'कॉकटेल 2' को पछाड़ Netflix पर छाई 2 घंटे 20 मिनट की एक्शन फिल्म, पहले नंबर पर कर रही ट्रेंड

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 20 मिनट की एक्शन फिल्म ने नंबर 1 पर जगह बना ली है. इस फिल्म में एक्शन से लेकर थ्रिलर सीन्स तक शामिल हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं, जो आते ही नंबर 1 बन गई है.

Netflix trending alpha movie
1 / 6
(Pic credit- Instagram) नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई एक्शन फिल्म

Netflix Trending Movie: अगर आप एक्शन फिल्म देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. सिनेमाघरों में छाने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी तहलका मचा रही है. एक्शन और थ्रिलर से भरी इस फिल्म ने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

नेटफ्लिक्स की इस टॉप ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'अल्फा' है. सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर इस फिल्म को 28 अगस्त को रिलीज किया गया. वहीं अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के एक्शन सीन्स ने फैंस को खूब एंटरटेन किया है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी कहानी की बात करें तो इसकी कहानी 2 जुड़वा बहनें सीता और दुर्गा के इर्द-गिर्द घूमती है. शुरुआत में दोनों को एक-दूसरे के बारे में कुछ पता नहीं होता. फतेह सिंह दोनों बहनों को बचपन में ही अलग कर देता है. वहीं फतेह सीता को अपने साथ ही रखता है और उसे पाल-पोस कर बड़ा करता है. फतेह के इरादे गैर-कानूनी होते हैं जिसके लिए वो सीता की मदद लेता है.

कहानी में भरे हैं ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में भरे हैं ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब सीता को पता चलता है कि जिसे वो बचपन से अपना पिता मान रही है, वो असल में देश को नुकसान पहुंचाना चाहता है. धीरे-धीरे सीता को असलियत का पता चलता है और उसकी मुलाकात अपनी जुड़वा बहन दुर्गा से होती है. वहीं इसके बाद दोनों बहने मिलकर देश को नुकसान पहुंचाने वाले आतंकियों को खत्म करती हैं. इस दौरान कहानी में कई ट्विस्ट देखने को मिलते हैं.

विज्ञापन

क्लाइमैक्स में छुपा है सस्पेंस

क्लाइमैक्स में छुपा है सस्पेंस5 / 6

फिल्म की कहानी के क्लाइमैक्स में ही असली सस्पेंस छुपा हुआ है. क्लाइमैक्स को जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी. फिल्म में सीता का किरदार आलिया भट्ट ने बखूबी निभाया है. वहीं दुर्गा के किरदार में शरवरी वाघ नजर आई हैं. इन दोनों सितारों के साथ-साथ फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं. वहीं ऋतिक रोशन का कैमियो भी फिल्म में है.

फिल्म ने 'कॉकटेल 2' को पछाड़ा

फिल्म ने 'कॉकटेल 2' को पछाड़ा6 / 6

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही ये फिल्म टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर छा गई है. इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. जहां 'अल्फा' पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है तो वहीं 'कॉकटेल 2' तीसरे नंबर पर छाई हुई है. 'अल्फा' की आईएमडीबी रेटिंग काफी कम है. फिल्म को सिर्फ 3.4 रेटिंग ही मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन