Live Updates
Entertainment News LIVE: कब रिलीज हो रही रणबीर कपूर की 'रामायण'?
'रामायण' की पूरी स्टारकास्ट इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं. सिनेमाघरों में ये फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी आज यानी 20 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. वहीं फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा और अनुपम खेर जैसे कई सितारे अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे.
Entertainment News LIVE: 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'जेलर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. 'जेलर 2' ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 42.35 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 49.9% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 15,215 रहे. फिल्म ने भारत में अब तक 242.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 283.75 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 477.75 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है.
Entertainment News LIVE: नरगिस फाखरी मना रहीं 47वां जन्मदिन
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. वहीं साल 2011 में एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर की 'रॉकस्टार' में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था. इस फिल्म में नरगिस को काफी पसंद किया गया था और इस तरह से नरगिस ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. एक्ट्रेस 'मद्रास कैफे', 'मैं तेरा हीरो', 'हाउसफुल 3' और 'अजहर' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
Entertainment News LIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' को बड़ा झटका लगा है. नेपाल में फिल्म को बैन कर दिया गया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये नेपाल में रिलीज नहीं हो सकेगी. नेपाल में फिल्म की सार्वजनिक स्क्रीनिंग से मना कर दिया गया है. नेपाल के केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड ने फिल्म को नेपाल में बैन करने का फैसला लिया है. अब आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के नेपाली फैंस इस फिल्म को नहीं देख सकेंगे.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को बड़ा झटका लगा है. नेपाल में फिल्म को बैन कर दिया गया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये नेपाल में रिलीज नहीं हो सकेगी. नेपाल में फिल्म की सार्वजनिक स्क्रीनिंग से मना कर दिया गया है. नेपाल के केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड ने फिल्म को नेपाल में बैन करने का फैसला लिया है. अब आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के नेपाली फैंस इस फिल्म को नहीं देख सकेंगे. हालांकि बोर्ड ने फिल्म की कहानी पर आपत्तियों का जिक्र अभी नहीं किया है.
नरगिस फाखरी का जन्मदिन
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. वहीं साल 2011 में एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर की ‘रॉकस्टार’ में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था. इस फिल्म में नरगिस को काफी पसंद किया गया था और इस तरह से नरगिस ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. एक्ट्रेस ‘मद्रास कैफे’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘हाउसफुल 3’ और ‘अजहर’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: ‘जेलर 2’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. ‘जेलर 2’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 42.35 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 49.9% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 15,215 रहे. 5वें दिन 42.35 करोड़ की धांसू कमाई कर फिल्म ने मंडे टेस्ट भी पास कर लिया है. फिल्म ने भारत में अब तक 242.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 283.75 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 477.75 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. जल्द ही ये आंकड़ा 500 करोड़ पहुंच जाएगा. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
संबंधित खबरें
'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
1 hr ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 hrs agoमुंबई पुलिस की कस्टडी में टाइगर श्रॉफ के हमलावर, ट्रांजिट वारंट मंजूर
15 hrs agoकौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावर गिरफ्तार
18 hrs ago20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां हुईं परेशान, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में सेलेब्स! सुरक्षा पर उठाए सवाल
21 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines