Entertainment News Update: एक्टर सूर्या की दरियादिली, 1 साल के बच्चे को पहनाई सोने की चैन

Entertainment News in Hindi Updates: मनोरंजन की दुनिया की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया तक की हर छोटी से बड़ी जानकारी सबसे पहले मिलेगी.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News Update in Hindi: साउथ एक्टर सूर्या का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक छोटे से बच्चे को अपनी सोने की चैन पहनाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा बच्चा 1 साल का है. सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, बच्चे का पहला जन्मदिन था और इस खास मौके पर अभिनेता ने उसे सोने की चैन गिफ्ट कर दी. देखिए वीडियो.

विज्ञापन

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर फिल्म इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं अक्षय खन्ना सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिंग को लेकर छाए हुए हैं. इसी बीच गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा ने भी पैप्स के सामने कहा कि धुरंधर फिल्म के बाद से अक्षय खन्ना मेरे फेवरेट बन गए हैं. इसके साथ ही सुनीता ने फिल्म की तारीफ करते हुए आगे कहा कि ‘धुरंधर’ क्या फिल्म थी यार. अक्षय खन्ना ने कमाल कर दिया. मजा ही आ गया. कितना हैंडसम लग रहा था अक्षय खन्ना, फाइनली कमबैक हो गया और वो मेरा फेवरेट है. इसके साथ ही बॉलीवुड की ‘भोली पंजाबन’ ऋचा चड्ढा आज यानी 18 दिसंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऋचा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में ‘आई ओए लकी! लकी ओए!’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘फुकरे’ से ऑडियंस का दिल जीत लिया था.

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की धुरंधर को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 13वें दिन 25.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 437.25 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म के आंकड़े 664.5 करोड़ पहुंच गया है. अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: एक्टर सूर्या की दरियादिली, 1 साल के बच्चे को पहनाई सोने की चैन

साउथ एक्टर सूर्या का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक छोटे से बच्चे को अपनी सोने की चैन पहनाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा बच्चा 1 साल का है. सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, बच्चे का पहला जन्मदिन था और इस खास मौके पर अभिनेता ने उसे सोने की चैन गिफ्ट कर दी. देखिए वीडियो.

Entertainment News LIVE: कुमार सानू ने एक्स वाइफ के खिलाफ किया 30 लाख का मानहानी का केस

बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर कुमार सानू ने अपनी एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्या के खिलाफ मानहानी का केस किया है. उन्होंने 30 लाख रुपये बतौर हर्जाना मांगा है साथ ही उन पर तलाक समझौते की शर्तों का उल्लंघन का आरोप भी लगाया है. सानू के मुताबिक, 9 फरवरी 2001 को फैमिली कोर्ट में यह तय हुआ था कि दोनों पक्ष भविष्य में एक-दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाएंगे. गौरतलब है कि इस विवाद की शुरुआत रीता के आरोपों से हुई. उन्होंने एक्स हसबैंड पर प्रेग्नेंसी में प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया था.

Entertainment News LIVE: KGF के को-डायरेक्टर के 4 साल के बेटे का निधन

KGF के को- डायरेक्टर Kirtan Nadagouda को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है कि उनके 4 साल के बेटे का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उनके बेटे की मौत एक हादसे में चली गई.

https://www.instagram.com/p/DSaJufVCL-_/

Entertainment News LIVE: Shilpa Shetty के घर पड़ी इनकम टैक्स की रेड

शिल्पा शेट्टी इन दिनों 60 करोड़ के घोटाले विवाद को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब बैंग्लौर के बाद एक्ट्रेस के घर पर इनकम टैक्स द्वारा रेड की गई है. चलिए बताते हैं पूरा मामला.

Entertainment News LIVE: 'डकैत एक प्रेम कथा' का टीजर रिलीज

मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की फिल्म 'डकैत एक प्रेम कथा' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इसमें नए जमाने का डाकू तो देखने मिला ही साथ ही एक्शन, रोमांस और इमोशन भी देखने के लिए मिला. 1 मिनट 36 सेकंड के वीडियो में दोनों स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री भी है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: टॉप 10 टीआरपी में नंबर 1 बना 'बिग बॉस 19' फिनाले

टॉप 10 टीआरपी की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें 'बिग बॉस 19' फिनाले को टॉप पर जगह मिली है. इसके फिनाले में पवन सिंह की एंट्री हुई थी, जिसके बाद माना जा रहा है कि शो की टीआरपी आसमान छू गई थी और सारे शोज में सबसे ज्यादा थी. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिजीत मोहन वारंग के 'आखिरी सवाल' का मुहूर्त

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिजीत मोहन वारंग अपनी नई रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. उनकी फिल्म 'आखिरी सवाल' का मुहूर्त सीन शूट हुआ. यह फिल्म भारत के इतिहास की उस बेहद अहम बैठक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने देश के भविष्य की दिशा बदल दी. इसकी कहानी आम ऐतिहासिक कहानियों से अलग है और उन सच्चाइयों को सामने लाती है, जो किताबों में कभी नहीं पढ़ाई गईं.

Entertainment News LIVE: 'बाजीराव मस्तानी' के 10 साल

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की रिलीज को 10 साल हो चुके हैं. इसे 18 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरो में रिलीज किया गया था. संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों के जरिए महिलाओं के मजबूत किरदार को दिखाने के लिए जाने जाते हैं. इस मूवी में भी वह एक शानदार कहानी को दिखाती हैं.

Entertainment News LIVE: वाइफ मीरा के साथ स्पॉट हुए शाहिद कपूर

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को मुंबई में साथ में स्पॉट किया गया है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच कपल गोल्स देखने के लिए मिल रहा है.

https://www.instagram.com/p/DSaLf6kCPrj/

Entertainment News LIVE: पाकिस्तानी एक्टर ने ‘धुरंधर’ को बताया ‘शर्मनाक’

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की जहां हर कोई तारीफ कर रहा है. वहीं. पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास ने इसकी आलोचना करते हुए पाक के लोगों को लताड़ लगाई है. उनका कहना है कि इस फिल्म उनके धर्म और देश के खिलाफ है. ये उनके मुंह पर तमाचा है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: नुपूर सेनन ने फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन ने अपना जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट किया. उन्होंने इस सेलिब्रेशन की फोटोज को शेयर किया है, जिसमें उनके साथ फैमिली नजर आ रही है.

https://www.instagram.com/p/DSZ073-jI4b/?img_index=3

Entertainment News LIVE: विक्की कौशल का दिखा स्टाइलिश अंदाज

विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें उनका स्टाइलिश अंदाज और स्वैग देखने के लिए मिल रही है. इसके साथ ही इन तस्वीरों में एक्टर को फैन के साथ भी पोज देते हुए देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/DSZrA-6CFXY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ%3D%3D&img_index=1

Entertainment News LIVE: 'चिरंजीवी हनुमान' की पहली झलक आई सामने

2026 की बड़ी वीएफएक्स फिल्म 'चिरंजीवी हनुमान' की पहली झलक सामने आई है, जिसमें शानदार विजुअल देखने के लिए मिल रहा है. इसे अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DSZd0SVjDmv/

Entertainment News LIVE: हिजाब खींचने के विवाद पर सना खान का बिहार सीएम नीतीश कुमार पर फूटा गुस्सा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों हिजाब खींचने के मामले को लेकर चर्चा में हैं, जिस पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. ऐसे में अब जायरा वसीम और राखी सावंत के बाद शोबिज से दूरी बना चुकीं एक्ट्रेस सना खान ने गुस्सा जाहिर किया है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: पुष्पा निर्देशक सुकुमार बी को पसंद आई फिल्म 'धुरंधर'

'पुष्पा' के डायरेक्टर सुकुमार बी ने भी रणवीर सिंह की तारीफ की. उन्होंने एक्टर की तारीफ फिल्म 'धुरंधर' के लिए की है. डायरेक्टर ने उनकी लीडरशिप और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस की खुलकर तारीफ की. सुकुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'पूरी Durandhar टीम को बधाई. मजबूत विजन के लिए निर्देशक आदित्य धर को सलाम और सामने से लीड करने के लिए रणवीर सिंह को खास तौर पर बधाई.अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल समेत पूरी कास्ट ने शानदार काम किया है. पूरी टीम को आगे भी लगातार सफलता और सराहना मिलती रहे.'

Entertainment News LIVE: 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का ट्रेलर, चॉकलेटी ब्वॉय बने कार्तिक आर्यन का दिखा ‘अधूरा इश्क’

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. 3 मिनट 21 सेकंड के इस ट्रेलर में दोनों स्टार्स के बीच एक अधूरा इश्क देखने के लिए मिल रहा है. चलिए बताते हैं इसमें कैसी लगी दोनों की केमिस्ट्री.

Entertainment News LIVE: एमएक्स प्लेयर पर ट्रेंड कर रही 'औकात के बाहर'

एमएक्स प्लेयर पर 'औकात के बाहर' ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में एल्विश यादव लीड रोल निभा रहे हैं. इनके साथ ही सीरीज में मल्हार राठौड़, निखिल विजय, हेतल गाडा, रोहन खुराना और केशव साधना हैं.

https://www.instagram.com/p/DRyblknj_Py/?hl=en

Entertainment News LIVE: 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का ट्रेलर हुआ रिलीज

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की है. ट्रेलर में कार्तिक और आर्यन की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है.

https://www.instagram.com/reels/DSZTFE4DXFI/

Entertainment News LIVE: जनवरी 2026 में ये फिल्में सिनेमाघरों में होंगी रिलीज

साल 2026 का जनवरी का महीना एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. इस महीने सिनेमाघरों में 'बॉर्डर 2', 'मायासभा', 'हैप्पी पटेल', 'वन टू वन चा चा चा' और 'राहु केतु' जैसी फिल्मों रिलीज होने जा रही हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' फेम मृदुल तिवारी की दरियादिली

'बिग बॉस 19' फेम यूट्यूबर मृदुल तिवारी सुर्खियों में आ गए हैं. मृदुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जरूरतमंद बच्चों की मदद करते नजर आ रहे हैं. अपनी बिग बॉस की कमाई से मृदुल बच्चों की शिक्षा के लिए एनजीओ में पैसे डोनेट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/reels/DSRWUhpEzSx/

Entertainment News LIVE: श्रद्धा कपूर ने 'धुरंधर' की तारीफों के बांधे पुल

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रणवीर सिंह की लेटेस्ट स्पाई फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ की है. एक्ट्रेस ने 'धुरंधर' की तारीफ करते हुए कहा कि ये एक बेहतरीन फिल्म है. पूरी टीम ने शानदार काम किया है. ऐसी फिल्म थिएटर में आना भारत के लिए खास पल है.

Entertainment News LIVE: FA9LA सिंगर बने अक्षय खन्ना के फैन

'धुरंधर' फिल्म में अक्षय खन्ना का डांस काफी वायरल हो रहा है. अक्षय FA9LA गाने पर धुआंधार डांस करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्टर का डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वहीं FA9LA सिंगर भी अक्षय खन्ना के फैन बन गए हैं. न्यूज आवर से बातचीत करते हुए सिंगर ने अक्षय खन्ना की खूब तारीफ की.

https://www.instagram.com/p/DR9EDjIDEs1/?hl=en

Entertainment News LIVE: मालती चाहर ने की कास्टिंग काउच से जुड़े किस्से पर बात

'बिग बॉस 19' फेम मालती चाहर ने कास्टिंग काउच से जुड़े किस्से पर बातचीत की है. एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में रिवील किया कि एक डायरेक्टर ने उन्हें किस करने की कोशिश की थी. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DSSbZzPjKZn/?img_index=6

Entertainment News LIVE: निधि अग्रवाल को भीड़ ने घेरा

प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'द राजा साहब' की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें भीड़ ने निधि अग्रवाल को बुरी तरह घेर लिया है. ये वीडियो 'द राजा साहब' के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के बाद का है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: श्रीलीला ने एआई से बनी फर्जी फोटो पर किया रिएक्ट

साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला की सोशल मीडिया पर एक एआई इमेज वायरल हो रही है. इस पर एक्ट्रेस ने अब अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि इन फर्जी फोटोज को बढ़ावा ना दें. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: विवादों में घिरीं नेहा कक्कड़

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ विवादों में घिर गई हैं. सिंगर का नया गाना 'कैंडी शॉप' सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स नेहा को उनके डांस स्टेप्स के लिए ट्रोल कर रहे हैं और उनके डांस को अश्लील बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की धुरंधर को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 13वें दिन 25.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 437.25 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म के आंकड़े 664.5 करोड़ पहुंच गया है.पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DRv9XPaDLcV/?hl=en

Entertainment News LIVE: ऋचा चड्ढा का बर्थडे आज

बॉलीवुड की 'भोली पंजाबन' ऋचा चड्ढा आज यानी 18 दिसंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऋचा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में 'आई ओए लकी! लकी ओए!' से की थी. इसके बाद उन्होंने 'फुकरे' से ऑडियंस का दिल जीत लिया था.

https://www.instagram.com/p/DRXMdy_DJiG/?img_index=1

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' देखने के बाद अक्षय खन्ना की फैन हुईं सुनीता आहूजा

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की 'धुरंधर' सिनेमाघरों में छाई हुई है. इसी बीच गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा ने भी पैप्स के सामने कहा कि धुरंधर फिल्म के बाद से अक्षय खन्ना मेरे फेवरेट बन गए हैं. इसके साथ ही सुनीता ने फिल्म की तारीफ करते हुए आगे कहा कि 'धुरंधर' क्या फिल्म थी यार.

Entertainment News LIVE: Dhurandhar का 13वें दिन का कलेक्शन क्या?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. फिल्म की रिलीज को 13 दिन हो गए हैं और ये बेहद शानदार कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन 25.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 437.25 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि, अभी ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और बदलाव संभव है.

Entertainment News LIVE: Ek Deewane ki Deewaniyat ओटीटी पर रिलीज नहीं हुई, कितना करना होगा इंतजार?

Ek Deewane ki Deewaniyat OTT Release: ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों का हर कोई बेहद बेसब्री से इंतजार करता है. इन दिनों एक ऐसी ही फिल्म का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'आपकी धोती खींच...', नीतीश कुमार पर भड़कीं राखी सावंत

Rakhi Sawant, Nitish Kumar: राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज और बयानों के लिए जानी जाती हैं. नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर अब राखी का गुस्सा फूट पड़ा है. आइए जानते हैं कि राखी ने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मशहूर फिल्ममेकर के साथ बीवी पर भी 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Vikram Bhatt-Shwetambari Bhatt: मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी वाइफ श्वेतांबरी पर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर खूब बातें हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘मेलानिया’ का ट्रेलर रिलीज, थिएटर में कब आएगी डॉक्यूमेंट्री?

अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'मेलानिया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे फैंस का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस डॉक्यूमेंट्री की रिलीज डेट 30 जनवरी 2026 है.

Entertainment News LIVE: अक्षय खन्ना ने 25 साल पहले कर दी थी 100 करोड़ी फिल्म की भविष्यवाणी

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ने 27 साल के करियर में महज 2 ब्लॉकबस्टर दी. लेकिन, उन्होंने कभी हौंसला नहीं हारा. उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखें. उनके बारे में कम ही लोगों को पता होगा कि एक्टर ने 25 साल पहले ही 100 करोड़ी हिट फिल्म देने की भविष्यवाणाी कर दी थी. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: Ikkis Release Date: मेकर्स को सताया ‘धुरंधर’ का डर, क्रिसमस पर नहीं रिलीज होगी ‘इक्कीस’, जानिए कब आएगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म?

Ikkis Release Date: बॉक्स ऑफिस पर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' के रिलीज होने में ज्यादा समय नहीं बचा था, लेकिन अब फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म अब कब रिलीज होगी? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘ताल’ को करियर का टर्निंग प्वॉइंट मानते हैं अक्षय खन्ना?

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ने 2025 में 'छावा' और 'धुरंधर' से कमबैक किया और ये ऐसा कमबैक रहा, जिसे शायद ही कोई भूल पाए. जो स्टारडम उन्हें 27 सालों में नहीं मिला वो पॉपुलैरिटी उन्हें अब मिली. इसी बीच अक्षय खन्ना का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने न्यूज 24 से बात करते हुए करियर के टर्निंग प्वॉइंट पर बात की है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'इक्कीस' की रिलीज डेट पोस्टपोन

दिनेश विजान की फिल्म 'इक्कीस' की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. फिल्म को अब क्रिसमस के मौके पर नहीं बल्कि न्यू ईयर 2026 के मौके पर 1 जनवरी को रिलीज किया जाएगा. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है.

Entertainment News LIVE: OTT के कंटेंट और CBFC पर सरकार सख्त, लोकसभा में हुई चर्चा में साफ किए नियम

OTT Content, CBFC: ओटीटी पर दिखाए जाने वाले कंटेंट को लेकर सरकार ने सख्त रुख दिखाया है. इसको लेकर लोकसभा में भी चर्चा हुई है. आइए जानते हैं कि लोकसभा में कंटेंट पर क्या बात हुई है और सरकार ने क्या कहा है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘मेरे हीरो, मेरे पापा…’, Dino Morea के पिता का निधन, इमोशनल एक्टर ने शेयर किया दिल का हाल

Dino Morea Father Passes Away: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया के पिता रॉनी मोरिया अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. पिता के निधन से डिनो बेहद दुखी हैं. अब उन्होंने एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता की अनसीन फोटोज शेयर की हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसे हुई थी निक जोनस से मुलाकात

कपिल शर्मा एक बार फिर से ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए लौट रहे हैं. उनके शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 4 नेटफ्लिक्स पर आने वाला है, जिसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया दिया गया है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: ‘पुष्पा: द राइज़’ के 4 साल

साल 2021 में 'पुष्पा: द राइज' को रिलीज किया गया था और इस फिल्म की रिलीज को 4 साल का वक्त हो गया है. फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना जैसे स्टार्स ने लीड रोल प्ले किया था. इस फिल्म में दिखाया गया है गुस्सा, एक्शन और बैकग्राउंड म्यूजिक तक कमाल का था.

https://www.instagram.com/p/DSWjLVmD0_p/?igsh=dHZpaWN6OTRiYjFt

Entertainment News LIVE: मजेदार है 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का प्रोमो

कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का चौथा सीजन नेटफ्लिक्स पर आने वाला है. ऐसे में अब इसका प्रोमो वीडियो भी जारी हो गया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा बतौर गेस्ट नजर आ रही हैं. वह इस शो की पहली गेस्ट हैं. इसका प्रोमो काफी मजेदार है, जिसमें खूब हंसी ठिठोली होती देखने के लिए मिल रही है.

https://www.instagram.com/p/DSXAZmugHMa/

Entertainment News LIVE: 2026 की 5 नई जोड़ियां, एक पर मेकर्स ने लगाया 4000 करोड़ का दांव

साल 2025 खत्म होने वाला है और इसी के साथ ही 2026 की शुरुआत भी होने वाली है. ऐसे में आज आपको अगले साल स्क्रीन पर नजर आने वाली नई जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. कार्तिक आर्यन-श्रीलीला समेत देखिए लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' की सफलता के बीच अक्षय खन्ना ने की वास्तु शांति की पूजा

अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' में अपने किरदार रहमान डकैत और फिल्म की सफलता को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने अपने अलीबाग वाले घर में वास्तु शांति की पूजा रखी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

https://www.instagram.com/p/DSW4MzXiDqi/?img_index=1

Entertainment News LIVE: मृदुल तिवारी ने दान की 'बिग बॉस 19' की प्राइज मनी

'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद मृदुल तिवारी लगातार किसी ना किसी वजह से चर्चा में हैं. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि उन्होंने शो से मिली प्राइज मनी को उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए दान कर दिया. उन्होंने 50 लाख रुपये बच्चों की एजुकेशन के लिए दान कर दिए.

https://www.instagram.com/p/DSW1qmwiPcC/?img_index=1

Entertainment News LIVE: पहली फेमिना मिस इंडिया का निधन

पहली फेमिना मिस इंडिया Meher Castelino को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका निधन हो गया है. उन्होंने पहली बार इस खिताब को 1964 में अपने नाम किया था. पढ़िए पूरी खबर.

https://www.instagram.com/p/DSWzSWbCC4N/?img_index=1

Entertainment News LIVE: अश्लील डांस की वजह से निशाने पर नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ एक बार फिर हेडलाइन्स में हैं. लेकिन इस बार मामला थोड़ा गंभीर हो गया है. सिंगर अपने गाने 'कैंडी शॉप' को लेकर विवादों में हैं. इसमें उनका डांस अश्लील बताया जा रहा है. उन पर देश की संस्कृति को खराब करने का आरोप लगाया जा रहा है.

Entertainment News LIVE: आप जानते हैं पायल गेमिंग का असली नाम?

सोशल मीडिया पर पायल गेमिंग का नाम काफी चर्चा में है. उनका नाम इंटरनेट पर कथित तौर पर एक वीडियो लीक होने के बाद सुर्खियों में आ गया है. इसे AI जेनरेटेड डीपफेक वीडियो बताया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना ने शेयर की श्रीलंका की वेकेशन फोटोज

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर श्रीलंका से वेकेशन फोटोज शेयर की हैं. इनमें वो अपनी गर्ल गैंग के साथ छुट्टियां मनाती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर रश्मिका की ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DSVNYNVk_5L/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' के टीजर लॉन्च इवेंट में अहान शेट्टी ने सनी देओल के छुए पैर

'बॉर्डर 2' के टीजर लॉन्च इवेंट में अहान शेट्टी ने सनी देओल के पैर छुए हैं. सोशल मीडिया पर अहान और सनी देओल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स अहान शेट्टी की खूब तारीफ भी कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/reels/DSVVUejkt6F/

Entertainment News LIVE: कौन हैं पायल गेमिंग?

सोशल मीडिया पर एक नाम की काफी चर्चा हो रही है. वो कोई और नहीं बल्कि पायल गेमिंग हैं, जिनका वीडियो लीक होने के बाद बवाल खड़ा हो गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं पायल के बारे में साथ ही वायरल वीडियो का सच. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: कोच्चि में रिलीज हुआ Vrusshabha का ट्रेलर

मोहनलाल की बहुचर्चित फिल्म Vrusshabha का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें कमाल के एक्शन सीक्वेंस देखने के लिए मिल रहे हैं. इसका ट्रेलर ग्रैंड तरीके से कोच्चि में रिलीज किया गया था. फिल्म को 25 दिसंबर, 2025 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

https://www.youtube.com/watch?v=sxJ58fkQ8OQ

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' विनर गौरव खन्ना ने यूट्यूब जर्नी की शुरू

'बिग बॉस 19' विनर गौरव खन्ना ने अपनी यूट्यूब जर्नी शुरू कर दी है. एक्टर ने अपना पहला वीडियो भी यूट्यूब पर शेयर किया और अपने चैनल का क्रेडिट गौरव खन्ना ने प्रणित मोरे और मृदुल तिवारी को दिया.

https://www.instagram.com/p/DSU4-EKjMS1/

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' के टीजर ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. फिल्म सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. वहीं फिल्म में इस बार सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DSURmJ4jCaq/

Entertainment News LIVE: ऑस्कर 2026 में शॉर्टलिस्ट हुई 'होमबाउंड'

ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा की 'होमबाउंड' ऑस्कर 2026 में शॉर्टलिस्ट हो गई है. फिल्म के प्रोड्यसूर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DSVj8GwE4u1/?utm_source=ig_embed&ig_rid=82b5a038-ab9a-4fb4-873d-20c49f82ded2

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?

'धुरंधर' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. 12वें दिन फिल्म ने 30 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में फिल्म ने 411.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 623.5 करोड़ कलेक्शन कर लिया है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DRv9XPaDLcV/?hl=en

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' के टीजर लॉन्च इवेंट पर इमोशनल हुए सनी देओल

'बॉर्डर 2' का टीजर लॉन्च मुंबई में धूमधाम से हुआ. इस इवेंट में सनी देओल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सनी देओल इस दौरान फिल्म का डायलॉग बोलते हुए इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: जॉन अब्राहम का बर्थडे आज

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम आज अपना 53वां जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं. साल 2003 में आई 'जिस्म' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले जॉन की गिनती आज टॉप बॉलीवुड सितारों में होती है. जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड को 1000 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म भी दी है, जिसका नाम 'पठान' है. हालांकि फिल्म में लीड हीरो शाहरुख खान थे लेकिन फिल्म में विलेन का किरदार जॉन ने ही निभाया था.

Entertainment News LIVE: KBC 17 में पहुंचे अनन्या-कार्तिक, वीडियो वायरल

'कौन बनेगा करोड़पति 17' चर्चाओं में छाया हुआ है. हाल ही में मेकर्स ने शो का लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है. इसमें अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को प्रमोट करते नजर आए. इसी दौरान 'केबीसी 17' के सेट पर अनन्या और कार्तिक ने अमिताभ बच्चन के साथ जमकर मस्ती की.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ