Entertainment News:  'बॉर्डर 2' के गाने 'घर कब आओगे' की लॉन्चिंग में बिगड़ी अहान शेट्टी की तबीयत?

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन की दुनिया से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेगी.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News in Hindi: सनी देओल फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में इसका गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज किया गया, जिसने रिलीज होते ही रिकॉर्ड बना दिया है. इस गाने को रिलीज के आधे घंटे में ही 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले. इस गाने को जवानों के बीच लोंगेवाला में लॉन्च किया गया. इसकी लॉन्चिंग के दौरान जश्न भरा माहौल रहा. जिसका वीडियो भी सामने आया है. इस दौरान सनी देओल और वरुण धवन को इस गाने पर आर्मी के जवानों के साथ थिरकते हुए देखा गया है. इसके साथ ही इस दौरान अहान शेट्टी अचानक से इवेंट से चले गए. उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें आर्मी के जवान पकड़कर उनकी कार तक लेकर जाते दिखे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है.

विज्ञापन

दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. एक्टर का एक AI वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने सिर पर टोपी पहने नजर आ रहे हैं और उनकी वीडियो को देखकर लग रहा है कि उन्होंने ईश्वर की शरण ले ली है. अब इस वीडियो पर जावेद अख्तर ने एक्शन लेते हुए साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इसके साथ ही जावेद अख्तर ने इस वीडियो को देखकर कहा है कि ये सब बकवास है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों को अदालत में घसीटना चाहता हूं जिन्होंने ये काम किया है. जावेद अख्तर के फैंस भी उनकी इस वीडियो से परेशान हैं और लेखक को सपोर्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी जावेद अख्तर की पोस्ट भी काफी वायरल हो रही है.

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. पहले ही दिन बंपर कमाई करके मूवी ने अपनी जगह बड़ी फिल्मों की लिस्ट में बना ली है. फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसके साथ ही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 28 दिन हो गए हैं. 28वें दिन फिल्म ने 15.75 करोड़ की कमाई की. भारत में रणवीर सिंह की फिल्म ने 739 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 28 दिनों में 1136.75 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: कौन है वो एक्ट्रेस? जिसने रईसजादे की तीसरी पत्नी बनने से किया इनकार

मलेशिया की 29 साल की एक्ट्रेस को लेकर एक मामला सामने आया है, जिसमें जानकारी सामने आई है कि उन्होंने घर-कार और 10 एकड़ जमीन देने वाले रईसजादे की तीसरी पत्नी बनने से इनकार कर दिया है. चलिए बताते हैं उनके बारे में.

Entertainment News LIVE: 'तारक मेहता' में दिया जाएगा धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट

धर्मेंद्र का निधन साल 2025 में 23 नवंबर को हो गया था. साल का अंतिम समय काफी मुश्किलों भरा रहा था. वह 89 साल के थे. ऐसे में अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें एक्टर को ट्रिब्यूट दिए जाने की झलक दिखाई गई है.

Entertainment News LIVE: जवानों के मार्च के साथ हुआ 'बॉर्डर 2' की स्टार कास्ट का वेलकम

'बॉर्डर 2' का गाना 'घर कब आओगे' की लॉन्चिंग के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट का ग्रैंड वेलकम किया गया. जवानों ने मार्च के साथ सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी का ग्रैंड वेलकम किया. लोंगेवाला में गाने की लॉन्चिंग के दौरान जश्न का माहौल था.

https://www.instagram.com/p/DTA8HsrjMHq/

Entertainment News LIVE: 'घर कब आओगे' की लॉन्चिंग में बिगड़ी अहान शेट्टी की तबीयत?

'बॉर्डर 2' का गाना 'घर कब आओगे' की लॉन्चिंग में फिल्म की स्टार कास्ट भी पहुंची थी. इस दौरान अहान शेट्टी अचानक से इवेंट से चले गए. इस दौरान आर्मी के जवान उन्हें पकड़कर ले उनकी कार तक लेकर गए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है.

https://www.instagram.com/p/DTA8mSkkvPk/

Entertainment News LIVE: 'घर कब आओगे' की लॉन्चिंग में जवानों के साथ थिरके सनी देओल और वरुण धवन

'बॉर्डर 2' का गाना 'घर कब आओगे' का लॉन्चिंग इवेंट जवानों के साथ रखा गया था, जिसका वीडियो भी सामने आया है. इस दौरान सनी देओल और वरुण धवन को इस गाने पर आर्मी के जवानों के साथ थिरकते हुए देखा गया है.

https://www.instagram.com/p/DTA8bb1kqlH/

Entertainment News LIVE: सोनू निगम ने बिना म्यूजिक के गाया 'घर कब आओगे'

सनी देओल फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में लोंगेवाला में जवानों के बीच फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज किया गया है. इसके लॉन्चिंग इवेंट में सोनू निगम समेत फिल्म के बाकी स्टार्स भी पहुंचे. इस दौरान सोनू निगम ने इस गाने को बिना म्यूजिक के गाया.

https://www.instagram.com/p/DTBA7IeEvg4/

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' के गाने 'घर कब आओगे' ने बनाया रिकॉर्ड

सनी देओल फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में इसका गाना 'घर कब आओगे' रिलीज किया गया, जिसने रिलीज होते ही रिकॉर्ड बना दिया है. इस गाने को रिलीज के आधे घंटे में ही 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/DTA2KLfk8-P/

Entertainment News LIVE: पापा धर्मेंद्र की 'हकीकत' से प्रेरित होकर सनी देओल ने की थी 'बॉर्डर'

सनी देओल इन दिनों फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में इस फिल्म का चर्चित गाना 'घर कब आओगे' रिलीज किया गया. इसकी लॉन्चिंग लोंगेवाला में की गई. इस दौरान एक्टर ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को पापा धर्मेंद्र की 'हकीकत' को देखने के बाद करने का फैसला किया था. उन्होंने बताया कि जब पापा की मूवी 'हकीकत' देखी थी तो तय कर लिया था कि वो भी ऐसी ही फिल्म करेंगे.

https://www.instagram.com/p/DTA62rPk9mI/

Entertainment News LIVE: 7.8 IMDB रेटिंग वाली फिल्म, जो पहली बार ऑस्कर में हुई थी नॉमिनेट

आज आपको इंडियन सिनेमा की उस फिल्म के बारे में, जिसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था. ये फिल्म भारत की कल्ट और क्लासिक फिल्म है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड डेब्यू पर बोलीं कृति शेट्टी

साउथ एक्ट्रेस कृति शेट्टी को तमिल और तेलुगु फिल्मों के लिए जाना जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐसे में रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह टाइगर श्रॉफ के साथ डेब्यू करने वाली हैं, जिसे मिलाप मिलन जावेरी निर्देशित करेंगे. ऐसे में अब हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कृति ने कहा कि कुछ ऑफर्स मिले हैं लेकिन साउथ और हिंदी में काम करने के तरीके अलग हैं. इसलिए बात नहीं बन पाई. इसके लिए कोई भी पेपरवर्क नहीं किया.

Entertainment News LIVE: रेखा को 'उमराव जान' के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड

सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है. ऐसे में आज आपको उनकी कल्ट क्लासिक फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके लिए उन्हें पहली बार करियर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' के तूफान के बीच फिर से रिलीज होगी 'बैंड बाजा बारात'

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही मचा दिया. इसने 29 दिन में 1100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया. ऐसे में फिल्म की सफलता को देखते हुए रणवीर सिंह की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' को फिर से रिलीज किए जाने का फैसला किया गया है. इसे 15 साल बाद 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. यह फैसला यश राज फिल्म्स ने PRV INOX के साथ मिलकर लिया है.

Entertainment News LIVE: विल स्मिथ पर लगा गंभीर आरोप, यौन शोषण का केस दर्ज

हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन पर जोसेफ ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. ये सब पिछले साल उनके टूर के दौरान हुआ था. उन्होंने ये भी दावा किया कि मैनेजमेंट टीम के एक सदस्य ने उन्हें इस घटना के लिए शर्मिंदा भी किया था. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'हैप्पी पटेल' में विलेन बनने पर बोलीं मोना सिंह

आमिर खान की फिल्म 'हैप्पी पटेल' को लेकर मोना सिंह ने बात की है. उन्होंने इसमें विलेन का रोल प्ले किया है और इसे लेकर कहा, 'जिंदगी में कभी विलेन बनने का मौका ही नहीं मिला, ये पहली बार हुआ कि वीर ने मुझे ये मौका दिया और मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझमें क्या देखा, लेकिन 100 टैटू लगाकर मेरा लुक एकदम धमाकेदार है.' उन्होंने इस बात को अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के सेट पर कही.

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी जीतने पर बोले गौरव खन्ना

'बिग बॉस 19' फेम गौरव खन्ना को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि उन्होंने पॉपुलैरिटी की वजह से शो की ट्रॉफी जीती है. गौरव खन्ना ने इस पर रिएक्शन देते हुए इन दावों को खारिज किया और एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने सालों बाद कड़ी मेहनत के दम पर इस ट्रॉफी को जीता है. एक्टर ने कहा कि उन्होंने 15 सालों से कलर्स टीवी के साथ काम नहीं किया . इसलिए जो लोग सोचते हैं कि उन्होंने चैनल के साथ जुड़ाव की वजह से शो को जीता है तो इसे एक्टर ने गलत बताया है.

Entertainment News LIVE: लद्दाख में टैक्स फ्री हुई रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने इतिहास ही रच दिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 1117 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में अब इसे लद्दाख में टैक्स फ्री कर दिया गया है. इसकी जानकारी LG कविंद्र गुप्ता ने दी है. फिल्म की अधिकतर शूटिंग वहीं हुई है.

Entertainment News LIVE: 2026 में OTT पर 8 वेब सीरीज का होगा भौकाल

नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में आज आपको 2026 में ओटीटी पर रिलीज होने वाली उन वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिनका भौकाल देखने के लिए मिलने वाला है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'इक्कीस' ने इतने करोड़ के साथ खोला खाता

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म और अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म 'इक्कीस' को नए साल के मौके पर 1 अगस्त, 2026 को रिलीज किया गया. इसकी पहले दिन की कमाई के ऑफिशियल आंकड़े भी सामने आ गए हैं. फिल्म ने 7.28 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला है.

https://www.instagram.com/p/DS_81x5EsyR/

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' से रिलीज हुआ 'घर कब आओगे' का ऑडियो वर्जन

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' का टीजर के बाद ऑडियो रिलीज किया गया है. इसका वीडियो 6 बजे रिलीज किया जाएगा. गाने के ऑडियो को मनोज मुंतशिर ने शेयर किया है.

Entertainment News LIVE: बिपाशा बसु ने शेयर किए करण सिंह ग्रोवर और देवी के खास पल

बिपाशा बसु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें करण सिंह ग्रोवर अपने बेटी देवी के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं. पापा और बेटी के इस खास पल को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं.

Entertainment News LIVE: ऋतिक रोशन ने शेयर की कजिन की शादी की अनसीन फोटोज

पिछले साल दिसंबर महीने में ऋतिक रोशन के कजिन ईशू की शादी हुई. ऐसे में अब एक्टर ने कजिन की शादी की अनसीन फोटोज शेयर की है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन की शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी.

https://www.instagram.com/p/DTADGpXiFIm/?img_index=15&igsh=dG15ZTFrcHBpYnVz

Entertainment News LIVE: नए साल पर आम्रपाली दुबे ने दिया फैंस को सरप्राइज, बनीं ‘CID बहू’

भोजपुरी यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने फैंस को नए साल 2026 के मौके पर तोहफा दिया है. वह 'CID बहू' बनी हैं. उनके इस लुक को देखकर फैंस हैरान हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: उर्वशी रौतेला ने रॉयल अंदाज में मनाया अपनी मम्मी का बर्थडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपनी मम्मी का बर्थडे रॉयल अंदाज में सेलिब्रेट किया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मम्मी के जन्मदिन के जश्न की झलक दिखाई है. इस वीडियो में उर्वशी की मम्मी सोने के मुकुट वाले केक को काटती नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/DS_-er-iQmN/

Entertainment News LIVE: मलाइका अरोड़ा ने वर्कआउट वीडियो किया शेयर

मलाइका अरोड़ा ने साल 2026 की शुरुआत में अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस की फिटनेस देख फैंस भी उनके वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DS_y0COChmY/

Entertainment News LIVE: सारा और इब्राहिम अली खान ने दोस्तों संग पटौदी हाउस में मनाया नया साल

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने अपने दोस्तों के साथ पटौदी हाउस में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया पर इब्राहिम अली खान ने नए साल के जश्न की फोटोज शेयर की हैं. इब्राहिम का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DS-VsyJDJIK/?utm_source=ig_embed&ig_rid=4e201dda-f6c7-4c32-8b5b-9846406ed42c

Entertainment News LIVE: नए साल पर वैष्णो देवी गईं रूपाली गांगुली

टीवी की 'अनुपमा' रूपाली गांगुली ने अपने नए साल की शुरुआत माता का आर्शीवाद लेकर की है. एक्ट्रेस नए साल पर वैष्णो देवी पहुंची. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वैष्णो देवी ट्रिप की कुछ फोटोज शेयर की हैं.

https://www.instagram.com/p/DS_pWOSCAaS/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e2743781-aa8e-4301-b9d8-bb8881178ad7

Entertainment News LIVE: निक जोनस को चियर करने कॉन्सर्ट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा

जोनस ब्रदर्स ने मियामी में अपना कॉन्सर्ट किया. इस दौरान निक जोनस को सपोर्ट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी कॉन्सर्ट में शामिल हुई. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DS_Mj7qgU5Q/?utm_source=ig_embed&ig_rid=79a473d4-3589-400f-936b-a447ff31cefa

Entertainment News LIVE: कीर्ति कुल्हारी अपने को-एक्टर को कर रहीं डेट

कीर्ति कुल्हारी अपने को-एक्टर राजीव सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं. एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रिश्ते को कंफर्म किया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/reels/DS-sNSEkhd0/

Entertainment News LIVE: नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह ने की अगस्त्य नंदा की तारीफ

अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' सिनेमाघरों में छा गई है. इस फिल्म में अगस्त्य के साथ विवान शाह भी नजर आ रहे हैं. वहीं विवान ने अपने इंस्टाग्रा पर एक खास पोस्ट शेयर की है और इसमें अगस्त्य नंदा की खूब तारीफ भी की है.

https://www.instagram.com/p/DS62AwxARLf/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3a11fc47-dcc3-4d65-a98c-52bc7eb2823b

Entertainment News LIVE: हार्दिक पांड्या ने माहीका शर्मा संग शेयर की फोटोज

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड मॉडल माहीका शर्मा के साथ लेटेस्ट फोटोज शेयर किए हैं. हार्दिक की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. माहीका और हार्दिक इन फोटोज में अपनी लाइफ के खास मोमेंट्स शेयर करते नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DS-V64DDGAJ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8531d3cf-0983-4340-880b-ee00ec203250&img_index=8

Entertainment News LIVE: निक जोनस का नया गाना रिलीज, प्रियंका चोपड़ा ने जमकर की तारीफ

हॉलीवुड स्टार निक जोनस का नया गाना 'गट पंच' रिलीज हो चुका है. प्रियंका चोपड़ा ने भी निक के इस गाने की खूब तारीफ की. प्रियंका के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने भी निक के नए टाइटल ट्रैक की तारीफ की.

Entertainment News LIVE: यामी गौतम की 'हक' हुई ओटीटी पर रिलीज

यामी गौतम की 'हक' सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे दी है. अब आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DS9NWlaEheS/?utm_source=ig_embed&ig_rid=37886d75-4485-4199-83bc-11cb44bf3efd

Entertainment News LIVE: 'अवतार: फायर एंड एश' ने 14वें दिन कितनी की कमाई?

हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड एश' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. 14वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 159.90 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 7500 करोड़ की कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: कपिल शर्मा ने की ट्रोलर्स की बोलती बंद

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को लेकर चर्चाओं में हैं. हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेटर टीम के कोच अमोल मजूमदार से एक्टर ने मजाक किया, जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. कपिल ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उनकी बोलती बंद कर दी. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' हुई रिलीज, पहले दिन कितनी की कमाई?

दिवंगत स्टार धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. धर्मेंद्र के साथ फिल्म में अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया भी लीड रोल में हैं.

https://www.instagram.com/p/DScCgbNjHXi/

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने कितनी की कमाई?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 28 दिन हो गए हैं. 28वें दिन फिल्म ने 15.75 करोड़ की कमाई की. भारत में रणवीर सिंह की फिल्म ने 739 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 28 दिनों में 1136.75 करोड़ की कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: जावेद अख्तर ने AI वीडियो के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

लेखक और गीतकार जावेद अख्तर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. एक्टर का एक AI वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने सिर पर टोपी पहने नजर आ रहे हैं और उनकी वीडियो को देखकर लग रहा है कि उन्होंने ईश्वर की शरण ले ली है. अब इस वीडियो पर जावेद अख्तर ने एक्शन लेते हुए साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इसके साथ ही जावेद अख्तर ने इस वीडियो को देखकर कहा है कि ये सब बकवास है.

Entertainment News LIVE: नए साल के मौके पर गुरुद्वारे पहुंचीं अशनूर कौर

'बिग बॉस 19' फेम एक्ट्रेस अशनूर कौर की लेटेस्ट फोटोज सामने आई है, जिसमें उन्हें नए साल 2026 के जश्न के मौके पर गुरुद्वारे में दर्शन करते हुए देखा गया. इस बीच उनका ट्रेडिशनल लुक देखते ही बन रहा था.

https://www.instagram.com/p/DS-YHK8CJAs/?img_index=3

Entertainment News LIVE: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने रोमांटिक अंदाज में किया नए साल का वेलकम

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के पॉपुलर कपल में से एक हैं. ऐसे में अब कपल ने नए साल 2026 का वेलकम रोमांटिक अंदाज में किया है. उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

https://www.instagram.com/p/DS-QYd4kgVt/?img_index=1

Entertainment News LIVE: सचेत टंडन-परंपरा ठाकुर के कॉन्सर्ट में मचा बवाल

बॉलीवुड की खुबसूरत जोड़ी कंपोजर-सिंगर सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को मुश्किलों में फंसा देखा जा सकता है. भीड़ ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया. देखिए वीडियो.

Entertainment News LIVE: फायरिंग के बाद दुबई में खुला कपिल शर्मा का कैप्स कैफे

कपिल शर्मा का कैप्स कैफे काफी चर्चा में रहा है. इसका उद्घाटन कनाडा में किया गया था और इस पर तीन बार फायरिंग का मामला सामने आया. ऐसे में अब इस घटना के बाद कपिल शर्मा का कैप्स कैफे दुबई में भी पहुंच चुका है. कपिल के रेस्टोरेंट का इनॉग्यूरेशन दुबई में भी किया गया.

https://www.instagram.com/p/DS48EOhDJQc/

Entertainment News LIVE: भोजपुरी गानों के बिना अधूरा है नए साल का जश्न

न्यू ईयर हो या फिर कोई भी वेकेशन भोजपुरी में हर सेलिब्रेशन के लिए धुआंधार गाने हैं. भोजपुरी गानों के बिना तो कोई भी पार्टी अधूरी मानी जाती है. ऐसे में नए साल 2026 के जश्न के लिए आपको पवन सिंह और खेसारी लाल के गानों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: अर्जुन बिजलानी ने ससुर की अर्थी को दिया कंधा

अर्जुन बिजलानी ससुर को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे. इस दुख की घड़ी में वह पत्नी के घर वालों के साथ खड़े रहे. एक्टर ने ससुर की अर्थी को कंधा भी दिया. उनका अंतिम विदाई का भावुक कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है.

https://www.instagram.com/p/DS99-Ook5bg/

Entertainment News LIVE: ससुर की अंतिम विदाई में भावुक हुए अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी ससुर को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे. उनका वीडियो भी सामने आया है. वह बेटे अयान के साथ नजर आए और इमोशनल दिखे.

https://www.instagram.com/p/DS9-bXOk2ID/

Entertainment News LIVE: अर्जुन बिजलानी के ससुर की अंतिम विदाई में भावुक दिखीं निया शर्मा

अर्जुन बिजलानी के ससुर की अंतिम विदाई में निया शर्मा को देखा गया. वह दोस्ती निभाते हुए अर्जुन के लिए वहां पहुंचीं. एक्ट्रेस को इस दौरान भावुक देखा गया.

https://www.instagram.com/p/DS9_3RFE1oi/

Entertainment News LIVE: पत्नी नेहा संग ससुर को अंतिम विदाई देने पहुंचे अर्जुन बिजलानी

नए साल के मौके पर जश्न का माहौल था. अर्जुन बिजलानी परिवार के साथ 2026 के वेलकम के लिए दुबई गए थे. इसी बीच उनके ससुर के निधन की खबर आई और मातम पसर गया. अब अर्जुन बिजलानी पत्नी नेहा के साथ ससुर को अंतिम विदाई के लिए पहुंचे. उनका वीडियो भी सामने आया है.

https://www.instagram.com/p/DS-Ao-VExsF/

Entertainment News LIVE: हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में 40 की एक्ट्रेस ने दिखाई बोल्डनेस

एक्ट्रेस अहाना कुमरा इन दिनों विदेश में नए साल 2026 का जश्न मना रही हैं. उन्होंने कड़ाके की ठंड में अपनी बोल्ड लुक वाली फोटोज शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस का सिजलिंग अवतार देखने के लिए मिल रहा है. देखिए फोटोज...

Entertainment News LIVE: नए साल पर नेचुरल स्टार नानी ने दिया फैंस को तोहफा

नए साल 2026 की शुरुआत होते ही नेचुरल स्टार नानी ने फैंस को तोहफा दिया है. वह अपकमिंग फिल्म 'पैराडाइज' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उन्होंने इस फिल्म से अपना नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है.

https://www.instagram.com/p/DS92r78Eev8/?igsh=aDk3aWQwZjAzb2t3

Entertainment News LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'द राजासाब' से पंगा लेने आ रहे कपिल शर्मा

कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसे पिछले साल 12 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था लेकिन, 'धुरंधर' की रिलीज के बाद ये फिल्म हवा में उड़ गई. ऐसे में अब मेकर्स ने इसे फिर से रिलीज करने का फैसला किया है और इस बार कपिल शर्मा बॉक्स ऑफिस पर प्रभास से टक्कर लेने आ रहे हैं. उनकी फिल्म 'द राजासाब' भी उसी दिन रिलीज हो रही हैं. दोनों ही फिल्मों को 9 जनवरी, 2026 को रिलीज किया जाएगा. ऐसे में देखना होगा कि बाजी इस बार कौन मार ले जाता है.

https://www.instagram.com/p/DS9SQahkgvn/

Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर’ पर 27 दिनों के बाद चली कैंची

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) की रिलीज को 27 दिन का वक्त हो चुका है और फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में अब 27 दिन के बाद फिल्म पर 2 कट्स लगाए गए हैं, जिसके बाद अब इसका न्यू वर्जन रिलीज किया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: अहाना कुमरा ने बिकिनी में लिया स्नो फॉल का मजा

नए साल के मौके पर एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्हें बिकिनी में पोज देते हुए नजर आ रही हैं. अभिनेत्री बिकिनी में स्नो फॉल का मजा लेते हुए नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DS9gKPEjSAJ/?img_index=1

Entertainment News LIVE: नए साल में अर्जुन बिजलानी पर टूटा दुखों का पहाड़, ससुर का निधन

नए साल में अर्जुन बिजलानी पर दुखों का पहाड़ टूट गया. खबर सामने आ रही है कि उनके ससुर का निधन हो गया है. पत्नी नेहा के पिता का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है. जबकि अर्जुन परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए दुबई गए हुए थे.

Entertainment News LIVE: ‘कुली’ के सेट पर एक्सीडेंट के बाद ताबीज पहनती थीं जया बच्चन

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कुली' से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं, उस समय एक्टर के एक्सीडेंट के बाद जया बच्चन एक ताबीज पहना करती थीं. इस घटना का जिक्र उनके ससुर तरुण कुमार भादुड़ी ने अपने एक लेख में भी किया था. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ लिखा था. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: न्यू ईयर 2026 कॉन्सर्ट के बाद वेस्ट बंगाल में भीड़ में फंसे सचेत परंपरा

सिंगर सचेत परंपरा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को न्यू ईयर 2026 के कॉन्सर्ट के बाद भीड़ में फंसा हुआ देखा जा सकता है. उनकी गाड़ी का शीशा तक फोड़ दिया जाता है. देखिए वीडियो.

https://www.instagram.com/p/DS9WRbKCB1a/

Entertainment News LIVE: नए साल पर 'द ब्लैकगोल्ड' से जारी हुआ संयुक्ता मेनन की फर्स्ट लुक पोस्टर

नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और आज इस साल का पहला दिन है. इस खास मौके पर एक्ट्रेस संयुक्ता मेनन ने फैंस को खास तोहफा दिया है. उनकी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लैकगोल्ड' से फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें वह चोटिल और एक्शन मोड में नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DS9OWLyDyRF/?img_index=1

Entertainment News LIVE: पंकज कपूर से टूटे रिश्ते पर बोलीं नीलिमा अजीम

शाहीद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने 1979 में पंकज कपूर के साथ शादी की थी. बाद में दोनों की ज्यादा नहीं जमी और 1984 में कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया. ऐसे में तलाक के सालों बाद नीलिमा ने टूटे रिश्ते पर बात की है और एक पाडकॉस्ट में कहा कि कोई शादी अलग होने के लिए तो नहीं करता है ना? शादी तो हमेशा साथ रहने के लिए की जाती है. लेकिन उनको लगता है शायद वो दोनों बहुत अलग-अलग लोग थे. उनका मानना है कि शादी सिर्फ किसी के किए हुए काम या घटनाओं के बारे में नहीं होती. ये तो इस बारे में है कि आपका दिमाग कहां है? आपकी जिंदगी किस दौर में है. अगर वो कंपन एक ही फ्रीक्वेंसी पर नहीं हैं, तो बस चीजें ठीक नहीं बैठतीं.

Entertainment News LIVE: कौन थे PAK ब्रिगेडियर ख्वाजा मोहम्मद नसीर? अरुण खेत्रपाल पर चलाई थी गोली

फिल्म 'इक्कीस' को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. इसकी कहानी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर आधारित है. इसमें अगस्त्य नंदा के साथ ही जयदीप अहलावत भी अहम रोल में हैं. वह पाकिस्तान के उस अफसर के रोल में हैं, जिसने अरुण खेत्रपाल को शहीद किया था. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: नए साल पर प्रभास की 'द राजा साहब' का नया पोस्टर रिलीज

प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'द राजा साहब' का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. मेकर्स ने नए साल के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में प्रभास लड़कियों से घिरे नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DS9RRZ1E9lz/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

Entertainment News LIVE:अगस्त्य नंदा ने ठीक की सिमर भाटिया की साड़ी तो नाना अमिताभ बच्चन का ऐसा था रिएक्शन

टीवी रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' का एक प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें अगस्त्य नंदा 'इक्कीस' के प्रमोशन के लिए पहुंचे दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि बिग बी ने नाती के मजे ले लिए. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स से जल्द हटने जा रहीं ये फिल्में

नेटफ्लिक्स से जल्द ही कई फिल्में हटने जा रही हैं. इस लिस्ट में हॉलीवुड की कई फिल्मों के नाम शामिल हैं. अगर आपने अभी तक इन फिल्मों को नहीं देखा है तो जल्द ही इन्हें देख लें. लिस्ट में कुंग फू पांडा 4, वेनम: द लास्ट डांस और फॉरेस्ट गंप जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मनाया न्यू ईयर

अल्लू अर्जुन ने नए साल का वेलकम अपने बच्चों और अपनी पत्नी के साथ किया. इंस्टाग्राम पर एक्टर की पत्नी स्नेहा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अल्लू अर्जुन और उनके बच्चे न्यू ईयर सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reels/DS8DnUUErlJ/

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो की हॉरर ट्रेंडिंग वेब सीरीज

अमेजन प्राइम वीडियो पर हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज 'अंधेरा' को आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को ऑडियंस ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है. वीकेंड पर देखने के लिए ये सीरीज बेस्ट चॉइस है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: मसाबा गुप्ता का न्यू ईयर पोस्ट वायरल

मसाबा गुप्ता ने फैंस को न्यू ईयर विश करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में मसाबा अपनी बेटी मतारा के साथ समुद्र में एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. मसाबा ने फैंस को पोस्ट के जरिए बेफिक्री से जीने की सलाह दी.

https://www.instagram.com/p/DS7tTNQiJEA/?utm_source=ig_embed&ig_rid=1af31e17-0081-463b-a54a-3c31d826d345

Entertainment News LIVE: KBC के सेट पर अमिताभ बच्चन ने दोस्त धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि

'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर अमिताभ बच्चन ने अपने दोस्त धर्मेंद्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' पर बात करते हुए बिग बी ने कहा, 'फिल्म इक्कीस हमारे लिए आखिरी अनमोल निशानी है, जो लाखों लोगों के लिए रह गई है.'

Entertainment News LIVE: न्यू ईयर 2026 पर ईशा देओल ने पापा धर्मेंद्र को किया याद

ईशा देओल ने न्यू ईयर 2026 की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस को अपने पापा धर्मेंद्र की याद सताई. एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में 'इक्कीस' मूवी स्टार धर्मेंद्र को याद किया. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DS8X-3zk6ki/?utm_source=ig_embed&ig_rid=40e9560b-5dad-4ce3-bd0a-8105d86345b9&img_index=2

Entertainment News LIVE: कृति सेनन संग कबीर बहिया की फोटो वायरल

कृति सेनन के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की फिर फोटो वायरल हो गई है. दरअसल हाल ही में कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर साल 2025 की कई फोटोज शेयर की. इनमें कबीर बहिया के साथ भी एक्ट्रेस की फोटो शामिल थी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DS7O9ewiBwE/?utm_source=ig_embed&ig_rid=37d795aa-54da-461c-823d-ad149114f7ea

Entertainment News LIVE: विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना संग किया न्यू ईयर का वेलकम

विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के साथ न्यू ईयर 2026 का वेलकम किया है. हाल ही में विजय ने रोम से वेकेशन फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. वहीं रश्मिका ने भी सेम जगह से ही फोटोज शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटोज वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DS8MkslCLL_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=b0576b59-65cc-4907-bfb9-eb954f577f0a&img_index=1

Entertainment News LIVE: करीना कपूर ने सैफ अली खान पर हुए चाकू हमले को किया याद

करीना कपूर ने फैंस को न्यू ईयर 2026 की बधाई देते हुए अपने मुश्किल पल को याद किया है. एक्ट्रेस ने सैफ अली खान के साथ इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है. इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने साल 2025 में सैफ पर हुए चाकू हमले को याद किया है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DS7l0ZBFMO7/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3e30b9be-aa07-4fe2-89db-17140ae47b87

Entertainment News LIVE: विद्या बालन मना रहीं अपना 46वां जन्मदिन

विद्या बालन आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्म 'परिणीता' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली विद्या बालन लीक से हटकर रोल्स निभाने के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने फिल्म 'पा' में अपने से 37 साल बड़े अमिताभ बच्चन की मां का रोल निभाकर तारीफें बटोरी थी.

https://www.instagram.com/p/DPLASp5gmxb/?img_index=1

Entertainment News LIVE: प्रभास की 'स्पिरिट' का पहला लुक हुआ रिलीज

प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्पिरिट' का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है. न्यू ईयर 2026 के मौके पर फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास के फैंस को सरप्राइज गिफ्ट दिया है. प्रभास और तृप्ति के लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DS8Bz5Wkotp/?utm_source=ig_embed&ig_rid=706c98b0-4630-4dab-938d-3bc25c3a2c25

Entertainment News LIVE: 'अवतार: फायर एंड एश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हॉलीवुड मूवी 'अवतार: फायर एंड एश' ने 13वें दिन 5.15 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 153.30 करोड़ और वहीं दुनिया भर में 7400 करोड़ की कमाई की. वहीं ये फिल्म अभी भी भारत में 'धुरंधर' से पीछे है.

Entertainment News LIVE: कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की कमाई कितनी?

कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की कमाई फीकी पड़ गई है. फिल्म ने 7वें दिन 1.75 करोड़ की कमाई कर ली है. भारत में फिल्म ने 28.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 42.1 करोड़ कमा लिए हैं.

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने 27 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने छापे नोट?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पर 10.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 722.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में 27 दिनों में 'धुरंधर' ने 1113.3 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DRv9XPaDLcV/

Entertainment News LIVE: दीपिका पादुकोण ने न्यूयॉर्क में बनाए मोदक

न्यू ईयर 2026 के मौके पर हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को न्यूयॉर्क में एन्जॉय करते देखा गया. सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जश्न मनाते हुए मोदक बनाती दिख रही हैं. इस वीडियो में दीपिका के साथ रणवीर सिंह और शेफ विकास खन्ना भी नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DS6ui8njdrj/

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ