Live Updates
09:36 (IST) 03 Sep 2026
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही नंबर 1 बनी 2 घंटे 20 मिनट की फिल्म

नेटफ्लिक्स की इस टॉप ट्रेंडिंग फिल्म का नाम ‘अल्फा’ है. सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर इस फिल्म को 28 अगस्त को रिलीज किया गया. वहीं अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. पढ़िए पूरी खबर

09:04 (IST) 03 Sep 2026
Entertainment News LIVE: रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छाई 'मिर्जापुर द मूवी'

अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भारत में 3.8 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 6.03 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म के शोज अभी तक 7408 बुक हो चुके हैं. इसके साथ ही भारत में अभी तक फिल्म के 134370 टिकट्स बिक चुके हैं. इससे ये तो तय है कि रिलीज होने से पहले ये आंकड़े और बढ़ते नजर आएंगे. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

08:34 (IST) 03 Sep 2026
Entertainment News LIVE: शक्ति कपूर का जन्मदिन

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्मों में एक्टर विलेन के किरदार के साथ-साथ फनी किरदार भी निभा चुके हैं. एक्टर अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर ऑडियंस को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना चुके हैं. वहीं अब उनकी बेटी श्रद्धा कपूर और उनके बेटे सिद्धांत कपूर भी फिल्मों में तहलका मचा रहे हैं. श्रद्धा कपूर तो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. इस साल उनकी ‘ईठा’ भी रिलीज होने जा रही है.

08:13 (IST) 03 Sep 2026
Entertainment News LIVE: विवादित बयान देकर बुरी फंसी स्वरा भास्कर, दर्ज हुई शिकायत

‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर विवादित बयान देते ही स्वरा भास्कर सुर्खियों में आ गई थीं. सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करने के बाद स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि उनके बयान को गलत ढंग से लिया गया है. वहीं अब एक्ट्रेस के खिलाफ बिहार के भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण सिंह कुल्लू ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करा दी है. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

07:52 (IST) 03 Sep 2026
Entertainment News LIVE: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ फिल्म की कमाई में 27वें दिन भी देर रात तगड़ा उछाल दर्ज किया गया. फिल्म ने 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ की कमाई की. 27वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 29% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 7,037 रहे. लगातार फिल्म की कमाई में उछाल देखने के बाद मेकर्स भी मालामाल हो गए हैं. भारत में फिल्म ने अब तक 61.38 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 72.32 करोड़ है.

06:55 (IST) 03 Sep 2026
Entertainment News LIVE: कुणाल खेमू की 'वाइब' कब होगी रिलीज?

कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. कुणाल खेमू के साथ फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव की जोड़ी देखने को मिलेगी. फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन सीन्स भी नजर आने वाले हैं. वहीं प्रीति जिंटा का किरदार भी ट्रेलर में काफी अच्छा लग रहा है. ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. कुणाल खेमू स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में 18 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE Update in Hindi: कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की अपकमिंग फिल्म 'वाइब' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. कुणाल खेमू के साथ फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव की जोड़ी देखने को मिलेगी. फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन सीन्स भी नजर आने वाले हैं. वहीं प्रीति जिंटा का किरदार भी ट्रेलर में काफी अच्छा लग रहा है. ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. कुणाल खेमू स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में 18 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. वहीं फिल्म में प्रीति जिंटा, कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव के साथ भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

शक्ति कपूर का जन्मदिन

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्मों में एक्टर विलेन के किरदार के साथ-साथ फनी किरदार भी निभा चुके हैं. एक्टर अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर ऑडियंस को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना चुके हैं. वहीं अब उनकी बेटी श्रद्धा कपूर और उनके बेटे सिद्धांत कपूर भी फिल्मों में तहलका मचा रहे हैं. श्रद्धा कपूर तो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. इस साल उनकी 'ईठा' भी रिलीज होने जा रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office Collection: 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने 70 करोड़ किए पार, देर रात 27वें दिन आया उछाल

'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'हनुमान अंश' फिल्म की कमाई में 27वें दिन भी देर रात तगड़ा उछाल दर्ज किया गया. फिल्म ने 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ की कमाई की. 27वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 29% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 7,037 रहे. लगातार फिल्म की कमाई में उछाल देखने के बाद मेकर्स भी मालामाल हो गए हैं. भारत में फिल्म ने अब तक 61.38 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 72.32 करोड़ है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---