Entertainment News: सिंगर Humane Sagar की हालत गंभीर, एम्स में हैं एडमिट

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स जानने को मिलेगी.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News Update in Hindi: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. इस बीच शो से अशनूर कौर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही हैं. आखिर किसे देखकर अशनूर रो पड़ी?

विज्ञापन

सऊदी अरब में एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कई भारतीयों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है. इस हादसे पर चिरंजीवी ने दुख जाहिर किया है. मीडिया से बात करते हुए एक्टर ने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों के लिए हमारी संवेदनाएं हैं. सभी की आत्मा का शांति मिले.

विज्ञापन

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो जारी किया है जिसमें कंटेस्टेंट्स के परिवार के सदस्य घर में एंट्री करने वाले हैं. इसी बीच बिग बॉस ने जो प्रोमो जारी किया उसमें कुनिका सदानंद के बेटे आयान की एंट्री हुई. बेटे को देख कुनिका की आंखों से आंसू छलक पड़े. वहीं इसके साथ ही घर में मस्ती का माहौल भी हो गया. आयान ने सभी घरवालों की तारीफ करते हुए उनके गेम के बारे में बताया.

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ‘दे दे प्यार दे 2’ ने वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई की है. ‘दे दे प्यार दे 2’ ने तीसरे दिन 13.75 करोड़ की कमाई की. वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 52 करोड़ हो गया है. वहीं भारत में ये आंकड़ा 34.75 करोड़ पहुंच गया है. अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए.

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: एम्स में एडमिट हैं Humane Sagar, सिंगर की हालत गंभीर

मशहूर ओडिया सिंगर ह्यूमन सागर की हालत गंभीर है और वो बीते कई दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं. इलाज के बावजूद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है. डॉक्टरों की एक बड़ी टीम उन्हें लगातार मॉनिटर कर रही है, लेकिन हालत अभी भी गंभीर है. सभी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

Entertainment News LIVE: Vikram Bhatt फंसे कानूनी पचड़े में, 30 करोड़ की ठगी का लगा आरोप

Vikram Bhatt: विक्रम भट्ट कानूनी पचड़े में फंस गए हैं और उनकी मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही है क्योंकि मामला 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी है. इसको लेकर विक्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 2027 में बॉक्स ऑफिस पर आएगा नोटों का सैलाब, 3 बड़ी फिल्मों के साथ होगी 3 सुपरस्टार्स की एंट्री

Film Release in 2027: साल 2027 में बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में आने वाली हैं, जो टिकट खिड़की पर नोटों का सैलाब लेकर आएगी. इतना ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़े सुपरस्टार्स की भी एंट्री होगी. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: यूट्यूबर अरमान मलिक को मिली जान से मारने की धमकी, 20 दिन से लगातार आ रहे कॉल-मैसेज

Youtuber Armaan Malik Death Threat: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. इस बार अरमान और उनका परिवार किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में नहीं है बल्कि उन्हें धमकी मिली है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Naagin 7 की रिलीज डेट क्यों हुई पोस्टपोन? सामने आई ये वजह

Naagin 7 Release Date Postponed: टीवी के पॉपुलर शो नागिन का 7वां सीजन आने वाला है. शो को लेकर हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है, लेकिन फैंस को अब शो के लिए और इंतजार करना होगा. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Vijay Vikram Singh ने मृदुल के एविक्शन पर क्या कहा?

विजय वर्मा सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मृदुल तिवारी के एविक्शन पर बात कर रहे हैं. विजय ने बताया कि मृदुल को बेघर करने में उनका कोई फैसला नहीं है, वो बस शो को आवाज देते हैं. बता दें कि मृदुल के एविक्शन के बाद से ही लोगों ने विजय को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया है.

https://www.instagram.com/reel/DRH5ys2E2Mv/?igsh=MXE3N2hlNHNndzJteA%3D%3D

Entertainment News LIVE: बिग बॉस 19 में रो पड़ी अशनूर कौर, सामने आया वीडियो

बिग बॉस 19 में अशनूर कौर के पिता आए हैं. अपने पापा को देखने के बाद अशनूर कौर बेहद बुरी तरह से रो पड़ी. अशनूर के पिता अपनी बेटी के आंसू पोंछते नजर आए. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल हो रहा है.

https://x.com/HotstarReality/status/1990363448841298349

Entertainment News LIVE: ‘हम एक-एक दिन…’, Hema Malini ने Dharmendra की तबीयत पर क्या कहा?

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर धर्मेंद्र के लिए हर कोई दुआ कर रहा है. सभी अभिनेता को जल्दी ठीक होता देखना चाहते हैं. इस बीच अब हीमैन की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: हॉरर फिल्मों के हैं शौकीन, तो देखें ये फिल्म, डरावनें सीन और खौफनाक आवाजें उड़ाएगी होश

Popular Horror Film: आज हम आपको एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो किसी के भी होश उड़ा सकती है. इस फिल्म में इतने डरावने सीन हैं और इसका साउंड भी इतना खतरनाक है जो किसी को भी डर का एहसास करा सकता है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: टाउन में स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, सामने आया वीडियो

मलाइका अरोड़ा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में मलाइका फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही है, जिसमें वो कमाल की खूबसूरत लग रही हैं. फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DRKGpBdiEHP/

Entertainment News LIVE: ‘120 बहादुर’ ने रिलीज से पहले ही बनाया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली फिल्म बनी फरहान अख्तर की मूवी

120 Bahadur: फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' की रिलीज का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है. हर कोई फिल्म की रिलीज का वेट कर रहा है. इस बीच फिल्म ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Dharmendra का हाल जानने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी के चेहरे पर दिखी मायूसी

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब पहले से बेहतर हैं और रिकवर कर रहे हैं. अभिनेता का उनके घर पर ही इलाज चल रहा है. हीमैन के साथ इस वक्त पूरा परिवार है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अजित कुमार के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी

साउथ के फेमस एक्टर अजित कुमार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन समेत 4 लोगों के घरों को बम से उड़ाने की धमकी का मामला सामने आया है. पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: मनोज बाजपेयी ने सुनाया अमिताभ बच्चन से जुड़ा किस्सा

अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 17 काफी चर्चा में है. शो से मनोज बाजपेयी का प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमिताभ बच्चन से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कुछ ऐसा बताया कि वह काफी डरे हुए थे. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: सऊदी अरब में हुए सड़क हादसे पर Chiranjeevi ने जाहिर किया शोक

सऊदी अरब में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कई भारतीयों की मौत की खबर है. इस खबर के आने के बाद साउथ एक्टर चिरंजीवी ने भी इस पर शोक जाहिर किया है. अभिनेता ने कहा कि हमारी संवेदनाएं परिवारों के साथ हैं. हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा को शांति मिले.

Entertainment News LIVE: साई पल्लवी को मिला कलाईमामणि अवॉर्ड

एक्ट्रेस साई पल्लवी को कलाईमामणि अवॉर्ड मिला है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर एक स्पेशल नोट भी लिखा है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये फोटोज खूब वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DRJWwzWkkvu/?utm_source=ig_embed&ig_rid=74584629-8513-40e0-8d17-cd5b4a3c723c

Entertainment News LIVE: रूपल त्यागी ने की सगाई, फोटोज वायरल

रूपल त्यागी ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज से सगाई कर ली है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं. रूपल और नोमिश की ये फोटोज फैंस को खूब पसंद आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DRHbuHVDFrd/?img_index=1

Entertainment News LIVE: हेमा मालिनी से मिले शत्रुघन सिन्हा

हेमा मालिनी से शत्रुघन सिन्हा ने मुलाकात की है. सोशल मीडिया पर शत्रुघन सिन्हा ने हेमा मालिनी के साथ फोटोज भी शेयर की हैं. इस दौरान शत्रुघन सिन्हा के साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी नजर आईं.

Entertainment News LIVE: हुमा कुरैशी का रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित संग वीडियो वायरल

रचित सिंह और हुमा कुरैशी का रिश्ता काफी समय से चर्चाओं में बना हुआ है. मुंबई में बीते दिन हुए हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट में एक बार फिर दोनों को साथ देखा गया. इस दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते दिखाई दिए. रचित हुमा के गले में हाथ डालकर उन्हें किस भी करते दिखाई दिए. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/reel/DRIFVrYk8Bm/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8939d57e-e8ae-4df5-9e14-a8f259fbebe1

Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर ने कामिनी कौशल को किया याद

शाहिद कपूर ने हाल ही में एएनआई से बात करते हुए कामिनी कौशल को याद किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि वो एक कमाल की इंसान थीं. बता दें शाहिद कपूर के साथ कामिनी कौशल ने 'कबीर सिंह' में साथ काम किया था.

Entertainment News LIVE: राशा थडानी करेंगी तेलुगु में फिल्म डेब्यू

राशा थडानी ने अपने तेलुगु डेब्यू की अनाउंसमेंट की है. राशा हिंदी सिनेमा के साथ-साथ तेलुगु इंडस्ट्री में नजर आने वाली हैं. राशा ने पोस्टर शेयर कर फैंस को खुशखबरी सुनाई है. सोशल मीडिया पर राशा थडानी की ये अनाउंसमेंट पोस्ट वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/DRJXfuaEfAB/?utm_source=ig_embed&ig_rid=2b3e3a38-9beb-43e5-b9e4-b95a7080f8f1

Entertainment News LIVE: 'पति पत्नी और पंगा' के बाद हिना ने शेयर की फनी रील

'पति पत्नी और पंगा' के फिनाले के बाद हिना खान ने अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ फनी रील बनाई. इस दौरान हिना ने कहा कि पंगा जारी रहेगा. हिना और रॉकी की ये रील फैंस को खूब पसंद आ रही है.

https://www.instagram.com/reel/DRHiQ5vCJwp/?utm_source=ig_embed&ig_rid=868acba4-512c-4f75-9d22-5832c5e1ea45

Entertainment News LIVE: धनुष ने फैन संग क्लिक कराई सेल्फी, वीडियो वायरल

धनुष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें धनुष अपने फैन के साथ सेल्फी क्लिक करा रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स भी इस क्यूट वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DRJOCi2DIST/?utm_source=ig_embed&ig_rid=83a5340d-0728-4851-aec8-3b4768d070aa

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या के बर्थडे पर लिखा स्पेशल नोट

अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन 14 साल की हो गई हैं. बिग बी ने पोती के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी.

https://www.instagram.com/p/DPrRRZIEoNS/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9aec6f72-0770-4d58-9bdd-79ef607a078c

Entertainment News LIVE: डब्बू मलिक ने अमाल के गुस्से के लिए खुद को ठहराया जिम्मेदार

अमाल मलिक इन दिनों 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनका गुस्सा ऑडियंस को देखने को मिल रहा है. इसी बीच अब अमाल के पापा डब्बू मलिक ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में खुद को अमाल के गुस्से का जिम्मेदार ठहराया है.

Entertainment News LIVE: तारा सुतारिया के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज वायरल

तारा सुतारिया मालदीव में अपना प्री-बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अपने प्री-बर्थड सेलिब्रेशन की फोटोज तारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. बता दें 19 नवंबर को एक्ट्रेस 30 साल की हो जाएंगी.

https://www.instagram.com/p/DRHlfoJDNic/?utm_source=ig_embed&ig_rid=b798c5e8-6922-43ef-aa73-3fa92c8e426c

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा के लुक पर फिदा हुए निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में मूवी का नाम रिवील किया गया है. वहीं निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लुक की खूब तारीफ की है. ग्लोब ट्रॉटर इवेंट के दौरान प्रियंका ने इंडियन लुक कैरी किया था, जिसके बाद निक ने प्रियंका के लुक की तारीफ की.

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' की पॉपुलैरिटी रैंक लिस्ट में कौन-कौन?

'बिग बॉस 19' के फैन पेज 'बीबी तक' के मुताबिक इस लिस्ट में घर के उन 5 कंटेस्टेंट्स का नाम है जिन पर ऑडियंस ने खूब प्यार बरसाया है. इस लिस्ट में गौरव खन्ना, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट का नाम शामिल है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: रुबिना-अभिनव ने जीती 'पति पत्नी और पंगा' की ट्रॉफी

'पति पत्नी और पंगा' की ट्रॉफी रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने जीत ली है. रुबिना-अभिनव ने इस ट्रॉफी को देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी को हराकर जीती है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'दे दे प्यार दे 2' ने कितनी की कमाई?

'दे दे प्यार दे 2' ने वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई की है. 'दे दे प्यार दे 2' ने तीसरे दिन 13.75 करोड़ की कमाई की. वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 52 करोड़ हो गया है. वहीं भारत में ये आंकड़ा 34.75 करोड़ पहुंच गया है. पढ़िए पूरी खबर

Bigg Boss 19 LIVE: 'बिग बॉस 19' में हुआ फैमिली वीक

'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो जारी किया है जिसमें कंटेस्टेंट्स के परिवार के सदस्य घर में एंट्री करने वाले हैं. इसी बीच बिग बॉस ने जो प्रोमो जारी किया उसमें कुनिका सदानंद के बेटे आयान की एंट्री हुई. बेटे को देख कुनिका की आंखों से आंसू छलक पड़े.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ