Entertainment News: दिल्ली में स्कूल के बच्चों के लिए रखी गई 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग, मलयालम में डेब्यू कर रहीं एकता कपूर

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन की दुनिया की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

entertainment live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News in Hindi: धर्मेंद्र की आखिरी और अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म ‘इक्कीस’ नए साल के मौके पर रिलीज होने वाली है, जिसकी रक्षा मंत्रालय के बाद अब दिल्ली में स्कूल के बच्चों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. फिल्म की कहानी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर आधारित है. एकता कपूर मोहनलाल के साथ काम कर रही हैं. वह मलयालम में डेब्यू करने जा रही हैं. उन्होंने इनके साथ फिल्म ‘वृषभा’ में किया. उनके साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में कहा कि ये उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्होंने साउथ के इतने बड़े कलाकार के साथ काम किया. एकता ने उन्हें अपने समय का पूजनीय कलाकार भी बताया है.

विज्ञापन

ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपने कजिन ब्रदर ईशान रोशन की शादी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. शादी में ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों हरेहान और हृधान के साथ जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. ऋतिक और उनके दोनों बेटों का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस पिता और बेटों की इस बॉन्डिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं. इसके साथ ही आज अनिल कपूर अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म से स्टारडम हासिल करने वाले अनिल कपूर की जोड़ी अपनी भाभी श्रीदेवी के साथ पर्दे पर हिट रही है. वहीं श्रीदेवी के साथ-साथ अनिल कपूर की ऑनस्क्रीन जोड़ी माधुरी दीक्षित के साथ भी सुपरहिट साबित हुई है. दोनों कई फिल्मों में साथ काम करके ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं.

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ‘धुरंधर’ ने 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 17.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म का कलेक्शन 589.50 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर ने दुनिया भर में 897.5 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 85.50 करोड़ की ही कमाई की है. इसके साथ ही दुनिया भर में ये आंकड़ा 3550 करोड़ पहुंच गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव के साथ बने रहिए.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: 3 घंटे 34 मिनट की 250 करोड़ी फिल्म, जिसने छापे 900,00000000

Bollywood Film: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. टिकट खिड़की पर आने वाली हर फिल्म उस तरह से कमाई नहीं करती है, लेकिन कुछ फिल्में बेहद शानदार कलेक्शन करती हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: माही श्रीवास्तव के भोजपुरी सॉन्ग 'मेहरी के नखरा' ने यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा

यूट्यूब पर भोजपुरी सॉन्ग 'मेहरी के नखरा' का जलवा देखने के लिए मिल रहा है, जिसे शिल्पी राज ने गाया है. उनकी आवाज में ये गाना छा गया है, जिसे 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'तू मेरी मैं तेरा...' या 'वृषभा', बॉक्स ऑफिस पर किसका मनेगा क्रिसमस?

इस क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दो फिल्में 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' को रिलीज किया जाएगा. इसके साथ ही मोहनलाल की फिल्म 'वृषभा' भी दस्तक दे रही है. ऐसे में चलिए बताते हैं 'धुरंधर' के आगे इन फिल्मों की एडवांस बुकिंग क्या कहती है और पहले दिन ये कितनी कमाई कर सकती हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: मलयालम में डेब्यू कर रहीं एकता कपूर, मोहनलाल संग किया काम

एकता कपूर मोहनलाल के साथ काम कर रही हैं. वह मलयालम में डेब्यू करने जा रही हैं. उन्होंने इनके साथ फिल्म 'वृषभा' में किया. उनके साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में कहा कि ये उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्होंने साउथ के इतने बड़े कलाकार के साथ काम किया. एकता ने उन्हें अपने समय का पूजनीय कलाकार भी बताया है.

Entertainment News LIVE: हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस का नया गाना ‘बंदा तेरे लिए’ रिलीज

आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'हैप्पी पटेल', जो कि जासूस की कहानी पर आधारित है. इसका पहला गाना 'बंदा तेरे लिए' रिलीज कर दिया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. गाना रिलीज होते ही छा गया है. यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.

Entertainment News LIVE: दिल्ली में स्कूल के बच्चों के लिए रखी गई 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग

धर्मेंद्र की आखिरी और अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म 'इक्कीस' नए साल के मौके पर रिलीज होने वाली है, जिसकी रक्षा मंत्रालय के बाद अब दिल्ली में स्कूल के बच्चों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. फिल्म की कहानी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर आधारित है.

https://www.instagram.com/p/DSpTLQ_EsZL/

Entertainment News LIVE: 'नागिन' लुक में छाईं प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों 'नागिन 4' को लेकर चर्चा में हैं. एकता कपूर के इस शो में वह नागिन के रोल में दिखाई देंगी. ऐसे में इसके प्रमोशन में वह बिजी हैं और उनका लुक प्रमोशन के दौरान काफी जंच रहा था. वह नागिल के लुक में ही दिखी हैं.

https://www.instagram.com/p/DSpUO78Eq_T/

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट से ज्यादा फीस चार्ज करती हैं Shraddha Kapoor?

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इस बीच अब शक्ति कपूर ने अपनी बेटी के बारे में बात की है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ऋतिक रोशन और सबा आजाद के बीच दिखी केमिस्ट्री

ऋतिक रोशन और सबा आजाद रिलेशनशिप को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चा में रहते हैं. ऐसे में अब दोनों को ऋतिक के कजिन की वेडिंग में कपल गोल्स देते हुए देखा गया. इनके बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली.

https://www.instagram.com/p/DSpN1mIEpPL/?img_index=3

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का धांसू टीजर रिलीज

रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म 'मैसा' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसे अगले साल यानी कि 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब इसकी टीजर जारी किया गया है, जिसमें रश्मिका को पहली बार एक्शन मोड में देखा जा सकता है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: भारती सिंह ने दिखाई बेटे काजू की पहली झलक

कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में दूसरे बच्चे की मां बनी हैं. वह बेटे काजू को लेकर अस्पताल से घर आ चुकी हैं. ऐसे में अब उन्होंने दूसरे लाडले की पहली झलक दिखाई है.

https://www.instagram.com/p/DSo6auokiB3/?hl=en&img_index=2

Entertainment News LIVE: जान्हवी कपूर, खुशी और बोनी ने मनाया क्रिसमस

क्रिसमस से एक दिन पहले ही जान्हवी कपूर, खुशी और बोनी कपूर की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उन्होंने क्रिसमस ट्री पर अपना स्टैच्यू लगाया है.

https://www.instagram.com/p/DSo6idaEiBA/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: 'वृषभा' की एडवांस बुकिंग शुरू

मोहनलाल इन दिनों फिल्म 'वृषभा' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. इस फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. अब वो इंतजार क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को खत्म हो ने जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' से है.

https://www.instagram.com/p/DSoyUGCDF7E/

Entertainment News LIVE: करीना, आलिया और कियारा के साथ फिल्म करना चाहती हैं चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा सिंह इन दिनों फिल्म 'रात अकेली है 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने ई-टाइम्स से बातचीत में बताया कि वह करीना कपूर, आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म करना चाहती हैं, जिसे वह खुद निर्देशित करना चाहती हैं.

Entertainment News LIVE: 20 साल पहले आई वो फिल्म, जो 15 करोड़ के बजट में निकली थी फिसड्डी

अक्षय कुमार और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'दोस्ती फ्रेंड्स फॉरएवर' की रिलीज को आज 20 साल का वक्त हो गया है. इसे 23 दिसंबर, 2005 को रिलीज किया गया था. फिल्म भले ही फ्लॉप थी लेकिन इसके गाने हिट थे. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: प्रकाश राज ने पूरा किया राजामौली की 'वाराणसी' का एक शेड्यूल

एस एस राजामौली इन दिनों फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब प्रकाश राज ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसके बाद फिल्म में काम करने को लेकर उन्होंने अपने दिल की बात कही है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'वाराणसी का एक शानदार शेड्यूल पूरा किया. मेरे भीतर के भूखे कलाकार के लिए यह किसी खुशी से कम नहीं थी. राजामौली, महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन का दिल से शुक्रिया. आप सभी के साथ काम करना बेहद रोमांचक रहा. अब अगले शेड्यूल पर लौटने का बेसब्री से इंतजार है.'

Entertainment News LIVE: जया बच्चन के पैपराजी वाले बयान पर फूटा हिंदुस्तानी भाऊ का गुस्सा

जया बच्चन का हाल ही में एक बयान वायरल हुआ था, जिसमें वह पैपराजी को गंदा बताते हुए नजर आई थीं. इसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हुई थी. ऐसे में अब हिंदुस्तानी भाऊ यानि कि विकास पाठक ने जया बच्चन इस बयान पर गुस्सा जाहिर किया है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: करीना कपूर ने अनिल कपूर को किया बर्थडे विश

करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में वो अनिल कपूर को बर्थडे विश कर रही हैं. सोशल मीडिया पर करीना कपूर का ये स्टेट्स काफी वायरल हो रहा है. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

Entertainment News LIVE: Dharmendra पूरी नहीं देख पाए थे आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' नए साल 2026 के मौके पर रिलीज की जाएगी, जिसके जरिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. ऐसे में अब इसकी रिलीज से पहले ही खुलासा हुआ है कि ही-मैन अपनी आखिरी फिल्म को पूरी नहीं देख पाए थे. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'दे दे प्यार दे 2' ओटीटी पर कब देगी दस्तक?

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह 'दे दे प्यार दे 2' की ओटीटी रिलीज सामने आ गई है. फिल्म 9 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है. बता दें ये फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Entertainment News LIVE: क्रिसमस पर 9 साउथ फिल्में होंगी रिलीज

क्रिसमस का दिन साउथ सिनेमा के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है. इस दिन एक साथ 9 फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. इस लिस्ट में 'वृषभ', '45', 'चैंपियन', 'ईशा', 'शंभला', 'सर्वम माया', 'सिराई', 'रेट्टा थला' और 'मार्क' शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'मिर्जापुर' की पहली झलक आई सामने

'मिर्जापुर द फिल्म' की पहली झलक का वीडियो गुड्डू भैया यानी कि अली फजल ने शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में चल रही है.

https://www.instagram.com/p/DSnJaAajEtU/

Entertainment News LIVE: अपने दूसरे बेबी को गोद लेते ही रो पड़ीं भारती सिंह

भारती सिंह दूसरे बेटे की मां बन गई हैं. हाल ही में कॉमेडियन ने लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया है जिसमें वो अपने दूसरे बेटे को गले लगाकर रोती दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर भारती का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

Entertainment News LIVE: 'अवतार: फायर एंड एश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड एश' की बात करें तो फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 5 दिनों में सिर्फ 85.50 करोड़ की कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई का ये आंकड़ा 3550 करोड़ पहुंच गया है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: अक्षय खन्ना ने 'दृश्यम 3' से किया किनारा!

अक्षय खन्ना एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. एक्टर ने अजय देवगन की 'दृश्यम 3' से किनारा कर लिया है. खबरों के मुताबिक अक्षय खन्ना ने फीस के चलते और अपने ऑनस्क्रीन लुक के चलते फिल्म से किनारा किया है. हालांकि अभी ये ऑफिशियल नहीं हुआ है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/reels/DSjkAJzjOaV/

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने कितनी की कमाई?

'धुरंधर' ने 19वें दिन 17.25 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 30.70% रही. भारत में 19 दिनों में फिल्म ने 589.50 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 897.5 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DRPIW0yjJvK/

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी Don 3?

'धुरंधर' की सक्सेस के बाद खबरें हैं कि रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' से किनारा कर लिया है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह एक बार गैंगस्टर थीम बेस्ड मूवी कर चुके हैं तो वो अब दोबारा ऐसी फिल्में नहीं करना चाहते हैं. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DRR0CW5DPuC/?img_index=13

Entertainment News LIVE: अनिल कपूर का बर्थडे आज

अनिल कपूर आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में 'मिस्टर इंडिया' फिल्म से स्टारडम हासिल करने वाले अनिल कपूर की जोड़ी अपनी भाभी श्रीदेवी के साथ पर्दे पर हिट रही है. वहीं श्रीदेवी के साथ-साथ अनिल कपूर की ऑनस्क्रीन जोड़ी माधुरी दीक्षित के साथ भी सुपरहिट साबित हुई है. दोनों कई फिल्मों में साथ काम करके ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/DN-nYPbDMYh/?img_index=1

Entertainment News LIVE: ऋतिक रोशन ने अपने बेटों संग किया जबरदस्त डांस

ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपने कजिन ब्रदर ईशान रोशन की शादी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. शादी में ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों हरेहान और हृधान के साथ जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

Entertainment News LIVE: Jacqueline Fernandez के संग दिखा मिस्ट्रीमैन, तो वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है. ये वीडियो किसी और का नहीं बल्कि जैकलीन का है, जिसमें उनके साथ मिस्ट्रीमैन नजर आया है. इस वीडियो पर खुद जैकलीन ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

https://www.instagram.com/reels/DSj1_5TkpAF/

Entertainment News LIVE: Battle Of Galwan में कैसा होगा Salman Khan का लुक?

Battle Of Galwan Teaser Release Date: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चर्चा हो रही है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Kiara Advani ने प्रेग्नेंसी के बाद आए बदलावों पर तोड़ी चुप्पी

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में प्रेग्नेंसी के बाद आए बदलावों पर बात की है. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने फिल्म 'वॉर 2' में अपने बिकनी लुक पर बात की. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘बर्बाद करने के लिए…’, Kartik Aaryan ने कर डाला सब कबाड़ा

Kartik Aaryan Trolled: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इंटरनेट पर एक्टर की जमकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: थलपति विजय और बॉबी देओल में होगी जबरदस्त भिड़ंत

थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में थलपति विजय और बॉबी देओल में टक्कर होती नजर आ रही है. इसके अलावा फिल्म का टाइटल भी रिवील कर दिया गया है. इस फिल्म का हिंदी टाइटल 'जन नेता' है.

Entertainment News LIVE: रिलीज के वक्त फ्लॉप था पवन सिंह का ‘लॉलीपॉप’ सॉन्ग

भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' का क्रेज आज भी फैंस के बीच देखने के लिए मिलता है. लेकिन, इस गाने के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि ये गाना रिलीज के वक्त फ्लॉप था. चलिए बताते हैं ये कैसे हिट हुआ था. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: भयंकर एक्सीडेंट में चली गई Vince Zampella की जान

Vince Zampella Passes Away: सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. 'कॉल ऑफ ड्यूटी' के को-क्रिएटर विंस जैम्पेला का निधन हो गया है. विंस जैम्पेला की जो कार क्रैश हुई है, उसका वीडियो भी सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' को कहा 'ना'!

'धुरंधर' की रिलीज और सफलता के बीच रणवीर सिंह की फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि वह उन्होंने इस फिल्म को ना कह दिया है. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह लगातार किसी गैंगस्टर फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं. क्योंकि उनकी पाइपलाइन में संजय लीला भंसाली, लोकेश कनकराज और एटली की फिल्में भी शामिल हैं. हालांकि, 'डॉन 3' को छोड़ने को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

https://www.instagram.com/p/DSmg-0NEjp1/?img_index=1

Entertainment News LIVE: 'तू मेरी मैं तैरा...' की एडवांस बुकिंग शुरू

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. ऐसे में अब इसकी रिलीज का काउंट डाउन शुरू हो गया है. इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. जबकि इसकी रिलीज में महज 2 दिन ही बचे हैं. देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर पाती है. इसके आगे दो फिल्म 'धुरंधर' और 'अवतार 3' है और दोनों ही अच्छी खासी कमाई कर रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DSmjoXdCnlY/

Entertainment News LIVE: क्यों कानूनी पचड़े में फंसा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’?

The Great Indian Kapil Show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को लोगों का बेहद प्यार मिलता है. हर कोई इस शो को देखना पसंद करता है. हाल ही में इसका चौथा सीजन शुरू हुआ है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Call Of Duty के को-क्रिएटर का निधन

सीरीज 'कॉल ऑफ ड्यूटी' के को-क्रिएटर Vince Zampella को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका एक कार हादसे में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वह Ferrari 296 GTS में सवार थे, जिसका एक्सीडेंट कैलिफोर्निया के हाइवे पर हुआ.

https://www.instagram.com/p/DSmj6LAkz9U/

Entertainment News LIVE: ये है Netflix की नंबर 1 ट्रेंडिंग फिल्म

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिल रहा है. मूवी लवर्स के लिए ओटीटी पर एंटरनेटमेंट की भरमार है. इसमें एक्शन से लेकर कॉमेडी, ड्रामा और रोमांटिक समेत हॉरर तक सब कुछ देखने के लिए मिल जाता है. चलिए ओटीटी पर नंबर 1 पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म के बारे में बताते हैं. पढ़िए पूरा खबर.

Entertainment News LIVE: आमिर खान की बेटी आइरा ने हसबैंड नुपूर संग सेलिब्रेट किया क्रिसमस

आमिर खान की बेटी आइरा खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है. उन्होंने हसबैंड नुपूर के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीकों को साझा किया है. इसमें दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली है.

https://www.instagram.com/p/DSmB8SblAHa/?img_index=1

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन ने दिया नाती की फिल्म 'इक्कीस' का फर्स्ट रिव्यू

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं. वह फिल्म 'इक्कीस' में नजर आने वाले हैं. फिल्म को 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब अमिताभ ने इस फिल्म को देखने के बाद फर्स्ट रिव्यू दिया है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: अक्षरा सिंह ने शेयर किया 'दगाबाज रंगबाज' का पोस्टर

अक्षरा सिंह अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने 'दगाबाज रंगबाज' का पोस्टर साझा किया है, जिसे साझा करने के साथ ही उन्होंने बताया कि इसका टीजर आज यानी कि 23 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा और कल यानी कि 24 दिसंबर को इसका वीडियो रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DSlmyrNDUye/

Entertainment News LIVE: करीना कपूर के घर शुरू हुई क्रिसमस सेलिब्रेशन

क्रिसमस 2025 वीक की शुरुआत हो चुकी है और सेलेब्स ने सेलिब्रेट करना भी शुरू कर दिया है. ऐसे में अब सोहा अलीू खान के घर पर क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया. करीना कपूर भी बच्चों के साथ वहां मौजूद थीं. इस सेलिब्रेशन की फोटोज इंस्टाग्राम पर भी सामने आई हैं, जिसमें दोनों को साथ में देखा गया.

https://www.instagram.com/p/DSmFevHiilV/?img_index=1

Entertainment News LIVE: पतला होने की वजह से ट्रोल होती थीं माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें करियर की शुरुआत में काफी कुछ सहन करना पड़ा था. उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था. उस समय उनकी मां ने हिम्मत बढ़ाई थी. अभिनेत्री ने बताया कि करियर की शुरुआती दिनों में पतली होने की वजह से लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था और नाक की सर्जरी कराने की सलाह दी थी. हालांकि, उनकी मां ने उनका साथ दिया और कहा कि वो एक दिन सफल हो जाएंगी तो लोग उनकी इसी बात को पसंद करेंगे.

Entertainment News LIVE: Avatar 3 में गोविंदा ने किया कैमियो? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार' को लेकर गोविंदा ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि पहले उन्हें ये फिल्म ऑफर हुई थी लेकिन बात नहीं बन पाई थी. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उनका फिल्म में कैमियो बताया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: जाह्नवी कपूर ने क्रिसमस ट्री किया तैयार, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें जाह्नवी कपूर क्रिसमस ट्री को सजाती नजर आ रही हैं. वीडियो में जाह्नवी के साथ-साथ खुशी कपूर भी अपनी बहन की मदद करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reels/DSkfvfujKry/

Entertainment News LIVE: 'दंगल' की रिलीज को हुए 9 साल पूरे

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को 21 दिसंबर, 2016 को रिलीज किया गया था. ऐसे में इसकी रिलीज को 9 साल पूरे हो चुके हैं. फिल्म में फातिमा सना शेख और जायरा वसीम जैसे सितारों ने अहम रोल प्ले किया था और ये इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी, जिसका रिकॉर्ड 'बाहुबली 2' भी नहीं तोड़ पाई थी.

Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर के कोच ने शेयर की एक्टर की अनसीन फोटो

रणबीर कपूर के जिम ट्रेनर ने एक्टर के साथ एक जिम सेल्फी शेयर की है. सोशल मीडिया पर ये सेल्फी काफी वायरल हो रही है. फैंस इस फोटो को काफी पसंद भी कर रहे हैं. रणबीर की एक झलक देखने के बाद फैंस पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DSkPIeZCILN/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5b6e4e58-4535-4222-8ad6-ff5211f85d0c

Entertainment News LIVE: आधी रात 3.30 बजे उर्फी जावेद के घर में घुसे 2 अनजान शख्स!

उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं. ऐसे में अब उन्होंने खुद से जुड़ा एक खौफनाक किस्सा सुनाया. आधी रात 3.30 बजे उनके घर में दो अनजान शख्स घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद वह बुरी तरह डर गईं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'मिसमैच्ड 4' की शूटिंग हुई शुरू!

'मिसमैच्ड' के आखिरी सीजन की शूटिंग शुरू होने की खबरें सामने आ रही हैं. प्राजक्ता कोली और रोहित सर्राफ की एक फोटो सामने आई हैं जिसमें दोनों को मरीन ड्राइव पर बैठे देखा गया है. सोशल मीडिया पर ये फोटो काफी वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/reels/DSjfqkCCabR/

Entertainment News LIVE: ‘बॉर्डर 2’ की कहानी में नया ट्विस्ट, अक्षय खन्ना की हुई एंट्री!

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. ऐसे में अब इसमें फर्स्ट पार्ट के दो हीरो की एंट्री होने वाली है. इसमें अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी के नाम की चर्चा जोरों पर है. चलिए बताते हैं उनके क्या रोल होने वाले हैं.

Entertainment News LIVE: अहान पांडे की मम्मी ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

अहान पांडे आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं. इसी बीच एक्टर की मम्मी डियान पांडे ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. डियान ने अहान के बचपन की फोटोज शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DSk7_JFDJNW/?utm_source=ig_embed&ig_rid=10648f08-1716-4a40-b252-0d0b8cd1f9d9

Entertainment News LIVE: चर्चाओं में आईं 'धुरंधर' एक्टर दानिश पंडोर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड

'धुरंधर' फेम एक्टर दानिश पंडोर की पर्सनल लाइफ चर्चाओं में आ गई है. दानिश की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आहाना कुमरा हैं. दरअसल हाल ही में आहाना ने 'धुरंधर' की सक्सेस के लिए दानिश की तारीफों के पुल बांधे. इसके साथ ही 'धुरंधर' एक्टर दानिश के बर्थडे पर भी आहाना ने अनसीन फोटोज शेयर की, जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DSjgZi8kqDy/?img_index=1

Entertainment News LIVE: ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने माता-पिता संग शेयर की आराध्या की अनसीन फोटो

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने माता-पिता के साथ आराध्या की अनसीन फोटो शेयर की है. दरअसल एक्ट्रेस ने अपने मम्मी-पापा को एनिवर्सरी विश की है. साथ ही एक फोटो में आराध्या बच्चन की बचपन की झलक देखने को मिल रही है.

https://www.instagram.com/p/DSkwtF2ktvb/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading&img_index=1

Entertainment News LIVE: सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' पर बड़ा अपडेट

सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' पर बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का टीजर सलमान खान के 60वें जन्मदिन यानी 27 दिसंबर को रिलीज किया जा सकता है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DOX7ZYbCAK-/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f6444b86-d306-4f43-95a1-1d72a5919044

Entertainment News LIVE: 'अवतार: फायर एंड एश' का कलेक्शन

'अवतार: फायर एंड एश' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. चौथे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 75.75 करोड़ की ही कमाई की है. इसके साथ ही दुनिया भर में ये आंकड़ा 3100 करोड़ पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/reels/DPCAxnnESTF/

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने कितनी की कमाई?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 'धुरंधर' ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म का कलेक्शन 571.75 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर ने दुनिया भर में 872.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: अनीत पड्डा ने अहान पांडे को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

अहान पांडे आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं उनकी को-एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने अहान को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है. अनीत ने अपने सोशल मीडिया पर थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज के कैप्शन पर अनीत ने एक लंबा-चौड़ा स्पेशल नोट भी लिखा. कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि मेरे माता-पिता आप पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं. अनीत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DSk3VCJkqzv/?img_index=5

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ