आपको भी मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद 4 शानदार मूवीज के बारे में बताएंगे. जिसमें आपको कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. पढ़िए पूरी खबर…
पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. दोनों ही फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. बीते दिन यानी 18 सितंबर (शुक्रवार) को भी शानदार कमाई की है. पढ़िए पूरी खबर…
---विज्ञापन---
Entertainment News in Hindi Live: नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर डोमिनिक संगमा पर बुधवार शाम ईटानगर के बाहरी इलाके में जोलांग-राकाप रोड पर हमला किया गया था. यह मामला सामने आते ही पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी थी. वहीं अब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मेकर ने FTII के जोटे कैंपस के छात्रों और दो स्थानीय लोगों से चल रहे झड़प के बीच बचाने की कोशिश की थी. इसी दौरान फिल्ममेकर डोमिनिक संगमा की भी झड़प उन लोगों के साथ हुई थी और उन दोनों ने डोमिनिक संगमा पर बांस और लाठी से हमला कर दिया था. इतना ही नहीं एक सिक्योरिटी गार्ड और चार छात्रों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है.
---विज्ञापन---
‘दायरा’ ने कितने का किया कलेक्शन?
करीना कपूर खान की फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 1.08 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, तो वहीं मूवी ने 0.90 करोड़ का बिजनेस किया है. इस फिल्म के देश भर में कुल 2,283 शोज लगे थे. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
---विज्ञापन---