Mirzapur The Movie Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई, जानें 3 दिनों में कितना हुआ कलेक्शन

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3: पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. आए दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3

(Pic Credit- Instagram) 'मिर्जापुर द मूवी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3: पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है. लगातार फिल्म की बढ़ती कमाई देख फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का ऐलान किया था तभी से फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे. ये ही वजह है कि रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के सीन्स खूब वायरल हो रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई में तीसरे दिन भी करोड़ों का कलेक्शन हुआ. फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 60.6% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 11,344 रहे. दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं चौथे दिन फिल्म की कमाई में 4 करोड़ का उछाल देखने को मिला. भारत में अब तक फिल्म ने 93.75 करोड़ की कमाई की. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 112.35 करोड़ रहा. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 132.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कमाई में पहले दिन से लेकर तीसरे दिन तक करोड़ों का कलेक्शन ही देखने को मिला है. लगातार फिल्म की कमाई में उछाल देखकर लग रहा है कि अपकमिंग दिनों में फिल्म नया रिकॉर्ड बनाती नजर आ सकती है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही दे रहे हैं. गुड्डू भैया, कालीन भैया और मुन्ना भैया को बड़ी स्क्रीन पर देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के ही सितारे हैं. फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर और कुलभूषण खरबंदा जैसे पुराने सितारे नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म में कुछ नए सितारों की एंट्री भी देखने को मिली है. इनमें रवि किशन, जितेंद्र कुमार और सोनल चौहान जैसे सितारे शामिल हैं. सोशल मीडिया पर भी नए औार पुराने सितारों की जुगलबंदी देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. सभी सितारों ने फिल्म में कमाल की एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ