टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में सज-धजकर पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ, पैपराजी से बनाई दूरी

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिस्टर फैजू ने अपने फिल्मी इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी आयोजित की. इस दौरान टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी इस पार्टी में शामिल हुईं. फायरिंग की घटना के एक दिन बाद कृष्णा श्रॉफ को फैजू के रिसेप्शन में स्पॉट किया गया.

krishna shroff arrived mr faisu reception

मिस्टर फैजू के रिसेप्शन में पहुंचीं कृष्णा श्रॉफ (pic credit- screengrab)

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ को मिस्टर फैजू के वेडिंग रिसेप्शन में जाता देखा गया. कृष्णा श्रॉफ सज-धजकर अपने दोस्त मिस्टर फैजू के रिसेप्शन में शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर कृष्णा श्रॉफ की फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी ने बीते दिन मुंबई में अपने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया. इस वेडिंग रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शामिल हुए. वहीं कृष्णा श्रॉफ ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पैपराजी ने जब कृष्णा श्रॉफ से टाइगर श्रॉफ की हेल्थ अपडेट्स मांगी तो कृष्णा चुप्पी साधे नजर आईं. 

विज्ञापन

पैपराजी को किया इग्नोर

मिस्टर फैजू का वेडिंग रिसेप्शन टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग घटना के ठीक 1 दिन बाद हुआ. इस दौरान कृष्णा श्रॉफ भी अपने दोस्त के रिसेप्शन में बन-ठन कर नजर आईं. कृष्णा श्रॉफ इस दौरान पैपराजी को इग्नोर करती दिखाई दीं. कृष्णा से जब टाइगर श्रॉफ की हेल्थ का अपडेट मांगा गया तो कृष्णा ने चुप्पी साधे रखी और इस मामले पर बोलने से इनकार कर दिया. इसके साथ ही कृष्णा ने पैपराजी के सामने पोज भी नहीं दिया और ना ही अपनी फोटोज क्लिक करवाईं. वेडिंग रिसेप्शन अटेंड करने के बाद कृष्णा अपनी गाड़ी में आकर बैठ गईं और घर रवाना हो गईं.

विज्ञापन

स्टाइलिश लुक में दिखीं कृष्णा

तान्या और फैजू के रिसेप्शन में कृष्णा श्रॉफ ने टील ग्रीन कलर का लहंगा और पिंक कलर का ब्लाउज कैरी किया. इस लुक में कृष्णा काफी स्टाइलिश लग रही थीं. वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो वेडिंग रिसेप्शन से बाहर निकल रही हैं. हालांकि पैपराजी ने इस दौरान कृष्णा के लुक के बजाय उनके भाई की हेल्थ अपडेट जानने पर फोकस किया, लेकिन कृष्णा ने इस दौरान पैपराजी से बात ही नहीं की.

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ पर कब हुई थी फायरिंग?

बता दें टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग 18 अक्टूबर की शाम को हुई थी, जब वो जुहू के एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर आ रहे थे. हमलावरों ने पहले टाइगर श्रॉफ का 45 मिनट तक इंतजार किया और जब टाइगर श्रॉफ गाड़ी में बैठकर बाहर आए तो हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में एक्टर के ड्राइवर घायल हो गए और टाइगर श्रॉफ ने इसके बाद खुद गाड़ी चलाकर अपने ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया. टाइगर श्रॉफ इस घटना में सुरक्षित हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ