Live Updates
Entertainment News LIVE: क्या ‘दृश्यम 3’ के बाद आएगी ‘दृश्यम 4’?
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मच अवेडेट फिल्म 'दृश्यम 3' का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इसी बीच एक्टर के फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि क्या फिल्म का चौथा पार्ट भी देखने को मिलने वाला है कि नहीं. वहीं अब डायरेक्टर ने भी इस खबर की पूरी सच्चाई बता दी है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 300 करोड़ के करीब पहुंची ‘हनुमान अंश’
7 अगस्त को रिलीज हुई विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' अब भी बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई कर रही है. इस मूवी का कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: प्रभास की Fauzi की रिलीज डेट टली
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म फौजी की रिलीज डेट का साल 2027 तक के लिए टाल दिया गया है. इस मूवी को टालने की वजह फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन बताया जा रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: यामी गौतम ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब
72वा नेशनल फिल्म अवॉर्ड आज यानी 22 सितंबर को गुजरात में आयोजित किया गया था. इस बार यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: रानी मुखर्जी की मां का 75 साल की उम्र में हुआ निधन
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां का आज यानी 22 सितंबर को निधन हो गया है. एक्ट्रेस की मां कृष्णा मुखर्जी ने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 26 साल पुराने इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान रो पड़े थे डायरेक्टर
साल 2001 में रिलीज हुई अनुभव सिन्हा की फिल्म 'तुम बिन' बॉलीवुड की आइकॉनिक रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गाने भी ऑडियंस के फेवरेट बन गए थे. फिल्म का 'तुम बिन जिया जाए कैसे, कैसे जिया जाए तुम बिन' गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि ये ऑडियंस की जुबान पर रट गया था. ये गाना आशिकों की टॉप लिस्ट में हुआ करता था.
Entertainment News LIVE: 'शक: ट्रस्ट नो वन' की ओटीटी रिलीज
परिणीति चोपड़ा स्टारर ये थ्रिलर सीरीज भी इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज को आप 24 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें परिणीति चोपड़ा के साथ-साथ हरलीन सेठी, जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भासिन, सोनी राजदान, चैतन्य चौधरी, सुमीत व्यास और अनूप सोनी लीड रोल में हैं.
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' के इस कंटेस्टेंट की छिनी लाइफलाइन
कंटेस्टेंट्स के बीच एक टास्क हुआ जिसमें किसी एक को लग्जरी आइटम वाला हैंपर मिलना था. टास्क के मुताबिक सभी कंटेस्टेंट्स को 'रूम नंबर 20' की तरफ भागना था, जो भी कंटेस्टेंट रूम के अंदर सबसे पहले जाएगा वो जीत जाएगा और उसे लग्जरी आइटम वाला हैंपर भी मिलेगा और नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक की लाइफलाइन छीनने का मौका भी मिलेगा. इस टास्क को अमन गांधी ने जीत लिया. अमन गांधी ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए यंग डीएसए की एक लाइफलाइन छीन ली. अब यंग डीएसए के पास एक ही लाइफलाइन बची हुई है.
Entertainment News LIVE: अनीत पड्डा की 'हुंकार' ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार
'हुंकार: द रोर' भी इसी हफ्ते रिलीज होने जा रही है. इस कोर्टरूम ड्रामा वेब सीरीज को आप 25 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस सीरीज में अनीत पड्डा लीड रोल में हैं. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अनीत पड्डा के साथ-साथ फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं.
Entertainment News LIVE: 'टॉक्सिक' किस ओटीटी पर होगी रिलीज?
यश की 'टॉक्सिक' भी ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म 25 सितंबर को जी5 पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें यश और कियारा के साथ-साथ हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.
Entertainment News LIVE: नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं को क्या-क्या मिलता है?
नेशनल फिल्म अवॉर्ड को 2 कैटेगरी में बांटा गया है, जिनका नाम गोल्डन और सिल्वर लोटस है. गोल्डन लोटस कैटेगरी के तहत इसमें बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर या फिर बेस्ट पॉपुलर फिल्म को सम्मान दिया जाता है. इसके साथ ही दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भी इसी कैटेगरी में शामिल है. वहीं सिल्वर लोटस कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस, एक्टर और बेस्ट म्यूजिक को सम्मान दिए जाता है. वहीं जिन भी सितारों को राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड दिया जाता है, उन सभी सितारों को राष्ट्रपति एक ऑफिशियल सर्टिफिकेट भी देते हैं. सर्टिफिकेट के साथ सितारों को शॉल या पट्टिका भी मिलती है.
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' फेम काजी तौकीर की फैन हुईं गौहर खान
'बिग बॉस 7' की विनर और एक्ट्रेस गौहर खान ने एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वो काजी तौकीर की तारीफ करती नजर आ रही हैं. साथ ही गौहर खान बाकी कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लगाती नजर आ रही हैं. गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें एक्ट्रेस ने कहा कि अगर कोई इंसान काफी फेमस हो रहा होता है तो उससे जलने वाले लोग एक मौके की तलाश में रहते हैं कि कैसे उसे नीचा दिखाया जाए.
Entertainment News LIVE: कब हुई नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की शुरुआत?
नेशनल फिल्म अवॉर्ड का इतिहास 7 दशक पुराना है. दरअसल साल 1949 में ‘फिल्म इन्क्वायरी कमेटी’ ने भारतीय सिनेमा में बनीं बेहतरीन फिल्मों को अवॉर्ड देने की सिफारिश की थी. इस कमेटी की सिफारिश के बाद साल 1954 में ‘स्टेट अवॉर्ड्स फॉर फिल्म्स’ की शुरुआत की गई. इस दौरान साल 1953 में बनी फिल्मों को अवॉर्ड दिया गया.
Entertainment News LIVE: किन-किन सितारों को मिलने जा रहा नेशनल फिल्म अवॉर्ड?
आज गुजरात के एकता नगर में होने जा रहे इस भव्य अवॉर्ड शो में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन सभी सितारों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित करेंगीं. इस अवॉर्ड शो में 16 कैटेगरीज में पुरस्कार दिया जाता है. इस बार कार्तिक आर्यन, यामी गौतम, ममूटी, संजय मिश्रा और रणदीप हुड्डा जैसे कई सितारों को अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.
Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 2 कंटेस्टेंट्स
'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन्स इस बार अलग तरीके से हुआ. दरअसल इस बार कंटेस्टेंट्स को उन 2 सदस्यों का नाम लेना था, जिन्हें वो नॉमिनेशन से सुरक्षित करना चाहते हैं. इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने-अपने दोस्तों का नाम लेकर उन्हें नॉमिनेशन से सुरक्षित कर लिया. वहीं आखिर में 2 कंटेस्टेंट्स ऐसे बचे जिनका नाम किसी ने भी नहीं लिया था. इसके बाद ये दोनों कंटेस्टेंट्स सीधा-सीधा घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हो गए. इनमें यंग डीएसए और ईशा रिखी के नाम शामिल हैं.
Entertainment News LIVE:'वाइब' का कलेक्शन
प्रीति जिंटा की 'वाइब' ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 12% रही. वहीं शोज की बात करें तो चौथे दिन फिल्म के शोज 2,609 रहे. भारत में अब तक 8.35 करोड़ का कलेक्शन हो गया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 10 करोड़ है और वर्ल्डवाइड 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इस फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ-साथ कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव भी लीड रोल में हैं. वहीं भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव भी इस फिल्म में शामिल हैं.
Entertainment News LIVE: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'हनुमान अंश' ने 46वें दिन 4 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15% रही. वहीं फिल्म के शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 46 दिनों में 7,629 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 275.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 325.80 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 352.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा की लाइफ पर आधारित है.
Entertainment News LIVE: 'दायरा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
करीना कपूर स्टारर 'दायरा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 45 लाख का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं फिल्म के शोज 1,562 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 4.95 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 5.93 करोड़ रहा. इसके साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 7.68 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म में करीना कपूर के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं.
Entertainment News LIVE: 'दुपहिया 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब दस्तक देगी सीरीज
स्पर्श श्रीवास्तव स्टारर कॉमेडी से भरपूर सीरीज 'दुपहिया' का सीजन 2 रिलीज होने जा रहा है. सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. वहीं सीरीज के ट्रेलर ने फैंस को खूब एंटरटेन किया है. सोशल मीडिया पर आते ही 'दुपहिया 2' का ट्रेलर ऑडियंस के बीच छा गया है. स्पर्श श्रीवास्तव और गजराज राव अपने पुराने अंदाज में एक बार फिर ऑडियंस के बीच कॉमेडी करते नजर आएंगे. वहीं सीरीज की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. प्राइम वीडियो की इस सीरीज को आप 1 अक्टूबर से देख सकेंगे.
Entertainment News LIVE: OTT पर छाईं ये 5 कॉमेडी से भरी सीरीज
ओटीटी पर कॉमेडी से भरी सीरीज छाई हुई हैं. इन सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं इन सीरीज में आपको कॉमेडी से लेकर ट्विस्ट से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इनमें प्राइम वीडियो की 'वेटिंग है' से नेटफ्लिक्स की 'चुंबक' तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'हनुमान अंश' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 45 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 45वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 271.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 321.05 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 347.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
Entertainment News LIVE: विवादों में घिरी 'द वन', बिना परमिशन यूज किया गाना?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. सिंगर सरगम वैश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सिंगर दावा कर रहे हैं कि मेरा गाना 'ऐगिरि नंदिनी' बिना मेरी परमिशन के मेकर्स ने अपनी फिल्म के ट्रेलर में यूज किया है. वहीं सिंगर ने मांग की है कि इस गाने को जल्द से जल्द हटाया जाए.
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर छाया समय रैना का शो
समय रैना का शो नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाया हुआ है. हाल ही में शो का नया एपिसोड रिलीज किया गया है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी गेस्ट बनकर आए. वहीं इस एपिसोड के रिलीज होते ही ये शो ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर छाया हुआ है.
Entertainment News LIVE: बिग बॉस 20 में दूसरे हफ्ते के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स
सलमान खान के बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. आए दिन ये कंटेस्टेंट्स अपने मुद्दों पर लड़ाई करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं वीक 2 में 5 ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जिनका गेम फैंस को काफी पसंद आया. इनमें काजी तौकीर, स्काउट ओपी, अरिश्फा खान, कनिका मान, गुल्लू शामिल हैं.
Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर छाई दिव्येंदु शर्मा की सीरीज
दिव्येंदु शर्मा की सीरीज 'वेटिंग है' चर्चाओं में छायी हुई है. इस सीरीज में कॉमेडी सीन्स के साथ साथ ट्विस्ट्स एंड टर्न्स भी भरपूर हैं. इस सीरीज को आप अपनी बिंज वाच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
Entertainment News LIVE: ट्रोलर्स पर भड़के सलमान खान तो सपोर्ट में आए रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान की 'बिग बॉस 20' वाली पोस्ट को शेयर किया है. इसमें सलमान खान अपने टीशर्ट निकलते नजर आ रहे हैं. साथ ही बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स सलमान खान के लिए तालियां भी बजाते नजर आ रहे हैं. रोहित शेट्टी ने वीडियो का कैप्शन भी मजेदार लिखा है. कैप्शन में रोहित शेट्टी ने लिखा, 'डियर ट्रोलर्स, इट्स डन ब्रो.'
Entertainment News LIVE: समय रैना ने मेधा शंकर संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेधा शंकर और अपनी शादी की अफवाओं की एक स्टोरी शेयर की है. वहीं इस पोस्ट पर समय ने फनी अंदाज में लिखा, ‘दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है. सॉरी शादी टालनी पड़ेगी.’
Entertainment News LIVE: 14 दिनों में 'बिग बॉस 20' से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन देखने को मिला है. महज 14 दिनों में रोहद खान का सफर खत्म हो गया है. जी हैं इस हफ्ते शो से रोहद खान एविक्ट हो गए हैं. सलमान खान ने जैसे ही रोहद खान के एविक्शन का ऐलान किया वसे ही सभी घरवाले इमोशनल हो गए. रोहद खान का विनर बनने का सफर खत्म हो गया है.
Entertainment News LIVE: करीना कपूर ने 'जब वी मेट' करने से कर दिया था मना
एक्ट्रेस ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में रिवील किया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए पहले मना कर दिया था. करीना कपूर ने बताया था कि दरअसल ये फिल्म इम्तियाज अली के करियर की दूसरी फिल्म थी और इस दौरान करीना के मन में शंका थी कि उन्हें ये फिल्म करनी चाहिए या नहीं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: ‘दायरा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार दायरा ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज बॉक्स ऑफिस पर 1,839 रहे. भारत में अबतक फिल्म ने 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 5. 40 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अबतक फिल्म ने 7.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.
Entertainment News LIVE: करीना कपूर का जन्मदिन
करीना कपूर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से की थी. इस फिल्म में करीना कपूर की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया था. कपूर खानदान से होने के बाद भी करीना कपूर ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है. आज एक्ट्रेस बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं.
Entertainment News LIVE: क्या बनने जा रहा 'अंदाज अपना-अपना' का सीक्वल?
राजकुमार संतोषी की ‘अंदाज अपना अपना’ फिल्म हर किसी की फेवरेट रही है. वहीं अब हर किसी को इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार है. डायरेक्टर ने बताया है कि इस फिल्म का सीक्वल नहीं बन रहा है. आईएएनएस से बात करते हुए डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि ‘अंदाज अपना अपना’ का सीक्वल नहीं बन रहा है और फैंस इसका दूसरा भाग नहीं देख सकेंगे.
Entertainment News: स्पर्श श्रीवास्तव स्टारर कॉमेडी से भरपूर सीरीज ‘दुपहिया’ का सीजन 2 रिलीज होने जा रहा है. सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. वहीं सीरीज के ट्रेलर ने फैंस को खूब एंटरटेन किया है. सोशल मीडिया पर आते ही ‘दुपहिया 2’ का ट्रेलर ऑडियंस के बीच छा गया है. स्पर्श श्रीवास्तव और गजराज राव अपने पुराने अंदाज में एक बार फिर ऑडियंस के बीच कॉमेडी करते नजर आएंगे. वहीं सीरीज की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. प्राइम वीडियो की इस सीरीज को आप 1 अक्टूबर से देख सकेंगे.
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ ने 46वें दिन 4 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15% रही. वहीं फिल्म के शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 46 दिनों में 7,629 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 275.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 325.80 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 352.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा की लाइफ पर आधारित है.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ के सामने ‘दायरा’ और ‘वाइब’ का निकला दम, जानें तीनों फिल्मों का कलेक्शन
‘दायरा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
करीना कपूर स्टारर ‘दायरा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 45 लाख का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं फिल्म के शोज 1,562 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 4.95 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 5.93 करोड़ रहा. इसके साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 7.68 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म में करीना कपूर के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
1 hr ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
3 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
4 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
5 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
5 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
6 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
6 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
19 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
20 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines