हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Entertainment News LIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में साई पल्लवी ने जीता दिल

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (Pic Credit- IMDb/AI)

Live Updates

12:31 (IST) 03 Nov 2026

Entertainment News LIVE: 'कॉफी विद करण 9' के अपकमिंग एपिसोड में नजर आएंगे ये सितारे

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' के लेटेस्ट एपिसोड में शामिल होने वाले सितारों का नाम सामने आ गया है. अगले एपिसोड में करीना कपूर और सैफ अली खान नजर आने वाले हैं. शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है, इसमें करीना कपूर और सैफ अली खान आपस में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. बता दें ये एपिसोड 4 नवंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है.

11:52 (IST) 03 Nov 2026

Entertainment News LIVE: तुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को धमकी भरा कॉल आया है. एक्टर से कॉल पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. वहीं कॉल करने वाले आरोपी ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया है. हैरी बॉक्सर नाम के व्यक्ति ने एक्टर को धमकी भरा कॉल किया और फिरौती मांगी. वहीं इस मामले की पूरी जानकारी एक्टर ने मुंबई पुलिस को दे दी है और पुलिस भी जांच में जुट गई है.

10:57 (IST) 03 Nov 2026

Entertainment News LIVE: कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल

'रामायण' में युवा 'रावण' का किरदार राघव मल्होत्रा निभा रहे हैं. वहीं राघव का फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से खास कनेक्शन है. दरअसल राघव मल्होत्रा प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के बड़े बेटे हैं. फिल्म में राघव को यंग 'रावण' के किरदार में दिखाया गया है. हालांकि फिल्म में उनके कुछ ही शॉट्स देखने को मिलते हैं. इस फिल्म से राघव बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं.

10:44 (IST) 03 Nov 2026

Entertainment News LIVE: 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

रजनीकांत की 'जेलर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं. 19वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 13.2% रही. वहीं फिल्म के शोज 7,995 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 459.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 537.75 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 812 करोड़ का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है.

10:19 (IST) 03 Nov 2026

Entertainment News LIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज

रणबीर कपूर की 'रामायण' रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें 'सीता' के अवतार में साई पल्लवी नजर आ रही हैं. साई पल्लवी का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इस प्रोमो के कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, 'धरती की बेटी, मिथिला की राजकुमारी. सीता के रोल में साईं पल्लवी. 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में सभी प्रीमियम फॉर्मेट में रामायण का अनुभव करें. अभी टिकट बुक करें.'

Entertainment News LIVE Update in Hindi: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें ‘सीता’ के अवतार में साई पल्लवी नजर आ रही हैं. साई पल्लवी का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इस प्रोमो के कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, ‘धरती की बेटी, मिथिला की राजकुमारी. सीता के रोल में साईं पल्लवी. 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में सभी प्रीमियम फॉर्मेट में रामायण का अनुभव करें. अभी टिकट बुक करें.’ सोशल मीडिया पर साई पल्लवी के ‘सीता’ के प्रोमो ने हर किसी का दिल जीत लिया है. बता दें इस फिल्म में रणबीर कपूर ‘राम’ का किरदार निभा रहे हैं.

‘कॉफी विद करण 9’ में नजर आएंगे ये सितारे

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ के लेटेस्ट एपिसोड में शामिल होने वाले सितारों का नाम सामने आ गया है. अगले एपिसोड में करीना कपूर और सैफ अली खान नजर आने वाले हैं. शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है, इसमें करीना कपूर और सैफ अली खान आपस में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. बता दें ये एपिसोड 4 नवंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘आपने कहा बिना शर्ट के अच्छी बॉडी…’, सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का मजेदार जवाब वायरल

विज्ञापन

‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं. 19वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 13.2% रही. वहीं फिल्म के शोज 7,995 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 459.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 537.75 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 812 करोड़ का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola