Entertainment News: माधुरी दीक्षित के शो 'मिसेज देशपांडे' का ट्रेलर रिलीज, दिखा धक-धक गर्ल का जलवा

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड ओटीटी और ‘बिग बॉस 19’ से जुड़े हर अपडेट्स मिलेंगे.

Bigg Boss, Bigg Boss 19, Bigg Boss 19 Finale Week, Bollywood Updates

Entertainment News Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के शो ‘मिसेज देशपांडे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर उदित नारायण का आज 70वां जन्मदिन है. उनका जन्म 1 दिसंबर, 1955 को हुआ था. वह बिहार के पूर्णिया जिले से आते हैं और आज सिनेमा जगत में सफलता की सीढ़ी चढ़ चुके हैं. उन्होंने भोजपुरी से लेकर हिंदी और अन्य भाषाओं में ढेरों गाने गाए हैं. वहीं, कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. वह जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं और सेकेंड प्रेग्नेंसी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपना मेटरनिटी फोटोशूट करवाया है, जिनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है. इन तस्वीरों में उनके चहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ तौर से देखा जा सकता है.

विज्ञापन

इसके साथ ही अगर, सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार के बारे में बात की जाए तो इस हफ्ते काफी कुछ देखने के लिए मिला है. इस हफ्ते दो एविक्शन हुए. इसमें शहबाज और अशनूर के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही शो फिनाले वीक में पहुंच गया है और टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ गई है. इसमें अमाल मलिक, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट का नाम सामने आ रहे है. बताया जा रहा है कि मालती चाहर का नाम इस लिस्ट से बाहर हो गया है.

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: माधुरी दीक्षित के शो 'मिसेज देशपांडे' का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के शो 'मिसेज देशपांडे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.

Entertainment News LIVE: Samantha-Raj Nidimoru की शादी की इनसाइड फोटोज आई सामने, इंटरनेट पर आते ही हुईं वायरल

Samantha Ruth Prabhu, Raj Nidimoru: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरु की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस बीच अब कपल की शादी की इनसाइड फोटोज भी सामने आ गई हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड का वो विलेन, जिन्होंने दी पहली 100 करोड़ी फिल्म, फिर अचानक हुए फिल्मों से दूर

Bollywood Popular Villian: बॉलीवुड का वो विलेन जिन्होंने दी 100 करोड़ी फिल्म. अब आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं? तो आइए जानते हैं कि हम यहां पर किसकी बात कर रहे हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: दिल्ली HC ने Dhurandhar की रिलीज पर रोक लगाने से किया साफ मना

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ इनकार कर दिया है. कोर्ट ने CBFC को अपने सर्टिफिकेशन प्रोसेस में तेजी लाने के लिए कहा है. साथ ही मेजर मोहित शर्मा के पेरेंट्स की आपत्तियों पर ध्यान से विचार करने का आदेश दिया है.

Entertainment News LIVE: ‘बर्दाश्त नहीं हो रहा था…’, आखिरी वक्त में बहुत तकलीफ में थे धर्मेंद्र, क्या बोलीं हेमा मालिनी?

Hema Malini, Dharmendra: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है. अभिनेता अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. हालांकि, अभी भी हीमैन की चर्चा हो रही है. हर कोई उनके बारे में बात कर रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: धक-धक गर्ल को देख दीवाने हुए फैंस, वीडियो वायरल

माधुरी दीक्षित का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही है. फैंस एक्ट्रेस के लुक को देख उनके दीवाने हो गए हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं. माधुरी का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.

https://www.instagram.com/p/DRuLLEEk6v-/

Entertainment News LIVE: Samantha-Raj Nidimoru में उम्र का कितना फासला? वायरल हो रही वेडिंग फोटोज के बीच उठा सवाल

Samantha, Raj Nidimoru: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने दूसरी शादी कर ली है. एक्ट्रेस की शादी की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं. फैंस अभिनेत्री की फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आरजे महवश हुईं नए घर में शिफ्ट

आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने नए घर की पोस्ट शेयर की है. महवश का नया घर बेहद खूबसूरत है. फैंस ने महवश को इसके लिए जमकर बधाई दी है.

Entertainment News LIVE: ड्रग एडिक्ट बॉयफ्रेंड, सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप…. एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ की बहन ने किया सुसाइड

Kannada Actress Ashika Cousin Suicide: साउथ की फेमस एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ इस वक्त बेहद दर्द से गुजर रही है. आशिका रंगनाथ की कजिन ने सुसाइड कर लिया है, जिसके बाद पूरा परिवार बेहद दुखी है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: SLB के ऑफिस में दिखे रणबीर कपूर

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर काफी चर्चे हो रहे हैं. इस फिल्म को लेकर चर्चा है कि एक्टर रणबीर कपूर भी नजर आने वाले हैं. ऐसे में एक्टर को SLB के ऑफिस के बाहर देखा गया, जिसके बाद लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

Entertainment News LIVE: गणपति के दर्शन करने पहुंचे धनुष और कृति सेनन

धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' के काफी चर्चे हैं. फिल्म ने पहले वीकेंड पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. ऐसे में अब फिल्म के दोनों स्टार गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे.

https://www.instagram.com/p/DRr2xGjEz1b/

Entertainment News LIVE: Samantha Ruth Prabhu ने लगाई शादी पर ऑफिशियल मुहर

सामंथा रुथ प्रभु ने सीक्रेटली दूसरी शादी कर ली है. अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने 'द फैमिली मैन' के डायरेक्टर राज निधिमोरु संग फोटोज को शेयर कर ऑफिशियल मुहर लगा दी है. google_vignette">पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 2025 में इन 3 मराठी-गुजराती फिल्मों का बजा डंका

इस साल 2025 में सिनेमाघरों में ढेरों फिल्मों को रिलीज किया गया. पिछले साल के जैसे ही इस साल भी छोटे बजट की फिल्मों का जलवा ज्यादा दिखा. ऐसे में 3 गुजराती फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस के धुरंधरों तक को पछाड़ दिया. चलिए बताते हैं उन फिल्मों के बारे में.

Entertainment News LIVE: शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार दिखे पलाश मुच्छल

पलाश मुच्छल पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी शादी पोस्टपोन करनी पड़ी थी. ऐसे में तमाम अफवाहों के बीच उन्हें पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

https://www.instagram.com/p/DRtcTq5kxuD/

BB19 Weekend Ka Vaar Highlights: फिनाले वीक में 'बिग बॉस 19', खुली वोटिंग लाइन्स

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' अपने फिनाले वीक में पहुंच गया है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शो को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स भी मिल गए हैं. ऐसे में google_vignette">चलिए बताते हैं इससे जुड़े अपडेट्स.

Entertainment News LIVE: वी.सांताराम से जारी हुआ सिद्धांत चतुर्वेदी का फर्स्ट लुक

सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों फिल्म 'वी सांताराम' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब इससे मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है.

https://www.instagram.com/p/DRtZ-BTiA6t/

Entertainment News LIVE: Border 2 से सामने आया दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब इससे उनका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' की एडवांस बुकिंग शुरू

रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है.

https://www.instagram.com/p/DRtRyRhiOmn/

Entertainment News LIVE: राजकुमार राव ने बांटी मिठाई

राजकुमार राव और पत्रलेखा हाल ही में पेरेंट्स बने हैं. उनके घर लक्ष्मी आई है. ऐसे में अब उन्होंने बेटी पैदा होने की खुशी में लोगों को मिठाइयां बांटी है.

https://www.instagram.com/p/DRsGdOnk7vD/

Entertainment News LIVE: मनोज तिवारी और निरहुआ से मिले कपिल शर्मा

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मनोज तिवारी और निरहुआ से मुलाकात की है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने सेट पर भोजपुरी स्टार्स का वेलकम किया है. इसका वीडियो भी सामने आया है.

https://www.instagram.com/p/DRsnIClEpzQ/

Entertainment News LIVE: सनी लियोनी का लुक वायरल

सनी लियोनी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं. इसमें उन्हें रैंप वॉक करता देख फैंस की आंखें खुली की खुली रह गईं.

https://www.instagram.com/p/DRtIwcuEXeU/

Entertainment News LIVE: पहले वीकेंड 'गुस्ताख इश्क' का कैसा रहा हाल?

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म 'गुस्ताख इश्क' को भी इसी के साथ ही रिलीज किया गया था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इसकी हालत कुछ ठीक नहीं है. फिल्म वीकेंड पर दो करोड़ का भी बिजनेस नहीं कर पाई है. इसकी कमाई लाखों में हो रही है और इसका हाल बहुत अच्छा दिख नहीं रहा है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 50 लाख तो दूसरे दिन 45 लाख की कमाई. इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई और इसकी कमाई रविवार को गिरकर 21 लाख तक पहुंच गई. अंत में फिल्म की कुल कमाई 1.16 करोड़ रुपये रही. ऐसे में इस फिल्म की हालत पहले वीकेंड काफी खस्ता दिखी. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'तेरे इश्क में' ने पहले वीकेंड लगाई हाफ सेंचुरी

धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरे इश्क में' को 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी शुरुआत की. फिल्म ने 16 करोड़ रुपए की कमाई पहले दिन की. इसके बाद वीकेंड तक इसकी कमाई में उछाल दर्ज की गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'तेरे इश्क में' ने पहले वीकेंड पर हाफ सेंचुरी लगा दी है. दूसरे दिन फिल्म ने 17 करोड़ और तीसरे दिन यानी कि पहले रविवार को 18.75 करोड़ का बिजनेस किया. इसके बाद इस फिल्म की कुल कमाई 51.75 करोड़ तक पहुंच गई है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार हाइलाइट्स

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार के बारे में बात की जाए तो इस हफ्ते काफी कुछ देखने के लिए मिला है. इस हफ्ते दो एविक्शन हुए. इसमें शहबाज और अशनूर के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही शो फिनाले वीक में पहुंच गया है और टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ गई है. इसमें अमाल मलिक, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट का नाम सामने आ रहे है. बताया जा रहा है कि मालती चाहर का नाम इस लिस्ट से बाहर हो गया है.

Entertainment News LIVE: भारती सिंह ने शेयर की मेटरनिटी फोटोशूट

कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. वह जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं और सेकेंड प्रेग्नेंसी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपना मेटरनिटी फोटोशूट करवाया है, जिनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है. इन तस्वीरों में उनके चहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ तौर से देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/DRrnd-qCDKh/

Entertainment News LIVE: आज है उदित नारायण का बर्थडे

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर उदित नारायण का आज 70वां जन्मदिन है. उनका जन्म 1 दिसंबर, 1955 को हुआ था. वह बिहार के पूर्णिया जिले से आते हैं और आज सिनेमा जगत में सफलता की सीढ़ी चढ़ चुके हैं. उन्होंने भोजपुरी से लेकर हिंदी और अन्य भाषाओं में ढेरों गाने गाए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ