यश ने अपने 40 वें जन्मदिन पर फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर जारी किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लेकिन सभी के मन एक ही सवाल घूम रहा है कि टीजर में यश के साथ जिस अभिनेत्री को दिखाया गया है, वो कौन हैं. दरअसल वो यूक्रेनी-अमेरिकी अभिनेत्री नताली बर्न हैं. आपको बता दें कि नताली बर्न फिल्म निर्माता भी हैं. दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ में नताली का काफी बोल्ड सीन है.
महाकुंभ फेम मोनालिसा का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है. इस म्यूजिक वीडियो में मोनालिसा एक्टर समर्थ के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रही है, जो काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर…
यश मार्च 2026 में अपनी नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ लेकर आ रहे हैं. मेकर्स ने उनके 40 वें जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी किया है. लेकिन टीजर देखकर ऐसा लगता है मानों मेकर्स दर्शकों को धोखा दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर…
शाहरुख खान बॉलीवुड का एक जाना माना चेहरा है. किंग खान की फैंन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही बल्कि दुनिया के हर कोने में है. आज हम आपको इस खबर में बॉलीवुड के बादशाह के एक ऐसे ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे जिसे तोड़ना लगभग असंभव है. चलिए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ के प्रोड्यूसर टीजी विश्व प्रसाद का इसे लेकर कहना है कि मूवी पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर जाएगी. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी छप्परफाड़ कमाई कर ली है. पढ़िए पूरी खबर.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी बेटी के नाम के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नाम नाम हिब्रू भाषा से लिया है. इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकते हैं कि वो नाव पर बैठ कर कहीं जा रहे हैं. वीडियो देखकर फैंस सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर सिद्धार्थ कहां जा रहे हैं.
पुलकित सम्राट और शालिनी पांडे जल्द ही स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. दोनों को फिल्म ‘राहु केतू’ के जरिए स्क्रीन पर देखा जाएगा. ऐसे में फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में ‘अर्जुन रेड्डी’ की एक्ट्रेस ने लाइमलाइट ही चुरा ली. देखिए फोटोज…
फिल्म एक्टर अभिमन्यु सिंह ने अपने घर में हुई किसी भी प्रकार की चोरी से इंकार कर दिया है. दरअसल इसका खुलासा उन्होंने वीबी से बात करते हुए किया है. आपको बता दें कि रिर्पोट्स में दवा किया जा रहा था कि अभिमन्यु सिंह के घर पर करीब 1.37 करोड़ रुपये की संपत्ति चोरी हुई थी. लेकिन अब अभिनेता ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है
.
कहते हैं बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना बेहद मुश्किल होता है, मगर इस कमाल के एक्टर ने अपनी पहली फिल्म में बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था. यह शख्स सिर्फ अच्छा एक्टर ही नहीं है बल्कि सिंगिंग, प्रोडक्शन, डाइरेक्शन में भी इनका हाथ काफी पक्का है. आइए जानते हैं इस शख्सियत के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
MTV रोडीज और बिग बॉस विनर प्रिंस नरूला का गिरफ्तारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मगर इस बीच प्रिंस ने बातचीत के दौरान यह सफाई दी. आइए जानते हैं वायरल वीडियो की सच्चाई. पढ़िए पूरी खबर…
‘बिग बॉस 19’ फेम नतालिया और मृदुल तिवारी अक्सर अपने बॉन्ड को लेकर चर्चा में रहते हैं. शो के खत्म होने के बाद भी वह साथ में रहते हैं. ऐसे में अब दोनों की एक फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों को साथ में डिनर डेट पर देखा गया है. इसमें वह गौरव खन्ना भी साथ में हैं, जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें सामने आई हैं.
टीवी इंडस्ट्री में टीआरपी (TRP) का खेल एक बार भी पलट गया है. दरअसल टीवी पर लंबे समय से राज करने वाले शो ‘सास बहू ड्रामा’ की TRP में गिरावट आई है. आपको बता दें कि एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 ने कड़ी टक्कर दी है. इस शो ने अनुपमा को भी हिला कर रख दिया है. पढ़िए पूरी खबर…
MTV रोडीज और बिग बॉस विनर प्रिंस नरूला का गिरफ्तारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मगर इस बीच प्रिंस ने Telly Chakkar से बातचीत के दौरान यह सफाई दी. उन्होंने कहा कि ‘मुझे गिरफ्तार नहीं किया गया था. यह वीडियो एक ब्रांड शूट का हिस्सा था.’
टीवी का सबसे पॉपुलर शो ‘डोरेमोन’ बंद हो रहा है, जो 35 साल बाद बंद हो रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो के लीड कैरेक्टर के लिए कौन आवाज देता था चलिए बताते हैं उनके बारे में.
2026 का दूसरा बड़ा फ्राईडे आने वाला है, जो कि OTT व्यूवर्स के लिए बेहद खास साबित हो सकता है. इस शुक्रवार ‘दे दे प्यार दे 2’ से लेकर ‘मास्क’ तक, ये 7 फिल्में रिलीज होंगी. आइए जानते हैं सभी फिल्मों की लिस्ट. पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने भाई फैसल खान के साथ रिश्तों को लेकर बात की है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि क्या करें? यही उनकी किस्मत है. एक्टर ने कहा कि वह दुनिया से लड़ सकते हैं लेकिन अपने ही परिवार से कैसे लड़ सकते हैं?
अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इस फिल्म को बनाने में 150 करोड़ रुपये की लागत आई थी. अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. आज हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है. पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेंद्र कुमार की पत्नी शुक्ला कुमार का निधन हो गया है. यह खबर बाहर आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल छा गया. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 जनवरी को उनकी प्रेयर मीटिंग रखी गई है. शुक्ला कुमार ने एक लंबी और गरिमामय जीवन जीने के बाद अंतिम सांस ली. पढ़िए पूरी खबर…
TOXIC के टीजर पर संदीप रेड्डी वांगा आया रिएक्शन उन्होंने X पर पोस्ट करके लिखा “मै टीजर देखकर दंग रह गया,जन्मदिन मुबारक हो यश” आपको बता दें कि आज यश का जन्मदिन है वो आज 40 वर्ष के हो चुके हैं. बीते दिन उनकी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था.
फिल्म एक्टर अभिमन्यु सिंह के घर हुए चोरी के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 40 वर्षीय मनोज मोहन राठौड़ को गिरफ्तार किया है और चोरी का सामान बरामद किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह चोरी 29-30 दिसंबर की रात हुई थी. आपको बता दें कि पुलिस ने यह शिकायत अभिनेता की 82 वर्षीय मां के कहने पर दर्ज की थी.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: यश ने अपने 40 वें जन्मदिन पर फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर जारी किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लेकिन सभी के मन एक ही सवाल घूम रहा है कि टीजर में यश के साथ जिस अभिनेत्री को दिखाया गया है, वो कौन हैं. दरअसल वो यूक्रेनी-अमेरिकी अभिनेत्री नताली बर्न हैं. आपको बता दें कि नताली बर्न फिल्म निर्माता भी हैं. दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि 'टॉक्सिक' में नताली का काफी बोल्ड सीन है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची हैं. यहां एक्ट्रेस भस्म आरती में भी शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो हाथ जोड़े हुए मंदिर में खड़ी दिख रही हैं. इसके साथ ही निम्रत कौर ने मीडिया से भी बातें की और मंदिर में आरती में शामिल होने का अनुभव भी शेयर किया. एएनआई से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं पहली बार आई हूं. मैं काफी समय से यहां आने की इच्छा रखती थी. मेरे लिए साल की शुरुआत इससे बेहतर नहीं हो सकती. एक्ट्रेस इस दौरान काफी खुश दिखाई दीं. इसके साथ ही साउथ सुपरस्टार यश आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. 'केजीएफ' से रॉकिंग स्टार बनने वाले यश फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. यश की ये एक्शन फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: BO Collection: ‘धुरंधर’ की आंधी 33वें दिन भी जारी, जानें ‘इक्कीस’ ने छठे दिन कितनी की कमाई
---विज्ञापन---
वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं. 34वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 786 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 1227 करोड़ पहुंच गया है. इसके साथ ही अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' ने 7वें दिन 1.15 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 24.25 करोड़ की कमाई की है. दुनिया भर में ये आंकड़ा 30.85 करोड़ पहुंच गया है. ओपनिंग डे पर 7 करोड़ की धमाकेदार कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…