Entertainment News in Hindi: विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट की जमानत याचिका पर सोमवार को एक बार फिर सुनवाई टल गई. दरअसल, संबंधित जज के छुट्टी पर होने की वजह से अदालत में सुनवाई टाल दी गई. अब इस मामले पर मंगलवार, 23 दिसंबर को उदयपुर की एडीजे-3 कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई होगी.
बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए रवीना टंडन ने उठाई आवाज
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन एक बार फिर से चर्चा में हैं. उन्होंने बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए आवाज उठाई है. एक्ट्रेस ने बांग्लादेशी हिंदू युवक दीपू दास की हत्या के मामले पर गहरी चिंता जाहिर की है. सोशल मीडिया पर दीपू का वीडियो भी सामने आया था. देश के ही नहीं बल्कि विदेश के लोगों ने भी इस अमानवीय घटना की निंदा की है. अब रवीना टंडन ने न्याय की मांग की है. उन्होंने पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा, ‘कुछ लोग अब भी इन हत्याओं को जायज ठहराएंगे.’ उन्होंने अपने इस पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें लिखा था कि बांग्लादेश में जिस हिंदू व्यक्ति के शव को जलाया गया, उसके खिलाफ निंदा का कोई सबूत नहीं मिला.
1300 करोड़ है ‘वाराणसी’ का बजट
एस.एस.राजामौली इन दिनों ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा के शो में बताया कि इस इंडियन फिल्म का बजट 1300 करोड़ रुपये है. इसी के साथ ही राजामौली की ‘वाराणसी’ इंडियन सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी बजट की फिल्म बनी है. इस लिस्ट में नंबर वन पर रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ है, जिसके दोनों पार्ट्स का बजट 4000 करोड़ रुपये है.
वहीं दूसरी ओर अवतार: फायर एंड एश ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही ‘धुरंधर’ की रफ्तार 17वें दिन भी नहीं रुक सकी. इसने 38.50 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में अब तक इस फिल्म ने 555.75 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में रणवीर सिंह की फिल्म ने 800 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…