Entertainment News: TIFF 2025 में ‘होमबाउंड’ को मिला ये अवॉर्ड, Karan Johar ने शेयर किया पोस्ट

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन जगत से जुड़ी लेटेस्ट खबरें जानने के लिए आपका न्यूज 24 के लाइव में स्वागत है। यहां आप सिनेमा जगत की ताजा अपडेट्स पढ़ सकते हैं।

Entertainment Live

एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा अपडेट्स

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए न्यूज 24 के लाइव में आपका स्वागत है। यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी अपडेट्स मिलेंगी। इसमें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लेकर बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार से जुड़ी खबरें शामिल हैं। बॉक्स ऑफिस पर जहां ‘मिराई’ ने ‘बागी 4’ को धूल चटा दी है। वहीं दूसरी ओर बिग बॉस 19 में फराह खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई है। ऐसी लेटेस्ट खबरें जानने के लिए न्यूज 24 के लाइव की खबरें पढ़ते रहिए।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News Live: TIFF 2025 में ‘होमबाउंड’ को मिला पीपुल्स चॉइस अवार्ड

जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई। इसी फेस्टिवल में फिल्म को पीपुल्स चॉइस अवार्ड मिला है।

https://www.instagram.com/p/DOlqHRxiAj-/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8b6e3f2e-18f5-430e-bc39-3cbe2e7d0fe8

Entertainment News Live: सैफ अली खान और अक्षय कुमार दिखे साथ, वीडियो वायरल

सैफ अली खान और अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों स्टार्स स्वैग में चलते नजर आ रहे हैं। फैंस वीडियो पर कमेंट्स करके दोनों की तारीफें कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DOllXyME7kh/

Entertainment News Live: खुशबू पाटनी ने सिखाए सेल्फ डिफेंस के गुर, हुईं ट्रोल

खुशबू पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सेल्फ डिफेंस के गुर के बारे में बता रही हैं। वीडियो पर कुछ लोग खुशबू को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ ट्रोल कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/DOkYUPwj6QA/?utm_source=ig_embed&ig_rid=bb79aefb-a98f-4b37-b93f-78441eb78d00

Entertainment News Live: मालदीव्स से अनन्या पांडे ने शेयर की खूबसूरत फोटोज

अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव्स से अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस मस्ती के मूड में बेहद खुश नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DOlSghqCcC7/?hl=en&img_index=3

Entertainment News Live: भारत में कब और कहां देखने को मिलेगा Emmy Awards 2025?

टीवी के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक एमी अवॉर्ड्स 2025 में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। 77वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स को 15 सितंबर को सुबह 6:30 बजे IST से JioHotstar पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

https://x.com/JioHotstar/status/1966467127801438644

Entertainment News Live: भारत में कब और कहां देखने को मिलेगा Emmy Awards 2025?

टीवी के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक एमी अवॉर्ड्स 2025 में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। 77वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स को 15 सितंबर को सुबह 6:30 बजे IST से JioHotstar पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

https://x.com/JioHotstar/status/1966467127801438644

Entertainment News Live: Pawan Singh ने मां के साथ शेयर की फोटो, लिखा ये कैप्शन

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के संग अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए पवन ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हर मां की दुआ पूरी हो।

https://www.instagram.com/p/DOlhCCGkhPQ/

Entertainment News Live: सुर्ख लाल ड्रेस में छाईं Reem Shaikh, एक्ट्रेस के हॉट अंदाज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

रीम शेख ने अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट लुक के लिए लाल रंग की ड्रेस चुनी है, जिसमें वो बेहद हॉट लग रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DOkkyQ3kkDR/?img_index=1

Entertainment News Live: Eisha Singh का लेटेस्ट लुक देखा क्या? इंस्टा पर शेयर की फोटोज

ईशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ईशा ने लिखा कि गरम है चाय... ठंडा है पानी और बताओ क्या हाल है जानी?

https://www.instagram.com/p/DOlfRDEDOsY/?img_index=1

Entertainment News Live: Bigg Boss 19 में होने वाले राशन टास्क की आई डिटेल्स, Amaal Malik के पास सारी पॉवर

बिग बॉस 19 में होने वाले राशन टास्क की डिटेल्स सामने आ गई है। इस हफ्ते के कैप्टन अमाल मलिक है और अमाल के पास सारी पॉवर्स हैं। कंटेस्टेंट्स को 10 मिनट के लिए अमाल को एंटरटेन करना होगा और अगर अमाल को उनका एक्ट पसंद आता है, तो वो उन्हें राशन की ट्रे देंगे और अगर अमाल का एक्ट पसंद नहीं आया तो उस कंटेस्टेंट को कोई राशन नहीं मिलेगा।

https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1967220308684968135

Entertainment News Live: Pooja Dadlani के करीबी का निधन, शाहरुख खान की मैनेजर पर टूटा दुखों का पहाड़

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी की मां का निधन हो गया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पूजा की सास ने दुनिया को अलविदा कहा है। इसको लेकर अभी साफ नहीं हो पाया है।

https://www.instagram.com/p/DOlX3K_DEHl/

Entertainment News Live: Bigg Boss 19 में आज होगा ये टास्क, लेटेस्ट अपडेट क्या?

बिग बॉस 19 में आज राशन टास्क हो सकता है। साथ ही उम्मीद है कि कल नॉमिनेशन भी होगा। BBTak ने एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है।

https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1967203549676548121

Entertainment News Live: ओटीटी पर कब रिलीज होगी Son of Sardaar 2, कहां देखने मिलेगी Ajay Devgn की फिल्म?

अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. अगर आप भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो ये फिल्म 25 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. हालांकि, अभी इसको लेकर ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है।

Entertainment News Live: Tahira Kashyap ने पति को दी जन्मदिन की बधाई, लिखी ये खास बात

ताहिरा कश्यप ने अपने पति आयुष्मान खुराना को बर्थडे विश किया है। इसको लेकर ताहिर ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने हसबैंड को 'पसंदीदा कॉफी पार्टनर' बताया है। साथ ही एक प्यारी-सी फोटो भी शेयर की है।

https://www.instagram.com/p/DOlAA3xE163/?img_index=1

Entertainment News Live: पवन सिंह को आई पहली पत्नी की याद

भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों एमएक्स प्लेयर के शो 'राइस एंड फॉल' को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में इस शो से पावरस्टार का नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें एक्टर को अपनी पहली पत्नी को याद करते हुए देखा जा सकते हैं. इसमें वो कहते हैं, 'शादी हुई थी मेरी। लेकिन मेरी दुनिया उजड़ गई सब। तीन महीने में ही उसने दुनिया को विदा कर दिया गलत रास्ते से.' देखिए वीडियो...

https://www.instagram.com/reel/DOk8XwAjQYm/

Entertainment News Live: इंडिया-पाक मैच पर क्या बोले नाना पाटेकर?

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। इस मैच को लेकर बवाल हो रहा है। इस बीच अब नाना पाटेकर ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि सच कहूं तो मुझे इस पर बोलना ही नहीं चाहिए, लेकिन मेरा मानना है कि भारत को नहीं खेलना चाहिए।

Entertainment News Live: Sangeeta Phogat के ससुर का निधन, छोड़ा RISE n FALL

संगीता फोगाट अमेजन एमएक्स प्लेयर के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रही थी। ससुर के निधन के बाद संगीता ने शो छोड़ दिया है। इस दौरान कीकू शारदा भी इमोशनल नजर आए और उन्होंने अपनी मां के निधन के बारे में बाद की। साथ ही कहा कि अपनों के पास रहना चाहिए।

Entertainment News Live: दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले पर क्या बोले एक्ट्रेस के पिता?

दिशा पाटनी के पिता ने घर पर फायरिंग मामले पर बात करते हुए कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और इसके बाद कोई मैसेज और धमकी नहीं आई। हालांकि, इसके पहले अगर कुछ हुआ भी है, तो वो इसके बारे में नहीं जानते। दिशा के पिता ने कहा कि जो भी हुआ वो पुलिस को बता दिया गया है।

Entertainment News Live: उर्वशी रौतेला और TMC पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को ED का समन

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और TMC की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अवैध बेटिंग ऐप 1xBet मामले में ईडी ने दोनों को समन भेजा है। ED ने दोनों को दिल्ली ऑफिस में पेश होने के लिए कहा है।

Entertainment News Live: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म का टाइटल रिवील, कब आएगा 'O'Romeo'?

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म के टाइटल का ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म का नाम 'O'Romeo' है। फिल्म को इस बार वैलेंटाइन डे के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा।

https://www.instagram.com/reel/DOk_6cvEp0Z/?igsh=NHFpYnQ2dnZwajhk

Entertainment News Live: फिर बदली ‘तू मेरी मैं तेरा...’ की रिलीज डेट, कब आएगी कार्तिक-अनन्या की फिल्म?

एक्टर कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा...’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। ये फिल्म 31 दिसंबर 2025 को रिलीज की जाएगी। हालांकि, पहले फिल्म को 13 फरवरी 2026 यानी वेलेंटाइन डे पर रिलीज किया जाना था।

https://www.instagram.com/p/DOkqcQnDznf/?utm_source=ig_embed&ig_rid=75c88d7a-9bb5-45aa-939f-0f42cbc9fbf2

Bigg Boss 19 Live: पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हुए शहबाज और अभिषेक बजाज

'बिग बॉस 19' नया अपडेट सामने आ रहा है कि पूरे सीजन के लिए बिग बॉस ने शहबाज और अभिषेक बजाज को नॉमिनेट कर दिया है. बीबी तक के अनुसार, दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद सजा के तौर पर उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है.

https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1967159132466925641

Entertainment News Live: बिग बॉस 19 के घर का माहौल फिर हुआ गरम, भिड़े ये दो कंटेस्टेंट्स

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक और नेहल के बीच जमकर लड़ाई हुई। खाने की ड्यूटी को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए।

https://x.com/BBossLivefeed/status/1967138426874192296

Entertainment News Live: कब और कहां होगा Bigg Boss Tamil 9 का प्रीमियर?

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' अपना जलवा दिखा रहा है। इस बीच 'बिग बॉस तमिल 9' को लेकर भी अपडेट आया है। 5 अक्टूबर को 'बिग बॉस तमिल 9' का प्रीमियर होगा। विजय सेतुपति के शो को जियो हॉटस्टार के अलावा, विजय टेलीविजन पर भी देखा जा सकता है।

https://www.instagram.com/p/DOih2eeAFUL/?utm_source=ig_embed&ig_rid=7abfefad-0c7b-404b-8f22-a2bce122b091

Entertainment News Live: अस्पताल में भर्ती विक्की जैन के लिए अंकिता लोखंडे का इमोशनल पोस्ट

हाथ में कांच घुसने की वजह से विक्की जैन कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर पति के साथ फोटोज शेयर कर उनके लिए इमोशनल नोट लिखा है। अंकिता ने लिखा, 'मेरे प्यारे विक्की, जल्दी ठीक हो जाओ। हम हर मुश्किल में साथ हैं, जैसे वादा किया था। तुम मेरी ताकत हो, और मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। ढेर सारा प्यार और दुआएं, मेरे सबसे मजबूत विक्की के लिए।'

https://www.instagram.com/p/DOknPYKCK_P/?utm_source=ig_embed&ig_rid=674577a1-64de-48f3-862e-f508b2f5dab0

Entertainment News Live: सलमान खान ने लद्दाख के एलजी कविंदर गुप्ता से की मुलाकात

सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के लिए लद्दाख में हैं। इस दौरान एक्टर ने लद्दाख के एलजी कविंदर गुप्ता से मुलाकात की है। लद्दाख के उपराज्यपाल कार्यालय ने एक्स अकाउंट पर सलमान खान संग एलजी कविंदर गुप्ता की फोटो शेयर की है।

Entertainment News Live: कृति सेनन ने बनवाया पहला टैटू, शेयर किए फोटोज

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपना पहला टैटू बनवाया है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। कृति ने कहा, 'कभ नहीं सोचा था कि मैं ऐसा करूंगी। बस अभी-अभी टैटू करवाया है।' एक्ट्रेस ने हमिंगबर्ड का टैटू बनवाया है।

https://www.instagram.com/p/DOkzabIiNhW/?utm_source=ig_embed&ig_rid=7212e7b9-3424-4a87-a61a-b1d591f2d032

Entertainment News Live: ट्रेन हादसे में घायल हुईं करिश्मा शर्मा को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी

मुंबई लोकल ट्रेन से कूदने के बाद जख्मी हुईं एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा को कोकिलाबेन अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर नोट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। करिश्मा ने लिखा, 'दोस्तों मैं बस ये बताना चाहती थी कि आखिरकार मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टर ने कहा है कि चोट भी जल्दी ठीक हो जाएगी।'

Entertainment News Live: दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ के बर्थडे की इनसाइड फोटो वायरल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ 1 साल की हो गई हैं। हाल ही में दीपिका और रणवीर ने बेटी के एक साल पूरा होने की खुशी में पार्टी दी थी। अब दीपिका-रणवीर की एक फोटो बर्थडे पार्टी से वायरल हो रही है। रणवीर ने जहां व्हाइट शर्ट पहनी है तो दीपिका ने व्हाइट शर्ट के ऊपर ब्लैक ब्लेजर कैरी किया हुआ है।

https://www.instagram.com/p/DOikK6WEbel/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c589f515-637c-4166-9617-67ba22d2c721

Entertainment News Live: पवन कल्याण की OG का नया गाना कब होगा रिलीज?

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की अपकमिंग एक्शन मूवी 'ओजी' के नए गाने 'गन्स एन रोजेज' पर अपडेट सामने आया है। 15 सितंबर को ये गाना रिलीज किया जाएगा। गाने का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है।

Entertainment News Live: कार्तिक आर्यन की मूवी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की रिलीज डेट आई सामने

कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' मूवी की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 31 दिसंबर को रिलीज होगी। मूवी में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ अनन्या पांडे भी लीड रोल में नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DOkqcQnDznf/?img_index=1

Entertainment News Live: समर्थ जुरैल ने एल्विश यादव को किया बर्थडे विश

'लाफ्टर शेफ्स 2' और 'बिग बॉस 17' फेम समर्थ जुरैल ने एल्विश यादव को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। समर्थ ने एल्विश के साथ दो फोटोज शेयर की हैं। साथ ही इन फोटोज के कैप्शन में समर्थ ने लिखा, 'भाई तो बहुत बन जाते हैं लेकिन 1 सच्चा दोस्त किस्मत वालों को ही मिलता है। जन्मदिन मुबारक हो मेरे यार। लव यू।'

https://www.instagram.com/p/DOjZhkBiAx8/?hl=en&img_index=1

Entertainment News Live: 15 साल के बच्चे की सिंगिंग के फैन हुए सलमान खान

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर 15 साल के अमेरिकन सिंगर जोनास कोनर की तारीफों के पुल बांधे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सलमान खान ने कहा कि मैंने कभी 15 साल के बच्चे की आवाज में इतना दर्द नहीं सुना है। मैं तुम्हारा गाना बार-बार सुन रहा हूं। भगवान तुम्हारा भला करे।

Entertainment News Live: रूमर्ड बायफ्रेंड संग लॉन्ग ड्राइव पर निकलीं तारा सुतारिया

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तारा सुतारिया का नाम इन दिनों स्काई फोर्स एक्टर वीर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को हर इवेंट और पब्लिक आउटिंग में साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बायफ्रेंड के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाती दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर कपल के फोटोज काफी वायरल हो रहे हैं।

Entertainment News Live: एक्टर नानी ने तेजा सज्जा के लिए प्यार भरा नोट

साउथ एक्टर नानी ने तेजा सज्जा की मूवी 'मिराई' की खूब तारीफ की है। वहीं एक्टर ने फिल्म के लीड एक्टर तेजा सज्जा के लिए भी प्यार भरा नोट लिखा है। नानी ने लिखा, 'मिराई के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। आपकी मेहनत रंग लाई है। इस मूवी का बहुत समय से इंतजार था। मूवी के लिए पूरी टीम को बधाई।

Entertainment News Live: CM योगी से मिले बोनी कपूर, फोटो वायरल

फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। सोशल मीडिया पर बोनी कपूर और योगी आदित्यनाथ की मुलाकात की फोटो काफी वायरल हो रही है।

Entertainment News Live: 'यू एंड एवरीथिंग एल्स' सीरीज रिलीज, वीकेंड पर इस OTT पर करें बिंज वॉच

मशहूर के-ड्रामा 'यू एंड एवरीथिंग एल्स' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। जब से मेकर्स ने इसका ऐलान किया था तभी से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब ऑडियंस इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं।

Entertainment News Live: एल्विश यादव का बर्थडे आज, यूट्यूबर ने फैमिली संग काटा केक

एल्विश यादव आज यानी 14 सितंबर को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम पर केक के साथ फोटो शेयर की है। इसमें वो अपनी फैमिली के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एल्विश के फैंस भी उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DOjZc8xE24y/?img_index=1

Rise and Fall Live: अशनीर ग्रोवर के शो में पवन सिंह ने किया धमाकेदार डांस

प्राइम वीडियो पर आ रहे अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो में पवन सिंह ने 'राजाजी के दिलवा' गाने पर धमाकेदार डांस किया। कंटेस्टेंट पवन सिंह के साथ-साथ आकृति नेगी भी ताल से ताल मिलाती नजर आईं। अब इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें 'तोहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई' गाने को पवन सिंह ने शिवानी सिंह के साथ गया है।

https://www.instagram.com/reel/DOiF9Sck2KS/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5e829aec-cedc-40cf-8c5c-97f0d8d60448

Box Office Collection Live: 'मिराई' ने 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' को चटाई धूल

तेलुगु मूवी 'मिराई' सिनेमाघरों में आते ही छा गई है। मूवी ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 26.50 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं 'बागी 4' ने 9 दिनों में अब तक 47.50 करोड़ का ही बिजनेस किया है। दो दिनों में टाइगर श्रॉफ की मूवी ने सिर्फ 21.25 करोड़ ही कमाए थे। 'द बंगाल फाइल्स' की बात करें तो मूवी ने 9 दिनों में सिर्फ 12.96 करोड़ की ही कमाई की है।

https://www.instagram.com/p/C58Ajflh_zy/

Entertainment News Live: आज 41 साल के हुए आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना आज यानी 14 सितंबर को अपना 41वां बर्थडे मना रहे हैं। बॉलीवुड में उन्हें दमदार एक्टर के रूप में जाना जाता है। 'ड्रीम गर्ल' हो या 'आर्टिकल 15' आयुष्मान हर तरीके की एक्टिंग के लिए मशहूर हैं।

https://www.instagram.com/p/DLfLhSHIOnt/?img_index=1

Bigg Boss 19 Live: फराह खान ने कुनिका के साथ-साथ घरवालों की लगाई क्लास

'बिग बॉस 19' में बीते दिन हुए वीकेंड का वार में इस बार सलमान खान की जगह फराह खान नजर आईं। फराह खान ने आते ही कुनिका सदानंद के बिहेवियर पर उनको खूब सुनाया। साथ ही जीशान की प्लेट से खाना निकलवाने के लिए भी फराह ने कुनिका को जमकर फटकार लगाई। इसके साथ ही बसीर अली और नेहल चुडासमा को भी फराह ने खूब खरी-खरी सुनाई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ