Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Zarine katrak last Rites: हिंदू रीति-रिवाज से हुआ जरीन कतरक का अंतिम संस्कार, मुश्किल घड़ी में सुजैन के साथ खड़े दिखे ऋतिक रोशन

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 8, 2025 06:49
Entertainment News in Hindi Live
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News in Hindi: संजय खान की पत्नी जरीन कतरक का निधन हो गया. उनकी मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड सेलेब्स उनके घर भागे चले आए. वह सुजैन खान और जुनैद खान की मां थीं. उनकी अंतिम यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की. इस मौके पर जरीन की अंतिम विदाई में काजोल, ऋतिक रोशन, पूनम ढिल्लों, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स उनके घर पहुंचे. इसी बीच ऋतिक रोशन की एक्स सास जरीन को श्रद्धांजलि देने के लिए सबा आजाद भी पहुंचीं. उनके बाद खुद एक्टर भी वहां पहुंचे. इस दौरान वह काफी मायूस दिखे. वहीं, बताया जा रहा है कि जरीन का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के साथ किया गया.

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में अमाल मलिक घर का नया कैप्टन बन गया है. वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही घर में प्रणित मोरे की वापसी भी हो गई है. वहीं आज साउथ सुपरस्टार कमल हासन अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. कमल हासन ऐसे एक्टर हैं जो साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी छाए रहते हैं. पिछले साल रिलीज हुई ‘कल्कि 2898 AD’ में उन्होंने विलेन बन सबका दिल जीत लिया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Baahubali The Epic ने 5 दिनों में तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, Thamma का भी जान लें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर प्रभास की ‘बाहुबली: द एपिक’ ने 7वें दिन 1 करोड़ की कमाई की है. अब तक भारत में ‘बाहुबली: द एपिक’ का कलेक्शन 30.70 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 47.1 करोड़ पहुंच गया है. वहीं आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ की कमाई की. भारत में अब फिल्म की कमाई का आंकड़ा 126.95 करोड़ हो गया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘थामा’ ने 173.8 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए.

---विज्ञापन---
18:19 (IST) 7 Nov 2025
Zarine katrak last Rites: मुश्किल घड़ी में सुजैन खान के साथ दिखे ऋतिक रोशन

सुजैन खान की मां जरीन कतरक के निधन के बाद ऋतिक रोशन इस दुख की घड़ी में अपनी एक्स वाइफ के साथ खड़े दिखे. इस दौरान उनके दोनों बच्चे भी मौजूद थे.

https://www.instagram.com/p/DQwUrtvjHBd/

18:18 (IST) 7 Nov 2025
Zarine katrak last Rites: संजय खान के चेहरे पर दिखा पत्नी को खोने का गम

जरीन कतरक का निधन हो गया, जिसके बाद परिवार टूट गया. उनके अंतिम संस्कार का वीडियो सामने आया है, जिसमें संजय खान को नम आंखों और मायूस चेहरे के साथ देखा गया.

https://www.instagram.com/p/DQwRcKODGLb/

18:14 (IST) 7 Nov 2025
Zarine katrak last Rites: पूनम ढिल्लों ने भी दी नम आंखों से श्रद्धांजलि

जरीन कतरक के अंतिम संस्कार में पूनम ढिल्लों भी पहुंचीं. इस दौरान उन्हें नम आंखों के साथ देखा गया. उनका वीडियो भी सामने आया है.

https://www.instagram.com/reel/DQv1qlPk6fN/?igsh=NWQwMnFvajV1Nmhm

18:13 (IST) 7 Nov 2025
Zarine katrak last Rites: जरीन कतरक के अंतिम संस्कार में रोती-बिलखती दिखीं जरीन खान

जरीन कतरक के अंतिम संस्कार सिमोन अरोड़ा की बेटी जरीन खान को भी देखा गया. इस दौरान वह पति अजय अरोड़ा के साथ पहुंची थीं. उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें रोते-बिलखते हुए देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/reel/DQwWZ5piJfm/?igsh=MXc0cjF5OXJ3MDk2cA%3D%3D

18:08 (IST) 7 Nov 2025
Zarine katrak last Rites: ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बच्चों ने किए नानी के अंतिम दर्शन

जरीन कतरक का अंतिम संस्कार हो चुका है. ऐसे में अब उनके नाती का वीडियो भी सामने आया है. ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बच्चों ने भी नानी जरीन के अंतिम दर्शन किए.

https://www.instagram.com/p/DQwWUJaDFdc/

17:58 (IST) 7 Nov 2025
Zarine katrak last Rites: जरीन के परिवार से मिलीं सीमा सजदेह

जरीन कतरक के निधन के बाद उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए सीमा सजदेह भी पहुंचीं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

https://www.instagram.com/p/DQv-Gf_jC0d/

17:57 (IST) 7 Nov 2025
Zarine katrak last Rites: जरीन के अंतिम संस्कार में अली गोनी संग पहुंचीं जैसमीन

जरीन के अंतिम संस्कार में जहां बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे. वहीं, जैसमीन भसीन भी पहुंचीं. वह बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ उन्हें श्रद्धांजलि के लिए पहुंची थीं.

https://www.instagram.com/p/DQv9K6tDGct/

17:55 (IST) 7 Nov 2025
Zarine katrak last Rites: जरीन सतरक के अंतिम संस्कार में साथ दिखे सुजैन और ऋतिक रोशन

सुजैन खान की मां और बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री रहीं जरीन सतरक का निधन हो गया. उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की. इस दौरान ऋतिक रोशन और सुजैन खान को साथ में देखा गया. उनका वीडियो भी सामने आया है.

https://www.instagram.com/p/DQwTQGrCIDL/

17:40 (IST) 7 Nov 2025
Zarine katrak last Rites: जरीन को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं करीना कपूर

जरीन के निधन की खबर सुन करीना कपूर भी उनके घर पहुंची हैं. उनका इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें देखा जा सकता है. एक्ट्रेस ने जरीन को श्रद्धांजलि दी है.

https://www.instagram.com/p/DQwRKesCNEc/

17:11 (IST) 7 Nov 2025
Zarine katrak last Rites: जरीन की अंतिम यात्रा में पहुंचे जैकी भगनानी

जरीन कतरक की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की. इसी में से एक जैकी भगनानी भी उनके घर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे.

https://www.instagram.com/p/DQwMRBvjOaG/

17:09 (IST) 7 Nov 2025
Zarine katrak last Rites: जरीन कतरक को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं जय बच्चन और श्वेता बच्चन

जरीन कतरक को श्रद्धांजलि देने के लिए जया बच्चन भी पहुंचीं. उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें बेटी श्वेता बच्चन के साथ कार से उतरते हुए देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/DQv5zevjB1Y/

17:08 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: दिव्येंदु शर्मा और राधिका आप्टे की 'साली मोहब्बत' की रिलीज का ऐलान

दिव्येंदु शर्मा और राधिका आप्टे जल्द ही स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. दोनों की जोड़ी 'साली मोहब्बत' में दिखाई देगी, ऐसे में अब इसकी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज की जाएगी.

https://www.instagram.com/p/DQwOs4NiJou/

17:00 (IST) 7 Nov 2025
Zarine katrak last Rites: जरीन कतरक के घर पहुंचीं गौरी खान और रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी और गौरी खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें साथ में देखा जा सकता है. दोनों अभिनेत्री जरीन कतरक के घर पहुंची हैं.

https://www.instagram.com/p/DQwKOeqiJva/

16:10 (IST) 7 Nov 2025
Zarine katrak last Rites: एक्स सास को श्रद्धांजलि देने पहुंचे ऋतिक रोशन

जरीन कतरक के निधन के बाद ऋतिक रोशन भी उनके घर पहुंच गए. वह उनकी एक्स सास थीं. उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्टर को टूटा हुआ देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/DQwDBCLCHkq/

16:08 (IST) 7 Nov 2025
Zarine katrak last Rites: मां जरीन के निधन से बुरी तरह टूटे जायद खान

जरीन कतरक के निधन के बाद जायद खान बुरी तरह से टूट गए. उनका अंतिम यात्रा से हाथ में मटकी लिए हुए वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके चेहरे पर साफ तौर से मां को खोने का गम देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/DQwEeZMDDZE/

16:06 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: कहां गायब हैं ‘प्यार किया तो डरना क्या’ फेम एक्ट्रेस?

1990s के दौर में ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमाया लेकिन बाद में करियर के पीक पर एक्टिंग करियर को छोड़ दिया और उन्होंने शादी करके अपना घर बसा लिया. पढ़िए पूरी खबर.

15:11 (IST) 7 Nov 2025
Zarine katrak last Rites: ऋतिक रोशन की एक्स सास को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं सबा आजाद

जरीन खान के निधन के बाद ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी उनके घर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच चुकी हैं. उनका वीडियो भी सामने आया है. आपको बता दें कि जरीन, ऋतिक की एक्स सास थीं. वह उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान की मां थीं.

https://www.instagram.com/p/DQv7FBEjEKW/

15:08 (IST) 7 Nov 2025
Zarine katrak last Rites: जरीन कतरक को अंतिम विदाई देने पहुंचीं काजोल

जरीन कतरक के निधन की खबर सामने आने के बाद काजोल भी संजय खान के घर पहुंच गई हैं. उनका वीडियो भी सामने आया है.

https://www.instagram.com/p/DQwBHwKiImT/

15:06 (IST) 7 Nov 2025
Zarine katrak last Rites: जरीन कतरक को अंतिम विदाई देने पहुंचे जैकी श्रॉफ

जरीन कतरक के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. सुजैन खान की मां के निधन की खबर सुनकर सभी उनके घर आनन-फानन पहुंच रहे हैं. ऐसे में अब जैकी श्रॉफ भी वहां पहुंच चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/DQv9FEaiF6o/

15:03 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: जरीन कतरक के घर पहुंचे बॉबी देओल

संजय खान की पत्नी के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. ऐसे में अब जरीन कतरक की मौत की खबर सुनकर बॉबी देओल भागे-भागे उनके घर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं.

https://www.instagram.com/p/DQv79qsjFFi/

15:01 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: सुलक्षणा पंडित की अंतिम यात्रा का वीडियो आया सामने

सुलक्षणा पंडित का बीते दिन ही निधन हो गया. उन्होंने 6 नवंबर की देर रात को अंतिम सांस ली. ऐसे में अब उनका अंतिम संस्कार आज किया गया. उनकी अंतिम यात्रा का वीडियो भी सामने आया है. देखिए.

https://www.instagram.com/p/DQvyz7kjGbT/

14:21 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: रोहित शर्मा ने की 120 बहादुर के ट्रेलर की तारीफ

फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' का ट्रेलर बीते दिन ही जारी किया गया है, जिसमें राशि खन्ना भी अहम रोल में दिखीं. ये फिल्म 1962 में लड़े गए भारत-चीन के युद्ध पर आधारित है. ट्रेलर की जहां लोग तारीफ कर रहे हैं वहीं, अपने सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने पोस्टर शेयर किया और इसकी तारीफ की है. उन्होंने लिखा, 'ऐसी कहानियां हमें याद दिलाती हैं कि असली बहादुरी कैसी होती है. फरहान अख्तर आपको और आपकी टीम को इस प्रेरणादायक फिल्म के लिए ढेरों शुभकामनाएं.'

https://www.instagram.com/stories/rohitsharma45/3759971371418579435/

14:16 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: क्रिसमस 2025 पर होगा महाक्लैश

इस क्रिसमस 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसके बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश होने वाला है. इसमें रोमांस से लेकर एक्शन तक का तड़का लगने वाला है. पढ़िए पूरी खबर.

13:25 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: मनोज बाजपेयी की सीरीज 'द फैमिली मैन 3' का ट्रेलर रिलीज

मनोज बाजपेयी की पॉपुलर वेब सीरीज 'द फैमिली 3' का इंतजार खत्म हो गया है. प्राइम वीडियो की इस पॉपुलर सीरीज का ट्रेलर जारी किया जा चुका है. इसमें मनोज का नया अवतार देखने के लिए मिल रहा है साथ ही सीरीज में कुछ नए चेहरे भी नजर आ रहे हैं. इसमें निम्रत कौर और जयदीप अहलावत जैसे सितारों के नाम शामिल हैं. देखिए वीडियो...

https://www.youtube.com/watch?v=jsauQx_Fwrg

13:12 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: संजय खान की पत्नी जरीन कतरक का निधन

एक्टर संजय खान की पत्नी और जायद खान की मां को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. एक ही दिन में ये बॉलीवुड को दूसरा झटका लगा है. पढ़िए पूरी खबर.

12:33 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की फिल्म से जारी हुआ पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक

प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. दोनों स्टार्स एस एस राजामौली की अपकमिंग फिल्म SSMB29 में नजर आने वाले हैं. ऐसे में अब इस फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है. इसमें वह एक ऑटोमेटिक व्हील चेयर पर नजर आ रहे हैं. इसमें उनका किरदार कुंभा का होने वाला है.

https://www.instagram.com/p/DQvtp0aDXIM/

12:25 (IST) 7 Nov 2025
Haq Movie X Review: 'हक' को लेकर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' को आज यानी कि 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. ऐसे में इस फिल्म को लेकर लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं. वीडियो में देखिए लोगों ने फिल्म को लेकर कैसी प्रतिक्रिया दी.

https://www.instagram.com/p/DQvpdexCLOr/

12:01 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: सनी देओल की इस एक्ट्रेस ने पहली बार ऋषि कपूर संग दिया था बिकिनी सीन

बॉलीवुड की उस अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिसने इंडस्ट्री के कई दिग्गजों के साथ काम किया. साथ ही उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'सनम बेवफा' के लिए जाना जाता है. ऐसे में अब उन्होंने ऋषि कपूर संग अपना पहली बिकिनी शूट याद किया है. पढ़िए पूरी खबर.

11:30 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल मम्मी-पापा बन गए हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दोनों ने फैंस को बेबी बॉय के आने की खुशखबरी सुनाई है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DQvma-TiHj9/

11:07 (IST) 7 Nov 2025
Haq X Review LIVE: यामी गौतम-इमरान हाशमी की 'हक' ऑडियंस को कैसी लगी?

यामी गौतम और इमरान हाशमी की 'हक' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं. यामी गौतम और इमरान हाशमी की ये फिल्म काफी अच्छी लग रही है. पढ़िए पूरी खबर

10:53 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: मौनी रॉय ने शेयर किया डरावना किस्सा

टीवी से बॉलीवुड में धाक जमाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल किया है. एकता कपूर के शो 'नागिन' से लाइमलाइट बटोरने वाली मौनी ने अब अपनी जिंदगी से जुड़े उस डरावने किस्से के बारे में बताया है, जब शख्स ने उनके साथ मिसबिहेव किया था. पढ़िए पूरी खबर.

10:30 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: पवन कल्याण की Bro 2 शूटिंग जल्द होगी शुरू

पवन कल्याण 'दे कॉल हिम ओजी' के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रो 2' लेकर आ रहे हैं. तेलुगु फिल्म 'कांथा' के ट्रेलर लॉन्च में डायरेक्टर समुथिरकानी ने कहा कि 'ब्रो 2' की स्क्रिप्ट तैयार हो गई है. जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी.

https://www.instagram.com/p/DDFPhjhydza/

10:09 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: विजय देवरकोंडा ने की रश्मिका की The Girlfriend की तारीफ

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरों के बीच एक्टर ने रश्मिका की 'द गर्लफ्रेंड' फिल्म की तारीफ की है. विजय ने लिखा, 'मूवी में सभी कलाकारों ने अच्छी एक्टिंग की है. विजय देवरकोंडा ने मेकर्स की भी तारीफ की है.

https://www.instagram.com/p/DNdKGy7x3MY/?img_index=1

09:26 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 44 साल की हुईं 'बाहुबली' की 'देवसेना' अनुष्का शेट्टी

'बाहुबली' की 'देवसेना' अनुष्का शेट्टी आज 44वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 2005 में तेलुगु मूवी 'सुपर' से अपना डेब्यू किया था. इसके साथ ही उन्होंने 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में 'देवसेना' बन ऑडियंस में छा गई थीं.

https://www.instagram.com/p/DGZ_6m3vxzJ/?hl=en

08:55 (IST) 7 Nov 2025
Bigg Boss 19 LIVE: फरहाना ने गौरव खन्ना पर कसा तंज

'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट को जब संचालक शहबाज बदेशा ने कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया तो वो गुस्से से लाल हो गईं. इस दौरान फरहाना और गौरव खन्ना की भी बहस देखने को मिली. वहीं जब बाद में गौरव खन्ना भी कैप्टेंसी के टास्क से बाहर हुए तो फरहाना ने गौरव के प्रोफेशन पर तंज कसा दिया. पढ़िए पूरी खबर

08:12 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 'थामा' और 'बाहुबली द एपिक' ने कितनी की कमाई?

'थामा' ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म का आंकड़ा 126.95 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'थामा' ने दुनिया भर में अब तक 173.8 करोड़ की कमाई कर डाली है. 'बाहुबली द एपिक' ने भी सातवें दिन 1 करोड़ की कमाई की. भारत में ये आंकड़ा 30.70 और वर्ल्डवाइड 47.1 करोड़ पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/p/DQHK4BtDJwS/?hl=en

07:47 (IST) 7 Nov 2025
Bigg Boss 19 LIVE: 'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट और अमाल के बीच मचा घमासान

'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक घर के नए कप्तान बन गए हैं. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. घर के काम को लेकर दोनों में बहसबाजी देखने को मिली.

07:26 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तारीखी आई सामने!

सीक्रेट सगाई करने के बाद रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी की तारीक भी सामने आ गई है. दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी करने वाले हैं. हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप पर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. पढ़िए पूरी खबर

06:56 (IST) 7 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 73वां जन्मदिन मना रहे कमल हासन

साउथ सुपरस्टार कमल हासन आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. कमल हासन ऐसे एक्टर हैं जो साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी छाए रहते हैं. पिछले साल रिलीज हुई 'कल्कि 2898 AD' में उन्होंने विलेन बन सबका दिल जीत लिया था.

https://www.instagram.com/p/C-Xo9OkvYKB/

22:37 (IST) 6 Nov 2025
Entertainment News LIVE: Deewaniyat में मेकर्स से हुई बड़ी भूल, बुरी तरह ट्रोल हो रही Harshvardhan Rane की फिल्म

Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानीयत' चर्चा में आ गई है. फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

22:27 (IST) 6 Nov 2025
Entertainment News LIVE: नीतू कपूर ने शेयर की राहा के बर्थडे की झलक

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा का आज 6 नवंबर को बर्थडे था. इस खास मौके पर राहा की बर्थडे पार्टी में जमकर सितारें पहुंचे, जिसकी झलक ने नीतू कपूर ने शेयर की है.

22:23 (IST) 6 Nov 2025
Entertainment News LIVE: ‘प्यार, शादी और फिर तलाक…’, वो फिल्ममेकर जिनकी फिल्म को मिले 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड

Kiran Rao Birthday: आमिर खान की एक्स वाइफ और पॉपुलर फिल्ममेकर किरण राव कल यानी 7 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. किरण राव के जन्मदिन से पहले फैंस और उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. देखें फोटोज

21:38 (IST) 6 Nov 2025
Entertainment News LIVE: Yami Gautam ने शेयर किया लेटेस्ट लुक, लगीं बला की खूबसूरत

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो येलो कलर के सूट में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इन तस्वीरों में वो बला की खूबसूरत लग रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DQuHdu7DBE9/?img_index=1

21:10 (IST) 6 Nov 2025
Entertainment News LIVE: Isha Malviya क्या सच में करने वाली हैं शादी, मनीषा रानी ने ये कहा क्या?

Isha Malviya: टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक ईशा की चर्चा होती है. पढ़ें पूरी खबर...

20:42 (IST) 6 Nov 2025
Entertainment News LIVE: ‘मैं बड़ी उम्मीद के साथ आंचल फैलाएं…’, Pawan Singh की वाइफ ने फिर मांगी आर्थिक मदद, Jyoti Singh ने लोगों से की अपील

Jyoti Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह चुनावी मैदान में हैं. ज्योति सिंह ने लोगों से आर्थिक मदद मांगी है. इसके अलावा ज्योति ने जनता के सामने अपनी बात भी रखी है. पढ़ें पूरी खबर...

19:51 (IST) 6 Nov 2025
Entertainment News LIVE: Harish Rai की अर्थी देख तड़प उठी बीवी, KGF फेम एक्टर के निधन से बेहाल बेटा

Harish Rai Last Rites: 'केजीएफ' फेम अभिनेता हरीश राय के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. हर कोई हरीश के निधन पर शोक जता रहा है. अभिनेता के अंतिम संस्कार में उनकी वाइफ और बेटे का बुरा हाल नजर आया. पढ़ें पूरी खबर...

19:03 (IST) 6 Nov 2025
Entertainment News LIVE: फिल्म 'हक' तय तारीख पर रिलीज की जाएगी, कोर्ट ने खारिज की याचिका

यामी गौतम और इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हक' को कानूनी पचड़े से राहत मिल गई है और कोर्ट ने इसे रिलीज करने की मंजूरी दे दी है. दरअसल, फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग के लिए एक याचिका दायर की गई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है.

18:50 (IST) 6 Nov 2025
Entertainment News LIVE: ‘क्या मैं प्रोफेसर बन जाऊंगा?’ राम मंदिर को लेकर खेसारी लाल यादव ने फिर दिया बड़ा बयान

Khesari Lal Yadav: पॉपुलर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों जमकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बीच खेसारी ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे वो फिर चर्चा में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि खेसारी ने क्या कहा है? पढ़ें पूरी खबर...

18:04 (IST) 6 Nov 2025
Entertainment News LIVE: ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज

फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है. इसे रिलीज कर दिया गया है. इसमें फरहान अख्तर अपने 120 बहादुरों के साथ चीन से लोहा लेते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें भारत और चीन के बीच एक वॉर होती नजर आ रही है.पढ़िए पूरी खबर.

17:50 (IST) 6 Nov 2025
Entertainment News LIVE: Anunay Sood की आखिरी चैट आई सामने, RJ Mahvash के साथ की थी ये बात

Anunay Sood Last Chat With RJ Mahvash: मशहूर ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद का निधन हो गया है. अनुनय सूद ने महज 32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. अनुनय के निधन पर हर कोई शोक जता रहा है और दुख जाहिर कर रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Nov 05, 2025 06:59 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.