainment News LIVE: पवन कल्याण की ‘ओजी’ बनी 2025 की सबसे बड़ी ओपनर

पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' रिलीज होते ही छा गई है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. इसी के साथ ही ये फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है. यहां पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'नो बडी वांट्स दिस' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की ओर से 'नो बडी वांट्स दिस' (Nobody Wants This) की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान कर दिया गया है. नेटफ्लिक्स की ओर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया गया है और जानकारी साझा की गई है कि इसे 23 अक्टूबर को स्ट्रीम किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DPBi_L8jOM9/

Entertainment News LIVE: एपी ढिल्लों ने किया इंडिया टूर 'वन ऑफ वन' का ऐलान

पंजाबी सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों ने अपने इंडिया टूर का ऐलान किया है. वह दिल्ली और पुणे समेत लुधियाना, अहमदाबाद, कोलकाता, मुंबई, बैंगलोर और जयपुर जैसे शहरों में लाइव परफॉर्मेंस देंगे. इस टूर की शुरुआत दिसंबर में किया जाएगा. इसके लिए बुक माय शो से टिकट बुक किए जा सकते हैं. वीजा कार्ड होल्डर्स 26 सितंबर और जनरल टिकट काउंटर 28 सितंबर से शुरू होंगे.

Entertainment News LIVE: संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद पर सुनवाई आज

संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है. इस पर प्रिया सचदेव की एक याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई की जाएगी. दरअसल, बीते दिन ही प्रिया सचदेव कपूर ने एक अर्जी दाखिल की थी और इसमें वसीयत की गोपनीयता रखने की मांग की थी. उन्होंने अनुरोध किया था कि इस जानकारी को सीलबंद लिफाफे में रखा जाए.

Entertainment News LIVE: इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2025 में ‘अमर सिंह चमकिला’ को मिला नॉमिनेशन

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ ने कमाल ही कर दिया है. इस फिल्म ने इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में अपनी जगह बनाई है. 24 नवंबर को न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2025 में नॉमिनेशन मिला है. वहीं, खुद एक्टर दिलजीत दोसांझ भी बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट हुए हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म को 12 अप्रैल, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने लीड रोल प्ले किया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ