Entertainment News in Hindi: आयुष्मान खुराना को हाल ही में फिल्म ‘थामा’ में देखा गया था. उनकी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में अब दिवाली पर धमाका करने के बाद एक्टर की नई फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ चर्चा में है, जिसके जरिए एक्टर होली के मौके पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी इस फिल्म को 4 मार्च, 2026 को रिलीज किया जाएगा.
अमिताभ बच्चन अपने नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस- द अनटोल्ड ट्रू स्टोरी ऑफ सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल’ का ट्रेलर देख इमोशनल हो गए. बिग बी ने अगस्त्य के लिए एक्स पर एक स्पेशल पोस्ट भी लिखा, जो काफी वायरल हो रहा है. टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. नॉमिनेशन में इस हफ्ते अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी को छोड़कर बाकी सभी घरवाले नॉमिनेट हो गए हैं. इसी बीच घर में कैप्टेंसी को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच जंग देखने को मिली. इस रेस में घरवालों को नया कैप्टन भी मिल गया है और घर की सत्ता जिस सदस्य के हाथों में आई है वो प्रणित मोरे है. इसके साथ ही आज बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दलीप ताहिल अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. दलीप ‘बाजीगर’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘कयामत से कयामत तक’, ‘राजा’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं.
वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ की कमाई में 9वें दिन गिरावट देखने को मिली है. 9वें दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ की कमाई की. भारत में ये आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया है. 9 दिन की कमाई मिलाकर फिल्म ने भारत में 104.60 करोड़ की धांसू कमाई कर ली है. वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘थामा’ ने 9 दिनों में दुनिया भर में 139 करोड़ की कमाई कर ली है. एंटरटेनमेंट जगत की ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए.