'वेटिंग है' से 'चुंबक' तक, OTT पर देखें ये 5 कॉमेडी सीरीज; हंसी और ट्विस्ट का मिलेगा डबल डोज!
OTT Comedy Series: ओटीटी पर कॉमेडी से भरी सीरीज छाई हुई हैं. इन सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं इन सीरीज में आपको कॉमेडी से लेकर ट्विस्ट से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

OTT Comedy Series: प्राइम वीडियो से लेकर नेटफ्लिक्स पर कॉमेडी से भरी सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इन सीरीज में कॉमेडी के साथ-साथ ट्विस्ट से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं इन्हें आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर घर में ही बिंज वॉच कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्मों ऑडियंस में काफी फेमस हैं. इस लिस्ट में 'वेटिंग है' सीरीज से लेकर 'चुंबक' सीरीज तक शामिल हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
चुंबक
2 / 6आतिश कपाड़िया के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में 'चुंबक कॉलोनी' में रहने वाले 5 परिवारों की कहानी को दिखाया गया है. इस सीरीज में कॉमेडी से भरे सीन्स कूट-कूटकर भरे हैं. सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, सुमीत व्यास, मानसी पारेख, सुमीत राघवन, संदीपा धर, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, अमायरा दस्तूर, अनंत जोशी, डेलनाज ईरानी और अतुल कुमार लीड रोल में हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
वेटिंग है
3 / 6दिव्येंदु शर्मा स्टारर ये सीरी हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. 7 एपिसोड्स की इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज में क्राइम से जुड़ी कहानी भी देखने को मिलती है. सीरीज में दिव्येंदु शर्मा के साथ-साथ हर्षिता गौर, भुवन अरोड़ा, कुमुद मिश्रा, यशपाल शर्मा, सुनीता राजवार, विजय मौर्य और प्रभाकर शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं.
आदर्श बाल विद्यालय
4 / 6के के मेनन की ये सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में स्कूल के बच्चों और शिक्षकों की कहानी देखने को मिलती है. सीरीज की कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स तो देखने को मिलते हैं लेकिन हंसी का डोज भी भरपूर है. सीरीज में के के मेनन ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया. इसमें अर्चना पूरन सिंह और अभिमन्यु सिंह भी लीड रोल में हैं. इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
मामला लीगल है
5 / 6नेटफ्लिक्स की ये कोर्टरूम ड्रामा-कॉमेडी सीरीज के अभी तक 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं. दोनों सीजन्स को फैंस ने खूब पसंद भी किया. ये ही वजह है कि ये फैंस की फेवरेट सीरीज की लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में रवि किशन लीड रोल में नजर आए हैं. रवि किशन के साथ-साथ सीरीज में नैला ग्रेवाल, निधि बिष्ट और अनंत जोशी भी लीड रोल में हैं.
गुल्लक
6 / 6सोनी लिव की इस सीरीज के अभी तक 5 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं हर सीजन पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया है. सीरीज में कॉमेडी के साथ-साथ ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलते हैं. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें वैभव राज गुप्ता, अनंत जोशी, जमील खान, गीतांजली कुलकर्णी, हर्ष मयार और सुनीता राजवार लीड रोल में हैं.