अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ की रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है. वहीं अब फिल्म पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. हाल ही में शरमन जोशी ने फिल्म की शूटिंग पर अपडेट शेयर किया है. एक्टर ने बताया है कि फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन में चली गई है. हमने शूटिंग पूरी कर ली है अब सिर्फ पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अजय देवगन के साथ गोलमाल में काम करना मेरे बेहद खूबसूरत रहा है. मैंने इस जर्नी को बहुत एन्जॉय किया. बता दें इस बार ‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार भी नजर आएंगे.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: अजय देवगन की 'गोलमाल 5' की रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है. वहीं अब फिल्म पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. हाल ही में शरमन जोशी ने फिल्म की शूटिंग पर अपडेट शेयर किया है. एक्टर ने बताया है कि फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन में चली गई है. हमने शूटिंग पूरी कर ली है अब सिर्फ पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अजय देवगन के साथ गोलमाल में काम करना मेरे बेहद खूबसूरत रहा है. मैंने इस जर्नी को बहुत एन्जॉय किया. बता दें इस बार 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार भी नजर आएंगे.
राधिका आप्टे का बर्थडे
राधिका आप्टे आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और अपनी फिल्मों से ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' से की थी. साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में राधिका को खूब पसंद किया गया. बता दें इस फिल्म में राधिका आप्टे के साथ-साथ शाहिद कपूर लीड रोल में हैं. वहीं एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बना चुकी हैं.
---विज्ञापन---
'मिर्जापुर द मूवी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई में तीसरे दिन भी करोड़ों का कलेक्शन हुआ. फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 60.6% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 11,344 रहे. दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं चौथे दिन फिल्म की कमाई में 4 करोड़ का उछाल देखने को मिला. भारत में अब तक फिल्म ने 93.75 करोड़ की कमाई की. पंकज त्रिपाठी की 'मिर्जापुर द मूवी' का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 112.35 करोड़ रहा. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 132.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
---विज्ञापन---