Entertainment News: Mickey Lee का 35 साल की उम्र में निधन, दिल का दौरा पड़ने से गई जान

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स जानने का मौका मिलेगा.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News in Hindi: बिग ब्रदर फेम मिकी ली का दिल का दौरा पड़ने की वजह से 35 साल की उम्र में निधन हो गया. मिकी ली के निधन से हर कोई बेहद दुखी है और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.

विज्ञापन

बॉलीवुड की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने खास अंदाज से क्रिसमस सेलिब्रेट किया. समायरा और कियान ने अपने दिवंगत पापा संजय कपूर की जर्सी पहनकर उन्हें याद किया. करिश्मा की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने समायरा और कियान की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. सोशल मीडिया पर समायरा और कियान की ये फोटो काफी वायरल हो रही है. बता दें संजय कपूर के बाद उनके बच्चे प्रॉपर्टी की जंग लड़ रहे हैं. दोनों बच्चे अपने पिता की पत्नी प्रिया सचदेव के खिलाफ कानूनी जंग लड़ रहे हैं. इस मुश्किल घड़ी में समायरा और कियान की मम्मी करिश्मा कपूर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाए खड़ी हैं.

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फैंस को लंबा इंतजार कराने के बाद कार्तिक आर्यन फाइनली अपनी फिल्म को लेकर आ गए हैं. फिल्म ने ने पहले दिन 7.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 34.56% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 18.18%, दोपहर के शो 38.48%, शाम के शो 41.36% और रात के शो 40.23% रहे. इसके साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 633.50 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 985 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव के साथ बने रहिए…

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: Mickey Lee का 35 साल की उम्र में निधन

बिग ब्रदर फेम मिकी ली का दिल का दौरा पड़ने की वजह से 35 साल की उम्र में निधन हो गया. मिकी ली के निधन से हर कोई बेहद दुखी है और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.

Entertainment News LIVE: Shilpa Shetty की इन तस्वीरों पर हाईकोर्ट सख्त

Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. अब शिल्पा की एआई फोटोज पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Salman Khan को आज भी इस फिल्म को करने का पछतावा

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इन दिनों भी सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चर्चा में हैं. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 2025 में इन TV स्टार्स की हुई मौत

TV Celebs Passes Away in 2025: साल 2025 में कई टीवी स्टार्स की जान गई है. किसी की कैंसर तो किसी की कार्डियक अरेस्ट ने जान ले ली. आइए जानते हैं कि इस साल टीवी इंडस्ट्री के किन स्टार्स की मौत हुई है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Salman Khan के बर्थडे से पहले बढ़ी घर की सिक्योरिटी, देखें वीडियो

Salman Khan House Security Increased: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. अगर आपने वीडियो नहीं देखा है, तो यहां देख सकते हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: The Great Indian Kapil Show के चौथे सीजन में किसे मिली कितनी फीस?

The Great Indian Kapil Show Cast Fees: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' अपने सीजन चार के साथ वापसी कर चुका है. शो का चौथा सीजन फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Aryan Khan ने कहां से की है पढ़ाई, कितनी थी 1 महीने की फीस?

Aryan Khan School Fees: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के शहजादे आर्यन खान की स्कूल फीस की जमकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि किंग खान के बेटे आर्यन ने कहां से पढ़ाई की है और उनकी फीस कितनी थी? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' का गाना रिलीज

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' का नया गाना रिलीज हो गया है. ये गाना इंटरनेट पर आते ही छा गया है. फिल्म के गाने का नाम 'चेला मागले' है, जिसमें पिता और बेटी के बीच प्यारे से रिश्ते को बयां किया गया है.

Entertainment News LIVE: पहली कीमोथेरेपी के बाद दर्द से कराह उठी थीं हिना खान

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने कैंसर ट्रीटमेंट को लेकर बात की है. उन्होंने एक बार फिर से इलाज के दौरान की जर्नी शेयर की है, जिसे उन्होंने मुश्किलों से भरा बताया है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: कौन हैं ये बंगाली बाला, जिसने बीजेपी छोड़ फिर से थामा TMC का दामन

बंगाली एक्ट्रेस पार्नो मित्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि उन्होंने बीजेपी का दामन छोड़कर फिर से टीएमसी का हाथ थाम लिया है. उन्होंने भाजपा को साल 2019 में ज्वॉइन किया था. ऐसे में चलिए बताते हैं इस बंगाली बाला के बारे में. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: पवन सिंह के बेहद क्लोज दिखी मिस्ट्री गर्ल, जानिए कौन है ये लड़की

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उन्हें मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है, जिसके साथ उनकी क्लोज बॉन्डिंग देखने के लिए मिली है. ऐसे में चलिए बताते हैं वो लड़की कौन है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 60वें बर्थडे पर सलमान खान फैंस को देंगे बड़ा सरप्राइज

सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना मनाएंगे. ऐसे में इस खास मौके पर उन्होंने फैंस को सरप्राइज देने का फैसला किया है. एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज किया जाएगा. इसे 2-4 बजे के बीच में रिलीज किया जाएगा.

Entertainment News LIVE: पवन सिंह और सना सुल्तान का नया वीडियो वायरल

पवन सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं. उनका यूट्यूब पर एक वीडियो आया है, जिसमें वह 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट सना सुल्तान के साथ शादी करते हुए नजर आते हैं उनका वीडियो वायरल हो रहा है. जानिए पूरा मामला.

Entertainment News LIVE: आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘सितारों के सितारे’ डॉक्यूमेंट्री यूट्यूब पर फ्री में रिलीज

आमिर खान की 'सितारे जमीन पर', जो साल 2007 की 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है. इसकी सफलता के बाद अब ‘सितारों के सितारे’ डॉक्यूमेंट्री यूट्यूब पर फ्री में रिलीज कर दी गई है. इसे शानीब बख्शी ने निर्देशित किया है. इसमें सितारे जमीन पर के कलाकारों की सच्ची कहानी को बताया गया है.

https://www.instagram.com/p/DStxynTiJwM/?igsh=em9vaWh2andqYXV6

Entertainment News LIVE: हुमा कुरैशी की 'सिंगल सलमा' ओटीटी पर हुई रिलीज

हुमा कुरैशी इन दिनों फिल्म 'सिंगल सलमा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/DStwmalEvNJ/

Entertainment News LIVE: कीर्ति सुरेश की 'रीता रिवॉल्वर' ओटीटी पर हुई रिलीज

कीर्ति सुरेश इन दिनों 'रीता रिवॉल्वर' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है, जिसे आप तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया है. हिंदी के लिए अभी और इंतजार करना होगा. फिल्म को फिलहाल साउथ की भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/DStmSvtEgEJ/

Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर का नया लुक वायरल

रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'रामायण' और 'लव एंड वार' को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच अब एक्टर का नया लुक वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मूंछों के साथ देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/DSuQk_NESBf/?img_index=4

Entertainment News LIVE: कॉमेडियन जेमी लीवर ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

कॉमेडियन जेमी लीवर अक्सर अपनी कॉमेडी की वजह से चर्चा में रहती हैं. ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपनी रील्स के जरिए तान्या मित्तल की मिमिक्री की.लेकिन इसकी वजह से उन्हें इस बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. ऐसे में अब उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया है.

Entertainment News LIVE: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर जया प्रदा आगबबूला

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर अब एक्ट्रेस जया प्रदा ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि ये हिंदुत्व पर प्रहार है. अभिनेत्री ने अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: TV TRP: 2025 में नंबर 1 पर रहा ये शो! देखिए टॉप 10 शोज की लिस्ट

TV TRP: साल 2025 के आखिरी वीक की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी गई है. आइए जानते हैं कि साल के आखिरी वीक में कौन-सा शो टॉप पर रहा? साथ ही ये भी कि पूरे साल किस शो का पहले नंबर पर दबदबा रहा? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 2026 में बड़े पर्दे पर दिखेंगे ये नए चेहरे, लिस्ट में 3 स्टार किड्स

साल 2025 खत्म होने वाला है और अब नए साल 2026 की शुरुआत होने वाली है. इसमें महज अब कुछ ही दिनों का वक्त बचा है. ऐसे में अब अगले साल कुछ नए चेहरे भी स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं, जिसमें दो तो स्टारकिड्स हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'तू मेरी मैं तेरा...' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

कार्तिका आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा...' क्रिसमस के मौके पर रिलीज की गई और फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई. 'धुरंधर' की आंधी के बीच इसका सिक्का चल नहीं पाया. इसकी पहले दिन की कमाई के ऑफिशियल आंकड़े भी सामने आ गए हैं. फिल्म ने 8.46 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

Entertainment News LIVE: 'इक्कीस' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे सनी-बॉबी देओल!

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' को 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में खबर सामने आ रही है कि देओल फैमिली इस फिल्म के लिए इमोशनल हैं. कहा जा रहा है कि सनी और बॉबी देओल इसके लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे. हालांकि, इस पर अभी तक ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई गई है लेकिन कहा जा रहा है कि इसकी स्क्रीनिंग की प्लानिंग की जा रही है.

Entertainment News LIVE: 'इंडियन आइडल 2' के विनर का दर्दनाक अंत; नहीं देख पाया 20 दिन की बेटी का चेहरा

टीवी रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' की फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है. ऐसे में आज आपको इस शो के सीजन 2 कंटेस्टेंट के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने 22 साल की उम्र में चमचमाती ट्रॉफी के साथ एक करोड़ कैश और लग्जरी कार जीती थी. चलिए बताते हैं मधुर आवाज के धनी संदीप आचार्य की दर्दभरी कहानी. पढ़िए पूरी स्टोरी.

Entertainment News LIVE: ‘द पैराडाइज’ का 30 सेकंड का टीज़र जल्द होगा आउट

द पैराडाइज 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसमें नेचुरल स्टार नानी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं, जिन्होंने दसरा जैसी बड़ी हिट दी थी. इस तरह से दसरा की जबरदस्त सफलता के बाद नानी और श्रीकांत ओडेला एक बार फिर इस बड़े प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं. राघव ने बताया कि वह इस पैन-इंडिया फिल्म का हिस्सा हैं और जल्द ही इसका 30 सेकंड का टीज़र रिलीज होने वाला है, जिसमें मशहूर म्यूजिक कंपोज़र अनिरुद्ध रविचंदर का म्यूजिक होगा.

Entertainment News LIVE: क्रिसमस पर कुकीज देख ललचाए अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट शेयर किया है. इसमें उन्होंने एक कुकी स्टोर की फोटो शेयर की है. बिग बी ने लिखा, 'खूब खायें कुकी अभी मंगवा के, जबान एकदम ललचा रही, थोड़ा और मांगवा के; चपड़ चपड़ खा रहे हैं दोह के स्वादिष्ट हाउस ऑफ डो से; थोड़ी देर में फिर मांगेगे, HOD के घर से.'

Entertainment News LIVE: करीना–पृथ्वीराज की ‘दायरा’ की शूटिंग पूरी

मेघना गुलजार की डायरेक्टेड इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर ‘दायरा’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है, जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन दमदार अंदाज में नजर आएंगे. जंगल्ली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के साथ मिलकर बनी ये फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन के मैदान में एंट्री ले चुकी है और 2026 में सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है.

https://www.instagram.com/p/DStwfrkjJ_z/?igsh=MW40NTJvc2J3eXlicw%3D%3D

Entertainment News LIVE: नयनतारा ने क्रिसमस पर अपने परिवार के लिए लिखा लव लेटर

नयनतारा ने अपने परिवार के साथ धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेट किया है. एक्ट्रेस ने सेलिब्रेशन की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी कीं. साथ ही एक्ट्रेस ने इन फोटोज के कैप्शन में अपनी फैमिली के लिए एक लव लेटर भी लिखा. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/DSsRZCWD4bd/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e84f03a5-8702-4eaf-8f04-b040ea8d1893

Entertainment News LIVE: विवाद के 15 साल बाद कैसे हैं शक्ति कपूर और सलमान खान का रिश्ते?

शक्ति कपूर और सलमान खान के बीच करीब 15 साल पहले मनमुटाव हुआ था. दोनों के बीच अनबन 'बिग बॉस 5' के सेट पर हुई थी. इनके रिश्ते में मनमुटाव तब हुआ था जब एक्टर ने उन्हें इग्नोर कर दिया था. ऐसे में अब शक्ति कपूर ने उनके साथ अपने रिश्ते पर बात की है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: नीतू कपूर ने क्रिसमस की अनसीन फोटोज की शेयर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस डे मनाया. आलिया ने इंस्टाग्राम पर फोटोज भी शेयर कीं. वहीं अब नीतू कपूर ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक अनसीन फोटो शेयर की है. इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ राहा भी नजर आ रही हैं.

Entertainment News LIVE: सुनील शेट्टी ने वाइफ माना के लिए लिखा खास नोट

सुनील शेट्ट और उनकी वाइफ माना शेट्टी की शादी को 43 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी पत्नी के लिए इंस्टाग्राम पर स्पेशल पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में सुनील शेट्टी ने खास कैप्शन भी लिखा. सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी की ये स्पेशल पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/DSrygKujDxn/?utm_source=ig_embed&ig_rid=07274be3-429d-46a1-87a6-5edf8d361c2b

Entertainment News LIVE: कैलाश खेर के लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा

पद्मश्री सिंगर कैलाश खेर के ग्वालियर में हुए लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा देखने को मिला. इस दौरान भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि सिंगर को स्टेज से ही शांती की अपील करनी पड़ी. इसके साथ ही कैलाश खेर ने बीच में ही अपना शो बंद कर दिया. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DRZwqImCMaM/

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में मनाया क्रिसमस डे

बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में क्रिसमस डे सेलिब्रेट किया है. सोशल मीडिया पर इन सितारों की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, तमन्ना भाटिया और शिल्पा शेट्टी ने क्रिसमस की फोटोज भी शेयर की हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: रजनीकांत की 'जेलर 2' में शाहरुख खान की एंट्री?

रजनीकांत की 'जेलर 2' में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की एंट्री होने वाली है. दरअसल हाल ही में फिल्म एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में 'जेलर 2' की स्टारकास्ट के बारे में बातें की और इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान का नाम रिवील कर दिया. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' की 21वें दिन भी नहीं रुकी रफ्तार

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 633.50 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 985 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

Entertainment News LIVE: 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने कितनी की कमाई?

कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फैंस को लंबा इंतजार कराने के बाद कार्तिक आर्यन फाइनली अपनी फिल्म को लेकर आ गए हैं. फिल्म ने ने पहले दिन 7.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 34.56% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 18.18%, दोपहर के शो 38.48%, शाम के शो 41.36% और रात के शो 40.23% रहे.

https://www.instagram.com/p/DSZTFE4DXFI/

Entertainment News LIVE: करिश्मा कपूर के बच्चों ने पापा संजय कपूर को किया याद

बॉलीवुड की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने खास अंदाज से क्रिसमस सेलिब्रेट किया. समायरा और कियान ने अपने दिवंगत पापा संजय कपूर की जर्सी पहनकर उन्हें याद किया. करिश्मा की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने समायरा और कियान की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. सोशल मीडिया पर समायरा और कियान की ये फोटो काफी वायरल हो रही है.

Entertainment News LIVE: क्रिसमस पर लाल साड़ी में 71 साल की रेखा का लुक वायरल

क्रिसमस 2025 के मौके पर रेखा का लुक चर्चा में आ गया है. इस खास मौके पर मनीष मल्होत्रा ने 71 साल की अभिनेत्री की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस मांग में सिंदूर लगाए, लाल साड़ी में नजर आ रही हैं. इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है.

https://www.instagram.com/p/DSrKi9CiEs9/

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' की आंधी में धाक जमा पाएगी 'तू मेरी मैं तेरा...'?

कार्तिक आर्यन आर अनन्या पांडे की जोड़ी की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' रिलीज हो चुकी है. ऐसे में फिल्म की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'तू मेरी मैं तेरा...' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' क्रिसमस के मौके पर रिलीज की गई लेकिन, 'धुरंधर' के आगे इसका जादू चल नहीं पाया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन शाम 7.30 बजे तक 5.5 करोड़ का कलेक्श कर लिया है जबकि 'धुरंधर' ने 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Entertainment News LIVE: धोखा खा चुकीं रानी चटर्जी को मिला प्यार?

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस की एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसे लेकर वह एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लकेर सुर्खियों में हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: अरबाज खान और शूरा खान की एनिवर्सरी सेलिब्रेशन मं पहुंचीं जन्नत जुबैर

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर को अरबाज खान और शूरा खान के घर पर स्पॉट किया गया. एक्ट्रेस कपल की वेडिंग एनिवर्सरी पर पहुंचीं. इस दौरान उनका ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला.

https://www.instagram.com/p/DSrEd04E7cE/

Entertainment News LIVE: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या को जान्हवी कपूर ने बताया ‘नरसंहार’

बांग्लादेश में 18 दिसंबर की रात को एक हिंदू युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. इस शख्स का नाम दीपू चंद्र दास था, जिसे लेकर देशभर में गुस्से का माहौल है. ऐसे में अब जान्हवी कपूर ने भी इस मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: शुभांगी अत्रे ने बताया क्यों छोड़ा था 'भाबीजी घर पर हैं'

टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' 10 साल अंगूरी भाभी का रोल प्ले करने वाली शुभांगी अत्रे की जगह शो में शिल्पा शिंदे कमबैक कर रही हैं. इसी बीच अब शुभांगी ने शो को छोड़ने की पीछे की दो वजहों के बारे में बताया है. उनका कहना है कि उनको लग रहा था कि एक कलाकार के तौर पर उनकी ग्रोथ नहीं हो पा रही थी और दूसरी वजह थी कि उनकी बेटी ने उनसे कहा था कि वह उन्हें अलग रोल में देखना चाहती थीं.

Entertainment News LIVE: 59 साल पहले आई धर्मेंद्र की इस फिल्म ने मुट्ठी भर बजट में की थी 17 गुना कमाई

आज आपको धर्मेंद्र की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे 59 साल पहले रिलीज किया गया था और ये फिल्म सिनेमाघरों में 50 हफ्ते तक टिकी रही थी. इस फिल्म का बजट भी मुट्ठी भर था. इसके बाद भी कमाई के मामले में ये सबका बाप निकली थी. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: कपिल के शो में नहीं दिखेंगी स्मृति मंधाना

कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीत का जश्न मनाया. टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, हरलीन देओल, राधा यादव, प्रतिका रावल और हेड कोच अमोल मजुमदार शो में शामिल हुए. लेकिन इस बीच अगर किसी की कमी खली तो वो स्मृति मंधाना रहीं. वह इस शो का हिस्सा नहीं बनी हैं.

Entertainment News LIVE: ‘तू मेरी मैं तेरा…’ में एक और गाने का रीमिक्स, कार्तिक आर्यन की हो रही किरकिरी

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसकी रिलीज से पहले कार्तिक फिल्म में गाना 'सात समुंदर पार' की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर थे. ऐसे में अब इसके रिलीज के बाद एक्टर फिर से ट्रोल्स के निशाने पर हैं. वजह सलमान खान के गाने का रीमिक्स है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'तू मेरी मैं तेरा...' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे

फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' ने एडवांस बुकिंग में झंडे ही गाड़ दिए हैं. इसने कार्तिक आर्यन की अपनी ही फिल्म 'भूल भलैया 2' को पछाड़ दिया है. फिल्म के एक दिन में 1,12,111 टिकट बिक गए.

https://www.instagram.com/p/DSrOYqtig5I/

Entertainment News LIVE: कमजोर दिल वाले भूलकर भी ना देखें 8 एपिसोड वाली ये सीरीज

ओटीटी पर हर हफ्ते ढेरों फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. इसमें रोमांस से लेकर कॉमेडी और एक्शन तक सभी जॉनर की फिल्में और सीरीज शामिल हैं. ऐसे में आज आपको 8.4 IMDB रेटिंग वाली हॉरर सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो रात के अंधेरे के साथ ही दिन के उजाले में भी रोंगटे खड़े कर देती है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'तू मेरी मैं तेरा...' की रिलीज के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे कार्तिक और अनन्या पांडे

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा...' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. इसी बीच अब दोनों कलाकारों को दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में देखा गया.

https://www.instagram.com/p/DSrQ_1Kij_X/?img_index=1

Entertainment News LIVE: 2025 में अधूरा रह गया इन जोड़ियों का प्यार

इस साल 2025 में जहां कई सेलेब्स के घर बसे हैं तो कुछ ऐसे भी रहे, जिनका प्यार अधूरा रह गया. उनकी शादी बात चलती उससे पहले उनके ब्रेकअप हो गए. इसमें कई ऐसे भी रही हैं, जिनका बसा-बसाया घर टूट गया. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'तू मेरी मैं तेरा...' से पहले ओटीटी पर देखें 7 रोम-कॉम फिल्में

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म से पहले आप ओटीटी पर 'परम-सुंदरी', 'लव आज कल', 'जब वी मेट', 'लुका छुपी', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'बेफिक्रे' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' देख लें. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: शादी की खबरों के बीच साथ नजर आए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

रश्मिका मंदाना इन दिनों श्रीलंका में अपनी वेकेशन एन्जॉय कर रही थीं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी वेकेशन की फोटोज शेयर की थीं. वहीं अब शादी की खबरों के बीच रश्मिका और विजय देवराकोंडा को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया है.

https://www.instagram.com/reels/DSoZd9OEzrL/

Entertainment News LIVE: ‘तू मेरी मैं तेरा…’ की दिलचस्प बातें

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है. दोनों की केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटडे थे. ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है. चलिए बताते हैं इस फिल्म की खास बातें. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: कब रिलीज होगा 'स्ट्रेंजर थिंग्स 5' का वॉल्यूम 2?

नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स 5' का वॉल्यूम 2 कल यानी 26 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है. भारत में ये सुबह 6:30 बजे रिलीज किया जाएगा. सोशल मीडिया पर फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है.

Entertainment News LIVE: 'वेलकम टू द जंगल' का नया टीजर रिलीज

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का नया टीजर रिलीज हुआ है. टीजर में अक्षय कुमार पहचान में भी नहीं आ रहे हैं. अक्षय कुमार के साथ पूरी टीम टीजर में नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर टीजर आते ही छा गया है.

https://www.instagram.com/reels/DSrK5-GEwvB/

Entertainment News LIVE: रुपाली गांगुली बनीं सेंटा क्लॉज

टीवी की स्टार एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो सेंटा क्लॉज के गेटअप में नजर आ रही हैं. वीडियो 'अनुपमा' के सेट का है और इस वीडियो में रुपाली मस्ती करती दिखाई दे रही हैं.

https://www.instagram.com/reels/DSjuWbbjLGT/

Entertainment News LIVE: 'भा भा बा' में थलापति विजय का फैन बनकर एक्साइटेड थे मोहनलाल, मेकर्स ने किया खुलासा

दिलीप स्टारर फिल्म 'भा भा बा' में मोहनलाल ने थलापति विजय का फैन बनने का किरदार निभाया है. मेकर्स ने अब रिवील किया है कि मोहनलाल इस किरदार को निभाने के लिए काफी एक्साइटेड थे. फिल्म में मोहनलाल के कैमियो को काफी पसंद भी किया गया है.

Entertainment News LIVE: चर्चाओं में छाया टोनी कक्कड़ का नया गाना 'चार लोग'

टोनी कक्कड़ का नया गाना 'चार लोग' चर्चाओं में छाया हुआ है. गाने में टोनी ने बांग्लादेश में हुई हिंदुओं के साथ हिंसा का जिक्र किया है. सोशल मीडिया पर भी टोनी के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DSmxePGE1n2/?hl=en

Entertainment News LIVE: टीवी की 'अनुपमा' की मम्मी और भाई ने 'धुरंधर' के गाने पर किया डांस, आदित्य धर ने किया रिएक्ट

टीवी की 'अनुपमा' रुपाली गांगुली की मम्मी और उनके भाई ने धुरंधर के गाने शरारत पर डांस वीडियो बनाई है. वहीं अब इस वीडियो पर फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर ने रिएक्ट किया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reels/DSmtij0CNT_/

Entertainment News LIVE: जैकलीन को सुकेश ने दिया करोड़ों का तोहफा

जैकलीन फर्नांडिस को जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने आलीशान घर गिफ्ट किया है. सुकेश ने जेल से जैकलीन के लिए एक लव लेटर लिखा है और क्रिसमस विश करते हुए करोड़ों का आलीशान घर गिफ्ट करने का दावा किया है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर पर की बात

सुनीता आहूजा ने हाल ही में ईटाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा के अफेयर पर बातचीत की है. सुनीता ने बताया कि मैं सुन रही हूं कि गोविंदा का अफेयर एक लड़की से चल रहा है, लेकिन वो लड़की सिर्फ पैसों के लिए ही गोविंदा के साथ है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'अवतार: फायर एंड एश' ने 6 दिनों में कितनी की कमाई?

'अवतार: फायर एंड एश' ने छठे दिन 10.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 95.75 करोड़ की ही कमाई की है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 4000 करोड़ हो गया है.

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धुरंधर' की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. 20वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17.75 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 607.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड 'धुरंधर' ने 935.75 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DRv9XPaDLcV/

Entertainment News LIVE: हॉलीवुड एक्ट्रेस इमानी दिया स्मिथ का निधन

'द लायन किंग' फेम एक्ट्रेस इमानी दिया स्मिथ का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने 25 की उम्र में अंतिम सांस ली है. वहीं एक्ट्रेस के मर्डर का आरोप उनके बॉयफ्रेंड पर आया है और अधिकारियों ने जांच भी शुरू कर दी है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: राजू श्रीवास्तव की बर्थ एनिवर्सरी आज

दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की आज बर्थ एनिवर्सरी है. अपनी स्टैंड अप कॉमेडी से सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव भले ही आज हमारे बीच इस दुनिया में ना हों लेकिन उनकी यादें ऑडियंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं. राजू श्रीवास्तव ने स्टैंड अप कॉमेडी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया है.

https://www.instagram.com/p/DO2U4uzE2UN/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: कार्तिक और अनन्या बने सेंटा क्लॉज

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर नई पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में दोनों एक-दूसरे के लिए सेंटा क्लॉज बने हैं. सोशल मीडिया पर कार्तिक और अनन्या की ये फोटोज खूब वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DSpbvjTjZMi/?utm_source=ig_embed&ig_rid=bbc33d88-6b52-4536-8fa6-30b83d5185f8

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ