Entertainment News: Happy Patel की स्क्रीनिंग में गर्लफ्रेंड गौरी संग दिखे आमिर खान

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन जगत की खबरों के शौकीन हैं तो आपको यहां पर एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े हर अपडेट्स पढ़ने के लिए मिलेंगे. फिल्में, वेब सीरीज और टीवी से जुड़े अपडेट के लिए न्यूज24 लाइव के साथ जुड़े रहिए.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News in Hindi: आज मुंबई में फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे. इस दौरान आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी संग फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी कर ली है. वहीं कपल ने मुंबई में बॉलीवुड सितारों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया. इनमें कई सितारे नूपुर और स्टेबिन को आर्शीवाद देने पहुंचे. वहीं इस दौरान सारी लाइमलाइट एक सितारे ने छीन ली. इस रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान भी शामिल हुए. सलमान खान को देखकर नुपूर और स्टेबिन ने उनका खास वेलकम किया. वहीं भाईजान ने कपल के साथ पैप्स के सामने पोज भी दिए. सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

कब हुई थी शादी?

बता दें नुपूर और स्टेबिन बेन ने 11 जनवरी को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की. दोनों ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों में शादी रचाई. परिवार की मौजूदगी में नुपूर और स्टेबिन एक-दूजे के हुए. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की वीडियोज भी काफी वायरल हो रही हैं. इस दौरान मौनी रॉय और दिशा पाटनी भी दोनों की ग्रैंड शादी में शामिल हुए थे.

विज्ञापन

‘द राजा साहब’ और ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर प्रभास की ‘द राजा साहब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.85 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 119.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 169.25 करोड़ पहुंच गया है. इसके साथ ही ‘धुरंधर’ की रफ्तार 40वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है. 40वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म ने 2.50 करोड़ की कमाई की. भारत में ये आंकड़ा 810.50 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1262.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: The Raja Saab की कमाई में 6वें दिन उछाल

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर रही है. फिल्म के कलेक्शन में 6वें दिन हल्का उछाल आया है. पढ़ें पूरी खबर

Entertainment News LIVE: Happy Patel की स्क्रीनिंग में गर्लफ्रेंड गौरी संग दिखे आमिर खान

आज मुंबई में फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे. इस दौरान आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी संग फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Entertainment News LIVE: Kriti Sanon ने शेयर की नूपुर-स्टेबिन की शादी की अनदेखी फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी बहन नूपुर सेनन की शादी की अनदेखी फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं. देखें फोटोज

Entertainment News LIVE: सिंगापुर कोर्ट में पलटी जुबीन गर्ग डेथ केस की थ्योरी

Zubeen Garg Death Mystery: मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग की डेथ केस की पूरी थ्योरी बदल गई है. सिगांपुर पुलिस के जांच अधिकारी ने हैरान करने वाला दावा किया है. आइए जानते हैं कि क्या है ये पूरा अपडेट? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘ये टांग फ्रैक्चर…’, Sajid Khan ने दिया हेल्थ अपडेट

पॉपुलर फिल्ममेकर साजिद खान ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है, जिसका एक वीडियो सामने आया है. आइए जानते हैं कि साजिद ने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए क्या कहा है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Office Boy का काम करता था 'कांतारा 2' का ये एक्टर

साउथ इंडस्ट्री का ये एक्टर कभी ऑफिस बॉय बनकर काम करता था. आज इस शख्स की करोड़ों की संपत्ति है. कांतारा-2 में ऐसा अभिनय करके इसने सभी को हैरान कर दिया. आइए जानते हैं ऐसी प्रेरक कहानी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Talwiinder के डेटिंग रूमर्स के बीच सिंगर की एक्स का क्रिप्टिक पोस्ट

दिशा पाटनी और तलविंदर की डेटिंग रूमर्स इस वक्त जोरों पर हैं. सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर खूब बातें हो रही हैं. इस बीच अब तलविंदर की एक्स का एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: इस एक्ट्रेस ने प्रभास के साथ काम करने के लिए किया मेनिफेस्ट

The Raja Saab के एक्टर प्रभास साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं. इनके साथ काम करने के लिए इस एक्ट्रेस ने 7 साल तक मेनिफेस्ट किया था. आज इस फिल्म में एक्ट्रेस और प्रभास साथ नजर आए हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Celina Jaitly को बच्चों से किया गया दूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनके बच्चों को उनसे दूर किया गया. आइए जानते हैं कि सेलिना ने इस पोस्ट में क्या-क्या बताया है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: इन 5 एक्ट्रेस ने खुद खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस

बॉलीवुड में ज्यादातर अभिनेत्रियों को सिर्फ ब्यूटी या उनकी एक्टिंग के मामले में जज किया जाता है. मगर कुछ अदाकारओं ने ब्यूटी और एक्टिंग में अपना सिक्का जमाने के साथ करोड़ों का बिजनेस भी खड़ा किया. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Zubeen Garg डेथ केस में नया मोड़

पॉपुलर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है. सिंगापुर की अदालत में जांच अधिकारी का दावा है कि जुबीन गर्ग उस वक्त बहुत ज्यादा नशे में थे और उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से भी इनकार कर दिया था, जिसके बाद वो डूब गए थे.

Entertainment News LIVE: अल्लू अर्जुन–लोकेश कनगरा की मेगा अनाउंसमेंट

अल्लू अर्जुन–लोकेश कनगरा अपकमिंग फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. इसकी मेगा अनाउंसमेंट हो गई है. हालांकि, अभी फिल्म का नाम नहीं रिवील किया गया है. इस अनाउंसमेंट का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसे खुद अल्लू अर्जुन ने शेयर किया है. ऐसे में अब फैंस इस जोड़ी की फिल्म को देखने के लिए बेताब है,

https://www.instagram.com/reel/DTfVQcFktAp/

Entertainment News LIVE: 2026 की दूसरी बड़ी फ्लॉप निकली 450 करोड़ बजट की ये फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इस बीच हम आपको 2026 की दूसरी बड़ी फ्लॉप फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: फोन बूथ काम करने वाला बना 'टॉलीवुड इंडस्ट्री' का सबसे बड़ा सुपरस्टार

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी प्रेरक कहानियां हैं, जो बिल्कुल नीचे से उठकर ऊपर आए हैं. उन्हीं में से एक ये टॉलीवुज स्टार आज रीजनल सिनेमा से लेकर पूरे भारत में छाया हुआ है. आज इस एक्टर की फीस करोड़ों में है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन हैं ‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन की मां बनीं गीतिका गंजू धर?

फिल्म 'धुरंधर' वर्ल्डवाइड करीब 1300 करोड़ की कमाई कर चुकी है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि फिल्म में सारा अर्जुन की मां का शबनम जमाली का रोल किसने प्ले किया है? पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: लोहड़ी के मौके पर मैचिंग ड्रेस में दिखे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा

बीते दिन ही लोहड़ी को सेलिब्रेट किया गया. बॉलीवुड में भी इसका खूब जश्न किया गया. ऐसे में अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों को ब्लैक कलर की मैचिंग ड्रेस में देखा गया.

https://www.instagram.com/p/DTfV09fitIL/?img_index=1

Entertainment News LIVE: जीतेंद्र और तुषार कपूर ने जापान की NTT को बेचा अपना कमर्शियल स्पेस

जीतेंद्र और तुषार कपूर को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने अपना मुंबई आईटी पार्क जापान की NTT को बेच दिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने 559 करोड़ में इस कमर्शियल स्पेस को बेच दिया.

https://www.instagram.com/p/DTfVLMSimgg/

Entertainment News LIVE: विवियन डीसेना ने क्यों छोड़ा ‘लाफ्टर शेफ्स 3’?

Vivian Dsena: पॉपुलर शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है, लेकिन विवियन डीसेना ने शो को एक महीने बाद ही अलविदा कह दिया है. अब लोगों के मन में सवाल है कि आखिर विवियन ने शो क्यों छोड़ा है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: शोले के सेट पर 'अमिताभ बच्चन' पर चल गई थी असली गोली,

शोले जैसी कल्ट मूवी की सेट से जुड़े कई सारे किस्से लोगों के बीच वायरल हैं. उन्हीं किस्सों में से एक किस्सा ऐसा भी है, जिसमें अमिताभ बच्चन पर धर्मेंद्र गुस्से में असली गोली चला देते हैं. आइए जानते हैं पूरा किस्सा. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Karan Aujla का चीटिंग विवाद के बीच पुराना वीडियो वायरल

पॉपुलर पंजाबी सिंगर करण औजला पर चीटिंग का आरोप लगा है. एक विदेशी हसीना ने सिंगर को लेकर ये दावा किया है. इस बीच अब करण का एक पुराना वीडियो चर्चा में आ गया है. आइए जानते हैं कि इस वीडियो में क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के संग रिश्ते पर कही ये बड़ी बात

हाल ही में MTV स्प्लिट्सविला X6 का प्रीमियर रिलीज हुआ. इस दौरान उन्होंने मजाक में तेजस्वी प्रकाश और अपने रिश्ते पर टिप्पणी की, जो काफी वायरल हो रही है. उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस के आने से उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'हैप्पी पटेल' का दिलचस्प मोशन पोस्टर रिलीज

आमिर खान की फिल्म 'हैप्पी पटेल' 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ऐसे में अब एक दिन पहले ही फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया है, जो काफी दिलचस्प लग रहा है. इसमें मोना सिंह हाथ में चाकू लिए नजर आ रही हैं.

Entertainment News LIVE: 'मर्दानी 3' के ट्रेलर की फैन हुईं करीना कपूर

रानी मुखर्जी फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें एक्ट्रेस का दमदार अवतार देखने के लिए मिला. ऐसे में अब एक्ट्रेस करीना कपूर ने इस ट्रेलर की तारीफ की है. उन्होंने इसे डायनामाइट बताया है. उन्होंने रानी के किरदार को लेकर लिखा, 'रानी मेरी जान, हमेशा किलिंग लगती हो.'

https://www.instagram.com/p/DTfFjXqjJ7D/?img_index=1

Entertainment News LIVE: विनोद खन्ना ने अमिताभ बच्चन की वजह से लिया था सन्यास?

70-80 के दौर में विनोद खन्ना एकमात्र ऐसे अभिनेता थे, जो अमिताभ बच्चन कड़ी टक्कर देते थे. लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग से सन्यास ले लिया था और ओशो के आश्रम चले गए थे. ऐसे में चलिए बताते हैं उनके संन्यासी जीवन के पीछे की वजह क्या अमिताभ बच्चन थे? पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: यूट्यूब-इंस्टाग्राम से मोटी रकम कमाते हैं ये 5 बॉलीवुड सितारे

सोशल मीडिया पर बढ़ते लोगों के रुझान से प्रभावित कई फिल्मी और बॉलीवुड हस्तियां इस जरिए से काफी मोटा पैसा कमाते हैं. इन 5 लोगों ने फिल्मों और शो के अलावा यूट्यूब-इंस्टाग्राम को भी कमाई का दूसरा जरिया बना लिया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'मयासबा' का टीजर रिलीज

'तुम्बाड' के डायरेक्टर 'मयासबा' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब इस फिल्म का टीजर जारी किया गया है, जिसमें एक्टर जावेद जाफरी का दमदार अंदाज देखने के लिए मिल रहा है. जावेद जाफरी का ऐसा लुक पहले कभी नहीं दिखा था.

https://www.instagram.com/p/DTe5sTyDCA4/

Entertainment News LIVE: आकांक्षा खन्ना ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

गौरव खन्ना की वाइफ अक्षय खन्ना ने इंटरनेट का पारा ही बढ़ा दिया है. उन्होंने बाथरूम से अपना बोल्ड लुक शेयर किया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वह सिजलिंग अवतार में पोज देते हुए नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DTdSf6jEt-y/?img_index=5

Entertainment News LIVE: एपी ढिल्लों ने एम एस धोनी के साथ शेयर की फोटो

सिंगर एपी ढिल्लों ने सलमान खान और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ फोटोज शेयर की है. ये तस्वीरें पनवेल फार्महाउस की हैं, जिसमें उन्हें क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा सकता है. तस्वीरों और वीडियो में तीनों मिट्टी से सने हुए, हल्के-फुल्के और एडवेंचर मूड में नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DTdIEGUjo8G/?img_index=1

Entertainment News LIVE: 8 मिनट 3 सेकंड का वो रोमांटिक गाना, जो बना टूटे दिलवालों के जख्म का मरहम

आज आपको 90s के ऐसे रोमांटिक सेड सॉन्ग के बारे में बता रहे हैं, जो टूटे दिलवालों के जख्म का मरहम बना था. हालांकि, गुजरे जमाने में तो ढेरों ऐसे गाने रहे थे, जो टूटे दिल वाले आशिकों का सहारा बने. ऐसे में चलिए बताते हैं उस लिस्ट में से उस गाने के बारे में, जिसे बनाने में 4 साल लगे थे. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: वाइफ मीरा राजपूत के साथ एयरपोर्ट पर दिखे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर और वाइफ मीरा राजपूत को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया. इस दौरान दोनों का शानदार लुक देखने के लिए मिला है. इस बीच मीरा का जबरदस्त स्वैग देखने के लिए मिला है.

https://www.instagram.com/p/DTe46fyCpAp/

Entertainment News LIVE: ये 5 फिल्में पर्दे पर कभी नहीं हुई रिलीज

फिल्मों पर करोड़ों रुपए खर्च होते हैं, बड़े-बड़े सितारे काम करते हैं, लेकिन कुछ के आखिर में प्रोजेक्ट बंद हो जाता है. इससे मेकर्स को भारी नुकसान होता है. यहां हम बात कर रहे हैं ऐसी ही 5 मशहूर अनरिलीज्ड फिल्मों की. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मकार संक्रांति पर सुनीता आहूजा ने बांटे गिफ्ट

मकार संक्रांति के मौके पर सुनीता आहूजा मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने गिफ्ट भी बांटे. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

https://www.instagram.com/p/DTew8iuCi8d/

Entertainment News LIVE: जोया अख्तर ने की 'मर्दानी 3' की तारीफ

जोया अख्तर ने रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' का ट्रेलर देखा. वह इसमें एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस देख शॉक्ड रह गईं. इसकी उन्होंने तारीफ की और कहा कि क्वीन इज बैक.

https://www.instagram.com/p/DTe7uMDihZ5/

Entertainment News LIVE: 'टॉक्सिक' के कार वाले सीन पर बवाल, एक्ट्रेस ने डिलीट किया इंस्टा अकाउंट

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' इन दिनों विवादों में घिरी हुई है. फिल्म के कार वाले इंटीमेट सीन पर बवाल मचा हुआ है. इस सीन में ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस Beatriz Taufenbach ने काम किया है. ये सीन इतना पॉपुलर हुआ कि लोग गूगल पर Beatriz को सर्च करने लगे. इंटीमेट सीन की वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है. उनका नाम सर्च करने पर 'प्रोफाइल उपलब्ध नहीं है' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है.

Entertainment News LIVE: ‘इंडियन आइडल 3’ के विनर प्रशांत तमांग की मौत से टूटीं बहन

टीवी रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग की मौत ने फैंस को हिलाकर रख दिया. उनके अंतिम संस्कार में परिवार बुरी तरह से टूट गया. अब बहन ने भाई को खोने का दर्द बयां किया है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: खलनायक का रोल करने पर भड़क गए थे इस एक्टर के माता-पिता

फिल्म इंडस्ट्री के कई लाजवाब खलनायकों में इस खलनायक के माता-पिता उनके रोल्स से बिल्कुल खुश नहीं होते थे. कई बार ऐसे रोल्स की वजह से इस एक्टर को अपने परिवार का विरोध भी झेलना पड़ा. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Nupur Sanon के वेडिंग रिसेप्शन में दिशा पाटनी-रकुल प्रीत ने लूटी लाइमलाइट

अर्चना पूरन सिंह ने यू्ट्यूब पर अपना नया व्लॉग शेयर किया है. ये कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के बिहाइंड द सीन का वीडियो है, जिसमें महिला क्रिकेट टीम पहुंची थी. इसमें सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक ने वैनिटी वैन में मजेदार बातें की थी. देखिए इनसाइड फोटोज...

Entertainment News LIVE: चिरंजीवी की फिल्म देखते-देखते थिएटर में फैन की मौत

हैदराबाद के एक सिनेमाघर में मेगास्टार चिरंजीवी की नई फिल्म देखते हुए एक दर्शक की अचानक मौत होने की खबर सामने आई है, जिसके बाद थिएटर में सन्नाटा पसर गया है. यह घटना 12 जनवरी, 2026 की बताई जा रही है. यह घटना फिल्म 'मना शंकर वारा प्रसाद गारू' के दौरान की है. कुकटपल्ली स्थित अर्जुन थिएटर में फिल्म का शो फुल हाउस था. चिरंजीवी के एक फैन फिल्म को खूब इंजॉय कर रहे थे लेकिन अचानक एक फैन अपनी सीट से गिर पड़ा. आसपास के लोग और थिएटर स्टाफ ने उन्हें तुरंत मदद पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन वो बच नहीं सका. हालांकि, इसके पीछे की शुरुआती वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है.

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही 12 साल पुरानी फिल्म

नेटफ्लिक्स पर 12 साल पुरानी एक फिल्म ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म रानी मुखर्जी की 'मर्दानी' ही है. 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थी, वहीं अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भारत में छाई हुई है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की 'राहु-केतु' के लिए बेकरार कृति सेनन

कृति सेनन वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की 'राहु-केतु' देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म के ट्रेलर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते अपनी एक्साइटमेंट दिखाई है.

Entertainment News LIVE: Toxic कॉन्ट्रोवर्सी के बीच पुराने इंटरव्यू में 'यश' ने कही ऐसी बात

सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज हो चुका है. लेकिन टीजर सामने आते ही एक इंटीमेट सीन के कारण विवाद हो गया. इस कॉन्ट्रोवर्सी के बीच यश के पुराने इंटरव्यू की एक क्लिप काफी वायरल हो रही है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अदिति राव हैदरी ने की यामी गौतम की 'हक' की तारीफ

यामी गौतम और इमरान हाशमी की 'हक' को बॉलीवुड का काफी प्यार मिल रहा है. आलिया भट्ट के बाद अदिति राव हैदरी ने फिल्म की काफी तारीफ की है और फिल्म को अनमोल रत्न बताया है.

Entertainment News LIVE: शिल्पा शेट्टी का लोहड़ी सेलिब्रेशन

शिल्पा शेट्टी ने अपने लोहड़ी सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ढोल पर नाचती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस का पूरा परिवार नजर आ रहा है.

https://www.instagram.com/reel/DTdXvzLDKfV/

Entertainment News LIVE: नुपूर सेनन के रिसेप्शन में अकेले पहुंचे वीर पहाड़िया

तारा सुतारिया संग ब्रेकअप की खबरों के बीच वीर पहाड़िया नुपूर सेनन के वेडिंग रिसेप्शन में अकेले पहुंचे. इसके बाद से खबरें तेज हो गई कि वीर ने तारा से दूरी बना ली है. सोशल मीडिया पर वीर पहाड़िया का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DTdows1E2J5/

Entertainment News LIVE: 52 की उम्र में आइटम सॉन्ग करने पर मलाइका अरोड़ा को नहीं आती शर्म?

मलाइका अरोड़ा ने फिल्म 'थामा' में आइटम नंबर किया था, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है. उनका कहना है कि इसे आत्मविश्वास के साथ अपनाने में कोई बुराई नहीं दिखती है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा और ब्लैकपिंक की लीसा की सेल्फी वायरल

प्रियंका चोपड़ा और ब्लैकपिंक की लीसा की मिरर सेल्फी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. ये सेल्फी गोल्डन ग्लोब्स 2026 की है. दोनों को साथ में देख फैंस भी काफी खुश हो रहे हैं.

Entertainment News LIVE: तलविंदर को मीडिया से छुपाती दिखीं मौनी रॉय

मौनी रॉय और तलविंदर को साथ में नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन के रिसेप्शन में देखा गया. इस दौरान मौनी रॉय और तलविंदर दोनों अपने फेस को कवर करते दिखाई दिए. साथ ही मौनी रॉय तलविंदर को मीडिया से बचाती दिखाई दीं. सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DTdzBjdkvcs/

Entertainment News LIVE: इंफ्लुएंसर दीक्षा गुलाटी ने बॉयफ्रेंड को किया एक्सपोज!

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दीक्षा गुलाटी ने लाइव आकर अपने बॉयफ्रेंड उदित राजपूत पर धोखा देने के आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर दीक्षा का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: The Raja Saab ने 5 दिनों में 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

प्रभास की 'द राजा साहब' की कमाई भले ही धीमी हो लेकिन फिल्म ने 5 दिनों में 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसमें 'इक्कीस', 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी', 'किस-किसको प्यार करूं', 'तेरे इश्क में' और '120 बहादुर' शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने 40 दिनों में कितनी की कमाई?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की रफ्तार 40वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है. 40वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म ने 2.50 करोड़ की कमाई की. भारत में ये आंकड़ा 810.50 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1262.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DRtRyRhiOmn/

Entertainment News LIVE: नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन के रिसेप्शन में शामिल हुए सलमान खान

कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी कर ली है. वहीं कपल ने मुंबई में बॉलीवुड सितारों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया. इस दौरान सारी लाइमलाइट एक सितारे ने छीन ली. इस रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान भी शामिल हुए. सलमान खान को देखकर नुपूर और स्टेबिन ने उनका खास वेलकम किया. वहीं भाईजान ने कपल के साथ पैप्स के सामने पोज भी दिए.

https://www.instagram.com/p/DTdnRRfioG-/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

Entertainment News LIVE: The Raja Saab की कमाई में 5वें दिन भी गिरावट

पॉपुलर एक्टर प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं. फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'एवेंजर्स-डूम्स डे' का नया टीजर रिलीज

'एवेंजर्स: डूम्स डे' का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है. ये टीजर आते ही फैंस को तगड़ा सरप्राइज मिल गया है और हर कोई इसको लेकर बेहद एक्साइटेड हो गया है.

Entertainment News LIVE: कौन हैं गैंगस्टर हुसैन उस्तरा?

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ओ'रोमियो' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है. गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन की शादी का रिसेप्शन

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आज है. इस पार्टी से शानदार वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कपल परिवार के साथ नजर आ रहा है. इंटरनेट पर इस ग्रैंड रिसेप्शन के वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DTdReFRCh_x/

Entertainment News LIVE: राशा थडानी ने शेयर किया 'लईकी-लईका'

राशा थडानी और अभय वर्मा की अपकमिंग फिल्म 'लईकी लईका' का पोस्टर रिलीज हो गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. इस पोस्टर में जानकारी दी गई है कि 2026 की गर्मियों में फिल्म रिलीज की जाएगी.

https://www.instagram.com/p/DTcUi-kjAy7/?hl=en

Entertainment News LIVE: Karan Aujla पर धोखा देने का आरोप

मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक करण की बातें हो रही हैं. इस बीच अब करण की वाइफ पलक का पोस्ट भी चर्चा में आ गया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: थलापति विजय की मुश्किलें बढ़ी!

पॉपुलर एक्टर थलापति विजय की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. सीबीआई ने अभिनेता को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन हैं महाकुंभ फेम हर्षा रिछारिया?

महाकुंभ 2025 से चर्चा में आई हर्षा रिछारिया एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक हर्षा की बातें हो रही हैं. दरअसल, हर्षा रिछारिया ने धर्म के मार्ग से अलग होने का ऐलान कर दिया है. देखें फोटोज

Entertainment News LIVE: ‘मैं सीता नहीं…’, महाकुंभ फेम हर्षा रिछारिया ने छोड़ी धर्म की राह

महाकुंभ 2025 से फेमस होने वाली हर्षा रिछारिया ने धर्म छोड़ना का ऐलान किया है. उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हर्षा ने बताया कि उन्होंने ये फैसला परेशान होकर लिया है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: Karan Aujla विवाद में नई मिस्ट्रीगर्ल की एंट्री

पॉपुलर पंजाबी सिंगर करण औजला विवाद में अब एक और मिस्ट्रीगर्ल की एंट्री हो गई है. नई महिला का भी दावा है कि करण ने उन्हें भी मैसेज किया था. आइए जानते हैं कि क्या है ये नया दावा? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: तीसरी शादी पर चुप पवन सिंह?

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) महिमा सिंह के साथ एक बार फिर से लिंकअप और तीसरी शादी को लेकर चर्चा में आ गए हैं. लेकिन इस मामले पर अभिनेता ने अभी तक चुप्पी साध रखी है. पढ़िए पूरा खबर.

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड सेलेब्स ने मनाई लोहड़ी

बॉलीवुड सेलेब्स अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, अनिल कपूर और रवीना टंडन के अलावा कई सेलेब्स ने अपने फैंस को लोहड़ी की बधाई दी है. इसको लेकर सेलेब्स ने पोस्ट भी शेयर किए हैं.

Entertainment News LIVE: Karan Aujla का विदेशी सिंगर संग अफेयर!

Karan Aujla: पॉपुलर पंजाबी सिंगर करण औजला की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई है. इंटरनेट पर करण को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'हैप्पी पटेल' को मिला A सर्टिफिकेट

आमिर खान की फिल्म 'हैप्पी पटेल' को 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब इस फिल्म को CBFC की ओर से हरी झंडी दे दी गई है. इसे 'A' सर्टिफिकेट दिया गया है. इस पर वीर दास का कमाल का रिएक्शन वायरल हो रहा है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'कभी अच्छा स्टूडेंट नहीं रहा. ये जो A है ये सिर्फ किसी एक को ही मिलता था. लेकिन अब हैप्पी पटेल को A मिला.'

Entertainment News LIVE: पेड पीआर पर सोनल चौहान का फूटा गुस्सा

इन दिनों मनोरंजन जगत में पेड पीआर का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है. ऐसे में अब एक्ट्रेस सोनल चौहान ने इस पर पोस्ट शेयर करके गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने लिखा, 'कलाकारों के खिलाफ चल रही ये पेड पीआर अब बंद होनी चाहिए. अब यह हद से ज्दाया हो चुका है. इतनी नेगेटिविटी की कोई जरूरत नहीं है. किसी को नीचा दिखाकर कोई खुद अच्छा नहीं बन सकता. हम एक-दूसरे के लिए खुश क्यों नहीं हो सकते? हम सब बहुत मेहनत करते हैं. अगर हम एक-दूसरे को गिराने के बजाय इंडस्ट्री को सपोर्ट करें, तो माहौल कहीं ज्यादा बेहतर हो सकता है. हमें बस थोड़ा अच्छा और सकारात्मक बने रहने की जरूरत है.'

Entertainment News LIVE: बॉक्स ऑफिस पर क्यों फेल हो गई 'जटाधरा'?

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'जटाधरा' अब थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज की जा चुकी है. फिल्म में एक धन पिशाचिनी की कहानी को दिखाया गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल कैसे हो गई. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: Talwiinder-Disha Patani में उम्र का कितना फासला?

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और तलविंदर का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों क्लोज नजर आ रहे हैं. साथ ही दोनों की उम्र को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन सा है Arijit Singh का पसंदीदा गाना?

अरिजीत सिंह कई लोगों के फेवरेट सिंगर है. उनके गाए रोमांटिक गाने लगभग हर किसी के फेवरेट लिस्ट में मिल जाएंगे. लेकिन कभी आपने सोचा है कि उनका खुद का फेवरेट गाना कौन सा हो सकता है? आइए जानते हैं. google_vignette">पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: एक्टिंग ही नहीं, इस क्षेत्र में भी 'गोल्ड मेडेलिस्ट' हैं नील नितिन मुकेश

नील नितिन मुकेश को सिर्फ एक्टिंग के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि गायकी के क्षेत्र में भी महारथ हासिल है. एक्टर अपने स्कूल के दिनों में गोल्ड मेडेलिस्ट हुआ करते थे. वहीं इनके नितिन मुकेश खुद बड़े गायक हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन है तलविंदर? जिसके संग जुड़ा दिशा पाटनी का नाम

दिशा पाटनी एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वह अपनी डेटिंग लाइफ की वजह से हेडलाइन्स में हैं. नुपूर सेनन की शादी में सिंगर तलविंदर के साथ उनकी नजदीकियां देखी गई हैं, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि दोनों डेट कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 13 की उम्र में 'श्रीदेवी' बनी थी 13 साल बड़े एक्टर की सौतेली मां

श्रीदेवी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस थी. उनके साथ काम करने के लिए बड़े बड़े एक्टर तरसते थे. लेकिन महज 13 साल की उम्र श्रीदेवी ने इस एक्ट्रर की सौतेली मां का रोल निभाया. हालांकि, इसी फिल्म ने उनके करियर को तगड़ा बूस्ट दिया था. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: नेवी को ट्रिब्यूट होगा 'बॉर्डर 2' का एल्बम, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें जानकारी शेयर की गई है कि 'बॉर्डर 2' का एल्बम इंडियन नेवी को ट्रिब्यूट किया जाएगा. मेकर्स ने इसे लेकर बड़ा ऐलान किया है. 14 जनवरी को INS विक्रांत के बेस पर फिल्म की टीम जाने वाली है. जहां पर इस फिल्म के एल्बम का जश्न होगा.

https://www.instagram.com/p/DTcc7CnCmhj/

Entertainment News LIVE: 8.3 IMDb रेटिंग वाली बिना स्टार की फिल्म, जिसने OTT पर 'एनिमल' को भी चटाई धूल

मनोरंजन जगत में ओटीटी आज एक शानदार भूमिका निभा रहा है. वहां छोटी से बड़ी फिल्मों को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिलता है. ओटीटी के लिए फिल्म में कोई बड़ा चेहरा हो या ना हो, ये मायने नहीं रखता है. ऐसे में आज आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने 'एनिमल' तक को पछाड़ दिया और 23 अवॉर्ड्स तक अपने नाम किया. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: नेहा बिजलानी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, लिखा पिता के लिए इमोशनल नोट

अर्जुन बिज्लानी की पत्नी नेहा स्वामी के पिता राकेश चंद्रा स्वामी का 1 जनवरी, 2026 को निधन हो गया. इस घटना से पूरा परिवार हिल गया. हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बेहद इमोशनल नोट लिखा है. इसमें उन्होंने अपने पिता के साथ साथ स्वर्गवासी मां को भी याद किया. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पायल गेमिंग के डीपफेक वीडियो के मामले में पुलिस ने कइयों को लिया हिरासत में

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने यूट्यूबर पायल गेमिंग की फर्जी छवि वाला डीपफेक वीडियो अपलोड और शेयर करने के आरोप में कई युवकों को हिरासत में लिया है, जिसके चलते आरोपियों को सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ी. मुख्य वीडियो अपलोड करने वालों को नोटिस भेजे गए हैं, जिनमें से एक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. एजेंसी ने इंस्टाग्राम के जरिए यह जानकारी दी.

Entertainment News LIVE: महादेव की दीवानी बनी ये अफ्गानी मुस्लिम मॉडल

टेलीविजन इंडस्ट्री में स्प्लिट्सविला (Splitsvilla 16) शुरू हो चुका है. इसी सीजन में इस अफ्गानी मॉडल ने भी भाग लिया है, जो खुद को बहुत बड़ा शिव भक्त बताती हैं. उनकी महादेव को लेकर इतनी श्रद्धा है कि उन्होंने अपने मुस्लिम नाम के आगे शंकर तक लगा दिया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पवन सिंह के शो में मचा बवाल, बेकाबू भीड़ ने काटा गदर

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) बीते दिन ही गोरखपुर पहुंचे. इस दौरान एक्टर को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ पहुंची जहां पर हंगामा हो गया. हंगामे के बाद पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ी. इसमें कई लोग चोटिल भी हो गए है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने पिता के जाने पर लिखा इमोश्नल नोट

अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने पिता के शोक समारोह की फोटो शेयर करते हुए इमोश्नल नोट लिखा. उन्होंने लिखा कि 'डैडी, मुझे अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है कि आप चले गए. मेरा दिल अभी भी इस बात को इनकार कर रहा है. सिर्फ मैं नहीं बल्कि पूरा परिवार खालीपन महसूस कर रहा है. मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं. मैं अभी भी आपके साथ किए हुए डिनर के बारे में सोच रहीं. आपसे की हुई वो आखिरी बात, वो साथ सबकुछ मैं महसूस कर सकती हूं. मैं जानती हूं आप मां को कितना मिस करते थे. मैं आप दोनों की बेटी बनकर बहुत लकी हूं.......'

https://www.instagram.com/p/DTa4drjDIJL/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: अनुपम खेर ने शेयर की खोसला का घोसला-2 स्टार कास्ट के साथ फोटोज

2006 में आई खोसला का घोसला फिर से नजर आने वाली है. हाल ही में अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर खोसला का घोसला 2 के सभी स्टार कास्ट के साथ फोटो शेयर करके अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मैं पिछले 40 साल में फिल्मों में काम कर रहा हूं. मगर किसी मूवी का सीक्वल शूट करने के लिए ऐसा उत्साह मैंने पहले कभी महसूस नहीं किया जैसा मैं 10 साल बाद खोसला का घोसला 2 के लिए महसूस कर रहा हूं.'

https://www.instagram.com/p/DTcKYkpglFm/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे ने हाल ही में मिस्ट्री गर्ल के साथ मराठी स्टाइल में शादी के लिबास में फोटो शेयर की थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि एक्टर ने सीक्रेटली शादी कर ली है. ऐसे में अब वेडिंग रूमर्स पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी और उसी मिस्ट्री गर्ल के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें फेरे लेते हुए देखा जा सकता है. इसमें उन्होंने अपने कैप्शन को पूरा किया, 'फाइनली...मैंने 2026 का अपना पहला शूट पूरा किया.'

https://www.instagram.com/p/DTcIPRQjD5i/

Entertainment News LIVE: तमिल नाडु में उठी Parasakthi को बैन करने की मांग

साउथ एक्टर शिवाकार्तिकेयन की फिल्म 'प्रशक्ति' को लेकर बवाल मचा हुआ है. ऐसे में अब तमिल नाडु में इसे बैन करने की मांग उठी है. तमिल नाडु यूथ कांग्रेस ने यह आरोप लगाते हुए बैन की मांग की है कि इसमें कांग्रेस से संबंधित ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में गलत बताया गया है. इस फिल्म की कहानी 1960s के स्टूडेंट रिवोल्यूशन और एंटी हिंदी प्रोटेस्ट पर आधारित है, जिसे 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इसमें 25 कट्स पहले ही सेंसर बोर्ड ने लगाए थे. तमिल नाडु यूथ कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट अरुण भास्कर ने फिल्म के मेकर्स पर आरोप लगाया कि प्रशक्ति एक प्रो डीएमके मूवी है.

Entertainment News LIVE: पवन सिंह के शो में पुलिस ने भांजी लाठियां

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के शो में बवाल मच गया. एक्टर को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ गई थी. यहां तक कि एक फैन तो उन्हें माला पहनाने के लिए कार पर भी चढ़ गया था. गोरखपुर महोत्सव में परफॉर्मेंस के दौरान केक काटने के बाद भीड़ बेकाबू हो गई थी. इसकी वजह से पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी. भगदड़ में लोग चोटिल हो गए. दर्जनों कुर्सियां टूट गईं. पुरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

Entertainment News LIVE: अम्मा ही नहीं, 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी के ये खूंखार विलेन भी उड़ा चुके नींद

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' का ट्रेलर बीते दिन ही जारी किया गया, जिसमें एक्ट्रेस मल्लिका प्रसाद ने अम्मा के किरदार से दर्शकों को चौंका दिया. ऐसे में इस फ्रेंचाइजी के खतरनाक विलेन के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने स्क्रीन पर बवाल ही काट दिया था. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: सुनील ग्रोवर और आमिर खान में असली 'आमिर' कौन? पहचानना हुआ मुश्किल

सुनील ग्रोवर की मिमिक्री का हर कोई दीवाना है. हाल ही में उनकी आमिर खान की मिमिक्री काफी वायरल हुई. इसी के चलते खुद आमिर खान के साथ उन्होंने एक वीडियो में डबल रोल निभाया. इसमें वीर दास भी मौजूद है जो कि सुनील और आमिर को देखकर कन्फ्यूज्ड हो गए. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 35 दिन और 17 घंटे, ये है दुनिया की सबसे लंबी फिल्म

हाल ही में आई धुरंधर फिल्म को लंबी फिल्म कहा जा रहा था. मगर इस मूवी के आगे सारी लंबी फिल्में फेल हैं. ये दुनिया की सबसे लंबी मूवी है, जिसको पूरा देखने के लिए 30 दिन भी कम पड़ जाएंगे. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने कैसे 8 साल तक झेला डिप्रेशन?

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपने डिप्रेशन को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने पूरे 8 साल तक अपनी खराब मेंटल हेल्थ के साथ निकाला. बातचीत में बताया कि वह उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' का 39वें दिन का कलेक्शन

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' का 39वें दिन भी जलवा बरकरार है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म 800 करोड़ से ज्यादा 807.90 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म ने 39वें दिन यानी कि सोमवार को 2.25 करोड़ का बिजनेस किया है.

Entertainment News LIVE: ‘द राजा साब’ मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास?

प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ के बारे में बात की जाए तो फिल्म के पहले सोमवार का कलेक्शन सामने आ चुका है. सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने चौथे दिन यानी की मंडे को 6.6 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 114.6 करोड़ तक पहुंच गई है. पहले सोमवार को इसकी वीकेंड के मुकाबले काफी कम कमाई रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हो रही है. ये मंडे टेस्ट में भी फेल साबित हुई है.

Entertainment News LIVE: Fa9la सिंगर फ्लिपराची का इंडिया में होगा लाइव कॉन्सर्ट

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के Fa9la सिंगर फ्लिपराची को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह भारत में लाइव शो करने वाले हैं. फिल्म में रहमान डकैत के एंट्री सॉन्ग से उन्होंने बवाल ही मचा दिया था. ऐसे में अब उनका भारत में पहला कॉन्सर्ट है, जो 14 मार्च, 2026 को बेंगलुरु में होने वाला है. फ्लिपराची ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि भारत में पहले शो की तारीख अनाउंस. वह 14 मार्च को बेंगलुरु में परफॉर्म करने के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं.

Entertainment News LIVE: ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से महाकुंभ वाली मोनालिसा फर्स्ट लुक रिलीज

महाकुंभ वाली मोनालिसा अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं. उनकी पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ है, जिसका निर्देशन डायरेक्टर सनोज मिश्रा कर रहे हैं. ऐसे में अब इस फिल्म से मोनालिसा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है. पोस्टर में वह अपनी फिल्म के हीरो के साथ नजर आ रही हैं. फैंस उनकी फर्स्ट फिल्म को लेकर कह रहे हैं कि उनकी किस्मत काफी अच्छी है.

https://www.instagram.com/p/DTXZEIED6oI/

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ