Entertainment News: Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने फैंस से की अपील

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News in Hindi: ग्लोबल सुपरस्टार राम चरण, जिन्होंने अपने पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों से सिनेमा की दुनिया में तहलका मचा दिया था, अब अपनी मच अवेटड फिल्म ‘पेड्डी’ के साथ बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस बेसब्री से राम चरण को इस एक्शन से भरपूर अवतार में देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अब फिल्म की अगली शूटिंग शेड्यूल श्रीलंका के खूबसूरत लोकेशंस में सेट की गई है, जिसके लिए टीम अब इस द्वीप देश जाने के लिए रवाना हो रही है. इसे 27 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ को लेकर खबर सामने आ रही है कि ये सिनेमाघरों और ओटीटी के बाद टीवी पर भी दस्तक देने वाली है. फिल्म 26 अक्टूबर, रविवार रात 8 बजे स्टार गोल्ड प्रसारित की जाएगी.

विज्ञापन

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन ड्रामा देखने को मिल रहा है. घर में हाल ही में दोस्तों के बीच दरार देखने को मिली. पहले नेहल चुडासमा और फरहाना भट्ट की दोस्ती टूटी और इसके बाद अब तान्या मित्तल और नीलम गिरी की दोस्ती में भी दरार आ गई है. वहीं अपकमिंग एपिसोड में घर में कैप्टेंसी टास्क देखने को मिलेगा. इस दौरान घरवाले आपस में भिड़ते नजर आए. वहीं घरवालों की ज्यादा वोट्स पाकर मृदुल तिवारी घर के नए कैप्टन बन गए हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं. मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने रोमांटिक फिल्मों के साथ-साथ कॉमेडी फिल्मों में भी दमखम दिखाया है.

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 3 दिन हो गए हैं. तीन दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ की कमाई की. मूवी ने अब तक तीन दिनों में 55.10 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं अपकमिंग दिनों में भी इन आंकड़ों में उछाल देखने को मिलेगा. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव के साथ बने रहिए.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: Zareen Khan की मां अस्पताल में एडमिट

एक्ट्रेस जरीन खान की मां को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. अभिनेत्री ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके दी है. इस पोस्ट में लिखा है कि मां को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. उनके लिए दुआ करें.

Entertainment News LIVE: Thamma को चौथे दिन बड़ा झटका, Deewaniyat का कैसा हाल? जानें लेटेस्ट कलेक्शन

Deewaniyat, Thamma Day Four Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में लगी हुई हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Akhanda 2 Thaandavam Teaser Review: कमाल के डायलॉग, धांसू एक्शन… पढ़ें नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म के टीजर का रिव्यू

Akhanda 2 Thaandavam Teaser Review: पॉपुलर एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंडा 2 : तांडवम' का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म का टीजर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और यूजर्स इसकी तारीफ कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Alia-Ranbir के बाद Deepika-Ranveer भी गए मुंबई से बाहर, क्या साथ घूमने का है प्लान?

Deepika Padukone-Ranveer Singh: बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक दीपिका और रणवीर मुंबई से बाहर गए हैं. चर्चा हो रही है कि कपल छुट्टियां मनाने के लिए बाहर गया है. हालांकि, ये कंफर्म नहीं है कि दीपिका और रणवीर कहां गए हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 34 मिनट की वो फिल्म, जो OTT पर आते ही बनी नंबर 1, बॉक्स ऑफिस पर भी काट चुकी है बवाल

OTT Trending Film: बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक फिल्में रिलीज होती रहती हैं. ओटीटी पर आने वाली फिल्मों का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी पर आते ही छा गई है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Sachin Sanghvi पर लगे आरोपों पर क्या बोले वकील?

सचिन सांघवी पर लगे आरोपों पर वकील ने कहा कि सचिन पर लगे सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं. इन आरोपों में कोई भी सच्चाई नहीं है. वकील ने कहा कि जिस तरह से सचिन को अरेस्ट किया गया वो तरीका गैरकानूनी है और यही वजह है कि उन्हें जमानत मिल गई है.

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की वो हसीना, जिन्होंने एक्टिंग के लिए तोड़ी शादी की बेड़ियां, अब अकेली जी रही हैं जिंदगी

Mallika Sherawat: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक मल्लिका शेरावत आज अपना बर्थडे मना रही हैं. एक्ट्रेस के करियर के बारे में ज्यादातर सभी जानते हैं. हालांकि, कुछ लोग अभी भी उनके बारे में नहीं जानते हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अरबाज पटेल ने धनश्री वर्मा को बताया 'सांप'

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ चुके निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल ने धनश्री को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने एक्ट्रेस को सांप बताया है.

https://www.instagram.com/p/DQMXBGZDbwz/

Entertainment News LIVE: युजवेंद्र चहल ने एक्स वाइफ धनश्री वर्मा पर कसा तंज!

युजवेंद्र चहल और एक्स वाइफ धनश्री वर्मा का तलाक का मामला काफी चर्चा में रहा है. ऐसे में अब क्रिकेटर एलिमनी रूमर्स पर रिएक्शन दिया है. मामला 4 करोड़ की एलिमनी से जुड़ा है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: Mohanlal को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, आखिर क्या है मामला?

Mohanlal Ivories ownership Certificates Case: साउथ एक्टर मोहनलाल को केरल हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? अभिनेता को किस मामले में कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: नीतू चंद्रा की फिल्म 'छठ' का रिव्यू

छठ महापर्व 2025 के बीच नीतू चंद्रा अपनी फिल्म 'छठ' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसे रिलीज कर दिया गया है. ऐसे में चलिए आपको इस फिल्म की स्टोरी और किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं से जुड़ी जानकारी के बारे में बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: टीवी पर होगा 'देवरा: पार्ट 1' का वर्ल्ड प्रीमियर

जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' को लेकर खबर सामने आ रही है कि ये सिनेमाघरों और ओटीटी के बाद टीवी पर भी दस्तक देने वाली है. फिल्म 26 अक्टूबर, रविवार रात 8 बजे स्टार गोल्ड प्रसारित की जाएगी.

Entertainment News LIVE: ‘चेहरा तो पहले ही दिख चुका है, अब…’, Priyanka Chopra से यूजर्स ने किए सवाल, मालती का फेस हाइड करने की पूछी वजह

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस को देती रहती हैं. इस वक्त देसी गर्ल सवालों के घेरे में हैं और यूजर्स एक्ट्रेस से जमकर सवाल करने में लगे हुए हैं. पढ़ें पूरी खबर

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के ये 7 सेलेब्स भी मनाते हैं छठ

छठ पूजा 2025 की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस त्योहार को 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक सेलिब्रेट किया जाएगा. ऐसे में आज आपको बॉलीवुड के उन 7 सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जो छठ मनाते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: राम चरण स्टारर पेड्डी की टीम हुई श्रीलंका रवाना

ग्लोबल सुपरस्टार राम चरण, जिन्होंने अपने पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों से सिनेमा की दुनिया में तहलका मचा दिया था, अब अपनी मच अवेटड फिल्म 'पेड्डी' के साथ बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस बेसब्री से राम चरण को इस एक्शन से भरपूर अवतार में देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अब फिल्म की अगली शूटिंग शेड्यूल श्रीलंका के खूबसूरत लोकेशंस में सेट की गई है, जिसके लिए टीम अब इस द्वीप देश जाने के लिए रवाना हो रही है. इसे 27 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा

https://www.instagram.com/reel/DQL-TdIjUCw/?igsh=MW5tbWU1ajUwYXd1Ng%3D%3D

Entertainment News LIVE: 'हक' से जारी हुआ इमरान हाशमी और यामी गौतम का नया पोस्टर

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें दोनों ही स्टार्स का दमदार अवतार देखने के लिए मिल रहा है. इसे शेयर करने के साथ ही फिल्म के ट्रेलर को लेकर जानकारी शेयर की गई है, इसे जल्द ही जारी किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DQL9TKmCB0j/

Entertainment News LIVE: Thamma के संगीतकार पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस हिरासत में सचिन सांघवी

Sachin Sanghvi: बॉलीवुड से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. सचिन सांघवी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. सचिन सांघवी पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सचिन सांघवी यौन उत्पीड़न के आरोप

फेमस संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर के सदस्य सचिन सांघवी को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन पर 29 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. रिपोर्ट की मानें तो पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था. लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है. आज तक की रिपोर्ट की मानें तो सचिन सांघवी के वकील अदित्य मित्थे ने बयान जारी कर इस पर सफाई दी और कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं. वकील ने उनकी गिरफ्तारी को भी अवैध बताया. सचिन-जिगर की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वह स्त्री, भेड़िया, मुंज्या, परम सुंदरी और Thamma जैसी फिल्मों के लिए संगीत तैयार कर चुके हैं.

Entertainment News LIVE: ज्योति ने खुद को बताया 'परित्यक्त नारी', जानिए क्या है मतलब

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की वाइफ ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने निर्दलीय ही नामांकन भरा है, जिसके बाद उनका पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पति के नाम की जगह कुछ ऐसा लिख दिया, जिसके बाद माहौल काफी गर्म हो गया. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: Amaal Mallik बीच में ही छोड़ सकते हैं Bigg Boss 19

अमाल मलिक को लेकर चर्चा है कि वो बिग बॉस 19 को बीच में ही छोड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसके पीछे की वजह अमाल की हेल्थ बताई जा रही है. हालांकि, अभी ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है. देखने वाली बात होगी कि आगे क्या होता है?

https://www.instagram.com/p/DQLywEtk0q9/

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 में क्या मृदुल ने क्रॉस की लिमिट?

बिग बॉस 19 का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में अशनूर और मृदुल एक-दूसरे को चैलेंज देते हैं. दोनों एक-दूसरे पर पानी फेंकते हैं. इस बीच मृदुल बेड पर भी पानी डाल देते हैं, जिससे अशनूर चिड़ जाती हैं और कहती हैं कि थोड़ा दिमाग से चलो. पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि क्या आपको लगता है कि मृदुल ने लिमिट क्रॉस कर दी.

https://www.instagram.com/p/DQL3Nr8iifO/

Entertainment News LIVE: मलाइका अरोड़ा ने धूमधाम से मनाया बर्थडे

मलाइका अरोड़ा ने बीते दिन ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. उन्होंने तीन मंजिला केक काटा. उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उन्हें दोस्तों और बेटे के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/DQLtENGjWTp/

Entertainment News LIVE: ये हैं भोजपुरी के टॉप 5 छठ गीत, अपनी प्ले लिस्ट में करें शामिल

छठ के महापर्व की शुरुआत होने में महज एक दिन ही बचा है. 25 अक्टूबर से इस चार दिवसीय त्योहार की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में इस मौके पर आपको भोजपुरी के टॉप 5 छठ गीतों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' के मेकर्स पर हिना खान का फूटा गुस्सा

'बिग बॉस 19' में हाल ही में हुए नॉमिनेशन को हिना खान ने फिक्सड बताया है. हिना खान ने नॉमिनेशन टास्क पर बात करते हुए कहा कि अगर फिक्स नॉमिनेशन का कोई चेहरा होता, तो सबसे पहले किसको भेजा बॉक्स खोलकर सब कुछ तय कर देता. वहीं बॉक्स नंबर चुनने के बाद क्या पीछे से तस्वीर बदली जा रही थी... हमें क्या पता. जनता जानना चाहती है.'

Entertainment News LIVE: करण जौहर ने रोमांटिक अंदाज में मलाइका अरोड़ा को विश किया बर्थडे

मलाइका अरोड़ा बीते दिन ही 52 साल की हो गईं. ऐसे में अब करण जौहर ने इंस्टग्राम पर उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनके बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. दोनों स्टार्स के बीच बेहद ही क्लोज बॉन्डिंग है. इन तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने मलाइका को जन्मदिन की बधाई दी है.

https://www.instagram.com/p/DQJuVL6EdI2/

Entertainment News LIVE: लकी अली ने जावेद अख्तर पर कसा तंज! मांगी माफी

जावेद अख्तर अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसे लेकर काफी विवाद हो रहे हैं. वीडियो में वो हिंदुओं से 'मुसलमानों जैसा ना बनने' की अपील करते दिखे थे. इस पर लकी अली का कमेंट काफी सुर्खियों में रहा. लेकिन, अब उन्होंने राइटर पर तंज कसते हुए इसके लिए माफी भी मांगी है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'दबंग' डायरेक्टर ने आमिर खान पर कसा तंज

'दबंग' डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान के बाद आमिर खान पर तंज कसा है. अभिनव कश्यप ने आमिर खान की हाइट पर टिप्पणी करते हुए उन्हें बुरा-भला कहा. वहीं उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

https://www.reddit.com/r/BollyBlindsNGossip/comments/1oeolaf/abhinav_kayshap_dhoti_khol_raha_hai_aamir_khan_ki/?utm_source=embedv2&utm_medium=post_embed&utm_content=whitespace&embed_host_url=https://www.news18.com/movies/bollywood/aamir-khan-is-a-thief-abhinav-kashyap-launches-new-attack-asks-whats-in-this-dwarf-that-others-lack-ws-kl-9655455.html

Entertainment News LIVE: पीयूष पांडे का हुआ निधन

भारतीय विज्ञापन इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर एडमैन पीयूष पांडे का निधन हो गया है. सुहेल सेठ ने अपने एक्स एकाउंट पर पीयूष पांडे के निधन की जानकारी शेयर की है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: संदीप रेड्डी वांगा ने 'स्पिरिट' का ऑडियो टीजर किया जारी

संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' का ऑडियो टीजर रिलीज कर दिया है. इस टीजर में प्रभास की आवाज सुनाई दे रही है. सोशल मीडिया पर ये ऑडियो टीजर खूब वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reel/DQKTKH7DCKE/?utm_source=ig_embed&ig_rid=40847e85-df02-4353-b429-2fd828889321

Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस इसाबेल टेट का 23 की उम्र में निधन

फेमस वेब सीरीज '9-1-1: नैशविले' फेम एक्ट्रेस इसाबेल टेट का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने 23 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस उनके निधन की खबर से शॉक्ड हैं. इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़कर जाना काफी शॉकिंग है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: आमिर खान की बेटी आयरा ने डिप्रेशन को हराया

आमिर खान की बेटी इरा खान लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं. अब फाइनली इरा ने डिप्रेशन को हरा दिया है. इरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात का ऐलान किया है कि अब वो पूरी तरह से डिप्रेशन से बाहर आ गई हैं. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DQB2Ce1kjWf/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: मल्लिका शेरावत का 49वां जन्मदिन

मशहूर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं. मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने रोमांटिक फिल्मों के साथ-साथ कॉमेडी फिल्मों में भी दमखम दिखाया है.

https://www.instagram.com/p/DPtVrMNDNfL/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: आयुष्मान खुराना की 'थामा' ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'थामा' की कमाई में तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली. तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ की कमाई की. मूवी ने अब तक तीन दिनों में 55.10 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं अपकमिंग दिनों में भी इन आंकड़ों में उछाल देखने को मिलेगा.

https://www.instagram.com/p/DQHK4BtDJwS/?hl=en

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी को लेकर घमासान

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन ड्रामा देखने को मिल रहा है. अपकमिंग एपिसोड में घर में कैप्टेंसी टास्क देखने को मिलेगा. इस दौरान घरवाले आपस में भिड़ते नजर आए. वहीं घरवालों की ज्यादा वोट्स पाकर मृदुल तिवारी घर के नए कैप्टन बन गए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ